Hair Growth Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

केमिकल हेयर डाई से नुकसान? घरेलू नुस्खे से पाएं प्राकृतिक काले और मजबूत बाल
Natural Hair Color : आजकल ज्यादातर लोग सफेद बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाली हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इनमें मौजूद केमिकल्स, खासकर अमोनिया, बालों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इससे बाल कमजोर होने के साथ-साथ टूटने लगते हैं और कई मामलों में स्कैल्प में एलर्जी जैसी समस्याएं भी देखी जाती हैं। लगातार उपयोग से बालों की प्राकृतिक चमक भी कम हो सकती है।

केमिकल डाई से बढ़ सकता है बालों का नुकसान

जानकारों का मानना है कि केमिकल युक्त हेयर डाई बालों के प्राकृतिक प्रोटीन केराटिन को प्रभावित करता है। इसके कारण बाल भले ही तुरंत काले दिखने लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे वे पतले और कमजोर हो सकते हैं। कई मामलों में सफेद बालों की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगती है।

घरेलू नुस्खा: हीना और भृंगराज पाउडर का उपयोग

हेयर केयर विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी द्वारा सुझाए गए एक घरेलू उपाय के अनुसार प्राकृतिक तरीकों से भी बालों को काला और मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए हीना पाउडर और भृंगराज पाउडर का उपयोग किया जाता है।

हीना पाउडर बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है और इसमें मौजूद प्राकृतिक पिगमेंट बालों को रंग देने में सहायक होता है। वहीं भृंगराज पाउडर बालों के झड़ने को कम करने और समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें मिश्रण

इस नुस्खे के लिए तीन चम्मच हीना पाउडर और एक चम्मच भृंगराज पाउडर को लें। इन्हें लोहे की कड़ाही में अच्छे से मिलाकर पानी डालते हुए स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को रातभर ढककर छोड़ दिया जाता है ताकि यह अच्छी तरह तैयार हो सके।

लोहे के बर्तन में रखने से इसके रंग में प्राकृतिक गहराई आने की बात भी कही जाती है। अगले दिन इस पेस्ट को बालों पर लगाकर करीब 2 से 3 घंटे तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। नियमित उपयोग से बालों में प्राकृतिक काला रंग और मजबूती आने का दावा किया जाता है।

ध्यान देने योग्य बात

किसी भी घरेलू उपाय का असर व्यक्ति-व्यक्ति पर अलग हो सकता है। इसलिए बालों पर किसी भी नए नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले सावधानी और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित माना जाता है।

ये भी पढ़ें- पंजाब से देहरादून निहंग सिखों का कूच, कर्णप्रयाग विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी, बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Hair Oil: चाहिए झड़ते बालों से छुटकारा?, तो बालों को दें इस ऑयल का मसाज
Coconut Oil Hair Benefits: गर्मी और प्रदूषण बालों को बेजान और रूखा बना देती हैं? जिससे बाल बेइंतहा झड़ते हैं। ड्राय स्कैल्प की वजह से बाल बहुत ज्यादा टूटते-झड़ते हैं। तो इस समस्या से निपटने में नारियल का तेल है बेहद फायदेमंद। इसका एंटीफंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण डैंड्रफ की समस्या भी दूर करता है। तो नारियल तेल की चंपी से बालों को टूटना-गिरना काफी हद तक कम किया जा सकता है साथ ही इससे बाल लंबे, घने और मजबूत भी होते हैं।

नारियल तेल लगाने से बालों को होने वाले फायदे

1. हीट प्रोटेक्टेंट का काम

कोकोनट ऑयल कई सारे विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो बालों पर जादुई असर दिखाता है। ये न्यूट्रिएंट्स बालों को हेल्दी और नौरिश रखते हैं। कोकोनट ऑयल से मसाज करने से पॉल्यूशन और हीटिंग ट्रीटमेंट्स की वजह से बालों को होने वाले डैमेज से भी बचाया जा सकता है।

2. बालों को रखता है मॉयस्चराइज

नमी की कमी से बाल हद से जाते पतले और फ्लैट नजर आते हैं, तो कोकोनट ऑयल मसाज से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। ये आपके बालों को गहराई से मॉयस्चराइज करते हैं जिससे वो पहले से ज्यादा मुलायम और घने नजर आते हैं।

3. बालों का टूटना होता है कम

बहुत ज्यादा हीटिंग, स्टाइलिंग और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों की क्वॉलिटी खराब होने लगती है। तो बालों की क्वॉलिटी सुधारने के लिए कोकोनट ऑयल का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें। बालों की जड़ों में ऑयल अच्छे से जाना चाहिए तभी वो मजबूत होंगे। बाल झड़ने की समस्या दूर होगी। साथ ही दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

4. डैंड्रफ से बचाव

कोकोनट ऑयल एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। जिस वजह से इससे डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। नियमित तौर पर ऑयलिंग करते रहने से स्कैल्प ड्राय नहीं रहता। स्कैल्प के साथ बाल भी हेल्दी रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Healthy Tips: क्या आप भी पैर पर पैर रखकर बैठते हैं? हो जाएं सतर्क

Hair growth: हफ्ते में 3 बार स्कैल्प में लगाएं नारियल तेल का ये नुस्खा
बालों का टूटना आम समस्या बन चुका है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। इनमें तनाव और पोषक तत्वों की कमी सबसे बड़ा कारण है। अगर आप भी टूटते बालों से परेशान हैं और उन्हें लंबा-घना बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण बालों की ग्रोथ में बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

बालों से जुड़ी समस्याएं?

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में इंसान के पास शरीर से जुड़ी दर्जनों परेशानियां हैं। इनमें बालों का झड़ना और उनकी ग्रोथ रुक जाना एक आम समस्या है। इसके पीछे शरीर में पोषण की कमी, खराब खानपान और खराब जीवनशैली जैसे कई कारण हो सकते हैं। आप नारियल तेल और एलोवेरा की मदद से बालों की ग्रोथ तेज कर सकते हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद नारियल तेल-एलोवेरा?

एलोवेरा अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते स्कैल्प से डेड सेल्स हटाता है। इससे डेड स्किन हटती है। एलोवेरा और नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों की जड़ से सफाई करते हैं। साथ ही त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। यह दोनों बालों के डैंड्रफ, हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस का सफाया करते हैं। जिससे रोम को पोषण मिलता है और उसकी ग्रोथ होती है।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल का ये नुस्खा बालों की ग्रोथ तेज कर सकता है।

सबसे पहले 1 कप में नारियल तेल डालें।
फिर इसमें 4 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फिर इस पेस्ट से स्कैल्प की चंपी करें।
हफ्ते मेमं 3 बार आप इसे स्कैल्प में लगाएं।
रात भर इसे लगाकर छोड़ देना है।
सुबह उठकर माइल्ड शैंपू करना है।
इससे बालों की ग्रोथ तेज हो सकती है।
एलोवेरा-नारियल तेल से बालों को लाभ
एलोवरा और नारियल तेल का नुस्खा बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है। जिससे स्कैल्प को स्टिमुलेट करने में मदद मिलती है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे बालों के रोम तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त पहुंच पाता है। लिहाजा वह बढ़ने लगते हैं। साथ ही घने और शाइनी भी बनते हैं।

Baldness: क्या आपका गंजापन धीरे-धीरे बढ़ रहा है? ट्राई करें ये घरेलू उपाय
Baldness: बाल झड़ने के कई कारण होते हैं जैसे आपकी डाइट,स्ट्रेस कैमिकल वाले प्रोडक्ट का अधिक प्रयोग आदि। हर किसी को कभी ना कभी हेयर फॉल की समस्या होती है। बाल झड़ना एक नेचुरल प्रोसेस है लेकिन कुछ लोगों को इस समस्या का काफी ज्यादा सामना करना पड़ता है और धीरे-धीरे उनकी यह दिक्कत गंजेपन में बदलने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इस गंजापन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ये चीजें होंगी फायदेमंद

आमतौर पर कंघी करते या बाल धोते समय बाल गिरना आम बात होती है। हालांकि जब बाल एक बड़े हिस्से में गिरने लगे या फिर आपको अपने सर पर गंजेपन के स्पॉट दिखाई देने लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके कई प्रमुख कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, धूल, गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, कैमिकल वाले प्रोडक्ट का अधिक प्रयोग, तनाव आदि । आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं।

आंवला- आंवला में कुछ जरूरी फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करने का काम करते हैं और इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

मसाज- आपको आमतौर पर हफ्ते में एक बार अच्छे हेयर ऑयल की मदद से बालों में हल्के हाथों से मसाज कर लेनी चाहिए। मसाज करने से ब्लड का फ्लो बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

नींबू- नींबू को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू को कभी भी सीधे बालों में नहीं लगाया जाता है ऐसे में इसे आप किसी तेल के साथ मिक्स करके अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

अंडे का मास्क-  अंडे का मास्क आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में 70 फीसदी केराटिन प्रोटीन होता है जो डैमेज और ड्राई बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। 2 अंडे में 2 बड़े चम्मच दही मिलाकर मिक्स करें और बाल धोने से 30 मिनट पहले ये मास्क बालों पर अप्लाई करें।

ये भी पढ़ें : Lifestyle and home remedies: पैरों के नीचे तकिया लगाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जानें

बेजान बालों से पाएं छुटकारा, हेयर फॉल कंट्रोल के हेल्दी नुस्खे,
घने, चमकदार और हेल्दी बाल की ख्वाहिश लगभग हर एक महिलाओं को होती है। लेकिन इस सपने को पूरा करना काफी मुश्किल होता है। आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण, गंदगी, खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से बालों को स्वस्थ रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है। आजकल हर एक महिला झड़ते बालों की परेशानी से जूझ रही हैं। अगर आपके बाल भी काफी झड़ रहे हैं तो इसके लिए रोजाना हेल्दी जूस पिएं। आइए जानते हैं झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा जूस कौन सा है?

आंवला का जूस बालों को करे घना

आंवला जूस, आंवला एक अविश्वसनीय एजेंट है, जो बालों और स्कैल्प की देखभाल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है। आंवला का जूस पीने से कोशिकाओं की क्षति कम होती है। बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करने के लिए आंवला का जूस पिएं। यह काफी हेल्दी हो सकता है।

बालों के लिए बेस्ट है गाजर का जूस

गाजर का जूस गाजर भी विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होता है, ये दोनों पोषक तत्व बालों के विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं। साथ ही समय से पहले सफेद बालों की समस्याओं को भी रोक सकते हैं। अगर आप घने और लंबे बाल चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में गाजर का जूस शामिल करें।

खीरे का जूस बालों की बढ़ाए ग्रोथ

खीरे का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपके स्कैल्प को हाइड्रेशन और पोषण प्रदान करता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। साथ ही खीरे में मौजूद विटामिन ए सीबम के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है। इससे झड़ते और बेजान बालों की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

एलोवेरा जूस बालों में लाए चमक

एलोवेरा जूस आपके पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से फ्रेश एलोवेरा जूस का सेवन करने से झड़ते बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जूस में थोड़ी सी तुलसी की पत्तियां, आंवला और गिलोय मिक्स कर लें

Coconut Milk Hair Mask: बेजान बालों से हैं परेशान, तो घर पर ही बनाए ये हेयर मास्क
Coconut Milk Hair Mask: महिलाओं को अपने बालों की सबसे ज्यादा चिंता रहती है। वे अपने बालों की सबसे ज्यादा देखभाल करती है। ऐसे में यदि आप अपने रुखे और बेजान बालों से परेशान है तो हम इसके लिए एक बेहतर विकल्प लेकर आए है।

आप इस हेयर पैक को यूज कर बालों में सही चमक ला सकती है। साथ ही यह आपके बालों को झड़ने से रोकेगा और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करेगा।

तो आईए जानते हैं नारियल के दूध से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में-

नारियल का दूध और जैतून के तेल से बनाए हेयर मास्क

-नारियल का दूध-4 बड़ा चम्मच लें।

-ऑलिव ऑयल-1 बड़ा चम्मच लें।

-शहद-1 छोटा चम्मच।

कैसे बनाएं हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक पैन में नारियल का दूध, ऑलिव ऑयल और शहद मिला ले। अब इसे थोड़ा गुनगुना होने तक गर्म कर लें।

उसके बाद इस मिक्सचर को अपने सर के स्कैल्प और पूरे बालों की लेंथ में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

अब इसे 1 घंटे के लिए बालों में लगे रहने दें।

ध्यान रखें की इस मिश्रण को लगाने के बाद आप शावर कैप का इस्तेमाल करें।

अब आप एक अच्छे शैंपू से बालों को धोकर कंडीशनर लगा सकती है। यह बालों को मजबूत कर उन्हें चमकदार बनाएगा।

नारियल का दूध और शहद से बनाए हेयर मास्क

नारियल का दूध-4 बड़ा चम्मच

शहद-2 छोटा चम्मच

नारियल का दूध और शहद हेयर मास्क बनाने की विधि

-सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें नारियल का दूध और शहद मिला दें।

-अब इसे मिक्स कर बालों की जड़ों और पूरी लेंथ में लगा लें।

-इसके बाद हल्के हाथों से बालों को 10 मिनट तक मसाज करें।

– इसे 1 से 2 घंटे के लिए बालों में लगा रहने छोड़ दें।

– अब हल्के गुनगुने पानी से इसे धो दें।

– यह बालों को कंडीशनिंग कर उनके रूखेपन को दूर करता है।

– इसके साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी तेज करने में मदद करता है।