Jack Dorsey Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भारत सरकार पर जैक डोर्सी के आरोपों का एलन मस्क ने दिया जवाब, ‘हम यही कर सकते हैं कि देश…’
हाल ही में ट्विटर के को फाउंडर जैक डोर्सी ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए  भारत सरकार पर संगीन आरोप लगाए थे। जब डोर्सी से पूछा गया कि ट्विटर में रहते हुए क्या किसी सरकार की तरफ से उन पर दबाव डाला गया? तो इसके जवाब में उन्होंने भारत और तुर्किये का नाम लिया। डोर्सी ने कहा कि भारत की तरफ से अधिकारियों के घरों पर एजेंसियों की छापेमारी और ट्विटर को बंद करने की धमकी मिली थी। किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार की तरफ से कुछ ट्विटर अकाउंट्स को बंद करने को कहा गया था, ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी मिली थी।  जिसको लेकर ट्विटर के वर्तमान मालिक एलन मस्क ने जवाब दिया है।

अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क से डोर्सी के आरोपों पर सवाल किया गया, जिसके जवाब में मस्क ने कहा कि ‘ट्विटर के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, उसे सरकार और कानूनों का पालन करना होता है।’

दरअसल, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर हैं, जहां टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क से मुलाकात के बाद एलन मस्क मीडिया के सामने आए और उन्होंने खुद को मोदी का फैन बताया। इसी दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे जैक डोर्सी के भारत सरकार पर लगाए आरोपों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “ट्विटर के पास स्थानीय सरकारों की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर हम स्थानीय सरकारों के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा, हम यही कर सकते हैं कि देश के कानूनों का पालन करें, इससे ज्यादा करना हमारे लिए असंभव है।”

एलन मस्क ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकारों के अलग-अलग तरह के अपने नियम और कानून हैं, इन कानूनों के तहत रहते हुए हम फ्री स्पीच को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: भारत के लिए सही निर्णय ले रहे पीएम मोदी- एलोन मस्क

हिंडनबर्ग ने की एक और रिपोर्ट जारी, अब इस कंपनी पर लगाए आरोप
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक और रिपोर्ट सामने आई है। शुक्रवार को हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट जारी कर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) की कंपनी ब्लॉक इंक (Block Inc) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट ने गौतम अडानी का साम्राज्य हिलाकर रख दिया था। अब ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी की कंपनी ब्लॉक इंक पर आरोप लगाए हैं।

ब्लॉक इंक पर लगाए ये आरोप

हिंडनबर्ग रिसर्च की तरफ से कहा कि गया ब्लॉक इंक (Block Inc) ने छोटे पदों पर कब्जा कर लिया। आरोप लगाते हुए कहा कि जैक डोरसी के नेतृत्व वाली भुगतान फर्म ने अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ा दिया और ग्राहक अधिग्रहण की लागत को कम कर दिया। इस रिपोर्ट में ब्लॉक इंक के मैनेजमेंट की भी पोल खोली गई है।

इस रिपोर्ट में जैक डॉर्सी के अलावा अमृता आहूजा के नाम का भी कई बार जिक्र किया गया है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ब्लॉक इंक की वित्त प्रमुख अमृता पर स्टॉक में लाखों डॉलर की हेराफेरी की है।
अमृता आहूजा की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह पिछले 4 साल 3 महीने से ब्लॉक इंक के साथ हैं। वह फिलहाल कंपनी की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की रिपोर्ट के अनुसार, अमृता आहूजा भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं, जो क्लीवलैंड के एक उपनगर में एक डे-केयर सेंटर की मालिक हैं।

ये भी पढ़ें: Adani-Hindenburg मामले में अदालत ने किया कमेटी का गठन, अडानी बोले “सत्य की जीत होगी”