how to clean curtain in less time Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

इन तरीकों से करें पर्दों की सफाई, नहीं रहेंगे जिद्दी दाग और ना लगेगा ज्यादा समय और मेहनत
त्योहारों का मौसम जल्द ही शुरु हो जाएगा. ऐसे में सभी साफ- सफाई में जुट जाएंगे. घर में हम सफाई करते हुए छोटी- छोटी चीजें तक साफ़ कर डालते है. लेकिन घर की साफ-सफाई के दौरान लोग अक्सर पर्दों की गदंगी को नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं रोज-रोज की धूल मिट्टी से पर्दे काले और गंदे दिखने लगते हैं. पर्दों की सफाई (Curtain cleaning tips) के दौरान इन पर लगे दाग आसानी से निकलते नहीं हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों की मदद से पर्दों को चुटकियों में साफ़ और नया जैसा बना सकते हैं.

घर के दरवाज़े, खिड़की और दीवारों पर लगे पर्दों को उतार कर धोना और फिर सुखा कर लगाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है. ऐसे में बिजी शेड्यूल होने के वजह से लोग चाहकर भी पर्दें नहीं धो पाते हैं. तो आइए हम आपको यहां बताएंगे पर्दों को साफ करने के कुछ टिप्स, जिसकी मदद से आप कम से कम समय में पर्दों को नए जैसा चमका सकते हैं.

वॉशिंग मशीन में पर्दे साफ करने के टिप्स

वॉशिंग मशीन में धोने पर अक्सर पर्दों पर लगा जिद्दी दाग आसानी से हटते नहीं है. ऐसे में सफेद सिरके का इस्तेमाल आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसके लिए वॉशिंग मशीन में पानी के साथ डिटर्जेंट मिक्स करें. वहीं डिटर्जेंट की जगह आप हैंडवॉश भी यूज कर सकते हैं. फिर इसमें 1 कप सफेद सिरका एड कर दें. इसमें धोने से पर्दों पर लगे जिद्दी दाग आसानी से मिट जाएंगे.

पर्दे के साथ ना डालें कपड़े

कई बार जल्दबाजी में लोग पर्दों के साथ कपड़ों को भी वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं. मगर इससे ना सिर्फ पर्दों की गदंगी कपड़ों को खराब करते है. बल्कि वॉशिंग मशीन पर भी भार पड़ सकता है. इसलिए पर्दों और बाकी कपड़ों को अलग-अलग धोना सही रहता है.

पर्दों को हाथ से धोने के टिप्स

सिल्क और लेस के पर्दे वॉशिंग मशीन में धोने से खराब हो सकते हैं, ऐसे में इन्हें हाथ से धोना बेस्ट होता है. पर्दे को धोने से पहले इसे सफेद सिरके के पानी में भिगो दें. इसके बाद पर्दे को माइल्ड डिटर्जेंट या हैंडवॉश से साफ कर लें. वहीं पर्दे को साफ करने के लिए आप शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके पर्दे बेदाग और चमकदार नजर आएंगे.

ड्राई क्लीनिंग के लिए भिजवाएं

कुछ पर्दों को घर में धोने से इनके खराब होने का डर रहता है. खासकर अगर आपके पर्दे सार्टन और लिनिन जैसे फैब्रिक से बने हैं. तो इन्हें ड्राई क्लीनिंग के लिए भेजना बेस्ट रहता है. इसके अलावा पर्दों को धोने के लिए हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. वहीं पर्दों को धोने के बाद इसे ज्यादा देर तक धूप में ना डालें. इससे पर्दों की चमक और रंग फीका पड़ सकता है.