Hartek Foundation Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

“पंजाब पुलिस की बड़ी पहल: ‘युवा सांझ’ से बदलेगा हज़ारों युवाओं का भविष्य!”
Punjab Police : पंजाब पुलिस ने युवाओं को सशक्त बनाने और जनहितकारी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) और हारटेक फाउंडेशन के बीच एक समझौता किया है. इस समझौते का उद्देश्य प्रदेशभर के संवेदनशील और मार्गभ्रष्ट युवाओं को कौशल विकास, काउंसलिंग, जागरूकता, क्षमता निर्माण और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल करना है.

पंजाब पुलिस और हारटेक फाउंडेशन में साझेदारी

इस समझौते पर आज विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष डीजीपी), कम्युनिटी अफेयर्स गुरप्रीत कौर दियो और हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर द्वारा हस्ताक्षर किए गए. यह रणनीतिक साझेदारी युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली “युवा सांझ” पहल को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है.

विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने बताया कि हारटेक फाउंडेशन इस सहयोग के तहत पुलिस अधिकारियों और युवा सांझ समितियों के लिए नियमित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करेगा, जिससे कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन को कार्यक्रम के प्रभावी और मानक कार्यान्वयन में सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह पहल राज्यभर में एक समरूप और प्रभावशाली शुरुआत सुनिश्चित करते हुए एक व्यापक रोडमैप के रूप में कार्य करेगी.

पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास की पहल

उन्होंने कहा, “युवा सांझ पहल का उद्देश्य पुलिस और विशेष रूप से उन युवाओं के बीच विश्वास कायम करना है, जो खुद को अलग-थलग या असुरक्षित महसूस करते हैं. इस मंच के माध्यम से हम सामुदायिक भागीदारी और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहते हैं.” इस साझेदारी का लक्ष्य एक समावेशी, सुरक्षित और सहभागिता आधारित सामुदायिक वातावरण तैयार करना है, ताकि पुलिस और युवाओं के बीच मजबूत संबंध विकसित किए जा सकें. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों संस्थाएं वंचित और जोखिमग्रस्त समुदायों तक पहुंचकर उनमें नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी और जीवनोपयोगी कौशल को प्रोत्साहित करेंगी.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार बिना किसी कटौती के चरम बिजली मांग को पूरा करने में सफल : ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ

युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में पहला कदम

यह पहल कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के नेतृत्व में पहले चरण में प्रदेश के चुनिंदा जिलों में स्थानीय “सांझ केंद्रों” के माध्यम से आरंभ की जाएगी. इस पहल के तहत, कौशल विकास और रोजगार-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से संवेदनशील युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनके समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर ने कहा, “पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन के साथ सहयोग करना हमारे लिए गर्व की बात है. ‘युवा सांझ’ पहल हमारे युवाओं की क्षमताओं को निखारने, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने और लचीले समुदायों के निर्माण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता से मेल खाती है.”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप