IMD Alert Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ेगी उमस, गर्मी से फिर बिगड़ेंगे हालात, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi Weather : राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दिलाई हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे इसका प्रभाव कमजोर होगा और दिल्ली से दूर जाएगा, रविवार (14 जून) से इसका असर कम होने लगेगा.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है. आईएमडी ने रविवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

सुबह 6 बजे तापमान 28°C रहा

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से तापमान 28 डिग्री के करीब बना हुआ है. आसमान पूरी तरह साफ नजर आ रहा है. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम में 72 प्रतिशत नमी बनी रहेगी. दिल्ली-एनसीआर में 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है.

वहीं अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाने की उम्मीद जताई गई है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अगले कुछ दिनों में लू जैसी गंभीर स्थिति की आशंका नहीं है लेकिन हाल की बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण लोगों को उमस महसूस हो सकती है.

शाम 5:30 बजे आर्द्रता 48% दर्ज की गई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार (13 जून) को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार रात की तरह शनिवार शाम व रात में भी दिल्ली में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई थी.

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी के अंतर्गत है.सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Middle East Conflict : ईरान ने अमेरिका पर जताया अविश्वास, भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार शाम से मौसम ने करवट ले ली. देर रात नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. शुक्रवार सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान बादलों से ढका रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है.

तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी तथा ललितपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कई स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है.

तापमान में गिरावट का अनुमान

बारिश और तेज हवाओं के असर से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है. इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा के लिए तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है.

इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद और कन्नौज में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर 67,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं- कुलतार सिंह संधवां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी
Weather News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। लखनऊ और बिजनौर सहित कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही, वहीं बिजली चमकने और बादल गरजने से मौसम और भी प्रभावित रहा। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

70 जिलों में बारिश की संभावना

दूसरी ओर कानपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया है और तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के बाकी लगभग 70 जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं

इसके साथ ही 38 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट शामिल है। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके चलते प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और गर्मी एक बार फिर तेज हो सकती है।

अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस

इससे पहले गुरुवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई थीं। गोरखपुर में सबसे अधिक 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बांदा में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में तेज आंधी और झमाझम बारिश, हरियाणा के 14 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट
Weather Update : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से दोपहर के समय फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और कैथल में बारिश हुई। गुरुग्राम में तेज हवाओं के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शाम होते-होते भिवानी और नारनौल में भी बारिश शुरू हो गई।

बादल गरजने और ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने शाम करीब सवा 5 बजे ताजा अपडेट जारी किया, जिसमें अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बादल गरजने और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

आसमान में छा गई धूल की मोटी परत

इसके अलावा सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और पंचकूला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। हिसार में शाम के समय आसमान में धूल की मोटी परत छा गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे उमस और गर्मी का असर भी बढ़ गया है।

दिल्ली-एनसीआर को मिली राहत

वहीं पिछले दो दिन से भीषण गर्मी में झुलस रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए राहत की बरसात हुई है। आज दोपहर आसमान में काले बादल और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई है जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं एनसीआर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने तेज-आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।

दो दिन 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। 4 और 5 जून तक धूलभरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

7 से 9 जून के बीच मौसम सामान्य रहने की संभावना

एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को सक्रिय हुआ है, जिसका असर देर रात या गुरुवार सुबह तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 जून के बीच मौसम सामान्य रूप से स्थिर रहने की संभावना है और इस दौरान आसमान साफ रह सकता है। ऐसे में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।

वहीं दिल्ली में बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जरूर जताई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, RDX आधारित IED के साथ दो गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, IMD ने अगले दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट
Delhi-NCR Weather : पिछले दो दिन से भीषण गर्मी में झुलस रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए राहत की बरसात हुई है। आज दोपहर आसमान में काले बादल और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई है जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं एनसीआर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने तेज-आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।

दो दिन 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। 4 और 5 जून तक धूलभरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

7 से 9 जून के बीच मौसम सामान्य रहने की संभावना

एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को सक्रिय हुआ है, जिसका असर देर रात या गुरुवार सुबह तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 जून के बीच मौसम सामान्य रूप से स्थिर रहने की संभावना है और इस दौरान आसमान साफ रह सकता है। ऐसे में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।

वहीं दिल्ली में बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जरूर जताई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – भगवंत मान सरकार की देश की सबसे बड़ी मासिक धर्म शिक्षा पहल, 3.4 लाख छात्राओं को ‘पीरियड फ्रेंडली पंजाब’ का लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 जून को क्षेत्र में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी को देखते हुए इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं

पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 2 जून को भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

3-4 जून को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 जून को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि इन दिनों किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर सीमित रहेगा।

5 और 6 जून को मौसम साफ रहने की आशंका

5 और 6 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल बने रहेंगे, लेकिन किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदल से स्थितियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तापमान नियंत्रित रहेगा। बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सकती है।

लोगों को उमस से मिली राहत

वहीं राजस्थान के जोधपुर में भी मौसम ने करवट ली है। सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। इससे पहले 30 मई को भी शहर में तेज अंधड़ और बारिश हुई थी, जिसमें कुछ स्थानों पर नुकसान की घटनाएं सामने आई थीं।

2 और 3 जून को आंधी और बारिश

मौसम विभाग ने जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी 2 और 3 जून को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। ग्रामीण इलाकों में हल्की वर्षा के बाद मौसम अधिक सुहावना हो गया है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें- सिरसा में रेबीज से महिला की मौत, मामूली चोट समझकर किया था इग्नोर, बोलने में हकलाने लगीं थी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी तपिश, भीषण गर्मी की चपेट में आया उत्तर भारत
Weather Alert : नौतपा के पहले ही दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस ने दिन के साथ रातों का चैन भी छीन लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिन तक गर्मी का यह तीखा असर बना रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। उरई, झांसी और प्रयागराज जैसे शहरों में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। आगरा में भी तेज लू के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में लू का कहर

हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। राजस्थान के कोटा, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

दिल्ली में उमस ने बढ़ाई परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिनभर धूल भरे बादल छाए रहे। हवा में नमी बढ़ने से गर्मी और ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार की रात दिल्ली में पिछले 14 वर्षों की सबसे गर्म मई की रात रही। न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली।

29 मई के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के भी संकेत दिए गए हैं। हालांकि 28 मई तक कई क्षेत्रों में लू और गर्म रातों का असर जारी रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में बदला मौसम

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में लंबे समय तक चलने वाली बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी गई है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश

देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें – NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नौतपा का प्रचंड वार शुरु, देशभर में तपिश से बेहाल लोग, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट
Weather Update : देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नौतपा की शुरुआत सोमवार यानी आज से हो रही है, लेकिन उससे पहले ही सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और मध्य भारत तक कई राज्यों में तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। गर्म हवाओं और तपती धूप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है।

कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री के करीब

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान और मध्य भारत के कई शहरों में भी पारा लगातार चढ़ा हुआ है।

उत्तर प्रदेश में लू और आंधी का डबल अटैक

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एक तरफ भीषण लू लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ तेज आंधी भी मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बांदा रविवार को 46.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

शुक्रवार तक राहत के आसार कम

मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार तक गर्मी से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में हीटवेव जारी रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में दिन के समय बाहर निकलना लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

29 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए राहत भरी खबर भी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मई के बाद मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

बताया जा रहा है कि इन राज्यों के करीब आधे हिस्सों में शुक्रवार तक बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर

जहां उत्तर और पश्चिम भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का असर दिखाई दे रहा है। केरल में मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को मानसून केरल तट पर पहुंचने की संभावना है।

केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश और आंधी

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है, जिससे मौसम अचानक बदल गया।

ये भी पढ़ें –  भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री ने की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या कहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात में भीषण गर्मी का असर: कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार, अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट
Gujarat News : गुजरात में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात और भी चुनौतीपूर्ण होते दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है.

राज्य के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. शनिवार को राजकोट सबसे अधिक गर्म शहरों में रहा, जहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अहमदाबाद में भी पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही काफी कम देखी गई.

5 दिन बाद मिल सकती है हल्की राहत

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर अधिक रहने की संभावना है. तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

पांच दिन बाद हल्की राहत के संकेत

वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है, हालांकि पांच दिन बाद मौसम में हल्की राहत मिलने के संकेत हैं.

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है. साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और सीधी धूप से बचाव करने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, केंद्र ने लिया बड़ा फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में लू का कहर जारी, तापमान 43-45°C तक जाने की संभावना
Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं अब बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से जारी हीटवेव का असर शुक्रवार को थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का प्रकोप बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ किया है कि इससे बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है. आने वाले लगभग 6 दिनों तक कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.

शुक्रवार (22 मई) को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहा, लेकिन कई जगहों पर तेज गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ क्षेत्रों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी बरकरार

पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे अधिक गर्मी रिज इलाके में दर्ज की गई, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं गुरुग्राम और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन के समय 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी झोंकों के साथ गति 33 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई.

43-45°C तापमान का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (23 मई) को न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कुछ इलाकों में लू की स्थिति जारी रहेगी. सतही हवाओं की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

25 मई को 3°C की बढ़ोतरी

अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि 25 मई को लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और इसके बाद करीब 1 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट का अनुमान जताया गया है.

IMD ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनना, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना तथा बाहर निकलते समय छाता, टोपी और धूप के चश्मे का उपयोग करना शामिल है. साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप