Issue resolution Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वन और शिक्षा विभाग की यूनियनों से की मीटिंग, जायज मुद्दों के समाधान का दिया भरोसा
फटाफट पढ़ें

चीमा ने यूनियनों से मुलाकात की

शिक्षा मंत्री बैंस भी बैठक में शामिल हुए

जायज मांगों पर चर्चा हुई

अफसरों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

समय पर समाधान का भरोसा दिया

Punjab News : कर्मचारियों के मसलों का समाधान करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज वन विभाग और शिक्षा विभाग की विभिन्न यूनियनों के साथ मीटिंगें की. शिक्षा विभाग की यूनियनों के साथ मीटिंगों के दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे.

पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त मंत्री के दफ्तर में हुई इन मीटिंगों का उद्देश्य यूनियनों द्वारा उठाई गई जायज माँगों और मुद्दों का समाधान करना था. मीटिंगों के दौरान जंगलात वर्करज यूनियन, ई.टी.टी. टेस्ट पास अध्यापक एसोसिएशन (जय सिंह वाला), मुड़बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, और बेरोज़गार बी. ऐड्ड टी.ई.टी. पास अध्यापक यूनियन के नुमायंदों ने अपनी माँगें और मुद्दे पेश किये.

जंगलात यूनियन की मांगों पर प्रस्ताव के निर्देश

जंगलात कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग के दौरान वन विभाग के सचिव प्रियांक भारती ने वित्त मंत्री चीमा को यूनियन की माँगों की स्थिति के बारे जानकारी दी. वित्त मंत्री ने यूनियन के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद विभाग को निर्देश दिए कि वह अफसर कमेटी में यूनियन की मुख्य माँगों पर विचार करने के उपरांत कैबिनेट सब-कमेटी के सामने प्रस्ताव रखें.

जायज़ मांगें समय पर पूरी होंगी: वित्त मंत्री चीमा

शिक्षा विभाग की यूनियनों के साथ मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री चीमा और शिक्षा मंत्री बैंस ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिया कि उनकी ज़्यादातर माँगें पहले ही विचाराधीन हैं। उन्होंने सभी जायज़ माँगों को समय पर पूरा करने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।

मीटिंग में विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए

मीटिंगों में अन्यों के अलावा जंगलात वर्करज़ यूनियन से यूनियन प्रधान अमरीक सिंह, सीनियर मीत प्रधान रवि कांत और उप प्रधान सतनाम सिंह, मुड़बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन से यूनियन प्रधान विकास साहनी, उप प्रधान लखविन्दर कौर और सचिव अमनदीप कौर, बेरोज़गार बी. ऐड्ड टीईटी पास अध्यापक यूनियन से यूनियन प्रधान जसवंत सिंह, नशत्तर सिंह, कुलदीप सिंह, और ईटीटी टैस्ट पास अध्यापक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) से यूनियन प्रधान कमल ठाकुर, जनरल सचिव सोहन सिंह और कैशियर गुरमुख सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप