IPL 2022 LIVE Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

IPL 2022 CSK: विरोधी टीमें हो जाए सावधान, चेन्नई में लौट आया ‘जूनियर मलिंगा’
जैसे-जैस IPL 2022 का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है, ठीक वैसे ही चोटों का सिलसिला और खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है. आज मुंबई इंडियंस Mumbai Indians  से मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है. चेन्नई के बड़े गेंदबाज एडम मिल्ने चोट की वजह से पूरे IPL से बाहर हो गए हैं. मिल्ने को कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के खिलाफ चोट लगी थी.

मथीशा पथिराना CSK में शामिल

एडम मिल्ने की जगह अब चेन्नई ने श्रीलंकाई युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना Matheesha Pathirana को टीम में शामिल किया है. चेन्नई ने इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपए दिए हैं. बता दे कि पथिराना श्रीलंका की साल 2020 और 2022 में श्रीलंका  अंडर-19 विश्वकप टीम का हिस्सा थे. सबसे खास बात यह है कि मथीशा पथिराना का बॉलिंग स्टाइल बिल्कुल श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा Lasith Malinga के जैसा है.

मलिंगा जैसा एक्शन

श्रीलंकाई खिलाड़ी मथीशा पथिराना Pathirana के वीडियो आपने सोशल मीडिया पर ज़रूर वायरल होते हुए देखे होंगे. मथीशा पथिराना को जूनियर मलिंगा भी कहा जाता है, क्योंकि उनका एक्शन बिल्कुल श्रीलंकाई लीजेंड लसिथ मलिंगा से मैच करता है. उनकी रफ्तार भी काफी तेज है.

8 खिलाड़ी अब तक सीजन से बाहर

इस समय चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं बल्कि, दूसरी टीमें भी चोटिल खिलाड़िय़ों की वजह से मुसीबत में  आ गई है. इस सीजन में चेन्नई के दो स्टार गेंदबाज दीपक चाहर Deepak Chahar और एडम मिल्ने Adam Milne पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. IPL 2022 में अब तक 8 खिलाड़ी सीजन से बाहर हो गए हैं. चोटिल खिलाड़ियों की जगह दूसरे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.

चोटिल खिलाड़ी और उनके रिप्लेसमेंट…

GT – जेसन रॉय, रिप्लेसमेंट- रहमानुल्लाह गुरबाज़

KKR – एलेक्स हेल्स, रिप्लेसमेंट- एरोन फिंच

LSG –  मार्क वुड, रिप्लेसमेंट- एंड्रयू टाय

RCB – लुवनिथ सिसोदिया, रिप्लेसमेंट- रजत पाटीदार

RR –  नाथन कूल्टर नाइल,

KKR –  रसिक डार, रिप्लेसमेंट- हर्षित राणा

CSK – दीपक चाहर,

CSK – एडम मिल्ने, रिप्लेसमेंट- मथीशा पथिराना

IPL 2022 PBKS vs DC Live: कोरोना संकट के बीच दिल्ली की धमाकेदार जीत, 10 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
कोरोना संकट से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals की टीम को बुधवार को बड़ी जीत मिली. टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. जिसको दिल्ली के गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया और पंजाब को 115 रनों पर ऑलआउट कर दिया. जवाब में दिल्ली के बल्लेबाजों की तूफानी पारी देखने को मिली. दिल्ली ने 10 ओवर शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की.

वार्नर ने जड़ी फिफ्टी

आपको बता दे कि, दिल्ली कैपिटल्स DC की ओर से डेविड वॉर्नर David Warner ने शानदार फिफ्टी जड़ी, साथ ही पृथ्वी शॉ ने भी 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बता दें कि इस मैच को लेकर कई तरह का सस्पेंस था, क्योंकि बुधवार सुबह ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी टिम सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

10.3 ओवर में बनाए 119 रन

दिल्ली की टीम ने 116 रनों का पीछा करते हुए तूफानी अंदाज में शुरूआत की. 10 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. पृथ्वी शॉ ने 41 रनों की तूफानी पारी खेली और उनका साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने निभाया. 41 रन बनाकर पृथ्वी आउट हुए लेकिन वॉर्नर नहीं रुके और शानदार फिफ्टी जड़ी. डेविड वॉर्नर और सरफराज़ खान ने क्रीज़ पर रहकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

9 विकेट से जीती दिल्ली

दिल्ली का केवल एक विकेट गिरा, पृथ्वी शॉ 20 गेंदों में 41 रन बनाकर राहुल चाहर का शिकार बने. इसके बाद सरफराज खान को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया. वार्नर और खान ने नाबाद रहते हुए दिल्ली को बड़ी जीत दिलाई. इससे पंजाब की ओर से 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाए थे. विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 32 और कप्तान मयंक अग्रवाल ने 22 रनों की पारी खेली थी.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टॉ, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन इलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, रॉवमैन पावेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

IPL 2022 DC vs PBKS LIVE: दिल्ली के सामने पंजाब ने टेके घुटने, 115 रनों पर ढेर
बुधवार को IPL 2022 में पंजाब किंग्स PBKS और दिल्ली कैपिटल्स DC की टीम आमने-सामने है. टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ. पावरप्ले में पंजाब के दोनों ओपनर पवेलियन में आराम कर रहे थे.

115 रनों पर आउट हुई पंजाब

पंजाब किंग्स Punjab Kings ने इस मैच में खराब बैटिंग की और टीम सिर्फ 115 रनों पर ऑलआउट हो गई. कोरोना से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals को इस मैच को जीतने के लिए 116 रनों की जरूरत है.

बता दे कि, इस मैच को लेकर कई तरह का सस्पेंस था, क्योंकि बुधवार सुबह ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी टिम सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि, इन मुश्किलों के बीच भी मैच हो रहा है. दिल्ली के इस मैच को जीतने के आसार ज्यादा बन गए है. दिल्ली की बल्लेबाजी पंजाब की तुलना में ज्यादा मजबूत है.

मैच में मयंक की हुई वापसी

कोरोना की मार झेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मैदान से कुछ राहत मिली है. पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम की शानदार बॉलिंग देखने को मिली. पंजाब में कप्तान मयंक अग्रवाल Mayank Agrawal की वापसी हुई, लेकिन टीम की बल्लेबाजी ने पूरी तरह दम तोड़ दिया.

7 बल्लेबाज छू नहीं पाए दहाई का आंकड़ा

शिखर, मयंक, लियाम, जॉनी जैसे स्टार प्लेयर्स भी 54 रन के भीतर ही अपने विकेट खो चुके थे. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम वापसी ही नहीं कर पाई और लगातार अपने विकेट गंवाती रही. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, खलील अहमद ने शानदार बॉलिंग की. चारों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए.

बता दे कि, पंजाब की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 23 गेंदों में सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान मंयक मे 22 रनों का योगदान दिया. पंजाब की खराब बल्लेबाजी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएं हैं.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टॉ, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन इलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, रॉवमैन पावेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

IPL 2022 GT vs RR Live: डेविड मिलर और अभिनव की आंधी में कप्तान हार्दिक का तूफान, राजस्थान को दिया 193 रनों का लक्ष्य
IPL 2022 के इस सीजन में गुरूवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने है. मैच में टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने पहले गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. राजस्थान का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. गुजरात के दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर भी इस मैच में फ्लॉप साबित हुए.

फिर फ्लॉप हुए विजय शंकर

विजय शंकर 7 गेंदों में 2 रन बनाकर कुलदीप सेन का शिकार बने. एक छोर पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या खड़े रहे और लगातार अपने शॉट्स खेलते रहे. विजय शंकर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर अभिनव मनोहर आए. अभिनव ने कप्तान हार्दिक का भरपूर साथ दिया.

आउट होने से पहले अभिनव ने 28 गेंदों पर 43 रन बनाए. जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. अभिनव का विकेट स्पिनर चहल ने लिया. दूसरे छोर पर हार्दिक पंड्या क्रीज पर सेट हो चुके थे और लगातार चौके छक्कों की बरसात कर रहे थे. इस मैच में हार्दिक पंड्या ने पिछले मैच कोर कसर निकाल दी. पंड्या ने 52 गेंदों में 87 ठोक दिए.

हार्दिक ने बनाए ताबड़तोड़ 87 रन

हार्दिक पंड्या ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के उड़ाए. कप्तान का साथ दे रहे डेविड मिलर आज किलर बन गए. डेविड मिलकर ने 14 गेंदों में 31 रन ठोक डाले. जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. गुजरात के ओपनर मैथ्यू वेड आज अच्छे टच में लग रहे थे. पहले ही ओवर में जिम्मी नीशम को 3 चौके मार दिए लेकिन, वेड इस मैच में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. आउट होने से पहले 12 रनों का योगदान दिया.

राजस्थान को दिया 193 रनों का लक्ष्य

गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. राजस्थान को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया. राजस्थान के बॉलर इस मैच में कुछ खास नहीं सके. कुलदीप सेन एक, चहल एक और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया. कुलदीप सेन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 51 रन दिए.

IPL 2022 GT vs SRH: हैदराबाद को मिला 163 रनों का लक्ष्य, कप्तान हार्दिक का पचासा
सोमवार को IPL 2022 के सीजन का खेला जा रहे 21वें मैच में गुजरात ने हैदराबाद को 163 रनों का लक्ष्य दिया है. हैदराबाद ने पहले टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया. कप्तान हार्दिक की फिप्टी की मदद से 7 विकेट पर 162 रन बनाए.

खराब रही गुजरात की शुरूआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरूआत बेहद खराब रही. स्टार ओपनर शुभमन गिल 7 बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन भी कुछ कास नहीं कर सके और 2 चौको की मदद से 9 बनाकर चलते बने. दो विकेट गिरने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने क्रीज पर कदम रखा और गुजरात के स्कोर बोर्ड को चलायमान रखा.

हार्दिक ने ठोका पचासा

बता दे कि हार्दिक ने तेज शुरात की लेकिन मैच के अंत तक वह केवल 120 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए. हालांकि हार्दिक ने इस दौरान अपना पचासा पूरा किया. जिसमें उन्होंने 42 गेंदों में 50 रन बनाए. उनकी इस पारी में 4 चौके और एक छक्का शामिल था. आखिर में बल्लेबाजी करने उतरे अभिनव मनोहर ने तीन जीवनदान मिलने के बाद तेजी से रन बनाए.

अभिनव ने बनाए तेजी से रन

अभिनव ने 21 गेंदों में 35 रन कूट डाले. जिसमें 5 चौका और एक छक्का शामिल है. दूसरी ओर एक बार फिर से अच्छी शुरूआत मिलने के बाद ओपनर मैथ्यू वेड बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए. वह 19 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

हैदराबाद के लिए एक बार फिर से तेज गेंदबाज नटराजन कारगर साबित हुए. नटराजन ने 4 ओवर में 34 रन खर्च करके 2 विकेट झटके. वहीं, भुवनेश्वर थोड़ा महंगे जरूर साबित हुए लेकिन वह भी 2 विकेट निकालने में कामयाब हुए. मार्को जेंसन और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट निकाला. गुजरात के स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को नटराजन ने रनआउट किया. समाचार लिखे जाने तक हैदराबाद ने थोड़ी धीमी शुरूआत की और 4.3 ओवर में 22 बनाए हैं. क्रीज पर कप्तान विलियमसन और अभिषेक शर्मा मौजूद है.