IPL 2023 live Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

IPL में MS धोनी का डंका, MI के इन रिकार्ड्स में की बराबरी
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK अब रोहित की MI के बराबर 5 दफा IPL जीत चुकी है। क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटंस को पीटने के बाद फाइनल में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने GT को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में थाला ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

माही को मालूम था कि दूसरी पारी में बारिश आएगी। ऐसी में टारगेट पर DLS का असर पड़ेगा और बल्लेबाजों को लक्ष्य के हिसाब से गियर बदलने में आसानी होगी।

धोनी की रणनीति

माही की रणनीति को शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने फ्लॉप करने की पूरी कोशिश की। दोनों जितना हो सके, उतने रन बटोर लेना चाहते थे। गुजरात पावरप्ले में बगैर नुकसान 62 रन बना चुका था। तुषार देशपांडे के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट स्क्वायर लेग पर तैनात दीपक चाहर से गिल का कैच छूटा और सबको लगा कि अब मैच छूटा।

सुदर्शन ने 204 की स्ट्राइक रेट के साथ 47 गेंद पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 96 रन ठोक दिए। पथिराना के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर LBW होने से पहले सुदर्शन अपना काम कर चुके थे। साईं सुदर्शन ने कहीं ना कहीं शुभमन गिल की कमी पूरी कर दी। गुजरात ने IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 214/4 बना दिया था।

चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन बनाने थे

जवाब में CSK का स्कोर 3 गेंद पर 4 रन था, तभी बारिश आ गई। खेल दोबारा शुरू हुआ, तब DLS के तहत चेन्नई को जीतने के लिए 15 ओवर में 171 रन बनाने थे। CSK को 4 ओवरों का पावरप्ले मिला और उसमें बगैर नुकसान 52 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए गए।

अजिंक्य रहाणे बीच मैदान अच्छे लग रहे थे क्योंकि शिवम दुबे के बल्ले से गेंद कनेक्ट ही नहीं हो पा रही थी। दूबे 12 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे। रहाणे 12 गेंद पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बना चुके थे। रहाणे मोहित शर्मा के 11वें ओवर की अंतिम धीमी लेंथ बॉल को कवर्स फील्डर के हाथ खेल बैठे। स्कोर 117 पर 3 आउट। जीतने के लिए अब भी 24 गेंद पर 54 रनों की दरकार थी।

अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे

CSK को फाइनल जीतने के लिए अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा की पहली गेंद परफेक्ट यॉर्कर निकली और शिवम उस पर कोई रन नहीं ले सके। दूसरी यॉर्कर को लॉन्गऑफ की दिशा में खेलकर दुबे ने 1 रन हासिल किया। तीसरी यॉर्कर पर रवींद्र जडेजा ने लॉन्गऑन की दिशा में सिंगल लिया। चौथी लोअर फुलटॉस पर लॉन्गऑफ की दिशा में सिंगल लेकर दूबे निराशा में बल्ला हवा में भांजते नजर आए।

चेन्नई के नाम पांचवीं दफा IPL का खिताब किया

ऐसे में सर रवींद्र जडेजा ने पांचवीं यॉर्कर गेंद पर डीप इन द क्रीज खड़े होकर लॉन्गऑफ के ऊपर से गगनचुंबी छक्का उड़ा दिया। अंतिम गेंद पर 4 रन बचे हुए थे। करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की सांसें अटकी हुई थीं। मोहित शर्मा ने दबाव में पैड्स पर लोअर फुलटॉस डाल दी।

सर जडेजा ने इसे आसानी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम पांचवीं दफा IPL का खिताब किया। शिवम दुबे 21 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 32 रन और सर जडेजा 6 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

‘मैंने यह ट्रॉफी सिर्फ और सिर्फ धोनी के लिए जीती’, जीत के बाद बोले रवींद्र जडेजा
CSK को IPL 2023 जिताने के बाद रवींद्र जडेजा ने कहा है कि मैंने यह ट्रॉफी सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीती। माही भाई…आपके लिए कुछ भी! बीते सीजन रवींद्र जडेजा से चेन्नई की कप्तानी वापस लेकर माही को सौंप दी गई थी और तभी से दोनों खिलाड़ियों के बीच मीडिया का एक वर्ग अनबन की खबरें फैला रहा था। रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच मनमुटाव की आशंका जता रहा था।

रवींद्र जडेजा ने अपने बयान से ऐसी बातें करने वालों को करारा जवाब दिया। जड्डू ने अपने माही की खातिर IPL जीतने के लिए मेहनत बेहिसाब किया। गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स से कहीं मजबूत टीम थी। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक…सबमें GT भारी थी। अगर उसे पस्त करना था, तो महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े सेनानी का बल्ले और गेंद से गदर मचाना जरूरी था।

फैंस रवींद्र जडेजा के आउट होने की दुआएं मांगते

रवींद्र जडेजा को अक्सर वह नहीं मिलता, जिसके वह हकदार हैं। इस IPL सीजन भी जडेजा के आउट होने के बाद माही बल्लेबाजी करने आते थे, ऐसे में फैंस रवींद्र जडेजा के आउट होने की दुआएं मांगते थे। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति होती है। पर सर जडेजा रुके नहीं! उन्होंने CSK को IPL 16 का फाइनल अपने दम पर जिता दिया।

रवींद्र जडेजा ने माही से इशारों में पूछा

तमाम फैंस को CSK लाइनअप में अपना महत्व बता दिया। जिस तरह मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने क्वालीफायर 2 में कैच टपका कर गिल का बड़ा शतक बनवाया था, इस बार दीपक चाहर भी दूसरे ही ओवर में वही काम कर चुके थे। कैच छूटने के बाद शुभमन गेंदबाजों पर टूटकर पड़े थे। रवींद्र जडेजा को सातवें ओवर में पहली दफा माही ने गेंदबाजी का जिम्मा दिया। इस उम्मीद में कि जड्डू शुभमन को पवेलियन का रास्ता दिखा देंगे।

लगातार विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने के बाद सर जडेजा की अंतिम गेंद फ्लैट लेंथ बॉल अराउंड ऑफ। गेंद ने टप्पा खाने के बाद बल्ले के आउटसाइड एज के पास से शार्प टर्न लिया और गिल वापस क्रीज के अंदर आने में एक पल के लिए चूक गए। विकेट के पीछे थाला ने बिजली की फुर्ती से शुभमन गिल को 20 गेंद पर 39 रन बनाने के बाद स्टंप आउट कर दिया। रवींद्र जडेजा ने माही से इशारों में पूछा और धोनी ने आउट का निर्णय दे दिया।

अब कोई DRS ऐसा तो नहीं है, जो माही का निर्णय पलट दे। जड्डू ने सबसे बड़ा शिकार कर लिया था। रनचेज में CSK को जीत के लिए 2 गेंद में 10 रन की दरकार थी और सामने अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी को अपने पिछले ओवर में बैक टू बैक पवेलियन भेजने वाले मोहित शर्मा थे। वह लगातार सटीक यॉर्कर डाल रहे थे।

क्रिकेट प्रेमियों की सांसें अटकी

ऐसे में सर रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवर की पांचवीं यॉर्कर गेंद पर डीप इन द क्रीज खड़े होकर लॉन्गऑफ के ऊपर से गगनचुंबी छक्का उड़ा दिया। यह कॉन्फिडेंट बल्लेबाज का कॉन्फिडेंट शॉट था। रवींद्र जडेजा को मालूम था कि जब तक वह मैदान पर हैं, CSK के लिए मुकाबला हार के तौर पर खत्म नहीं हो सकता। अंतिम गेंद पर 4 रन बचे हुए थे।

करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की सांसें अटकी हुई थीं। रवींद्र जडेजा को यह मुकाबला किसी भी हाल में अपने थाला के लिए जीतना था। मोहित शर्मा ने दबाव में पैड्स पर लोअर फुलटॉस डाल दी। सर जडेजा ने इसे आसानी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम पांचवीं दफा IPL का खिताब किया। सर जडेजा का धोनी को ट्रॉफी डेडिकेट करना बताता है कि माही और जड्डू के बीच आज भी बेशुमार प्यार है।

IPL 2023: किस खिलाड़ी के सम्मान में विरोधी भी तालियां बजाए, जानें कौन हैं ?
जिस खिलाड़ी के सम्मान में समर्थक और विरोधी एक साथ तालियां बजा रहे हैं, वह 21 वर्षीय साईं सुदर्शन हैं। गुजरात ने पावरप्ले में बगैर विकेट खोए 62 रन बना लिए थे। 67 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा और सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर शुभमन गिल 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पैड्स पहन कर तैयार नजर आ रहे हार्दिक पंड्या रुक गए और साईं सुदर्शन को अपनी जगह फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी करने भेज दिया। साईं सुदर्शन को गुजरात टाइटंस ने शुरुआती मुकाबलों में खेलने का अवसर नहीं दिया था। उनपर बतौर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाने को लेकर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा नहीं किया था।

क्वालीफायर 2 में  रिटायर्ड आउट

क्वालीफायर 2 में जब वह MI के खिलाफ 31 गेंद पर 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गुजरात की टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिटायर्ड आउट होकर वापस बुला लिया था। ऐसे में फाइनल में भी यही संभावना थी कि थोड़ी देर खेलने के बाद उन्हें फिर एक दफा डगआउट बुला लिया जाएगा।

पथिराना के 12वें ओवर की पहली गेंद ओवरपिच आउटसाइड ऑफ थी। साईं सुदर्शन ने मिड ऑफ के बगल से ड्राइव करते हुए चौका जड़ दिया और गुजरात टाइटंस का 100 रन पूरा कर दिया। अगली गेंद 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आउटसाइड ऑफ और इसे सुदर्शन ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में 4 रन के लिए भेज दिया।

साईं सुदर्शन तेज गेंदबाज और स्पिनर की बराबर कुटाई

रवींद्र जडेजा के 13वें ओवर की पांचवीं क्विकर लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की दिशा में 6 रन के लिए भेज कर साईं सुदर्शन ने अपने आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए। साईं सुदर्शन तेज गेंदबाज और स्पिनर की बराबर कुटाई कर रहे थे। महेश थीक्षणा के 15वें ओवर की तीसरी फुलटॉस भी साईं सुदर्शन के द्वारा डीप मिडविकेट स्टैंड में 88 मीटर के छक्के के रूप में भेज दी गई। पांचवीं गेंद सुदर्शन को स्लॉट में मिली और नतीजा लॉन्गऑन स्टैंड में 94 मीटर लंबा छक्का।

पथिराना के 16वें ओवर की तीसरी लोअर फुलटॉस को बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज कर साईं सुदर्शन ने इस सीजन 7 मुकाबलों में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया। ओवर की चौथी फुलर लेंथ गेंद मिडविकेट बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दी गई।

किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है

तुषार देशपांडे के 17वें ओवर में साईं सुदर्शन टूट कर पड़े। पहली गेंद पर सुदर्शन शफल करके आउटसाइड ऑफ स्टंप आ गए। गेंद भी उनको वहीं पर मिली और स्कूप करने में चूकने के बावजूद आउटसाइड एज विकेटकीपर के सर के ऊपर से 6 रन के लिए चला गया। वो कहते हैं ना कि किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है।
दूसरी लेंथ बॉल आउट साइड ऑफ थी। सुदर्शन ने मिड ऑफ और कवर्स के बीच में से चौका निकाल दिया। तीसरी लेंथ बॉल आउटसाइड ऑफ भी मिड ऑफ के बगल से 4 रन के लिए भेज दी गई। चौथी आउटसाइड ऑफ गेंद कवर्स बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए चली गई। इस ओवर से कुल मिलाकर 20 रन आए।

18वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पंड्या और साईं सुदर्शन के बीच 23 बॉल पर 50 रनों की पार्टनरशिप पूरी हुई। इस साझेदारी में कप्तान हार्दिक का योगदान सिर्फ 7 रन का था। तुषार देशपांडे के 19वें ओवर की चौथी लेंथ बॉल को साईं सुदर्शन ने लॉन्गऑन बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया।

साईं सुदर्शन की धमाकेदार बल्लेबाजी

पथिराना के 20वें ओवर की पहली गेंद पर डाउन द ट्रैक आकर सुदर्शन ने इसे हाफ फॉली में कन्वर्ट किया और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से गगनचुंबी छक्का लगा दिया। दूसरी गेंद स्लॉट में और डाउन द ग्राउंड एक और छक्का। अब साईं सुदर्शन 96 रनों पर पहुंच चुके थे।
तीसरी फुलर लेंथ गेंद को एक्रॉस द लाइन खेलने के प्रयास में साईं सुदर्शन LBW हो गए। पर जाने से पहले वह अपना काम कर चुके थे। सुदर्शन ने 47 गेंद पर 204 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए।
उनके बल्ले से 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के आए। साईं सुदर्शन की धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण ही गुजरा टाइटंस ने IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 214/4 बना दिया। अंतिम 2 गेंदों पर सर जडेजा के बनाए 10 रनों की बदौलत CSK 5 विकेट से फाइनल जरूर जीत गया, पर साईं सुदर्शन ने अपना नाम बना लिया। इंडियन क्रिकेट फैंस की नजरों में बड़ा मुकाम बना लिया।

IPL फाइनल में साईं सुदर्शन की धमाकेदार बल्लेबाजी, जीता करोड़ों फैंस का दिल
IPL फाइनल में शुभमन गिल के शतक का अंदेशा था। उन उम्मीदों को साईं सुदर्शन ने अपने बल्ले से साकार कर दिया। 47 गेंद पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 96 रनों का वार कर दिया। 204.26 की स्ट्राइक रेट से CSK के गेंदबाजों पर प्रहार कर दिया।

जिस खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस ने इस सीजन केवल 7 मैच खेलने का अवसर दिया, उसी 21 वर्षीय साईं सुदर्शन ने अकेले फाइनल में गुजरात की नैया पार किया।

साईं सुदर्शन क्वालीफायर 2 में मुंबई के खिलाफ 31 गेंद पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे थे। उस वक्त उन्हें भीमा खेलने के लिए रिटायर्ड आउट कर वापस बुला लिया गया था।

फाइनल मैच में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी

सुदर्शन को पारी के अंत तक बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं दिया गया था। साईं सुदर्शन ने टीम मैनेजमेंट के उस रवैये का करारा जवाब दिया। फाइनल मैच में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के बूते दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को लाजवाब किया।

शुभमन गिल के 39 रन बनाकर लौटने के बाद साईं सुदर्शन ने बल्ले के जोर पर गिल की कमी भुला दी। उन्होंने ऋद्धिमान साहा के साथ 64 और हार्दिक पंड्या के साथ 81 रनों की साझेदारी निभा दी।

भविष्य में इंडियन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

साईं सुदर्शन के प्रदर्शन के बूते गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बना दिया। पावर हिटिंग की बजाय प्योर टाइमिंग के सहारे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर साईं सुदर्शन ने खुद को भविष्य में इंडियन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर पेश किया।

रवींद्र जडेजा के अंतिम 2 गेंदों पर बनाए 10 रनों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट से मुकाबला जरूर जीत गई, पर साईं सुदर्शन ने अपने खेल से नाम बना लिया। इंडियन क्रिकेट फैंस की नजरों में बड़ा मुकाम बना लिया।

21 साल के लड़के के लिए अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले वक्त में सुदर्शन अपने प्रदर्शन से जरूर साबित करके दिखाएंगे कि उनमें कितनी खास बात है। भविष्य में भी अपने बल्ले से यूं ही तूफान उठाएगा साईं सुदर्शन भारतीय टीम में जरूर जगह बनाएगा

यशस्वी की प्रतिभा को निखारने में इस शख्स का रहा बड़ा योगदान, जानें यहां
IPL 2023 में 625 रन बनाने वाले यशस्वी जयसवाल का क्रिकेटिंग करियर दिसंबर-जनवरी की कड़ाके की ठंड में ट्रक की छत पर सफर करते हुए मैच खेलने से शुरू हुआ था। इस IPL 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़कर सुर्खियों में आए यशस्वी की शुरुआत मुंबई से नहीं बल्कि एन.एन.एस. क्रिकेट अकादमी, कलिंजरा रोड, झिंगटपुर,सुरियावां,भदोही, यूपी से हुई थी।

आज यशस्वी की अनसुनी कहानी आपके बीच लाया हूं। N.N.S क्रिकेट एकेडमी ही वह जगह है, जहां 7 वर्ष की उम्र में नन्हे यशस्वी को उनके माता-पिता ने क्रिकेट की शिक्षा-दीक्षा के लिए भेजा था। यह क्रिकेट एकेडमी उत्तर प्रदेश के मशहूर क्रिकेट कोच आरिफ हुसैन की थी।

यशस्वी को कोच आरिफ ने अपने नेतृत्व में ट्रेन किया

यशस्वी को कोच आरिफ ने लगभग 5 साल तक अपने नेतृत्व में ट्रेन किया। 2008 से लेकर 2012 तक यशस्वी जयसवाल ने क्रिकेट का ककहरा आरिफ हुसैन से सीखा। आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेनिंग के साल भर के भीतर ही यशस्वी ने एकेडमी की सीनियर टीम में जगह बना ली।

2008 से लेकर 2012 के बीच लगातार 5 वर्षों तक कोच आरिफ के साथ उनकी पूरी टीम लोडेड ट्रक पर बैठकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लेदर बॉल टूर्नामेंट खेलने जाती थी।

टिकट के पैसे नहीं होते थे

दूर की यात्रा के दौरान अक्सर टिकट के पैसे नहीं होते थे, तो बेटिकट यात्रा कर रही पूरी टीम से कभी टीटी भी टिकट की मांग नहीं किया करते थे। हर कोई नन्हे बच्चों के सपने साकार करने में अपने स्तर पर योगदान देना चाहता था। यशस्वी ने आरिफ जी के नेतृत्व में यूपीसीए का अंडर 14 ट्रायल दिया था। फाइनल राउंड में आने के बावजूद उनका टीम में सिलेक्शन नहीं हो सका।

यशस्वी जयसवाल की क्रिकेटिंग प्रतिभा को निखारने में उनके बचपन के कोच आरिफ खान का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने 5 वर्षों तक लगातार यशस्वी के खेल के पीछे मेहनत की। आरिफ खान को लगता था कि यह लड़का छोटे में संतोष नहीं करेगा, बल्कि कुछ बड़ा करके दिखाएगा।

कोच और परिवार की तमाम उम्मीदें आज पूरी हो रही हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से IPL के जरिए ध्रुव तारा बनकर चमक रहे यशस्वी का टीम इंडिया के लिए खेलना लगभग पक्का हो गया है। उम्मीद है कि 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल और उनके कोच आरिफ खान का संघर्ष रंग लाएगा। यशस्वी अपनी बल्लेबाजी से साल के अंत में होने वाला ODI वर्ल्ड कप टीम इंडिया को जरूर जिताएगा।

ये भी  पढ़ें: क्यों आलोचकों के निशाने पर सूर्यकुमार यादव, जानें MI के IPL से बाहर होने की वजह

IPL 2023: मुंबई के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, 5 रन देकर 5 विकेट झटके
मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर जिताने वाले आकाश मधवाल 4 साल पहले तक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने 2019 में स्टेट टीम के ट्रायल में हिस्सा लिया, तो उनपर उत्तराखंड के तत्कालीन कोच वसीम जाफर और वर्तमान कोच मनीष झा का ध्यान गया।

टीम इंडिया से स्टार विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के पड़ोसी आकाश 24 साल की उम्र तक लाल गेंद से नहीं खेले थे। अब वह उत्तराखंड राज्य क्रिकेट टीम से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

आकाश मुंबई इंडियंस में नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी करके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी करते नजर आ रहे हैं। आकाश की दमदार गेंदबाजी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 खेलने वाली है।

उत्तराखंड के हेड कोच मनीष झा का बयान

उत्तराखंड के हेड कोच मनीष झा के मुताबिक जब आकाश 2019 में ट्रायल्स के लिए आए थे, तो सभी उनसे बहुत प्रभावित हुए थे। उनका एक्शन काफी स्मूथ था और वह तेज गेंद कर रहे थे। उनमें एक्स-फैक्टर था। वसीम जाफर ने उन्हें चुना और सैयद मुश्ताक अली में कर्नाटक के खिलाफ मैच में मौका दिया। चूंकि उन्होंने काफी टेनिस बॉल क्रिकेट खेला था तो उनके पास गति थी।

लेकिन सटीकता की कमी थी। वह अपनी गेंदबाजी के साथ काफी प्रयोग करते थे। कोच की एकमात्र चिंता यही थी कि अगर आप तेज और सीधी गेंदबाजी कर सकते हैं तो आप धीमी गेंदबाजी क्यों कर रहे हैं।

धीरे-धीरे उन्हें यह समझ में आ गया कि उन्हें क्या बताने की कोशिश की जा रही है। दरअसल टेनिस बॉल क्रिकेट में मार से बचने के लिए गेंदबाज हद से ज्यादा वेरिएशन करते हैं। आकाश लेदर बॉल क्रिकेट में भी वही प्रयोग कर रहे थे। बाद में आकाश ने इसमें सुधार किया।

आकाश मधवाल का परिचय

आकाश मधवाल का जन्म 25 नवंबर 1993 को रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम घाना नंद था और वे रुड़की में सेना के एमईएस विंग में कार्यरत थे। आकाश ने अपनी स्कूली शिक्षा रुड़की पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उत्तराखंड से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने 2016 में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। मधवाल के पिता की 2013 में एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। आकाश मधवाल अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। वह इंजीनियरिंग कर रहे थे और केवल शौक के तौर पर क्रिकेट खेलते थे।

चूंकि उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहा था, इसलिए उनका मुख्य ध्यान टेनिस बॉल क्रिकेट पर था। टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में उनकी तूती बोलती थी। आकाश की खौफनाक गेंदबाजी के कारण उन्हें देश भर से टेनिस बॉल क्रिकेट मैच खेलने बुलाया जाता था। उत्तराखंड को BCCI के द्वारा 2018 में मान्यता प्रदान की गई। 2019 में उन्होंने बतौर नेट बॉलर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जॉइन किया। दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उस दौरान RCB मैनेजमेंट ने आकाश मधवाल की प्रतिमा पर ध्यान नहीं दिया।

