Hindi Khabar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हाईवे पर सनरूफ स्टंट पड़ा भारी, हापुड़ पुलिस ने युवक पर ठोका भारी भरकम चालान
Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस ने दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे NH-9 पर एक युवक द्वारा चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर अर्धनग्न हालत में खतरनाक स्टंट करने पर सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में यातायात पुलिस ने वाहन पर 21,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटा है।

राहगीर ने रिकॉर्ड किया वीडियो

यह घटना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक तेज रफ्तार कार में युवक गाने बजाते हुए हंगामा कर रहा था। पीछे चल रहे किसी राहगीर ने इस पूरी हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। यातायात पुलिस ने इसे गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन मानते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान जारी कर दिया।

तेज आवाज़ में म्यूजिक

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कार हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही है और युवक सनरूफ से बाहर निकलकर जोखिम भरे स्टंट कर रहा है। कार के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक भी चल रहा था, जिससे स्थिति और भी खतरनाक बन गई।

मामले पर तत्काल की गई कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल चालक और यात्रियों के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है ताकि लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके।

पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा

ट्रैफिक निरीक्षक नरेश कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर नियमों का पालन करें और किसी भी तरह के स्टंट या लापरवाही से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त पंजाब’ मिशन में महिला पुलिस बनीं ढाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त पंजाब’ मिशन में महिला पुलिस बनीं ढाल
Punjab News : पंजाब पुलिस की महिला अधिकारी आधुनिक पुलिसिंग के मोर्चों पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रही हैं। वे प्रमुख ऑपरेशनों की अगुवाई करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अपराध और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब के प्रयासों को लगातार मजबूती प्रदान कर रही हैं।

गैंगस्टर विरोधी अभियानों की निगरानी से लेकर सामुदायिक-केन्द्रित पहलों को आगे बढ़ाने तक, ये अधिकारी न केवल आपराधिक नेटवर्क को तोड़ रही हैं बल्कि पुलिस बल में नेतृत्व की नई परिभाषा भी स्थापित कर रही हैं।

अभियानों की निगरानी कर रही महिला अधिकारी

नेतृत्व भूमिकाओं में महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति ने पंजाब पुलिस को देश की सबसे प्रगतिशील ताकतों में शामिल कर दिया है। महिला अधिकारी ‘गैंगस्टरों ते वार’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे प्रमुख अभियानों की निगरानी कर रही हैं। वे न केवल राज्य को अपराध से सुरक्षित बना रही हैं बल्कि युवा महिलाओं को पुलिस बल में शामिल होने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।

पंजाब सरकार के समर्थन से 79 महिला अधिकारी…

पंजाब सरकार के समर्थन से 79 महिला अधिकारी स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस से लेकर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस तक विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनमें 4 एसडीजीपी, 1 एडीजीपी, 2 आईजीपी/सीपी, 2 डीआईजी, 18 एसएसपी/एआईजी/कमांडेंट (जिनमें 3 एसएसपी), 23 एसपी, 1 एएसपी और 28 डीएसपी महिला अधिकारी शामिल हैं। कुल 79 में से 5 अधिकारी फील्ड पदों की अगुवाई कर रही हैं, जहां वे ‘गैंगस्टरों पर वार’ जैसी मुहिमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

मजबूत शिक्षा और प्रशिक्षण के साथ महिला अधिकारियों ने संचालन और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में अपनी क्षमता सिद्ध की है। वे तकनीकी रूप से दक्ष हैं और अपराध रोकथाम के आधुनिक तरीकों से भली-भांति परिचित हैं।

पुलिसिंग साहस, क्षमता और प्रतिबद्धता

एसएसपी फरीदकोट प्रज्ञा जैन ने जोर देकर कहा कि आधुनिक पुलिसिंग लिंग के बजाय योग्यता और समन्वय पर आधारित है। उन्होंने कहा, “पुलिसिंग साहस, क्षमता और प्रतिबद्धता पर आधारित है, न कि लिंग पर। ‘गैंगस्टरों पर वार’ जैसी मुहिमों में महिला अधिकारियों ने इन तीनों गुणों का शानदार प्रदर्शन किया है।”

स्थानीय महिलाओं से महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि देर रात के एक ऑपरेशन के दौरान महिला पीसीआर टीम को स्थानीय महिलाओं से महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर अगले दिन सफल गिरफ्तारियां संभव हो सकीं।

पुलिसिंग में विविध नेतृत्व शैलियों की आवश्यकता

चुनौतियों पर उन्होंने कहा, “हम साक्ष्य-आधारित पूछताछ करते हैं और दबाव में भी शांत रहते हैं। समय की संवेदनशीलता और जानकारी की कमी बड़ी चुनौतियां होती हैं। पुलिसिंग में विविध नेतृत्व शैलियों की आवश्यकता होती है।” उन्होंने आगे कहा कि पुलिसिंग सेवा और जिम्मेदारी पर आधारित है और हर अधिकारी—चाहे पुरुष हो या महिला—की जिम्मेदारी समान होती है।

राज्यभर में पुलिस की छापेमारी

‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस की कार्रवाई के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। अभियान की शुरुआत से अब तक पुलिस ने राज्यभर में 59,015 छापे मारे हैं और 21,154 गिरफ्तारियां की हैं। इसके अलावा 888 भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है।

नशा तस्करों के खिलाफ सख्त और लक्षित कार्रवाई

फरीदकोट रेंज की आईजीपी निलांबरी जगदाले ने कहा कि यह अभियान आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमें गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, रिश्तेदारों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त और लक्षित कार्रवाई कर रही हैं।

महिला और पुरुष दोनों समान रूप से सक्षम

उन्होंने कहा, “लीडरशिप और साहस का लिंग से कोई संबंध नहीं है। महिला और पुरुष दोनों समान रूप से सक्षम हैं। पीड़ित और गवाह महिला अधिकारियों पर अधिक भरोसा करते हैं और अपनी समस्याएं खुलकर साझा करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि आजकल अपराधी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस भी अपनी तकनीकी क्षमता को लगातार मजबूत कर रही है।

सिविल कपड़ों में लोगों से सीधा संपर्क

एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी पुलिसिंग को मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है। ‘घर-घर संपर्क अभियान’ के तहत पुलिस टीमें सिविल कपड़ों में लोगों से सीधे संपर्क कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रही हैं और महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटा रही हैं।

बेहतर निगरानी, पूछताछ और कानूनी कार्रवाई

उन्होंने कहा, “अपराध के खिलाफ लड़ाई सामूहिक है और इसे जनता के सहयोग से ही जीता जा सकता है।” ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों को सहयोगियों, रिश्तेदारों और अज्ञात व्यक्तियों की श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इन्हें आगे ए+, ए और बी श्रेणियों में भी बांटा गया है, ताकि बेहतर निगरानी, पूछताछ और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें- पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत में LPG सप्लाई सुरक्षित, ऑटो सेक्टर को सरकार से बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Punjab News : पंजाब विधानसभा द्वारा विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित
Punjab News : पंजाब विधानसभा ने आज अपने विशेष सत्र के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित कर हाल ही में दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने पूर्व मंत्री लाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके द्वारा की गई जनसेवा तथा पंजाब के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उनके लंबे राजनीतिक जीवन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना

सदन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मथुरा-वृंदावन तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हुए दुखद हादसों में जान गंवाने वालों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

विधानसभा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, सदन के सदस्यों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि

सदन ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को भी श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय संगीत में उनके योगदान को स्मरण किया गया। सदन के सदस्यों ने कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और सख्त- स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Punjab News : पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और सख्त- स्पीकर कुलतार सिंह संधवां
Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज यहां बताया कि पंजाब सरकार राज्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कानूनी ढांचे और न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूत करने हेतु एक नया विधेयक लाने जा रही है।

विशेष सत्र की शुरुआत से पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, मोहाली में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पीकर ने बैसाखी के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना और पंच प्यारों की रचना ने सिखों को एक विशिष्ट पहचान दी, जो ‘सरबत दा भला’ के सिद्धांत पर आधारित है।

न्याय और रोकथाम के प्रति प्रतिबद्धता

बेअदबी के संवेदनशील मुद्दे पर बोलते हुए संधवां ने कहा कि पिछली घटनाओं ने सिख संगत के मन में गहरा दुख पैदा किया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और कड़े कानूनी प्रावधानों की आवश्यकता है।” प्रस्तावित विधेयक मौजूदा विशेष सत्र के दौरान पेश किया जाएगा।

जांच की स्थिति

स्पीकर ने बहबल कलां और बरगाड़ी मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि- लगभग सभी मामलों की जांच पूरी हो चुकी है। एक मामले को छोड़कर बाकी सभी में चालान अदालत में पेश किए जा चुके हैं। मामले अब न्यायालय में विचाराधीन हैं।

आलोचकों को जवाब

एसजीपीसी द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर पूछे जाने पर संधवां ने कहा कि अतीत में इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उनके पास पर्याप्त अवसर थे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान न्याय नहीं दिलाया, उन्हें अब मौजूदा प्रयासों में बाधा डालने का अधिकार नहीं है।

एकता की अपील

अंत में, स्पीकर ने आशा व्यक्त की कि पंजाब विधानसभा के सभी सदस्य, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर, इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून आपसी भाईचारे, शांति और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पीछे पाक-ISI का हाथ, दो पिस्तौल सहित छह गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पीछे पाक-ISI का हाथ, दो पिस्तौल सहित छह गिरफ्तार
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने जिला पुलिस फरीदकोट और काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो पिस्तौल सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना भिंडी सैदां में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव चक्क डोगरा निवासी बलजीत सिंह, छोटा फतेहवाल निवासी प्रभ सिंह; बाबा गम चक्क बल्लरवाल निवासी राजबीर सिंह; ठट्टा राजपूतां निवासी सुखप्रीत सिंह; लोपोके निवासी अजयदीप सिंह उर्फ अजे उर्फ गजनी; और सारंगदेव निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा के रूप में हुई है।

पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने कहा कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में थे, जो विदेश से इस मॉड्यूल को संचालित कर रहा था। उक्त हैंडलर अपने कारिंदों को पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपता था।

अच्छे पैसों का दिया लालच

डीजीपी ने बताया कि पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से इस मॉड्यूल को पूरी तरह कट्टरपंथी बनाया गया था और घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों को अच्छे पैसों का लालच देकर प्रेरित किया जाता था। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) संदीप गोयल ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी बलजीत सिंह और प्रभ सिंह ने घरिंडा के पास से दो हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों को बड़ी रकम देने का वादा किया गया था, लेकिन हमले के बाद पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा उन्हें बहुत कम पैसे दिए गए।

आरोपियों की अमृतसर से गिरफ्तारी

कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए एसएसपी फरीदकोट डॉ.प्रज्ञा जैन ने बताया कि अमृतसर देहाती पुलिस के साथ एक खुफिया अभियान में पुलिस टीमों ने थाना भिंडी सैदां ग्रेनेड हमले के मामले में शामिल दो आरोपियों को फरीदकोट से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आगे की जांच के दौरान चार अन्य आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया।

अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर देहाती सुहेल कासिम मीर ने बताया कि घटना वाले दिन तीन आरोपी—बलजीत सिंह, प्रभ सिंह और राजबीर सिंह—एक मोटरसाइकिल पर थाना भिंडी सैदां की ओर गए। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल थाने से लगभग 1-2 किलोमीटर दूर पास के खेतों में खड़ी की और खेतों के रास्ते पैदल चलते हुए थाने के पीछे पहुंचे।

पुलिस थाने पर फेंके ग्रेनेड

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी बलजीत सिंह और प्रभ सिंह ने पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंके, जबकि आरोपी राजबीर सिंह ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की। हमले के बाद आरोपी लगभग तीन से चार घंटे तक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में छिपे रहे।

सबूत नष्ट करने की कोशिश

एसएसपी ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के लिए थाने से लगभग एक किलोमीटर दूर एक नाले में अपने कपड़े फेंक दिए और सुबह करीब 5 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं 3, 4 और 5; गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धाराएं 13, 16, 18 और 19; भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 109, 61(1), 61(2), 3(5) और 324(4); तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना भिंडी सैदां में एफआईआर नंबर 56 दिनांक 30.03.2026 दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में खुद खड़े होकर अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हाईकोर्ट में खुद खड़े होकर अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी
Delhi News : दिल्ली हाई कोर्ट में आज जो हुआ, उसने न सिर्फ एक कानूनी बहस को जन्म दिया बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी साफ कर दिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की तरह मजबूत, आत्मविश्वासी खड़े दिखे। उन्होंने बिना वकील के खुद अपनी बात रखी, तथ्यों के साथ, कानून के साथ और एक स्पष्ट नैरेटिव के साथ। उनकी दलीलों में आत्मविश्वास, सिस्टम पर सवाल और न्याय की मांग साफ दिखाई दी।

उन्होंने 10 ठोस कारणों के जरिए यह बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि इस केस में जज की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं और जज को इस केस से हट जाना चाहिए

आरोपियों को सुने बिना सेशन कोर्ट के आदेश को ग़लत बता दिया

9 मार्च की हाई कोर्ट में सुनवाई में 23 में से कोई भी आरोपी कोर्ट में मौजूद नहीं था। कोर्ट में केवल CBI मौजूद थी। पहली सुनवाई में ही बिना किसी आरोपी को सुने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आदेश पारित कर दिया कि प्रथम दृष्टया सेशन कोर्ट का ऑर्डर गलत प्रतीत होता है। क्यों? कैसे? ऑर्डर का कौन सा हिस्सा गलत प्रतीत होता है? ये कुछ नहीं लिखा। बिना दूसरी साइड को सुने प्रथम दृष्टया ये राय जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कैसे बनाई? उस वक्त उनके सामने तो केवल CBI की दलीलें थीं।

ED ने कोई केस भी फाइल नहीं किया था या सेशन कोर्ट में ED के केस पे स्टे लगा दिया

9 मार्च को ही अपने आदेश में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने इसी तथाकथित शराब घोटाले से संबंधित सेशन कोर्ट में चल रही ED की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी। हम आपको बता दें कि कानून किसी भी मामले में पहले कोई अपराध होता है जिसकी CBI या पुलिस FIR करती है और उस अपराध में जो गलत पैसा इकट्ठा किया जाता है जैसे रिश्वत का पैसा इत्यादि, उस पैसे को किस तरह से मनी लॉन्ड्रिंग की गई, उसकी जांच फिर ED करती है। तो अगर CBI या पुलिस के केस में अपराध ही साबित नहीं हो पाए तो ED का केस अपने आप बंद हो जाता है।

चूंकि इस केस में सेशन कोर्ट ने CBI के केस को खत्म कर दिया था तो ED का केस अगली एक तारीख में खत्म हो जाता। लेकिन जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने सेशन कोर्ट को ED का केस खत्म करने पे रोक लगा दी। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि केंद्र सरकार, ED या CBI ने ऐसा करने के लिए उनके सामने कोई प्रार्थना भी नहीं की थी। बिना प्रार्थना के अपनी तरफ से जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने रोक कैसे लगा दी? ये सोचने वाली बात है।

CBI के जांच अधिकारी ने कोर्ट में केस भी नहीं फाइल किया था फिर उसके खिलाफ कार्यवाही पे रोक लगा दिया
CBI का केस इतना ज्यादा फर्जी था कि सेशन कोर्ट के जज ने CBI के जांच अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सेशन कोर्ट के जज के आदेश में लिखा है कि इस पूरे मामले में पहले तय कर लिया गया था कि कैसे और किसको फंसाना है और उसके बाद वो साबित करने के लिए सबूत बनाये गए। तो ये जांच नहीं थी ये एक पूर्व निर्धारित षड्यंत्र था।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अपने 9 तारीख के आदेश में CBI के जांच अधिकारी के खिलाफ सेशन कोर्ट द्वारा पारित आदेश पर रोक लगा दी। ये भी बड़े अचंभे की बात है क्योंकि CBI के उस अधिकारी ने अभी तक कोर्ट में अपने खिलाफ पारित आदेश को रुकवाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया। बिना अधिकारी के आवेदन के अपने से इस तरह की रोक लगा देना सबके मन में शंका पैदा करता है।

आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का टाइम दिया जबकि बाकी केसों में 5-6 महीने का टाइम देती हैं।

9 मार्च को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने सभी 23 आरोपियों को आदेश दिया है कि इस मामले में अपना जवाब एक हफ्ते में दाखिल करें। 600 पेज के ऑर्डर और CBI की अपील के जवाब में इतने कम समय में रिप्लाई फाइल करना लगभग नामुमकिन है।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने इतना कम समय क्यों दिया? यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है क्योंकि उनके सामने अन्य मामलों में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा कितना समय देती हैं – इस पर एक नजर डालनी चाहिए। उनके सामने अभी तक जितने मामले आए, हर मामले में वो तीन से लेकर सात महीनों तक की तारीख देती हैं। केवल इसी मामले में एक हफ्ते की तारीख दी। क्यों? इससे साफ जाहिर है कि इस मामले को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा अस्वाभाविक स्पीड से खत्म करना चाहती हैं।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आरोपियों के बेल एप्लीकेशन पे ऑर्डर करते समय उनको पहले ही दोषी करार कर दिया था।

जब इस मामले के कई आरोपी जेल में थे तो उनकी बेल एप्लीकेशन जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने लगी थी। ऐसे पांच लोगों की बेल एप्लीकेशन में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने पिछले साल आदेश पारित किए थे। अक्सर बेल एप्लीकेशन में केस की मेरिट्स पर टिप्पणी नहीं की जाती। अपराध हुआ या नहीं हुआ, यह बात ट्रायल होने पर निचली अदालत तय करती है। बेल एप्लीकेशन में तो जज को केवल इतना बताना होता है कि बेल दी जाएगी या नहीं दी जाएगी।

इसके बावजूद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने पांचों मामलों में बेल की सुनवाई के वक्त ही उन पांचों आरोपियों की बेल खारिज करते हुए बड़े कठोर शब्दों में आदेश पारित किए कि ये सभी लोग उन अपराधों के दोषी हैं। इससे साफ जाहिर है कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा शुरू से ही इस मामले में अपनी पूर्व-निर्धारित राय रखती हैं।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के ये सभी बेल ऑर्डर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिए

उन्होंने ना केवल उनके ऑर्डर खारिज करके सभी आरोपियों को बेल दी, बल्कि कुछ मामलों में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ सख्त टिप्पणी भी की।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा द्वारा पारित किए गए अभी तक के सभी आदेश दिखाते हैं कि वे CBI और ED की अधिकांश: सभी दलीलों और मांगों को मानती हैं।

यहां तक कि जो भी वो मांगते हैं, उनसे कहीं ज्यादा बढ़ चढ़ कर आदेश देती हैं। तुषार मेहता कोर्ट में मौखिक रूप से भी यदि कुछ बोल दें तो तुरंत उसका आदेश पारित कर दिया जाता है। ऐसे में उनसे न्याय कैसे मिलेगा।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के दोनों बच्चे केंद्र सरकार के सरकारी वकील हैं और तुषार मेहता के अंडर में काम करते हैं
ऐसे में उनसे निष्पक्षता की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा RSS से जुड़ी संस्था के कार्यक्रमों में जाती हैं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वकीलों की एक विंग है जिसका नाम है अधिवक्ता परिषद। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा अधिवक्ता परिषद की कम से कम 4 मीटिंग्स में अलग अलग समय पर हिस्सा ले चुकी हैं। इस मामले के जो आरोपी राजनीति से जुड़े हैं, वे सभी RSS की विचारधारा के मुखर विरोधी हैं, इसलिए जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, जो RSS के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं, क्या वो इस केस में न्याय कर पाएंगी?

गृहमंत्री अमित शाह ने हाई कोर्ट का ऑर्डर पहले ही सबको बता दिया

अभी कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार में श्री अमित शाह जी ने बयान दिया है कि केजरीवाल जी को हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा। उनका सीधे-सीधे इशारा है कि केजरीवाल जी हाई कोर्ट में हारेंगे और हाई कोर्ट का आदेश केजरीवाल जी के खिलाफ आएगा। माननीय गृहमंत्री ने ये बयान कैसे दिया?

ये भी पढ़ें- मालकिन ने दिया खास तोहफा, कामवाली दीदी की खुशी देख भावुक हुए लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मालकिन ने दिया खास तोहफा, कामवाली दीदी की खुशी देख भावुक हुए लोग
Viral Video : सोशल मीडिया आज मनोरंजन का एक बड़ा माध्यम बन चुका है, जहां हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

महिला के चेहरे की खुशी

वायरल वीडियो में एक महिला अपने घर में काम करने वाली मददगार को किचन से बुलाती है। बातचीत साफ सुनाई नहीं देती, लेकिन काम करने वाली महिला के चेहरे की खुशी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कोई सरप्राइज मिलने वाला है। इसके बाद वह अपनी मालकिन के पीछे-पीछे कमरे में जाती हैं, जहां उनके लिए रखा एक कूलर देखकर वह भावुक हो जाती हैं।

दोनों के बीच का अपनापन

जैसे ही उन्हें पता चलता है कि यह कूलर उनके लिए खरीदा गया है, उनकी खुशी देखने लायक होती है। वह तुरंत अपनी मालकिन को गले लगा लेती हैं, जिससे दोनों के बीच का अपनापन साफ झलकता है। यह पल लोगों को काफी भावुक कर रहा है।

VIDEO देखें- https://www.instagram.com/reel/DW-2VlZkYKR/?utm_source=ig_web_copy_link

बेहद प्यारा और इंसानियत से भरा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “lifeofcocoandchico” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर चुके हैं और इस पर दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा और इंसानियत से भरा हुआ बताया है।

नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट पर चरम पर तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के ऐलान से वैश्विक बाजार में हड़कंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पैरों की अकड़न और दर्द से राहत का आसान घरेलू उपाय, आयुर्वेदिक थेरेपी से मिलेगा आराम
Health News : सुबह उठते ही कई लोगों को पैरों में अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक बैठने या एक ही स्थिति में रहने के कारण पिंडलियों में क्रैम्प आ जाना भी आम बात है, जिससे तेज दर्द महसूस होता है। आजकल यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग अक्सर तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए आराम तो देती हैं लेकिन लंबे समय में यह स्थायी समाधान नहीं माना जाता।

शरीर में वात दोष का प्रमुख केंद्र

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, पैर शरीर में वात दोष का प्रमुख केंद्र माना जाता है। गलत जीवनशैली, तनाव और खराब रक्त संचार के कारण वात असंतुलित हो जाता है, जिसका असर पैरों में अकड़न, सूजन और दर्द के रूप में दिखाई देता है।

डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, इस समस्या से राहत पाने के लिए एक घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए भीमसैनी कपूर, नींबू और गुनगुने पानी की आवश्यकता होती है। लगभग तीन लीटर पानी को हल्का गर्म कर उसमें कपूर और नींबू का रस मिलाया जाता है।

इसके बाद इस पानी में पैरों को 15 मिनट तक डुबोकर रखा जाता है। चाहें तो इसमें सेंधा नमक और अजवाइन भी मिलाया जा सकता है, जिससे इसका असर और बेहतर हो सकता है।

तिल के तेल से मालिश करने की सलाह

प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाकर तिल के तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस उपाय को नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से पैरों की अकड़न, दर्द, सूजन और थकान में राहत मिल सकती है।

डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट पर चरम पर तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के ऐलान से वैश्विक बाजार में हड़कंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अभिषेक शर्मा vs वैभव सूर्यवंशी पर नजरें, हैदराबाद में IPL का बड़ा मुकाबला आज
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन में काफी अंतर देखने को मिला है।

राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें केवल एक ही मैच में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 4 मुकाबले जीत लिए हैं, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।

हैदराबाद ने 12 और राजस्थान ने 9 जीते मैच

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 और राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर दोनों टीमों के बीच खेले गए 6 मुकाबलों में SRH का दबदबा रहा है, जहां उसने 5 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ एक बार ही जीत सका है।

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

इस मुकाबले में फैंस की नजरें खासतौर पर दो खिलाड़ियों पर रहेंगी—सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। दोनों खिलाड़ी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और उम्मीद की जा रही है कि उनके प्रदर्शन से मैच का रुख तय हो सकता है। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 19,810 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 19,810 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी
MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य के विकास और लोक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 19,810 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

सिंचाई सुविधाओं का होगा विस्तार

निर्णयों के अनुसार सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 10,801 करोड़ रुपये की बड़ी राशि को मंजूरी दी गई है। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए 3,553 करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नए चिकित्सा महाविद्यालयों को मंजूरी

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत 2,250 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राज्य में नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु 1,674 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

बैठक में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,005 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया गया। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप