ind vs sa test series 2021-22 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Ind Vs SL Pink Ball Test Match: भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से रौंदा, घर में जीती लगातार 15वीं सीरीज
बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका Ind Vs SL के बीच खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत हुई. भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया. रोहित शर्मा Rohit Sharma की बतौर टेस्ट कप्तान यह पहली टेस्ट सीरीज़ थी, जिसमें ये ऐतिहासिक जीत मिली है.

आपको बता दे कि रोहित के नेतृत्व में पहले टेस्ट मैच में भी भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी. दूसरे मैच की दोनों पारी में श्रीलंका की टीम संघर्ष करती हुई दिखी, सिर्फ कप्तान डिमुथ करुणारत्ने ही शतक बनाकर अकेले लड़ाई लड़ते हुए नज़र आए.

श्रीलंकाई कप्तान ने ठोका शतक

कप्तान डिमुथ करुणारत्ने ने 107 रनों की पारी खेली, जबकि कुसल मेंडिस ने भी 57 रन बनाए. दूसरी पारी में श्रीलंका 208 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. जबकि पहली पारी में सिर्फ 109 रन ही बना पाई थी.

अश्विन ने लिए चार विकेट

भारत की ओर से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने कुल 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को 3, जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट मिले. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे.

भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे, इस मैदान पर पहले ही दिन से टर्न देखने को मिल रही थी. यही कारण रहा कि टीम इंडिया को लगातार झटके लगते रहे, पहली पारी में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर सबसे बड़े स्टार साबित हुए. श्रेयस अय्यर ने 92 रन बनाए, उनके बाद ऋषभ पंत 39 रनों के साथ सबसे बड़े स्कोरर बने.

जवाब में श्रीलंका 109 रनों पर ढेर हो गई. जिसके आधार पर भारत को 143 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारत ने शानदार खेल दिखाया. भारत ने अपनी दूसरी पारी 303 रनों पर घोषित की. श्रीलंका को जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य दिया.

IndVsSA: वनडे सीरीज में अफ्रीका की 2-0 से अजेय बढ़त, दूसरा ODI 7 विकेट से जीता
भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. शुक्रवार को खेले गए दूसरे मुकाबले के 7 विकेट से जीतकर भारत के खिलाफ टीम ने यह कामयाबी हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मेजबान ने जानेमन मलान के 91 और क्विंटन डिकॉक के 78 रन की बदौलत 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया.

डिकॉक और मलान ने दिलाई शानदार शुरूआत

डिकॉक और मलान ने अपनी टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 132 रन की शतकीय साझेदारी हुई. इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने डिकॉक को 78 रन पर आउट करके तोड़ा और भारत को पहली सफलता दिलाई. जसप्रीत बुमराह ने 91 रन पर खेल रहे मलान का विकेट हासिल कर उनको शतक बनाने से रोका. इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 108 गेंद का सामना कर 8 चौके और 1 छक्का लगाया.

धवन और राहुल ने की थी 63 रनों की साझेदारी

भारत की ओर से धवन ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की. धवन को मार्करम ने कैच आउट करवा दिया. विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खेल पाए और बिना स्कोर बनाए केशव महाराज की गेंद पर तेंबा बावुमा को कैच थमा बैठे. कप्तान केएल राहुल ने 55 रन की पारी खेली और मगाला की गेंद पर कैच आउट हो गए. अब सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा.

South Africa में फिर फेल हुई विराट ब्रिगेड, 2-1 से गंवाई टेस्ट सीरीज
कमजोर दिखने वाली दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट मैच में भारत को चार दिन में ही करारी शिकस्त दी है. इस हार के बाद भारत एक बार फिर से अफ्रीकी धरती पर टेस्ट सीरीज 2-1 से हार गया. भारत का अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. केपटाउन टेस्ट मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया.

अफ्रीका को दिया 212 रनों का लक्ष्य

आपको बता दे कि, भारत ने दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 212 रन बना लिए. भारत के जीत के सपने को तोड़ दिया. दोनों टीमों के बीच अब 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए.

भारत के गेंदबाज फिर फ्लॉप

केपटाउन टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए. जवाब में अफ्रीकी टीम 210 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 13 रनों की बढ़त के साथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 212 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने भारतीय पेस बैटरी की एक ना चली.

पंत ने जड़ा शानदार शतक

दूसरी पारी में भारत की ओर सबसे ज्यादा 100 रन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बनाए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने 29 रनों की एक संयपूर्ण पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रनों से ज्यादा का स्कोर पार भी नहीं कर पाया. जिसके बावजूद भारत 198 रनों पर ढेर हो गया और हार का सामना करना पड़ा.

श्रीलंका के खिलाफ हो सकती है Rahane-Pujara की छुट्टी, पूर्व क्रिकेटर ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की टीम से छुट्टी हो सकती है. दोनों ही बल्लेबाजों के बल्ले से लंबे समय से रन नहीं निकले. दक्षिण अफ्रीका में खेली जी रही टेस्ट सीरीज में दोनों के बल्ले पूरी तरह से खामाश रहे. दोनों सीनियर बल्लेबाजों नें एक-एक फिफ्टी लगाई है. ऐसे में आगामी टेस्ट में चयनकर्ता कठोर फैसला ले सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इसके संकेत दिए है.

टीम में खाली हो सकती है दो बल्लेबाजों की जगह- गावस्कर

महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर के मुताबिक, श्रीलंका सीरीज़ के दौरान टीम इंडिया में दो जगह खाली हो सकती हैं. लाइव शो में पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सिर्फ अजिंक्य रहाणे ही नहीं बल्कि चेतेश्वर पुजारा को भी बाहर बैठाने पर विचार किया जा सकता है.

अय्यर को मिल सकता है मौका

सुनील गावस्कर बोले कि श्रेयस अय्यर ने टेस्ट डेब्यू में बेहतरीन खेल दिखाया, ऐसे में उन्हें मौका ज़रूर मिल सकता है. बड़ी बात ये है कि दिग्गज क्रिकेटर ने माना कि हनुमा विहारी को अब चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर तीन पर लाया जा सकता है.

दो साल से नहीं बनाया कोई शतक

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे करीब दो साल से बिना किसी बड़े स्कोर के टीम में हैं. अजिंक्य रहाणे के बल्ले से आखिरी शतक साल 2020 में और चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से आखिरी शतक साल 2019 में आया था. ऐसे में ना सिर्फ फैन्स बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों की आगामी सीरीज में टीम से छुट्टी हो सकती है.

Cape Town Test Match Live: ऋषभ पंत का धमाकेदार शतक, 4 छक्के और 6 चौके जड़े
केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे फाइनल टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धमाकेदार शतक जड़ा. दूसरी पारी में भारत की पारी लड़खड़ा गई थी. जिसके बाद पंत ने शानदार पारी खेली अपने दम पर टीम की लीड को 200 के पार ले गए.

अफ्रीका गेंदबाजों पर किया काउंटर अटैक

बता दे पंत ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान अफ्रीकी गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया. अपने आलोचकों को जोरदार जवाब दिया. अपना शतक पूरा करने के लिए पंत ने 139 गेंदों का सामना किया. पंत का स्ट्राइक रेट 70 के पार रहा.

पंत ने लगाए 4 छक्के 6 चौके

अपनी शतक पूरा करने के लिए ऋषभ पंत ने 4 छक्के, 6 चौके लगाए और साउथ अफ्रीका के बॉलर्स पर पूरी तरह हावी दिखाई दिए. अपने खराब प्रदर्शन के दौरान पंत आलोचकों के निशाने पर थे. इस पारी के दम पर उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

निर्णायक टेस्ट में भारत की मजबूत पकड़

विकेटकीपर पंत की यह पारी भारत के लिए कितनी बेशकीमती रही, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत दूसरी पारी में 198 रनों पर ढेर हो गया. जिसमें 100 रन अकेले पंत ने बनाए है. अफ्रीका को जीतने के लिए 212 का लक्ष्य दिया. जवाब में अफ्रीका ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है. अब अफ्रीका को जीते के लिए 111 रनों की जरूरत है. अफ्रीका ने 2 विकेट 101 रनों पर गंवा दिए हैं.

Capetown Test Match Live: दूसरे दिन लंच ब्रेक तक अफ्रीका के 3 विकेट गिरे, स्कोर हुआ 100 रन
केपटाउन टेस्ट मैच (Capetown Test Match) के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने 3 विकेट खोकर 100 रन बना लिए है. वह भारत से अभी भी 123 रन पीछे है. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दो और उमेश यादव (Umesh Yadav) ने एक विकेट लिया है. कीगन पीटरसन और रैसी वॉन डेरडसन ने अफ्रीका की पारी को संभाला है. कीगन पीटरसन क्रीज पर 40 रन बनाकर और वॉन डेरडसन 17 रन बनाकर नाबाद हैं.

दूसरे दिन की शानदार शुरूआत

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन पहले घंटे में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 2 विकेट गिरा दिए हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट निकाल लिया था. उमेश यादव ने केशव महाराज को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई.

पहले ओवर में मिली सफलता

आपको बता दे कि, दूसरे दिन अभी तक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पाए हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की जोड़ी लगातार अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर रही है. दूसरे दिन टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई. जसप्रीत बुमराह ने दिन के पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई. एडन मर्करम को अंदर आती हुई गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने क्लीन-बोल्ड कर दिया.

Cape Town Test Match: पहले दिन का खेल खत्म, 223 रनों के जवाब में अफ्रीका 17 रनों पर एक विकेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17 रनों पर अपने कप्तान एल्गर का विकेट गंवा दिया. बता दे कि यह सफलता तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिली. एल्गर का विकेट गिरने के बाद नाइट वॉचमैन के रूप में स्पिनर केशव महाराज को बल्लेबाजी करने भेजा. वह 6 रन बनाकर ओपनर एडन मार्करम 8 का साथ दे रहे हैं.

कोहली ने बनाए शानदार 79 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान कोहली के 79, चेतेश्वर पुजारा 43 और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत 27 रनों की मदद से 223 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाडा ने 4, जेन्सन ने 3, ओलिवर, नगीदी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया. कप्तान विराट कोहली के 79 रनों की मदद से भारत ने सम्मानजनक 223 रन बनाए.

बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे रहाणे और पुजारा

आपको बता दे कि, टीम में जगह को लेकर आलोचना का शिकार हो रहे अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दोनों बल्लेबाजों से भारतीय क्रिकेट को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन, दोनों बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया. हालांकि चेतेश्वर पुजारा ने जरूर 43 रनों का योगदान दिया. रहाणे सिर्फ 9 बनाकर रबाडा का शिकार हुए.

Cape Town Test Match Live: भारत की पहली पारी 223 रनों पर सिमटी, रबाडा ने झटके चार विकेट
केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 223 रनों पर मिमट गई. अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा ने चार विकेट झटके है. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए. चेतेश्वर पुजारा ने 43 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए. विराट ने पांच पारियों के बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जमाया है हालांकि, शतक के लिए उनका इंतजार अब 780 दिनों का हो गया है.

बल्लेबाजों ने किया निराश

भारतीय ओपनर केएल राहुल 12, मयंक अग्रवाल 15, और अजिंक्य रहाणे 9 जैसे बड़े बल्लेबाज इस मैच में फेल रहे. कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए. वहीं, मार्को जेन्सन ने भी तीन विकेट झटके. डेन ओलिवियर, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया.

भारतीय टीम में किए गए दो बदलाव

बता दे कि, भारत ने निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने प्लेइंग-इलेवन में दो बदलाव किए. हनुमा विहारी की जगह कैप्टन विराट कोहली वापस आए हैं और मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला है. थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू होने वाली है.

IND Vs SA ODI Series: ODI सीरीज से पहले भारत को झटका, यह आलराउंडर हुआ कोरोना पॉजिटिव
Washington Sundar Corona positive: भारत की दक्षिण अफ्रीका के साथ ODI सीरीज शुरू होने में अभी एक सप्ताह बचा हुआ है. ऐसे में omicron वेरिएंट के बीच भारत को बड़ा झटका लगा है. भारतीय आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वाशिंगटन सुंदर का चयन वनडे सीरीज में हुआ है. वनडे सीरीज में वह खेलेंगे या नहीं यह बाद में ही पता चल पाएगा.

19 जनवरी से शुरू होगी ODI सीरीज

आपको बता दे कि, चोट से उबरने के बाद वॉशिंगटन सुंदर की यह पहली इंटरनेशनल सीरीज है. अब इसमें कोरोना के कारण उनके इस सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि इस सीरीज में अब एक हफ्ते का ही समय बचा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा.

बुधवार सुबह अफ्रीका रवाना होगी टीम इंडिया

22 साल के वॉशिंगटन सुंदर को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना था. अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उनके इस दौरे पर जाने की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम को बुधवार सुबह साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरनी है. लेकिन सुंदर के रवाना होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है.

Virat Kohli: केपटाउन में कप्तान कोहली का कमाल, इस रिकॉर्ड में कोच द्रविड़ को पीछे छोड़ा
दक्षिण अफ्रीका के खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. विराट कोहली ने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है. कमाल की बात यह है कि राहुल द्रविड़ आज 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

कोच द्रविड़ का तोड़ा रिकॉर्ड

कोच के जन्मदिन वाले दिन कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर है. अब तेंदुलकर के बाद विराट कोहली का नंबर आया है.

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (टेस्ट मैच में)

सचिन तेंदुलकर – 15 टेस्ट, 1161 रन, 5 शतक

विराट कोहली – 7 टेस्ट, 626 रन, 2 शतक (केपटाउन टेस्ट, पहले दिन लंच तक)

राहुल द्रविड़ – 11 टेस्ट, 624 रन, 1 शतक

वीवीएस लक्ष्मण – 10 टेस्ट, 566 रन,

चेतेश्वर पुजारा – 10 टेस्ट, 509 रन, एक शतक

2 साल से कोहली ने नहीं बनाया शतक

इस समय भारतीय कप्तान विराट कोहली बुरे दौर से गुजर रहे हैं और उनके बल्ले से पिछले दो साल से कोई शतक नहीं निकला है. विराट कोहली ने आखिरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. हालांकि, अब विराट कोहली से उम्मीद है कि वह अपने इस 99वें टेस्ट मैच में कोई कमाल करेंगे. केपटाउन टेस्ट मैच में विराट कोहली 40 रन बनाकर क्रीज पर है. विराट कोहली के साथ विस्फोटक बल्लेबाज रिषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं.