islamic law Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अफगानिस्तान में बैन हुआ चेस का खेल, तालिबान ने शरिया कानून का दिया हवाला
Kabul News : तालिबान सरकार ने 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से लगातार ऐसे कानून और नियम लागू किए हैं जो इस्लामी कानून के प्रति उसके चरमपंथी सोच को दर्शाते हैं। एक और फैसले से अब चेस को बैन कर दिया है।

तालिबान शासन में अजीबो-गरीब फरमान कोई नई बात नहीं है। ताजा मामला अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शतरंज यानी चेस के खेल पर अगली सूचना तक प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान को डर है कि यह खेल जुए खेलने का जरिया बन गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि चेस के खेल को तब तक अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया गया है। पहले इस बात की जांच की जाएगी कि इस्लामी कानून के साथ इसे खेलना सही है या नहीं, उसी के आधार पर इसे हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा या फिर प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।

सबसे खराब स्थिति वहां कि महिलाओं की

अफगानिस्तान में यह पहला ऐसा खेल नहीं है जिसपर तालिबान ने बैन लगाया है। सबसे खराब स्थिति वहां कि महिलाओं की है। उन्हें किसी भी प्रकार के खेल में भाग लेने की अनुमति नहीं है, उनके लिए लगभग सभी खेलों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है।

चेस को जुए का साधन माना जाता

बता दें कि तालिबान सरकार ने 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से लगातार ऐसे कानून और नियम लागू किए हैं जो इस्लामी कानून के प्रति उसके चरमपंथी सोच को दर्शाते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक खेल निदेशालय के प्रवक्ता अटल मशवानी ने बताया शरिया (इस्लामी कानून) में चेस को जुए का साधन माना जाता है,” जो पिछले साल घोषित कानून के अनुसार निषिद्ध है।

कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया

उन्होंने कहा चेस के खेल के संबंध में धार्मिक विचार हैं। जब तक इन विचारों पर ध्यान नहीं दिया जाता, अफगानिस्तान में चेस के खेल पर प्रतिबंध है। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने लगभग दो वर्षों से कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है।

फ्री स्टाइल फाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था

पिछले साल तालिबान ने पेशेवर प्रतियोगिता में मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) जैसी फ्री स्टाइल फाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह कहते हुए कि यह बहुत हिंसक और “शरीयत के संबंध में समस्याग्रस्त” थी।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Islamic Law: बहुविवाह का है अधिकार, लेकिन सभी पत्नियों से करना होगा समान व्यवहार
Islamic Law: मद्रास उच्च न्यायालय ने हाल ही में टिप्पणी करते हुए कहा कि इस्लामिक कानून एक पति को बहुविवाह का अधिकार देता है, लेकिन उसे अपनी सभी पत्नियों के साथ समान व्यवहार करना होगा, ऐसा न करने पर यह क्रूरता होगी। न्यायमूर्ति आरएमटी टीका रमन और न्यायमूर्ति पीबी बालाजी की बेंच ने तिरुनेलवेली की एक फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, जिसने क्रूरता के आधार पर विवाह विच्छेद का आदेश पारित किया था।

Islamic Law: पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप

बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पति और उसके परिवार के सदस्यों ने शुरू में अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित और परेशान किया। बाद में उसने दूसरी महिला से दूसरी शादी की और तब से उसके साथ रह रहा है। फैसले में बेंच ने लिखा, “…उसने (पति ने) पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के साथ समान व्यवहार नहीं किया है जैसा कि इस्लामी कानून के प्रावधानों के तहत आवश्यक है। इस्लामी कानून के तहत पति बहुविवाह का हकदार है, लेकिन उसे सभी पत्नियों के साथ समान व्यवहार करना होगा’’।

Islamic Law: परिवार के सदस्य करते थे परेशान

पहली पत्नी के आरोप लगाया कि उसके पति और उसकी माँ और उसकी बहन उसे प्रताड़ित और परेशान करता था। उसने आगे यह भी कहा कि जब वह गर्भवती थी, तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी उचित देखभाल नहीं की और यहां तक ​​कि उसे वह एलर्जी वाली भोजन देकर प्रताड़ित किया जाता था।

ये भी पढ़ें- न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर बनेंगे झारखंड हाई कोर्ट के Acting Chief Justice