Jailed for asking salary: Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: सऊदी अरब में मेहनताना मांगने पर युवक को जेल, झूठे आरोप में फंसाया!
Jailed for asking salary:  वो गांव में अपने घर में इस उम्मीद से बैठी थी कि पति पैसे भिजवाएंगे तो चूल्हा जलेगा। चूल्हा तो नहीं जला लेकिन एक ख़बर जरूर आई। ख़बर ऐसी कि जिसे सुन वह बैचेन हो गई। पता चला कि सऊदी अरब में नौकरी करने गए उसके पति को जेल में डाल दिया गया है। उसकी पत्नी की मांने तो उसे ऐसे अपराध के लिए कैद की सजा दी गई है जो उसने किया ही नहीं। अब पत्नी ने विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

Jailed for asking salary: कई दिनों से सऊदी में करता है नौकरी

दरअसल मामला सारण के मढ़ौरा गांव का है। यहां चांदतारा अपने बच्चों के साथ रहती है। उसने बताया कि उसके पति मोहम्मद शमीम काफी दिनों से सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। इस बार घर रुपये भेजने के लिए उसने अपने मालिक से मेहनताना मांगा। आरोप है कि मेहनताना तो नहीं मिला उल्टे मालिक ने अपनी बेटी से बद्तमीजी का इल्जाम लगा मोहम्मद शमीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवा दी। शमीम पिछले तीन महीनों से जेल में बंद है। मामले की जानकारी जब चांदतारा और उसके बच्चों को हुई तो सब रोने लगे। बताया गया कि शमीम का मोबाइल, पास्पोर्ट और सभी जरूरी कागजात भी जब्त कर लिए गए हैं।

स्थानीय सांसद से लगाई थी मदद की गुहार

पति की रिहाई और वतन वापसी के लिए चांदतारा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी से गुहार लगाई। इस बारे में सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। बताया गया कि सलीम मक्का स्थित तखासूई गैस स्टेशन के पीछे मो. कफिल सलिम कंपनी में वाहन चालक था। घर पर रुपयों की जरूरत थी तो उसने मेहनताना मांग लिया। इसके बदले में उसे जेल मिली।

पत्नी का आरोप, बिना दलील सुने दी सजा

पत्नी चांदतारा का आरोप है कि कोर्ट में उसकी दलील नहीं सुनी गई। उसे सीधे समेशी अईवा 41 जेल भेज दिया गया। चांदतारा के अनुसार कभी कभी सरकारी नंबर से पति से बात हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Patna: होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए नहीं काटने होंगे नगर निगम के चक्कर