international border Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

केंद्र ने सीमावर्ती जिलों के डीसीज़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाड़ लगाने के निर्देश जारी किए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप केंद्र सरकार ने सीमावर्ती कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। इस फैसले से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से सीमा सुरक्षा बल की सख्त पाबंदियों के तहत खेती करने को मजबूर थे।

पसंद की फसल चुनने की स्वतंत्रता

सीमावर्ती जिलों में सर्वेक्षण के आदेश दिए गए हैं। इस कदम से लाखों एकड़ भूमि तार के अंदर आ जाएगी, जिससे किसानों को अधिक पहुंच, अपनी पसंद की फसल चुनने की स्वतंत्रता और सीमित समय व बार-बार होने वाली सुरक्षा जांच से राहत मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ बाड़

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने यह मुद्दा कई बार केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाया कि सीमा के पास रहने वाले किसानों के लिए पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ बाड़ भारतीय क्षेत्र में तीन से चार किलोमीटर अंदर लगाई गई है, जिसके कारण उनके खेत बाड़ के पार रह जाते हैं।”

तस्करी या अवैध सामग्री वापस न लाई जा सके

किसानों को आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “किसानों को बीएसएफ द्वारा निर्धारित समय के दौरान ही बाड़ पार कर खेती करने की अनुमति दी जाती है। वे सुबह 9 बजे से पहले नहीं जा सकते। उनकी तलाशी ली जाती है और उनके साथ सुरक्षा बल तैनात रहते हैं ताकि कोई तस्करी या अवैध सामग्री वापस न लाई जा सके। शाम 4 बजे के बाद उन्हें खेतों में रहने की अनुमति नहीं होती और लौटते समय फिर से उनकी जांच होती है। इस प्रक्रिया में सुरक्षा बलों का काफी समय अपने ही नागरिकों की जांच में व्यतीत हो जाता है।”

भारत-पाकिस्तान सीमा पर कठिनाइयों का सामना

उन्होंने आगे कहा, “हमने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था और केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इसका जल्द समाधान किया जाएगा। किसानों को लंबे समय से अपने खेतों तक पहुंचने के लिए पहचान पत्रों और बीएसएफ की निगरानी में बाड़ पार करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें 532 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।”

सर्वेक्षण करने और आकलन करने के निर्देश

उन्होंने आगे जानकारी दी कि “अब पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजपुर सहित सीमावर्ती जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को सर्वेक्षण करने और यह आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं कि नियमों के अनुसार बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के कितने नजदीक लाया जा सकता है। एसडीएम को भी सर्वेक्षण के लिए कहा गया है, ताकि 300 मीटर क्षेत्र की स्पष्ट पहचान कर इस निर्णय को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा सके।”

समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद

इस निर्णय के लाभों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “लाखों एकड़ भूमि बाड़ के अंदर आ जाएगी, जिससे किसान स्वतंत्र रूप से खेती कर सकेंगे।” सुरक्षा और राहत के पहलुओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “इससे बीएसएफ के लिए भी कार्य आसान होगा, क्योंकि सीमा के अधिक निकट होने से निगरानी मजबूत होगी और समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मैं इस पावन अवसर पर घोषणा करता हूं कि इस निर्णय से लाखों किसानों को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- तख्त श्री दमदमा साहिब पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उप-मंडलीय परिसर का किया उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Pakistan Violates Ceasefire : पाकिस्तान ने अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF जवानों पर बेवजह फायरिंग
Pakistan Violates Ceasefire : पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार, 6 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बीएसएफ (Border Security Force) के जवानों पर अकारण गोलीबारी की।

यह फरवरी 2021 के बाद से पाकिस्तान द्वारा पहला संघर्ष विराम उल्लंघन है, जब दोनों पड़ोसियों ने नियंत्रण रेखा और अन्य सभी क्षेत्रों के साथ सभी समझौतों और संघर्ष विराम का कड़ाई से पालन करने की पुष्टि की। 2003 के युद्धविराम समझौते के बाद पहली बार यह पुष्टि हुई थी कि दोनों देशों ने युद्धविराम का पालन करने का फैसला किया।

भारतीय सेना ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि 25 फरवरी, 2021 से युद्धविराम जारी है और इस साल फरवरी तक दोनों सेनाओं के बीच एक भी गोलीबारी नहीं हुई।

इससे पहले पाकिस्तान ने अपने आतंकवादी तबारिक हुसैन का शव कबूल कर लिया था जो कश्मीर में सेना के ठिकानों पर हमले के लिए सीमा पार से आया था। हुसैन ने बताया था कि उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक आर्मी के अधिकारीयों ने ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के राजदूत से जवाब तलब किया है।

15 अगस्त से पहले BSF को बड़ी कामयाबी, भारत-पाकिस्तान की सीमा में 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली। 15 अगस्त से पहले पंजाब में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर हलचल हुई। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 10 बटालिन के जवानों ने सीमा चौकी डेरा बाबा नानक टाउन के पास से दो पाकस्तानी नागरिकों को घुसपैठ करते पकड़ा है। पाकिस्तानी घुसपैठियों के पास दो मोबाइल फोन, 500 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा समेत अन्य सामान मिला है। घटना की पुष्टि गुरदासपुर में तैनात बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने की।

बुधवार दोपहर करीब सवा 11 बजे डेरा बाबा नानक टाउन (बीओपी) पर तैनात जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते दो पाकिस्तानी नागरिकों देखा। दोनों 10 मीटर तक सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो चुके थे। दोनों की पहचान किशन मसीह पुत्र भोला मसीह (26) और रबीज मसीह पुत्र साजिद मसीह (18) निवासी गांव भोला बाजवा जिला नारोवाल के रूप में हुई है।

तलाशी में दोनों के पास से बीएसएफ जवानों को दो मोबाइल फोन मिले हैं। रबीज मसीह के पास टेलेनॉर कंपनी और किशन मसीह के पास से जैज कंपनी का फोन मिला है। 500 पाकिस्तानी रुपये, दो आईडी कार्ड, एक तंबाकू का पैकेट भी मिला है। बीएसएफ ने दोनों को प्राथमिक पूछताछ के लिए डीसी (जी) की टीम के पास भेजा है। बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी के दिशा निर्देश पर बीएसएफ के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा की सुरक्षा में डटे हैं।