India Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

PM Modi Visit Australia : मेलबर्न में 30 हजार भारतीयों को किया संबोधित, यूरेनियम डील से रिश्तों को नई ताकत
PM Modi Visit Australia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम में करीब 30 हजार भारतीयों ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आए हैं और यह दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों को दिखाता है। उन्होंने भारतीय समुदाय को भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती का अहम हिस्सा बताया।

महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग

इससे पहले मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की।

यूरेनियम आपूर्ति को लेकर अहम समझौता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर भी अहम समझौता हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम मिलने से भारत के स्वच्छ ऊर्जा अभियान को मजबूती मिलेगी। दोनों देश क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करने पर भी मिलकर काम करेंगे।

पीएम मोदी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा, जिससे भारत के अंतरिक्ष अभियानों और गगनयान मिशन को सहायता मिलेगी।

दोनों देशों में क्रिकेट जैसी समानताएं

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को क्रिकेट से जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी में क्रिकेट जैसी समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में वनडे जैसा लक्ष्य, फैसलों में टी-20 जैसी तेजी और रिश्तों में टेस्ट मैच जैसी मजबूती दिखाई देती है।

आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती

आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है और भारत-ऑस्ट्रेलिया इसके खिलाफ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की बात कही।

नए समझौतों के जरिए इस दूरी को कमी

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि दोनों देशों की सप्लाई चेन पहले से जुड़ी हुई थीं, लेकिन नीतियों में अंतर था। अब नए समझौतों के जरिए इस दूरी को कम करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

अल्बनीज ने बताया कि 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा…

इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नई ‘PACTS’ साझेदारी शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में मिलकर शोध और सहयोग करेंगे।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे को दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को आगे बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल समेत बीकेआई के 3 गुर्गे गिरफ्तार, हुंडई आई-20 कार भी जब्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारतीय दुकानदार ने जीता विदेशी महिला का दिल, बोली मुझे भारत पंसद है, ये वजह आई सामने
Foreign Tourist : विदेशी पर्यटक अक्सर भारत की सांस्कृतिक विविधता, प्राचीन इतिहास और लोगों के आतिथ्य से प्रभावित होते हैं। योग, आयुर्वेद, ताजमहल, राजस्थान के महल, गोवा के समुद्र तट और हिमालय की खूबसूरती के साथ-साथ भारतीयों का मददगार और मिलनसार व्यवहार भी विदेशियों को काफी पसंद आता है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में एक पोलिश महिला के साथ सामने आया, जिसने भारतीयों की ईमानदारी और व्यवहार की सराहना की।

चार दिन बाद उसी दुकान पर दोबारा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पोलिश महिला डोमिनिका पटलास कालरा ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर गई थीं, लेकिन उन्हें बैग में रखना भूल गईं और दवाइयां दुकान पर ही छोड़ आईं। इसके बाद वह चार दिन बाद उसी दुकान पर दोबारा पहुंचीं।

तुरंत पहचाना और उन्हें लौटा दिया

डोमिनिका के अनुसार, जब उन्होंने दुकान पर दवाइयों के बारे में पूछा तो दुकानदार ने तुरंत पहचान लिया और उनका पैकेट सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया। इस पर वह काफी हैरान और खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े और भीड़भाड़ वाले देश में चार दिन बाद भी उनकी दवाइयां सुरक्षित मिलना उनके लिए चौंकाने वाला अनुभव था।

भारत का व्यवहार बहुत पसंद आया

वीडियो में डोमिनिका यह कहते हुए भी दिखीं कि उन्हें भारत का यह व्यवहार बहुत पसंद आया और यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इस घटना को साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के लोगों की ईमानदारी और मददगार स्वभाव की तारीफ की।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DZ4-yRqAiyD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी कई प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने कहा कि यह भारत में आम बात है, जहां लोग अक्सर एक-दूसरे की मदद करते हैं और ईमानदारी दिखाते हैं। कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय दुकानदारों या आम लोगों ने जरूरत के समय उनकी मदद की।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भारत में केवल संस्कृति और परंपराएं ही नहीं, बल्कि लोगों का व्यवहार भी विदेशी पर्यटकों को गहराई से प्रभावित करता है।

Disclaimer- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Update : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. इससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ किसानों की फसलों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है.

IMD की चेतावनी में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं.

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत के संकेत

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 26 जून के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 24 और 25 जून को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है, जबकि 26 जून से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, कुशीनगर, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में हल्की बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में 23 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में तेज बारिश और हवाओं का खतरा

बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और अररिया में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना में तापमान 38 डिग्री तक रहने का अनुमान है.

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा, जोत और मुरारी देवी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. चंबा में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.

राजस्थान में 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, बारां, करौली, अलवर और कोटा में अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 की मौत, 65 घायल, NDRF टीम मौके पर जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

IND vs AFG : धर्मशाला वनडे में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, खतरे में धवन का रिकॉर्ड
IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका रहेगा। दोनों खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने 3000 वनडे रन पूरे कर सकते हैं और इसके साथ ही सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

दोनों के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

इस समय भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने 72 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन गिल ने अब तक 61 पारियों में 2953 रन बनाए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 70 पारियों में 2977 रन जोड़ चुके हैं। गिल को 3000 रन तक पहुंचने के लिए 47 रन और अय्यर को 23 रन की जरूरत है। ऐसे में दोनों के पास धवन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

आईपीएल में किया बेहतरीन प्रदर्शन

शुभमन गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतक भी लगाया था और अब वह इस लय को वनडे सीरीज में जारी रखना चाहेंगे। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर भी लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स के लिए लगभग 500 रन बनाए थे और वह भी इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी भूमिका मजबूत करना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे

सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके भी लगे हैं। विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक को लंबे समय बाद वनडे टीम में जगह मिली थी, लेकिन सीरीज से ठीक पहले वह चोटिल हो गए, जिससे टीम को बड़ा नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें- असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ट्रम्प ने भारत और चीन को “हेल होल” बताया, माइकल सैवेज की विवादित चिट्ठी को किया साझा
India US Relations : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें भारत और चीन सहित कई देशों को “हेल होल” (नरक का द्वार) कहा गया। यह पोस्ट कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की चिट्ठी से जुड़ी हुई थी, जिसमें बर्थराइट सिटिज़नशिप (जन्म के आधार पर नागरिकता) की आलोचना की गई और इसके साथ भारत और चीन को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी।

बच्चे को जन्म देने के बाद मिल जाती है नागरिकता

सैवेज ने कहा था कि बर्थराइट सिटिज़नशिप, जिसके तहत अमेरिका में जन्मे बच्चे को स्वचालित रूप से नागरिकता मिलती है, अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उनका कहना था कि इस प्रक्रिया से अमेरिकी नागरिकता का लाभ लेने के लिए लोग गर्भावस्था के अंतिम महीनों में अमेरिका में प्रवेश करते हैं, और अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उन्हें नागरिकता मिल जाती है। फिर पूरा परिवार अमेरिका आकर बसता है, जिससे अमेरिकी समाज और संस्कृति पर असर पड़ता है।

प्रवासी संस्कृति से पहचान और भाषा में बदलाव

सैवेज ने बर्थराइट सिटिज़नशिप की आलोचना करते हुए यह सुझाव दिया कि इसका निर्णय अदालतों या वकीलों से नहीं, बल्कि देशव्यापी वोटिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी संविधान अब अप्रासंगिक हो चुका है, क्योंकि यह उस समय लिखा गया था जब हवाई यात्रा और इंटरनेट जैसी चीजें अस्तित्व में नहीं थीं। उनका कहना था कि अब स्थिति बदल चुकी है और अमेरिकी समाज में प्रवासी संस्कृति के प्रभाव से पहचान और भाषा में बदलाव आ रहा है।

