Indian Army Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश, कोई दुस्साहस तो भारत की कार्रवाई होगी अभूतपूर्व
Rajnath Singh Warns Pakistan : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश भेजा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर कोई भी देश इस वैश्विक अस्थिरता का फायदा उठाकर दुस्साहस करता है, तो भारत की प्रतिक्रिया बेहद मजबूत और निर्णायक होगी।

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है

केरल में आयोजित एक सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तान पर स्पष्ट संकेत दिए। उन्होंने कहा, “मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हमारा पड़ोसी देश कोई भी दुस्साहस कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया, तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व होगी। ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।”

पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी को बताया अफवाह

रक्षा मंत्री ने ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा संकट और वैश्विक तनाव पर भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे संवेदनशील मार्गों से देश के टैंकरों को सुरक्षित एस्कॉर्ट कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी की खबरों को उन्होंने केवल अफवाह बताया और कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दुस्साहस का जवाब देने में पीछे नहीं रहेगा भारत

केरल में बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं। राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि इस संकट के दौरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया, जो पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चलाया गया था। इस तरह, भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में वह पीछे नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नालंदा में शहीद जवान का अंतिम संस्कार, पत्नी-बच्चे निहारते रहे, छतों पर चढ़े लोग
Bihar News : नालंदा के मोकरमपुर मिर्चायगंज निवासी आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह (उर्फ पंकज, 45) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार रात निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों ने ‘शहीद सुमन कुमार अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पत्नी पार्थिव शरीर से लिपटकर रो पड़ीं, जबकि बच्चे पिता को एकटक निहारते रहे।

लखनऊ अस्पताल में चल रहा था इलाज

सुमन कुमार लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात थे। करीब एक महीने से लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें ब्लड कैंसर और पीलिया की गंभीर समस्या थी। अस्पताल में डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद 27 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली।

शहादत और सेवा नहीं जाएगी व्यर्थ

अंतिम संस्कार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे और जवान को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने कहा कि सुमन कुमार ने लंबे समय तक देश की सीमा की रक्षा की। उनकी शहादत और सेवा व्यर्थ नहीं जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।

छोटे भाई CISF में कार्यरत

शहीद सुमन कुमार सिंह अपने परिवार के स्तंभ थे। वे दो भाइयों में बड़े थे, जबकि छोटे भाई भी CISF में कार्यरत हैं। वे अपनी पत्नी और दो बेटियों (17 और 16 वर्ष) और दो बेटों (13-14 वर्ष) के पीछे छोड़ गए। परिवार ने बताया कि बच्चों का मनोबल पिता के निधन से बहुत प्रभावित हुआ है।

सरकारी सुविधाएं कराई जाएगी उपलब्ध

मंत्री श्रवण कुमार ने परिवार को भरोसा दिया कि सरकारी नियमों के अनुसार मिलने वाली सभी सहायता राशि और सुविधाएं बिना किसी बाधा के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Haryana News : अंबाला से अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ट्रेन का शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पोखरण में भारतीय सेना का नया गेम चेंजर, पिनाका मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण
Pinaka Rocket Launch : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पोखरण से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नागपुर स्थित सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट्स का परीक्षण किया है। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनी के आगे आने से आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा। वैश्विक तनावों के बीच भारत का यह परीक्षण देश की बढ़ती शक्ती को दर्शाता है।

दो प्रोडक्शन बैचों का सफल परीक्षण

सोलर ग्रुप द्वारा पिनाका ईआर रॉकेट के दो प्रोडक्शन बैचों का सफल परीक्षण किया गया। इसकी मारक क्षमता 90 किमी है। यह परीक्षण पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया है। परीक्षण में 24 रॉकेट्स की सटीकता और मारक क्षमता को परखा गया। भविष्य में यह रॉकेट भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा।

पिनाका रॉकेट सिस्टम की बढ़ी ताकत

इस परीक्षण के साथ ही पिनाका रॉकेट सिस्टम की ताकत और बढ़ गई। देश में सोलर ग्रुप ने पहली बार रॉकेट सिस्टम के दो बैचों का सफल परीक्षण किया। यह भारतीय सेना के लिए काफी अहम बताया जा रहा है। परीक्षण में एक साथ 24 रॉकेट दागे गए। इस दौरान रॉकेट की सटीकता, स्थिरता और मारक क्षमता की जांच की गई। कंपनी ने बताया कि रॉकेट ने शानदार प्रदर्शन किया।

पिनाका की ये खूबी बनाती है खास

यह मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है। इसे डीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए विकसित किया है। यह दुश्मनों पर त्वरित और सटीक हमले के लिए जानी जाती है। यही खासियत इसे खास बनाते हैं। यह क्रूज मिसाइल जैसे काम करती है। यह भारत का सफल स्वदेशी रॉकेट सिस्टम है। भविष्य में लंबी दूरी वाले वर्जन की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि अभी तक पिनाका मार्क- 1 और मार्क- 2 ऑपरेशनल हैं और मार्क- 3 पर काम चल रहा है। अगले चरण मार्क- 4 और मार्क- 5 को भी लाने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें- Finland Tour : फिनलैंड का 7-डे “Chill like a Finn” चैलेंज, जीतें मुफ्त समर ट्रिप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी
Mohali News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स के कैडेट आर्यन दत्त को आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में चुना गया। इस परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी कमान ने किया।

आर्यन दत्त, जो अब औपचारिक रूप से भारतीय सेना के अधिकारी बन गए हैं, मोहाली निवासी प्रैक्टिसिंग वकील श्रीमती संगीता दत्त और स्वर्गीय कमांडर अमिताभ दत्त के पुत्र हैं। सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए आर्यन अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलते हुए परिवार की दूसरी पीढ़ी के अधिकारी बन गए हैं। उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवा दे चुके थे और वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया था।

बहादुरी और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड

संस्था के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि आर्यन दत्त 4 हॉर्स रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले एमआरएसएएफपीआई (MRSAFPI) के पहले कैडेट बन गए हैं। यह रेजीमेंट न केवल अपनी बहादुरी और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका संस्थान के साथ विशेष संबंध भी है, क्योंकि यह इस संस्थान के संस्थापक निदेशक मेजर जनरल बी.एस. ग्रेवाल, वीएसएम (सेवानिवृत्त) की मूल रेजीमेंट रही है।

दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने आर्यन दत्त को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर्यन दृढ़ समर्पण के साथ देश की सेवा करते हुए पंजाब को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न करियर के अवसरों के लिए तैयार करने हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोर्स के लिए जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुए

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने बताया कि संस्थान के 10वें कोर्स के कैडेट सुखराज सिंह हीरा और कैडेट्स ट्रेनिंग विंग (सीटीडब्ल्यू) के कैडेट अमृतपाल सिंह को एसएससी (एनटी)-123 कोर्स के लिए अपने जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुए हैं। वे अपनी प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने के लिए 25 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में शामिल होंगे।

16वें कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया जारी

उन्होंने कहा कि आर्यन दत्त ने संस्थान के आदर्श वाक्य की भावना को साकार किया है और 4 हॉर्स रेजीमेंट में उनकी चयन उनकी योग्यता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। मेजर जनरल चौहान ने आगे बताया कि इस संस्थान के 16वें कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया इस समय जारी है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 16 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो इच्छुक युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-लद्दाख समेत 7 अन्य राज्यों के बदले राज्यपाल, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jammu Kashmir : दिल्ली-आगरा को लश्कर आतंकी की धमकी, कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान
Jammu Kashmir : लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत के कई बड़े शहरों को लेकर खुली धमकी दी है। उसने दिल्ली, आगरा और दक्कन जैसे इलाकों में हमले की बात कही है। माना जा रहा है कि यह बयान उसकी हताशा और बौखलाहट को दिखाता है।

भारत के बड़े शहरों को धमकी

दरअसल, तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के मौके पर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने सार्वजनिक रैलियां निकालीं। इन रैलियों के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए और बड़े शहरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई।

अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैलाने की बात

अपने भाषण में सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत को लेकर आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान दिए। उसने दावा किया कि उसका संगठन (मरकजी मुस्लिम लीग) कश्मीर को लेकर अपने पुराने एजेंडे पर कायम है और भारत के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैलाने की बात कही। आतंकी ने कहा कि हम अखंड भारत को खंड खंड कर देंगे।

आतंकी हाफिज सईद का करीबी

जानकारी के मुताबिक, सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग से जुड़ा हुआ है। उसे कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी भी बताया जाता है। बता दें कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ऐसे बयानों को गंभीरता से ले रही हैं और पूरे मामले पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने माना PoK समेत जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पोस्ट कर दी जानकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश के दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को जन्नत में भेज दिया है यानि मिट्टी में मिला दिया है। बता दें कि यह मुठभेड़ मंगलवार से जारी थी। इस दौरान एक आतंकी को गोली लगी थी। दोनों आतंकवादी गुफा में जाकर छिप गए थे।

एक गुफा में छिपे थे आतंकी

सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बसंतगढ़ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की।

करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी को गोली लगी, लेकिन वह अपने साथी के साथ एक गुफा में छिप गया। सूत्रों के अनुसार, गुफा में दो रास्ते हैं जिनसे आतंकी फरार हो सकते हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई

जैसे ही जम्मू-कश्मीर पुलिस को जोफर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत एक ‘स्पेशल ज्वाइंट ऑपरेशन’ शुरू किया। यह दुर्गम क्षेत्र पुलिस स्टेशन रामनगर के अंतर्गत आता है, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), भारतीय सेना और CRPF ने मिलकर ऑपरेशन किया।

दोपहर करीब 3:45 बजे, जब सर्च पार्टी संदिग्ध स्थान के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसे हमारे जवानों ने मजबूती से जवाब दिया।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Crime : लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया Block, शक से पैदा हुई खाई, लड़की ने कर दी हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jammu-Kashmir : उधमपुर में जैश का एक आतंकी ढेर, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजलता इलाके में सुरक्षाबलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया। मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया, और सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।

पूरे इलाके की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। सेना को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, वहीं पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

चिगला बलोता क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम

सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज शाम 4 बजे बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू की। घेराबंदी करके गोलीबारी की गई और ऑपरेशन अभी जारी है।

अलर्ट मोड पर सुरक्षा बल

रविवार रात से जोफड़ इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उधमपुर के ऊपरी इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी के खतरे को देखते हुए सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट हैं।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp को लगाई फटकार, कहा नहीं मानना तो चले जाओ…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Operation Trashi-1 : Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में जैश के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ जारी
Operation Trashi-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है। किश्तवाड़ में भारतीय आर्मी ने जैश के आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना आतंकियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

इंटरनेट सेवाएं की थी बंद

बता दें कि ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाबलों ने कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी, जिसके बाद सेना ने आतंकियों की घेराबंदी शुरु कर दी। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सभी सोर्स से मिली इंटेलिजेंस को कोऑर्डिनेट किया गया फिर इलाके को घेर लिया गया फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

तलाशी अभियान में सेना को बड़ी सफलता

किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बल आतंकवादियों की खोज और उन्हें नष्ट करने के लिए व्यापक ऑपरेशन चला रहे हैं। इस मामले में गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्रकर भारती ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, चतरू और आसपास के इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

सेना का एक पैराट्रूपर शहीद हुआ

बता दें कि 18 जनवरी को किश्तवाड़ के चतरू के उत्तर-पूर्व में सोनार के सामान्य इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच कई घंटों तक मुठभेड़ चली थी। गोलीबारी में सेना का एक पैराट्रूपर शहीद हो गया। भारतीय सेना की ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि चल रहे ‘जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-1’ के दौरान 31 जनवरी की सुबह डोलगाम इलाके में व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क साधा।

#WhiteKnightCorps | #OpTrashi-I | Update

Operation Trashi-I

During the ongoing joint Operation TRASHI-I, contact with terrorists was re-established in the early hours of 31 Jan 2026, in the general area of Dolgam by troops of #WhiteKnightCorps, @jmukmrpolice and #CRPF.…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) January 31, 2026

शहीद पैराट्रूपर को श्रद्धांजलि देते हुए सेना ने 19 जनवरी को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जीओसी, व्हाइट नाइट कॉर्प्स और सभी रैंक स्पेशल फोर्सेज के हवलदार गजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने 19 जनवरी की रात चल रहे ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान सिंगपुरा इलाके में एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन को बहादुरी से अंजाम देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

मजबूती से खड़ी है भारतीय सेना

सेना ने लिखा कि हम उनके अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण का सम्मान करते हैं और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। 19 जनवरी के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए लगातार तलाशी अभियान जारी रखा और बारह दिनों के बाद उन्हें डोलगाम गांव में ढूंढ निकाला, जहां फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

ये भी पढ़ें- Epstein Files : एपस्टीन फाइल्स में भारतीय डायरेक्टर का नाम, यौन अपराधी की पार्टी में हुई थीं शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में घुसे 15 पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने खदेड़ा, नहीं बाज़ आ रहा पाकिस्तान
Jammu Kashmir : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में घनघोर बेज्जती करवाकर भी वह फिर नीचता की सभी सीमाएं लाघ रहा है। बता दें कि उत्तरी कश्मीर में LOC पर 15 पाकिस्तानी ड्रोन भेजे गए। जिन्हें हमारी भारतीय सेना ने सीमा पर ही मुहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर के जोधा माकन बीरंडोरी इलाके के पास करीब 15 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिसके बाद सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खदेड़ दिया। भारतीय जवानों की फायरिंग के बाद यह ड्रोन वापस लौट गए। अधिकारी हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने कुपवाड़ा में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जान-माल का नुकसान नहीं

सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन भारतीय बॉर्डर में घुसते हुए देखे गए। भारतीय सेना की 06 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन तुरंत अपनी ओर लौट गए। इस कार्रवाई में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें- IndiGo Bomb Threat : इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Supreme Court में अचानक बजा सायरन, सभी लोग खड़े हुए, जानिए बेंच ने क्यों रोकी सुनवाई
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में 30 जनवरी की सुबह अचानक सायरन बजा, जिसके बाद कोर्ट में मौजूद सभी लोग खड़े हो गए, और जो जहां था वो वहीं थम गया। सायरन बजते ही सुप्रीम कोर्ट की हर बेंच ने अपनी सुनवाई रोक दी।

आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर, देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण बलिदान करने वाले शहीदों को याद करते हुए कोर्ट में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान कोर्ट में सायरन बजते ही सभी जज और वकीलों ने खड़े होकर मौन रखा और शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

सुप्रीम कोर्ट में दो मिनट के लिए मौन।महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर  देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों की याद में कोर्ट में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दरमियान सायरन बजने पर  सुप्रीम कोर्ट में हर बेंच ने अपनी सुनवाई रोक दी। जज और कोर्ट में मौजूद… pic.twitter.com/I3fUe7hy4w
— Arvind singh (@SinghArvind03) January 30, 2026

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सायरन बजने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के अंदर की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि लगातार सायरन बज रहा है और सब अपनी जगह पर खड़े हैं। यह श्रद्धांजलि उन शहीदों को दी गई उनका भारत की आजादी में अमूल्य योगदान है।

पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है।

अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः।

अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥ pic.twitter.com/DOkI98wdYu
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026

पीएम मोदी ने एक्स किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधार स्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। पीएम मोदी कहा कि बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है।

ये भी पढ़ें- क्या अब थम जाएगा विवाद, शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन- शिष्य का दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप