Imraan Khan Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘पाकिस्तान, तालिबान का प्रवक्ता नहीं, न ही उनका जिम्मेदार’- इमरान ख़ान
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने तालिबान को लेकर एक बयान दिया है। पिछले कुछ दिनों से अफ़ग़ानिस्तान से हो रही विदेशी सेना की वापसी पर ख़ान ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सेना की वापसी के बाद तालिबान क्या करता है इसके लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार नहीं होगा।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान तालिबान का प्रवक्ता नहीं है।

इमरान ख़ान ने ये बातें अफ़ग़ानिस्तान के मीडियाकर्मियों के साथ एक चर्चा के दौरान में कही हैं जिसका प्रसारण गुरुवार को किया गया है। साथ ही इमरान ख़ान ने इसे ट्वीट भी किया है।

गौरतलब है कि उनका ये बयान अमेरिकी टीवी चैनल पीबीएस को दिए इंटरव्यू के एक दिन बाद आया है जिसमें इमरान ख़ान से तालिबान को कथित तौर पर सैन्य, ख़ुफ़िया और वित्तीय मदद देने के बारे में सवाल किया गया था।

लगातार खड़े होते सवालों के बीच इमरान ख़ान ने आज अफ़ग़ानिस्तान में हो रही गतिविधियों से ख़ुद को अलग करते हुए ये बयान दिया। उन्होंने कहा- “हम केवल ये चाहते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में अमन और शांति रहे।”

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के सामने केवल दो ही रास्ते थे – या तो वो अमेरिका की मदद से सैन्य समाधान निकालते या फिर एक ऐसा राजनीतिक हल जिसमें सरकार में सबका प्रतिनिधित्व होता।

इस पर आगे उन्होंने कहा, “और उनके पास एकमात्र समाधान दूसरा रास्ता है।”

https://twitter.com/GovtofPakistan/status/1420614148753436673?s=20

सभी शरणार्थियों पर नहीं रखी जा सकती नज़र

इमरान ख़ान ने अफ़गान शरणार्थियों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 30 लाख अफ़ग़ान शरणार्थी हैं। जब पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान की इतनी देखभाल कर रहा है तो ऐसे में पाकिस्तान को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा, “यहाँ जो शरणार्थी हैं उनमें ज्यादातर पख़्तून के हैं और तालिबान के लिए सहानुभूति भी रखते हैं। उसके बाद जब हर दिन यहाँ से लगभग 30,000 लोग अफ़ग़ानिस्तान जाते हैं तो पाकिस्तान ये कैसे और कितनी जाँच कर सकता है कि कौन वहाँ लड़ने जा रहा है और कौन नहीं?”

इमरान ख़ान ने ये भी कहा कि पाकिस्तान सरकार के लिए ये भी मुमकिन नहीं है कि वो हर शरणार्थी शिविरों में जाकर पता लगाए कि कौन तालिबान समर्थक है और कौन नहीं।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, “हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि तालिबान का समर्थक नहीं हो, पर जब यहाँ 30 लाख शरणार्थी हों तो पाकिस्तान को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।”

रेप वाले विवादित बयान से पलटे पाक प्रधानमंत्री इमरान ख़ान, बोले- ऐसी बेवकूफ़ी भरी बातें कभी नहीं कर सकता
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने रेप पर दिए गए अपने विवादित बयानों की सफ़ाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो कभी भी ऐसी बेवकूफ़ी भरी बात कह ही नहीं सकते।

दरअसल, इमरान ख़ान ने अमेरिका के एक टीवी चैनल पीबीएस के न्यूज़ आवर प्रोग्राम को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “जो कोई भी रेप करता है, केवल वो और वो ही व्यक्ति उसका ज़िम्मेदार है। तो ये बात साफ़ हो जानी चाहिए कि चाहे कोई महिला क्यों ना कितना भी उकसाए या चाहे वो कुछ भी पहने, जो रेप करता है, वही पूरी तरह से ज़िम्मेदार होता है।

पिछले महीने इमरान ख़ान ने एक इंटरव्यू में महिलाओं के छोटे कपड़ों और रेप के बारे में टिप्पणियाँ की थीं, जिसे लेकर काफ़ी विवाद हुआ था।

अपने ही बयान से पलटे इमरान

गौरतलब है कि ‘एचबीओ एक्सिओस’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जोनाथन स्वॉन ने इमरान ख़ान से पाकिस्तान में बलात्कार का शिकार हुई महिलाओं को ही कसूरवार ठहराए जाने के चलन के बारे में ये सवाल पूछा था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि “अगर कोई महिला बहुत कम कपड़े पहनती है, तो इसका असर मर्द पर पड़ता है।”

https://twitter.com/PTIofficial/status/1420150227772878849?s=20

लेकिन अब अपने जवाब को लेकर सफ़ाई पेश करते हुए पीबीएस को दिए इंटरव्यू में इमरान ख़ान ने कहा है कि उनकी टिप्पणियों को संदर्भ से अलग हटाकर, गलत आधार बनाकर पेश किया गया था।

इमरान ने कहा, ” मैं ये इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि मैं जानता हूँ मैंने क्या इंटरव्यू दिया था। मैं कभी भी ऐसी बेवकूफ़ी भरी बात नहीं करूंगा जहां एक अपराध की शिकार हुई महिला को ही ज़िम्मेदार ठहरा दिया जाए। रेप करनेवाला ही हमेशा दोषी होगा।”

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया कि क्या इस्लाम की वजह से महिलाओं के बारे में उनकी राय पर असर पड़ रहा है, तो उन्होंने कहा, ”कतई नहीं, इस्लाम औरतों को गरिमा, इज्ज़त और सम्मान देता है।”