2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया

अगले सीजन से MI के बल्लेबाजों के लिए नेट्स पर गेंदबाजी करने लगे। IPL 2022 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को सूर्यकुमार यादव की चोट के बाद 20 लाख में खरीदा था। दुर्भाग्य से उस साल उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया।

आकाश ने IPL 2023 के पहले 3 मैचों में केवल 1 ही विकेट लिए थे। हर तरफ चर्चा शुरू हो गई कि मुंबई ने बेकार ही उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया है। पिछले 4 IPL मैचों में 12 विकेट चटका कर आकाश ने अपने तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

पिछले साल सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने पर मधवाल को रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था और अब वह रोहित शर्मा को पावरप्ले और डेथ ओवरों में विकेट दिलाने वाले प्रमुख गेंदबाज बन गए हैं। आकाश मधवाल IPL के प्लेऑफ मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम लीग स्टेज मैच में 4 विकेट अपने नाम किए थे।

किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

3.3 ओवर में 1.4 के रनरेट से 5 रन देकर 5 विकेट चटकाना IPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अंकित राजपूत के नाम था, जिन्होंने 14 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। रुड़की के ढंडेरा के रहने वाले आकाश मधवाल का घर विकेटकीपर ऋषभ पंत के घर के ठीक सामने है। यही नहीं, पंत और आकाश के कोच भी एक ही रह चुके हैं।

आकाश ने कोच अवतार सिंह की कोचिंग में क्रिकेट के गुर सीखे हैं। अवतार सिंह ऋषभ पंत को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। 29 साल के आकाश ने अब तक 10 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट-ए मैच और 29 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 12, 18 और 29 विकेट चटकाए हैं।

लखनऊ के खिलाफ आकाश की गेंदबाजी

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आकाश की गेंदबाजी की बात करें,  17वें ओवर की तीसरी यॉर्कर पर मोहसिन खान को बगैर खाता खोले बोल्ड कर आकाश मधवाल ने लखनऊ की पारी को समाप्त कर दिया। 183 के लक्ष्य के सामने LSG को 16.3 ओवरों में 101 पर ऑल आउट कर मैच 81 रनों से MI के नाम कर दिया।

जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस गेंदबाजी आक्रमण बेहद कमजोर नजर आ रहा था। ऐसे में लखनऊ को एलिमिनेटर जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने अकेले ही लखनऊ की पूरी टीम को धराशाई कर दिया। मुंबई इंडियंस के करोड़ों चाहने वालों को खुशियों से भर दिया।

IPL 2023: इस कप्तान ने IPL प्लेऑफ में रचा इतिहास, जानें क्या है रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स को एलिमिनेटर में 81 रनों से कूटकर मुंबई इंडियंस क्वालीफायर टू खेलने अहमदाबाद रवाना हो गई है। लास्ट ईयर IPL में सबसे लास्ट 10वें पायदान पर फिनिश करने वाली मुंबई इस साल टॉप 3 टीमों में स्थान बना चुकी है।

अगर क्वालीफायर 2 में गुजरात को हरा देगी, तो फाइनल भी खेल लेगी। इस बदलाव का जितना श्रेय खिलाड़ियों को जाता है, उससे कहीं ज्यादा क्रेडिट कप्तान रोहित शर्मा को दिया जाना चाहिए। MI की गेंदबाजी इस सीजन सबसे ज्यादा कमजोर नजर आ रही थी।

मुंबई की इस बार गेंदबाजी कमजोर कड़ी

जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड्सन के बगैर उतरी मुंबई के लिए जोफ्रा आर्चर भी सिर्फ 5 मैच खेल सके। स्थिति ऐसी हो गई कि पंजाब किंग्स जैसी टीम भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आसानी से 200 रन बना दे रही थी। MI के पास सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन जैसे बल्लेबाज थे, जो बड़ा टारगेट चेज कर रहे थे। पर प्लेऑफ जीतने के लिए सिर्फ बल्लेबाजी काफी नहीं थी।

रोहित शर्मा हमेशा से उपलब्ध खिलाड़ियों को ही काबिल बना देने में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा है कि आज से 2 साल के बाद तिलक वर्मा, निहाल वढ़ेरा और आकाश मधवाल मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया की अहम कड़ी बनेंगे। ये भी वही सब हासिल करेंगे। जो जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने प्राप्त किया।

आकाश मधवाल ने रोहित शर्मा के लिए कही ये बातें

एलिनिमेटर में 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट चटकाने के बाद आकाश मधवाल ने कहा कि रोहित भैया ने मुझे हमेशा कॉन्फिडेंस और स्ट्रेंथ दिया। उन्होंने मुकाबलों में मुझे सटीक परिस्थिति में गेंदबाजी थमाई। रोहित भैया को पता है कि यॉर्कर्स मेरी मजबूती हैं। इसलिए वह पावरप्ले के बाद डेथ ओवरों में मुझे गेंदबाजी का जिम्मा सौंपते हैं।

आकाश मधवाल ने कहा कि रोहित शर्मा के पास किसी भी वक्त पहुंचा जा सकता है। वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं और उन्हें बेहतर गेंदबाजी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हिटमैन प्रोसेस में यकीन करते हैं। उनका मानना है कि यदि प्रोसेस सही होगा, तो रिजल्ट अपने आप उम्मीदों के अनुरूप आ जाएगा। IPL में कप्तानी के दौरान हिटमैन ने जो हासिल कर लिया है, उसके आसपास दूसरा कोई कप्तान नजर नहीं आता।

बतौर कप्तान रोहित की पैनी निगाह का एक उदाहरण देखिए। उत्तराखंड को BCCI के द्वारा 2018 में मान्यता प्रदान की गई। इससे पहले आकाश मधवाल देशभर में टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे। 2019 में उन्होंने बतौर नेट बॉलर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जॉइन किया।

दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उस दौरान RCB मैनेजमेंट ने आकाश मधवाल की प्रतिमा पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह MI के बल्लेबाजों के लिए नेट्स पर गेंदबाजी करने लगे। 2022 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें सूर्यकुमार यादव की चोट के बाद टीम में शामिल किया और IPL 2023 में डेब्यू करने का मौका दिया।

युवा प्रतिभाओं को अवसर देना मुंबई की खूबी

युवा प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें अवसर देना हिटमैन की खूबी है। रोहित को यकीन था कि आकाश मुंबई को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 2017 IPL में क्वालीफायर 2 से लेकर अबतक रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 7 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।

मुंबई इंडियंस ने करिश्मा कर दिखाया

IPL 2023 की ही बात करें, तो मुंबई इंडियंस 30 अप्रैल को 7 मुकाबलों में 3 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नवें पायदान पर थी। यहां से अधिकतर टीमें क्वालीफाई करने की उम्मीदें छोड़ देती हैं, लेकिन हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने करिश्मा कर दिखाया।

एलिमिनेटर में भी 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर लखनऊ आसानी से 182 के टारगेट के तरफ बढ़ रही थी। यहां से रोहित शर्मा की सटीक रणनीति का ही नतीजा रहा कि सिर्फ 32 रन जोड़कर LSG ने बाकी बचे 8 विकेट खो दिए। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 14 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 11 में जीत मिली है।

ऐसा रिकॉर्ड किसी कप्तान का IPL प्लेऑफ में नहीं है। रोहित शर्मा का खुद का फॉर्म जरूर उतना बेहतर नहीं रहा, लेकिन बतौर कप्तान हिटमैन लगातार अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के करोड़ों चाहने वालों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं।

IPL 2023: एलिमिनेटर में मुंबई ने लखनऊ को हराया, दूसरे क्वालिफायर में बनाई जगह
आईपीएल सीजन 16 के पहले एलिमिनेटर में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की है। इसी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाहर हो गई है। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने अपनी गेंद से मैदान में कहर बरपाया।

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। टीम को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन शुरू के विकेट गिरने के बाद मुंबई की बल्लेबाजी धीमी हो गई। मुंबई की तरफ से कैमरन ग्रीन ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 22 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया। इस तरह मुंबई ने लखनऊ के 183 रन का लक्ष्य रखा।

मुंबई से मिले 183 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी लखनऊ की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। टीम की तरफ से एक भी खिलाड़ी के बल्ले में दम नहीं दिखा। लखनऊ की टीम 3.3 ओवर बाकी रहते ऑल आउट हो गई। लखनऊ की तरफ से मारकस स्टोइनिस ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए। केयल मेयर्स ने 13 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने भी 13 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। लखनऊ की टीम खराब प्रदर्शन के कारण 16.3 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुंबई की तरफ से आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 3.3 ओवर में केवल 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

मुंबई की इस जीत से टीम के फाइनल में जगह बनाने की संभावना बढ़ गई है। अब मुंबई इंडियंस को दूसरे एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: नेट बॉलर को कितना पैसा देती हैं IPL टीम्स?

IPL 2023 को मिला पहला फाइनलिस्ट, Dhoni की CSK ने GT को 15 रनों से दी मात
एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहले क्वालीफायर का मैच हुआ। जोशीले माहौल में IPL 2023 के फैंस को उनका पहला फाइनलिस्ट मिल गया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की CSK ने मैदान में हार्दिक पांडया की टीम को 15 रनों से मात दी।

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद रुतुराज गायकवाड़ के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चार बार की चैंपियन टीम को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया और उसे अच्छी शुरुआत मिली। इस दौरान चेन्नई की टीम ने 173 रन का टार्गेट दिया। हालांकि, गुजरात टाइटंस इसे पूरा नहीं कर पाई, और इस साल IPL से बाहर हो गई।

IPL 2023: शुभमन गिल ने कोहली का IPL जीतने का ख्वाब तोड़ दिया
गुजरात के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने  कोहली का IPL जीतने का ख्वाब तोड़ दिया। विराट के शानदार शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट खोकर 197 रन बना लिए थे। RCB के करोड़ों फैंस को उम्मीद थी कि यह टारगेट डिफेंड हो जाएगा।

टारगेट का पीछे करता समय 25 के स्कोर पर ऋद्धिमान साहा के रूप में गुजरात को पहला झटका लगता देखकर ख्वाब हकीकत का रूप लेता नजर आया।  अभी  शुभमन गिल मैदान पर मौजूद थे। वेन पार्नेल के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद शरीर पर शॉर्ट बॉल थी। शुभमन गिल ने फाइन लेग की दिशा में दमदार पुल शॉट पर चौका हासिल कर लिया। अंतिम गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में लॉफ्टेड ड्राइव और 4 रन गिल के नाम।

धमाकेदार बल्लेबाजी पारी

वेन पार्नेल के छठे ओवर की पहली गेंद पिच्ड अप आउटसाइड ऑफ। थिक आउटसाइड एज और गेंद थर्डमैन बाउंड्री के बाहर 4 रन। विजय कुमार के 8वें ओवर की पांचवीं गेंद नकल बॉल थी। शुभमन गिल ने डाउन द ग्राउंड स्टैंड में छक्का मारा। हिमांशु शर्मा के नवें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन स्लॉग स्वीप खेलने का प्रयास कर रहे थे। उनके बल्ले का टॉप एज शॉर्ट थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से 4 रन के लिए चला गया।

पांचवीं गेंद स्लॉट में फुलर लेंथ की थी और गिल ने इसे पलक झपकते ही डीप मिडविकेट स्टैंड में डिपॉजिट कर दिया। हिमांशु शर्मा के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन ने डाउन द ग्राउंड आकर एक्स्ट्राकवर की दिशा में चौका लगाया।

माइकल ब्रेसवेल के 13वें ओवर की चौथी गेंद पैड्स पर फुलर लेंथ की थी। शुभमन गिल ने पिकअप शॉट खेलकर लॉन्गलेग बाउंड्री के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद ब्रेसवेल ने फिर से फुल लेंथ की डाली और अबकी बार गिल ने डीप मिडविकेट स्टैंड में छक्का लगाया।

शुभमन का गगनचुंबी छक्का

मोहम्मद सिराज के 18वें ओवर की पहली गेंद लेंथ बॉल थी। शुभमन गिल ने शफल करते हुए शॉर्ट आर्म जैब खेला और डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का लगा दिया। ओवर की अंतिम गेंद बैक ऑफ लेंथ और नतीजा डीप मिडविकेट स्टैंड में ताकतवर पुल शॉट पर प्रिंस का गगनचुंबी छक्का।

हर्षल पटेल के 19वें ओवर की दूसरी फुलटॉस को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर 6 रन के लिए भेजकर शुभमन गिल 97 पर पहुंच गए। वेन पार्नेल ने 20वें ओवर की पहली गेंद नो बॉल और अगली गेंद वाइड बॉल डाली। शुभमन गिल का दबाव गेंदबाज के सिर चढ़कर बोल रहा था।

आईपीएल का अपना दूसरा शतक

आखिरकार पहली लीगल गेंद स्लॉट में गिरी और  शुभमन गिल ने डाउन द ग्राउंड लॉन्गऑन स्टैंड में छक्का मारकर इस सीजन आईपीएल का अपना दूसरा शतक पूरा कर लिया। दूसरे विकेट के लिए विजय शंकर के साथ 65 गेंद पर 123 रन जोड़कर शुभमन गिल ने गुजरात की जीत की नींव डाल दी थी।

यहां से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कभी भी मुकाबले में वापस ही नहीं आ सकी। शुभमन ने 52 गेंद पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 104* रनों की पारी खेली। इस धमाकेदार शतकीय पारी ने साबित कर दिया कि किंग कोहली के बाद अब  शुभमन गिल का दौर आएगा। वह भी विराट की तरह शतकों का अंबार लगाएगा।