Hamirpur Latest News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Hamirpur: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने थामा भाजपा का दामन
Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिलें में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. लंबे समय से चल रही राजनीतिक कयास पर पूर्ण विराम लग गया. संजय दीक्षित की लोकसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं में खासी पकड़ है जिससे समाजवादी पार्टी को खासा नुकसान पहुंचेगा.

Hamirpur: सपा नेता संजय दीक्षित ने थामा बीजेपी का दामन

हमीरपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने भाजपा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को करारा नुकसान पहुंचाने का काम किया है. संजय दीक्षित पूर्व में बसपा के सिंबल पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है. जिसमें उन्हें ब्राह्मण मतदाताओं का खासा मत प्राप्त हुआ था. संजय दीक्षित राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव मोड पर रहते है साथ ही समाज सेवा में उनका परिवार खास योगदान देता है. जिससे हमीरपुर की जनता में उनका जुड़ाव ज्यादा है, जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को उठाना पड़ सकता है और भारतीय जनता पार्टी को अच्छा लाभ मिलेगा.

रिपोर्ट- आनंद अवस्थी, हमीरपुर

ये भी पढ़ें- UP: सपा कार्यालय के बाहर लगे मुख्तार अंसारी के पोस्टर, क्या इस बार ईद नहीं मनाएंगे यूपी के मुसलमान ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Hamirpur: रक्तदाता समिति और अस्पताल कर्मियों में नोंकझोंक बढ़ी, अस्पताल स्टाफ हड़ताल की तैयारी में
Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संचालित बुंदेलखंड रक्तदान समिति और ब्लड बैंक स्टाफ के बीच की तनातनी बढ़ती जा रही है. तनातनी के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहे हैं, लेकिन अब तनातनी पत्राचार तक पहुंच गई है. ब्लड बैंक स्टाफ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्राचार करते हुए बुंदेलखंड रक्तदान समिति पर आरोप लगाते हुए कार्यों में दखलंदाजी और ब्लड बैंक परिसर में बनाए गए वीडियो पर आपत्ति जताने का हवाला दिया है कि ब्लड बैंक के बर्थडे केक काटा जाता है. और एनिवर्सरी मनाई जाती है जिसका उल्लेख शिकायती पत्र में किया गया है. जिसकी प्रतिलिपि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संलग्न की है.

हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल में रक्त की समस्या से पीड़ित लोगो की सहायता के लिए ब्लड बैंक की शुरुआत की गई,जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगो को सहूलियत मिलना शुरू हो गई,लेकिन बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से खून लेने वालों का इजाफा तो होता गया लेकिन रक्तदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी नही हुई जिसका परिणाम ये हुआ कि ब्लड बैंक में भी खून की कमी होने लगी जिससे तीमारदारों को परेशान होकर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा.

3 साल में 7 हजार रक्तदान से बनाया मुकाम

रक्तदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक निषाद ने बताया कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में खून की समस्या से किसी की मौत न हो इसका बीड़ा उठाते हुए रक्तदान समिति की स्थापना की और 3 वर्षों में 7 हजार से ज्यादा लोगों का रक्तदान करवा कर संस्था ने इंसानियत का भला किया है. समिति सदैव रक्तदान समिति अपना काम करती रहेगी लोगों का भला होना चाहिए.  उसके लिए वह घर पर रक्तदान करवाकर ब्लड बैंक को देंगे और जरूरत पड़ने पर समिति के सदस्य पीड़ितों को उपलब्ध करवाएंगे. समिति का काम रुकेगा नही जब तक जीवन है किसी को खून की समस्या से जान नही जाने दी जाएगी.

Hamirpur: अस्पताल स्टाफ हड़ताल की तैयारी में

हमीरपुर जिले के सदर अस्पताल का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. जिसमे अस्पताल स्टाफ ने आरोप लगाया है कि रक्तदान समिति के लोग ब्लड बैंक काउच में लेटते है,ब्लड बैंक में केक काटा जाता है और एनिवर्सरी जैसे प्रोग्राम किए जाते है. जिसका खासा विरोध किया है. दीवान शत्रुघ्न सिंह संयुक्त चिकित्सालय के पुरुष अस्पताल का स्टाफ और ब्लड बैंक का स्टाफ एकजुट होकर बगावती मूड में आकर विरोध प्रदर्शन पर आमादा हो चुके है, कर्मचारी हड़ताल का मूड बनाकर कार्य बहिष्कार की योजना बनाते हुए नजर आ रहे है. जिससे जिला चिकित्सालय में अपने परिजनों को दिखाने वाले लोगो को अस्पताल कर्मियों और रक्तदान समिति की आपसी खींचातानी का शिकार होना पड़ सकता है.

रिपोर्ट- आनंद अवस्थी, हमीरपुर

ये भी पढ़ें- Supreme Court: मदरसा बोर्ड को SC से बड़ी राहत, इलाहाबाद HC के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP: 500 साल पुरानी अनोखी परंपरा! इस गांव में सिर्फ महिलाएं मनाती हैं होली
UP News: बुंदेलखंड में होली का त्यौहार काफी रोमांचक होता है. अबीर, गुलाल और रंगों से तरा बोर महिलाओ और पुरुषों की टोलियाँ के सुरों की तान सब का मन मोह लेती हैं ,लेकीन हमीरपुर जिले के कुडौरा गांव की महिलाओं की अनोखी होली सबसे प्रसिद्ध है ,इस होली में पुरुषो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होता है और होली के दिन पुरुषों को घरों में रहना पड़ता है और महिलाएं गांव में रंगों के साथ ठिठौली करती दिखाई देती है और अगर गांव का कोई पुरुष धोखे से भी महिलाओ के बीच पहुंच जाता है तो उन्हें महिलाओ के कपड़े पहना कर नचवाया जाता है और विरोध करने पर पिटाई भी हो जाती है.

अनोखी है महिलाओं की होली

रंगों से सराबोर सैकड़ो महिलाओं का हुजूम जब होली खेलने निकला है तब गांव के पुरुष घरों में कैद हो जाते है और यह महिलाएं गाँव में घूम घूम कर रंग खेलती है ,ढोलक की थाप और मजीरो के सुर में तरह तरह के डांस कर यह महिलाएं होली की उह्दंग का पूरा लुप्त उठाती है साल भर घुंघट में कैद रहने वाली महिलाएं होली के दिन अपनी हुकूमत चलती है लेकीन अगर किसी पुरुष में इन होली को देखने की कोशिश की या गाँव से गुजर रही महिलाओं की टोली के सामने आने की जुर्रत की तो उसकी दुर्दशा होना निश्चित हो जाती है ,अगर कोई पुरुष इनके बीच फंस जाता है तो उन्हें भी लैंघा चोली पहनाकर जबरन नाचने पर मजबूर किया जाता है, इसी डर के चलते होली के दिन पुरुष घरों में रहते है और महिलाएं घरों के बाहर होली कि हुडंग का मजा लेती है औरतों की होली का ऐसा अनोखा नज़ारा और कही देखने को नहीं मिलता है.

UP: 500 साल पुरानी है परंपरा

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के कुंडौरा गांव में महिलाओं की होली का इतिहास 5 सौ साल से पुराना है. गांव की बहुएं और बेटियां भी फाग निकलने के दौरान नृत्य करती है,जिसे गांव का पुरुष देख नहीं सकता है. यदि किसी ने देखने की हिम्मत भी की तो उन्हें लट्ठ लेकर गांव से ही खदेड़ दिया जाता है. यहाँ महिलाओं की फाग निकालने की कोई फोटो या वीडियो नहीं बना सकता है, यदि कोई इस अनूठी परम्परा का चोरी छिपे फोटो लेते पकड़ा गया तो, उस पर तगड़ा जुर्माना बोला जाता है और सारी महिलाये उसकी कोड़ो से पिटाई भी करती है ,गांव की बुजुर्ग महिला सिया दुलारी की माने तो कई पीढ़ियों से यह परंपरा चली आ रही है, साल में एक बार होली के दिन ही यहां महिलाओं को घर और घूँघट से बाहर निकलने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें- UP News: UPSRTC को दिल्ली में मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंसी अवार्ड से किया गया सम्मानित

UP: पुरुषों को घरों में रहना पड़ता है कैद !

सालो से यहां की परम्परा है कि होली के दूसरे दिन पूरे गांव की महिलाएं और लड़कियां एक जुट होकर होली खेलती है जिसकी टोलियां पूरे गांव में घूमती है इस दिन पूरे गांव के पुरुषो को घरों में कैद रहना पड़ता है,गांव के मुख्य मार्गों में भी महिलाएं मौजूद रहती है जो किसी भी पुरुष के गांव में आते ही उनको रंगों से सराबोर करते हुये उनको परेशान करती है ,कभी कभी तो महिलाओ की टोलियां उनसे अपने बीच मे नाट्य करवाती है ! गांव के बुजुर्ग जागेश्वर की माने तो वो अपनी इस प्राचीन परंपरा से खास उत्साहित रहते हैं ,और वो कई बार महिलाओं के दंड का शिकार हो चुके है.

होली के लिए ससुराल से आती हैं बेटियां

बुंदेलखंड में फागुन का महीना शरू होते ही टेसू के फूलों की लालिमा से पूरा वातावरण मादक हो जाता है. गाँव गाँव में होरियारे लाठियाँ चला कर होली खेलना शरू कर देते हैं, तो महिलाऐं भी होली गीत गा कर नृत्य करते हुए होरियारों का होसला बढाती रहती हैं, लेकीन हमीरपुर जिले के कुडौरा गांव में इसका उल्टा होता है. यहां महिलाएं तो होली खेल सकती है लेकीन पुरुषों को घरों में कैद रहना पड़ता है. इस महिलाओं की होली की शोरहत बहुत दूर दूर तक फैली है. इस परम्परा में शामिल होने को गांव की बेटियां भी अपने मायके आ जाती है.

रिपोर्ट- आनंद अवस्थी, हमीरपुर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए