Haryana assembly election 2024 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘ED की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित’, बोलीं कुमारी सैलजा, इस दिन आ सकती प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
Haryana News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने ईटी की कार्रवाई पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। भाजपा हर बार चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। यह बात उन्होंने अपने आवास पर मीडिया की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामले से जुड़ी कंपनियों की करीब 832 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच-कुर्क किए जाने के सवाल के जवाब में कही। पिछले दस साल से इन एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का मन अब भी है’

दूसरे सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरा विधानसभा चुनाव लड़ने का मन अब भी है। मैं पहले भी कई बार कह चुकी हूं। अंतिम फैसला हाईकमान को करना होगा, जो हाईकमान कहेगा, वही मान्य होगा। सीएम की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए सभी की दावेदारी है। जब माहौल अच्छा हो तो दावेदार भी बढ़ जाते हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल के कुशासन के बाद भाजपा को जवाब देना भारी पड़ रहा है। लोग जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। साढ़े 9 साल के बाद सीएम को बदल दिया। अब नए सीएम को खुद नहीं पता कि क्या जवाब दें। भाजपा चुनाव से डरी हुई है। अपनी हार को सामने देखकर भाजपा चुनाव आयोग के दरवाजे पर जाकर चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रही है। जमीनी स्तर पर भाजपा की कोई तैयारी नहीं है। लोगों में भाजपा के खिलाफ भारी गुस्सा है।

3 या 4 सितंबर को आ सकती पहली लिस्ट

कांग्रेस के प्रत्याशियों के एलान के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी का काम लगातार चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी अपना काम पूरा करने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम एलान करेगी। 3 या 4 सितंबर को पहली लिस्ट आ सकती है। मुझे लगता है कि 5 सितंबर से पहले-पहले सूची जारी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले – ‘आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘कांग्रेस को 4 अक्टूबर के बाद दिखाएंगे असली फिल्म, ये तो ट्रेलर है’, बोले CM नायब सिंह सैनी
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत के गांव सनपेड़ा में जोगी समाज द्वारा आयोजित हरियाणा स्वाभिमान रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रैली के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद दिखाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गैस सिलेंडर 500 रुपये में चाहिए तो उन्हें बीपीएल कार्ड बनवाना पड़ेगा। सैनी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को दिखाएगी कि असल में सरकार कैसे चलाई जाती है।

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के लोगों ने देख लिया है कि बीसी समाज के बेटे ने क्या काम करके दिखाया है। उन्होंने जोगी समाज के लोगों की आजादी के संघर्ष में दी गई कुर्बानियों को याद किया और कहा कि जोगी समाज ओबीसी समाज का ही एक हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज का शोषण किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समाज को अधिकार दिए हैं। सैनी ने यह भी कहा कि ओबीसी बिल को संसद में लाने पर सबसे पहले कांग्रेस ने ही विरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है, वरना और भी विकास कार्य करके विपक्ष को दिखाया जा सकता था। उन्होंने यह दावा किया कि भाजपा चुनावों के बाद कांग्रेस को दिखा देगी कि असली काम कैसे होता है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड में है, और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत में कई बड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। जोगी समाज के कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री सैनी शाम 4 बजे गोहाना में होने वाली जन आशीर्वाद रैली को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा और अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप, कोई भी दोषी हो बचना नहीं चाहिए’, लखपति दीदी रैली में बोले PM मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा के CM नायब सैनी बोले- ‘हुड्डा से किए 19 सवाल, नहीं दे पाए जवाब और अब उनका बेटा…’
Haryana Politics: अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के 70वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। अपने संबोधन में सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। सीएम सैनी ने कहा भाजपा सरकार ने पोर्टल व ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर कांग्रेस के समय से चल रही भ्रष्टाचार की लीकेज को बंद कर दिया है। अब बिना भ्रष्टाचार के ही लोगों के घर बैठे काम हो रहे हैं। इससे कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पेट खराब हो रहा है। भ्रष्टाचार बंद होने से उन्हें ही सबसे ज्यादा पीड़ा होने लगी है और इसलिए ही कहते घूम रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो सबसे पहले पोर्टल बंद करेंगे। लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें ऐसा करने का मौका देने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद कर इसमें लगे कर्मियों को बेरोजगार करते हुए घर बैठाने का हुड्डा का सपना भी कभी पूरा होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस निगम के अंतर्गत लगे कर्मियों का रोजगार सुरक्षित करने का फैसला मंत्रिमंडल में अध्यादेश पारित कर लिया है। अब इन कर्मियों को कोई खतरा नहीं है लेकिन वे एक अक्तूबर को हुड्डा को जरूर घर भेज देंगे।

नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से उनके कार्यकाल से जुड़े पहले पांच सवाल किए थे, जिनका उन्होंने 10 दिन इंतजार किया लेकिन हुड्डा कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने 14 सवाल किए, जिनका भी वे आज तक कोई जवाब नहीं दे सके और ऐसे में उनका बेटा प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व हुड्डा के पास अपने 10 साल के शासन का एक भी काम जनता के बीच बताने योग्य नहीं है और अब वे केवल झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि हर नागरिक सब कुछ जानता है। सम्मेलन को राज्यमंत्री सुभाष सुधा, संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार व क्षेत्रिय संगठन मंत्री पवन कुमार ने भी संबोधित किया। नायब सैनी अपने पूरे संबोधन के दौरान चुटिले अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने हुड्डा के साथ-साथ कुमारी सैलजा व सुरजेवाला पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन सवालों का हुड्डा जवाब नहीं दे पाए उनका ये दोनों जवाब दे दें, क्योंकि ये तो उनके साथ सत्ता में थे। सैनी ने कहा कि हुड्डा व सैलजा-सुरजेवाला के बीच लड़ाई सत्ता में मलाई खाने की रही है। अपने समय में सत्ता की अधिकतर मलाई तो हुड्डा खा गए और इनके हाथ कम लगी, जिसकी वजह से ही ये लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें; मायावती को मिला अखिलेश का साथ, BJP विधायक पर की कार्रवाई की मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप