International Women's Day Celebration of JDU Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: ‘सीएम नीतीश ने महिला दिवस के प्रतीक रंगों को किया चरितार्थ’
International Women’s Day Celebration of JDU: रविवार को प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जद(यू) महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह’’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता एवं मंच का संचालन पूजा एन शर्मा ने किया।

तीनों रंगों का बताया महत्व

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तीन आधिकारिक रंग हैं- बैगनी, जो कि न्याय और गरिमा, हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग सुचिता का प्रतीक है। हमें यह बताते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रतीक रंग को महिलाओं के जीवन में चरितार्थ करने का काम किया है।

‘सीएम की योजनाओं से कन्याओं में बढ़ी शिक्षा में रुचि’

उमेश कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश ने अपनी नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को गरिमा और सम्मान दिलाया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में नीतीश कुमार का काम सबसे अनूठा और अनुकरणीय है। शिक्षा के प्रति बालिकाओं की प्रतिबद्धता को बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। इसका नतीजा है कि वर्ष 2005 में कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों एवं लड़कियों का अनुपात 67ः33 था, लेकिन अब यह बढ़कर 50ः50 से अधिक हो गया है। जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक बेटियों को कुल 94,100 रुपये नीतीश सरकार की ओर से मिलते हैं।

‘बिहार पुलिस में सबसे अधिक महिला बटालियन’

उन्होंने कहा कि पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। आरक्षण के कारण सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। साथ ही हाल में हुए शिक्षक बहाली में 51 फीसदी सिर्फ महिलायें थी और आज बिहार पुलिस में सबसे अधिक महिला बटालियन है।

‘जन-जन तक पहुंचाएं सीएम के कार्य’

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होने वाली है। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए आप सभी नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।

नीतीश कुमार लैंगिक समानता के नायक- डॉ. भारती

जद(यू) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र संघ जिस लैंगिक समानता की बात कह रहा है उसकी शुरुआत बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2006 में की थी। असल मायनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुनियाभर में लैंगिक समानता के नायक हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से न सिर्फ सबल बनाया बल्कि उन्होंने जैविक निर्धारण की मानसिकता को भी खत्म करने का काम किया है। आज बिहार में बेटी का जन्म लेना ग्लानि का नहीं बल्कि गर्व का विषय होता है।

‘नीतीश ने किया महिलाओं को आँगन से आगंनबाड़ी तक पहुंचाने का काम’

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह विधायक शीला मंडल ने कहा कि सवित्री बाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने का काम किया और हमें इस बात का गर्व है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उसी धारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने महिलाओं के साथ हो रहे भिन्नता को समानता में बदलने का काम किया है। उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण का मौन क्रांति बनाया और महिलाओं को आँगन से आगंनबाड़ी तक पहुंचाने का काम किया।

‘संकल्प और शक्ति का प्रतीक भारत की महिला’

पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि भारत की महिला सकंल्प और शक्ति की प्रतीक है। हाल में हुए शिक्षक बहाली में 51 फीसदी सिर्फ महिलाएं है। ललन सर्राफ ने नारा दिया कि नीतीश है तो बिहार में अमन-चैन है। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी की महिलाओं को हर घर के दरवाजे पर जाना है और एनडीए के पक्ष वोट देने के लिए आम जन को जागरूक करना है।

महिला सशक्तिकरण में सीएम नीतीश का योगदान अहम

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजू गीता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सबसे अहम योगदान है इसलिए हम महिलाओं की जिम्मेदारी है कि हम सभी मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें और 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए अपनी अहम भागीदारी दें।

ये रहे मौजूद

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सह पूर्व मंत्री रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डॉ. स्वेता विश्वास, मालती सिंह, पूर्व विधानपार्षद रोजीना नजीश, पूर्व विधायक रेणु पासवान, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष कंचन गुप्ता, अफरोजा खातून, संगीता यादव, किरण रंजन, कल्याणी सिंह, रुचि अरोड़ा, मायावती चैधरी, रेणुका कुशवाहा, यासमीन खातून, खुसबू सिंह, रीना चैधरी, कंचन माला चैधरी, सुप्रिया खेमखा, सविता नटराजन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: TMC Candidate List: यूसुफ पठान- शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया दांव, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।