#WATCH | Delhi | On US President Donald Trump resharing a post which called India, China, a 'hellhole on the planet', MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We've seen some reports. That's where I'll leave it." pic.twitter.com/m46jLzsX2b
— ANI (@ANI) April 23, 2026

बाकी लोगों के लिए सीमित हो जाते हैं मौके

चिट्ठी में कैलिफोर्निया के टेक्नोलॉजी सेक्टर का भी जिक्र किया गया था, जहां भारत और चीन से आने वाले लोगों का दबदबा है। सैवेज ने आरोप लगाया कि इन देशों के नागरिकों को अमेरिकी कंपनियों में प्राथमिकता दी जाती है, जिससे बाकी लोगों के लिए मौके सीमित हो जाते हैं। इसके कारण, अमेरिकी नौकरी बाजार में कुछ खास देशों के नागरिकों को अधिक अवसर मिल रहे हैं, जबकि अन्य का हक दबा हुआ है।

अमेरिकी करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ

सैवेज ने अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) पर भी निशाना साधा, आरोप लगाते हुए कहा कि यह संगठन अवैध प्रवासियों के लिए नीतियां बनाता है, जो अमेरिकी करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं। उनका कहना था कि प्रवासी अधिकतर सरकारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, जिनका खर्च करदाताओं को उठाना पड़ता है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रवासी स्वास्थ्य सेवाओं का गलत लाभ उठाते हैं और छोटी बीमारियों पर भी बड़े खर्च का दावा करते हैं।

“ट्रुथ सोशल” पर चार पन्नों में किया साझा

इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी आई, जहां प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय ने इस संबंध में कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं, लेकिन इस पर फिलहाल और टिप्पणी नहीं की। यह चिट्ठी और वीडियो 1 अप्रैल को माइकल सैवेज द्वारा यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया था और ट्रम्प ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर चार पन्नों में साझा किया था।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले फेज में 90% मतदान, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अक्षय तृतीया पर क्यों मिलता है कई गुना पुण्य? जानिए इसका सरल आध्यात्मिक महत्व
Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है. पंचांग के अनुसार यह हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में यह पावन दिन 19 अप्रैल, रविवार को पड़ रहा है. इस दिन को नई शुरुआत, दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार “अक्षय” शब्द का अर्थ होता है जिसका कभी क्षय न हो या जो कभी समाप्त न हो. इसी कारण इस दिन किए गए अच्छे कर्म, दान और सेवा का फल अक्षय माना जाता है. यही वजह है कि इस अवसर पर लोग धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य को विशेष महत्व देते हैं.

स्नान, दान और पूजा का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या जल दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कई लोग इस दिन नए कार्यों की शुरुआत भी करते हैं, क्योंकि इसे अत्यंत शुभ मुहूर्त माना जाता है.

विष्णु-लक्ष्मी पूजा और आध्यात्मिक संदेश

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा भी है, जिससे घर में शांति, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. साथ ही लोग अपने जीवन में अच्छे विचार अपनाने और बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प लेते हैं. कुल मिलाकर, यह पर्व हमें दया, सेवा और अच्छे कर्मों के महत्व का संदेश देता है.

ये भी पढ़ें – Zerodha Coin पर नया FD फीचर लॉन्च, अब एक क्लिक में फिक्स्ड डिपॉजिट में होगा निवेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महिलाओं के धार्मिक अधिकारों पर SC में समीक्षा सुनवाई शुरू, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार से  केरल के सबरीमाला मंदिर समेत विभिन्न धर्मों में और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश अधिकार और धार्मिक समानता से जुड़े मामलों की सुनवाई शुरू कर दी है। इस सुनवाई में मुख्य फोकस केरल के सबरीमाला मंदिर पर 2018 के फैसले की समीक्षा याचिकाओं पर है।

9 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में गठित नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सभी पक्षों से कहा कि वे तय समयसीमा का पालन करें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि संवेदनशील मामलों की संख्या अधिक है, इसलिए कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।

बता दें कि न्यायाधीश: बी.वी. नागरथना, एम.एम. सुंदरश, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, अरविंद कुमार, ए.जी. मसिह, प्रसन्न बी. वराले, आर. महादेवन और जोयमलया बागची पीठ में शामिल हैं।

सबरीमाला पर केंद्रित समीक्षा

2018 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को सभी आयु वर्ग में भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी। अब इस फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर चर्चा होगी और संबंधित संवैधानिक सवालों को भी देखा जाएगा।

धार्मिक स्वतंत्रता के अन्य मुद्दे

सुनवाई में सबरीमाला के अलावा कई अन्य मामलों पर भी विचार होगा, जैसे:

मस्जिद और दरगाह में महिलाओं का प्रवेश

पारसी महिलाओं का अग्नि मंदिरों में प्रवेश अधिकार

बहिष्कृत करने की प्रथाओं की वैधता

दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला जननांग विकृति की कानूनी वैधता

सुनवाई का शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए समय-सारणी तय की है:

7-9 अप्रैल: समीक्षा याचिकाओं का समर्थन

14-16 अप्रैल: विरोध करने वाले पक्ष

21 अप्रैल: जवाबी दलीलें

22 अप्रैल: अंतिम दलीलें (एमिकस क्यूरी)

सभी पक्षों को लिखित दलीलें पहले से जमा करने का निर्देश दिया गया है।

पक्षों के तर्क

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने अदालत से कहा कि धार्मिक मामलों में समुदाय की मान्यताओं का सम्मान किया जाना चाहिए और आस्था-आधारित प्रथाओं की व्याख्या करते समय सतर्कता बरती जाए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि केंद्र सरकार समीक्षा याचिकाओं का समर्थन करती है।

ये भी पढ़ें – पंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास में तेजी, CM मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाज रहेंगे सुरक्षित’ मित्र बताते हुए ईरान ने किया ऐलान
Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत को आश्वासन दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाज सुरक्षित हैं। ईरान ने भारत को मित्र देश बताते हुए कहा कि भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं, जिससे एलपीजी और तेल की आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी।

होर्मुज स्ट्रेट का महत्व और ईरान का नियंत्रण

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की लगभग 20% ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम है। हाल के संघर्षों के कारण यह जलमार्ग काफी हद तक बाधित हो गया था। ईरान ने बताया कि वह भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र राष्ट्रों के जहाजों को गुजरने की अनुमति दे रहा है।

भारतीय जहाजों की स्थिति

अब तक कम से कम आठ भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकल चुके हैं। इनमें बीडब्ल्यू टायर और बीडब्ल्यू एल्म जैसे एलपीजी कैरियर शामिल हैं, जिनमें कुल लगभग 94,000 टन एलपीजी का कार्गो था।

वर्तमान में 19 भारतीय जहाज इस जलमार्ग में फंसे हुए हैं, जिनमें एलपीजी, कच्चा तेल और एलएनजी ले जाने वाले जहाज शामिल हैं। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 10 विदेशी झंडे वाले जहाज भी भारत के लिए ऊर्जा कार्गो ले कर फंसे हैं।

भारतीय जहाजों का विवरण

भारतीय झंडे वाले जहाजों में 3 एलपीजी टैंकर, 1 एलएनजी कैरियर और 4 कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं। एक खाली टैंकर पर एलपीजी भरने का काम चल रहा है। संघर्ष के दौरान होर्मुज में कुल करीब 500 जहाज फंसे थे।

ये भी पढ़ें – महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद पर छेड़छाड़ और धमकी का लगाया आरोप, आरोपी का PHD रजिस्ट्रेशन रद्द

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नक्सल खत्म करने की डेडलाइन करीब, लेकिन 13 साल बाद भी झीरम घाटी का खौफ कायम- जानें वजह
Viral News : झीरम घाटी में हुए भीषण हमले को अब 13 साल गुजर चुके हैं, लेकिन यहां के लोगों के दिलों में आज भी उसका डर और दर्द बना हुआ है. केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च तक की समयसीमा तय की है, फिर भी जमीनी हालात पूरी तरह सामान्य नजर नहीं आते.

25 मई 2013 को बस्तर के दरभा इलाके में स्थित झीरम घाटी खून से रंग गई थी. माओवादियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में राज्य के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल और विद्या चरण शुक्ल भी शामिल थे.

रणनीति में बदलाव से बदले हालात

यह घटना केवल एक हिंसक हमला नहीं था, बल्कि माओवादियों की ताकत का बड़ा प्रदर्शन भी था. उस समय बस्तर क्षेत्र रेड कॉरिडोर का अहम हिस्सा माना जाता था. घने जंगल, खराब सड़कें और प्रशासन की सीमित पहुंच के चलते नक्सलियों को खुलकर सक्रिय रहने का मौका मिला हुआ था.

हमले के बाद सरकार और सुरक्षा बलों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. बस्तर में सुरक्षा कैंप बढ़ाए गए, सड़कों का निर्माण तेज किया गया और लगातार अभियान चलाए गए. इसका असर यह हुआ कि 2026 तक हालात में काफी सुधार देखने को मिला. अब कई इलाकों में सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हुई है और बड़े हमलों में कमी आई है.

सुधार के बावजूद चुनौतियां बरकरार

इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह सरल नहीं हुई है. झीरम घाटी और आसपास के गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. कई जगह सड़कें अधूरी हैं, स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं और पानी-बिजली की दिक्कत बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जैसा डर तो कम हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

हमले के निशान आज भी मौजूद

बता दें कि घाटी में आज भी उस हमले के निशान मौजूद हैं. सड़क किनारे बना शहीद स्मारक और जंगल में पड़ा जंग लगा वाहन का दरवाजा उस दिन की भयावहता की याद दिलाते हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले के लिए जिम्मेदार दरभा डिवीजन कमेटी को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. कई माओवादी मारे गए, गिरफ्तार किए गए या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया.

फिर भी, 13 साल बाद भी इस मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और अन्य एजेंसियों ने जांच की, लेकिन साजिश की पूरी तस्वीर अब तक सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

LPG संकट में राहत: 2 बड़े जहाज होर्मुज से रवाना, एक आज मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा
LPG Crisis Relief : देश में रसोई गैस की कमी से परेशान लोगों के लिए आज राहत की खबर है. सरकार ने पुष्टि की है कि दो बड़े जहाज, जिनमें कुल 94 हजार मीट्रिक टन LPG भरा हुआ है, भारत के लिए रवाना हैं. इनमें से एक जहाज आज ही गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचने वाला है, जबकि दूसरा अप्रैल में आएगा. इन जहाजों की सुरक्षा भारतीय नौसेना कर रही है. इतनी बड़ी खेप आने से LPG की किल्लत कम होने की उम्मीद है और गैस के लिए लंबी लाइनें भी कम होंगी.

इसी बीच तेल और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति के नियमों में भी ढील दी है. अब 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 60 दिनों तक हर जिले में दो सार्वजनिक पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध होगा.

नए नियमों के तहत

पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर केरोसिन रखी जा सकेगी.

इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने और रौशनी के लिए ही होगा.

स्टॉक और वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा.

प्रशासनिक एजेंसियां कभी भी जांच कर सकती हैं.

केरोसिन सप्लाई करने वाले एजेंट और डीलरों को कुछ लाइसेंस से छूट दी गई है.

सरकार ने साफ किया है कि देश में तेल और गैस का स्टॉक पर्याप्त है. यह कदम सिर्फ लोगों की सुविधा और अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए लिया गया है.

वहीं, भोपाल में खाद्य विभाग ने कुछ व्यक्तियों को पकड़ा जिन्होंने 59 सिलेंडर छिपा रखे थे. लखनऊ में पेट्रोल पंप पर गैस की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, और पुलिस निगरानी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं. आज एक नया LPG टैंकर आने से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप