gwalior news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Gwalior News: तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 बेटियों समेत पिता की मौत
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर बुधवार को देर रात करीब 2 बजे एक घर में लगी भीषण आग लग गई. जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक व्यापारी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं. बता दें कि बुधवार देर रात बहोड़ापुर इलाके में संत कृपाल सिंह के आश्रम के पास स्थित एक ड्राई फ्रूट के कारोबारी के गोदाम में बीती रात को आग लग गई. कारोबारी गोदाम के ऊपरी मंजिल पर गुप्ता परिवार के साथ रहता है.

पिता और दो नाबालिग बेटियों की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गुप्ता परिवार के मकान में अचानक भीषण आग लग गई. देर रात होने की वजह से सभी सो रहे थे. जब तक लोगों की नींद टूटी, तब तक आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन ड्राई फ्रूट ज्वलनशील होने के कारण आग बहुत तेजी से फैलती गई.

वहीं सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में मौजूद विजय गुप्ता (42), उनकी बेटियां अंशिका (17) और याशिका (17) की घर में ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई.

अग्निशमन अधिकारी ने कही ये बात

उपायुक्त और नगर निगम ग्वालियर के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया, “हमें रात तीन बजे आग लगने की सूचना मिली. आग काफी ज्यादा थी. गली छोटी होने के कारण पानी पहुंचाने में मशक्कत हुई. आग को आधे घंटे में काबू पा लिया गया था. तीनों लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया जिसमें से दो मृत थे और एक बच्ची की सांस चल रही थी। जिसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. तीन लोगों की मौत हुई है. “

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की मौत, 60 की हालत गंभीर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

MP News: ग्वालियर में दरिंदगी, पड़ोसी ने ही किया अगवा और फिर..
MP News: ग्वालियर में झांसी रोड इलाके में रहने वाली 20 साल की एक युवती को उसका पड़ोसी अगवा कर ले गया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बलात्कार करता रहा. वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

घर छोड़ने का झांसा देकर किया अगवा

बता दें कि आरोपी युवक ने पीड़ित युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर कर अगवा कर लिया. दरअसल पीड़िता झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकरौदी गांव की रहने वाली है और वह ग्वालियर के कंपू स्थित कॉलेज से पढ़ाई कर कर रही है. दो दिन वह कालेज से घर लौट रही थी. तभी उसे उसके गांव में रहने वाला श्याम गुर्जर मिला. वह स्कार्पियों से आया था और उसे गाड़ी से घर छोड़ने की बात कही. वह उसका पड़ोसी था, इसलिए युवती उस पर विश्वास कर स्कार्पियो में बैठ गई. इसके बाद आरोपी उसे घर न ले जाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. जब युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद वह लगातार दो दिन तक छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा. युवती किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी घटना बताई.

आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद उसके परिजन उसे कोतवाली थाने लेकर गए और फिर  उन्होंने घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी को पकड़ने की टीमें भेजी.

ये भी पढ़ें- MP News: स्वच्छता प्रेरणा समारोह का आयोजन आज, सीएम 5 नए मेट्रो स्टेशन का करेंगे भूमिपूजन

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Gwalior News’प्रायश्चित’ करने के लिए अस्पताल में लगाई झाड़ू, परिसर के टॉयलट को भी किया साफ
Gwalior News

मध्य प्रदेश(Gwalior News) के ऊर्जा मंत्री अपने प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी चर्चाओं में शुमार रहते है। वजह उनकी अलग कार्यशैली। मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। सभी पार्टियों की मतदान के परिणाम पर ही निगाहें टिकी हुई है। लेकिन सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का पुराना रूप दिखाई दिया है। जिसकी चर्चा एक बार फिर होने लगी है।

अस्पताल में लगाया झाड़ू

बता दें कि सोमवार को ऊर्जा मंत्री ग्वालियर में स्थित हजीरा सिविल अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होने अस्पताल में पहुंचते ही झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में जाग्रुकता फैलाने का कार्य किया। बता दें कि मंत्री जी सिर्फ यही नहीं रुके सरकारी अस्पताल परिसर में पहले झाड़ू लगाईं और फिर पेशाब घर और टॉयलेट के पॉट साफ़ किए। इसपर उनसे जब सवाल किया गया कि आखिर उन्होनें ऐसा क्यूं किया जिसपर उन्होनें कहा कि अनजानी गलतियों से प्रायश्चित करने के लिए कर रहे हैं।

प्रायश्चित करने के लिए लगाया झाड़ू

दरअसल मंत्री जी की पत्नी की तबियत देर रात खराब हो गई थी। जिसकी जांच करवाने वह सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। यहां डॉक्टरों द्वारा उनकी पत्नी को एडमिट करवाने की सलाह दी गई। जिसके बाद वह अस्पताल में ही रुक गए। लेकिन जैसे ही सुबह हुई उसी वक्त मंत्री जी ने हाथों में झाड़ू लेते हुए पूरे परिसर की सफाई शुरू कर दी। इसके बाद हैंड्स गल्बस मंगवा कर शौचालय की भी साफ-साफाई करना खुद से शुरु कर दिया था।

अगला जन्म सुधारने का लिया प्रण

उन्होनें बताया कि रातभर पत्नी के पास रुकने के बाद मनन- चिंतन किया  सोचा कि 57 साल की उम्र हो गई है. इस उम्र में इस सेवक से कई अच्छे काम भी हुए हैं, लेकिन जाने-अनजाने में कई गलतियां भी हुईं होंगी. लिहाजा, मुझे लगा कि उन कमियों के लिए सिर्फ मुख से क्षमा करने से ही क्षमा नहीं मिलती है. कोई न कोई सज़ा जरूर मिलती है। अपने अगले जन्म को सुधारने के लिए मंत्री जी ने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि इस जन्म को ठीक करने के साथ-साथ अगले जन्म को ठीक करने के लिए भी मुझे कुछ अच्छे कर्म करने चाहिए।

साफ-सफाई का किया तय

मंत्री जी ने अपनी बात में आगे कहा कि  ग्वालियर का यह अस्पताल जो एक मानव सेवा का एक मंदिर भी है. यहां भगवान भी आते हैं और भगवान वहीं वास करते हैं, जहां साफ-सफाई होती है. माता लक्ष्मी भी सफाई में ही वास करती है. इसलिए हमने सफाई करने का तय किया है।

यह भी पढ़े: Kia Sonet facelift लो जी इंतजार हुआ खत्म, दिसंबर में आ रही नई SUV, दमदार सेफ्टी फीचर्स, कीमत काफी कम!

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

मध्य प्रदेश में केजरीवाल का चुनावी शंखनाद, ‘मामा को हटाओ, AAP को लाओ’
Gwalior:  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक जुलाई को मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावों में उतरने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को सबोंधित किया इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा सीएम ने कहा ‘आज मैं यहां आ रहा था तो किसी ने मुझसे पूछा कहा जा रहे हो मैंने कहा मध्यप्रदेश जा रहा हूं कहते है वो ही जहां व्यापम घोटाला हुआ था। सोचो इन पार्टियों ने इन नेताओं ने मध्यप्रदेश को क्या बदनाम कर दिया सीएम ने कहा मध्यप्रदेश के लोगो महनति, इमानदार देशभक्त लोग है। लेकिन आज जब पूरे देश के अंदर मध्यप्रदेश की चर्चा होती है तो लोग कहते है वहीं जहां व्यापम घोटाला हुआ था। लोगों क्या कसूर है आपके नेताओं ने और आपकी पार्टियों ने आज पूरे देश के अंदर नाम बदनाम कर दिया।

दिल्ली को अच्छे कामों से जाना जाता-सीएम

सीएम ने कहा ‘एक टाइम दिल्ली का भी यहीं हाल था जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तो दिल्ली को घोटालो के नाम से जाना जाता था। लेकिन जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है पूरे देश में जब दिल्ली की चर्चा होती थी तो लोग कहते है दिल्ली जहां पर अच्छे स्कूल है जहां अच्छे मोहल्ला क्लिनिक हैं जहां बिजली मुफ्त है 24 घंटे बिजली आती है। जहां पर पानी शानादार है आज दिल्ली पूरे देश में अपने कामों की वजह और स्वास्थ के लिए पूरे देश में जाना जाता है। सीएम ने कहा  एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखो आप लोगो मामा को भूल जाओगें।

ये भी पढ़े:Madhya Pradesh: पकड़ा गया 21,000 का इनामी ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लंगूर, जानें पूरा मामला

मोबाइल वाला इंतकाम, सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाल दिया खौलता हुआ तेल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति को पत्नी से मोबाइल फोन छीनना भारी पड़ गया। मोबाइल छीन लेने पर पत्नी आग बबूला हो गई और रात को सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट पर खोलता तेल डाल दिया। तेल से जले पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है। जबकि ये पूरा मामला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट जॉब करता है।

कुछ दिन पहले सुनील के पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके ऑफिस जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। बताया जा रहा है कि इस पर कई बार उसने भावना को समझाया, लेकिन उसने बात करना बंद नहीं की। एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया, लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीन लिया।

उस समय तो भावना नाराज होकर चली गई थी, लेकिन रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था, तब भावना ने उठकर किचन में तेल को उबाला और उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया। तेल इतना गर्म था कि पति बुरी तरह जल गया, तभी वहां से उसकी पत्नी भाग निकली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला फरार हो चुकी है। पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर-चंबल में BJP का डैमेज कंट्रोल, सिंधिया समर्थक मंत्री ने दिया बड़ा बयान
MP Politics: गुना से बीजेपी सांसद केपी यादव के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए बयान और फिर इमरती ने केपी यादव पर पलटवार के बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में बीजेपी में बवाल मचा हुआ है, यही वजह है कि अब संगठन डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है। ग्वालियर में पार्टी की एक अहम बैठक हुई, जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी जीतू जिराती ने साफ तौर पर बीजेपी के नए पुराने नेताओं को तोलमोल कर बोलने की नसीहत दी है। मिशन-2023 की तैयारियों में जुटी बीजेपी में इन दिनों ग्वालियर-चंबल अंचल में बवाल के हालात बन गए हैं, गुना सांसद केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयान देकर पार्टी की परेशानियां बढ़ा दी।

तो वही, सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने भी दावा कर दिया कि गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, केपी यादव को टिकट ही नहीं मिलेगा। इन बयानों के बावजूद सिंधिया समर्थक उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दावा किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है सारी पार्टी एक है। लेकिन इमरती देवी और केपी यादव के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर हुई बयानबाजी के बाद प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है।

बीजेपी में मचे इस सियासी घमासान के बाद कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी आपसी कलह का फायदा आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

ग्वालियर और इटावा के बीच आज से चलेगी मेमू ट्रेन, जानें किराया
ग्वालियर से इटावा के बीच ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के चलने से ग्वालियर चंबल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले के हजारों मुसाफिरों को फायदा होगा। 6 मई की शाम मेमू ट्रेन का रैक ग्वालियर स्टेशन पहुंचा। आज यानी रविवार को ग्वालियर स्टेशन से बीजेपी सांसद विवेक शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर मेंमू ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। आपको बता दें कि मेमू ट्रेन ग्वालियर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे इटावा पहुंचेगी। वहीं इटावा से सुबह 7:10 बजे रवाना होकर सुबह 11:30 बजे ग्वालियर आएगी।

मेमू ट्रेन ग्वालियर से इटावा तक 120 किलोमीटर का सफर 4 घंटे में तय करेगी। मेमू ग्वालियर से चलकर बिरला नगर, भदरौली, शनिचरा, रिठौराकला, मालपुर, निनोरा, रावतपुर, गोहद, सोंध रोड़, सोनी, अशोखर, इतेहार, भिंड, फूंफ, उदी मोड़ स्टेशन पर रुकेगी। इटावा इसका अंतिम स्टेशन होगा। मेमू ट्रेन का किराया भी काफी किफायती है। मेमो ट्रेन में ग्वालियर से भिंड के लिए 45 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं ग्वालियर से इटावा जाने वाले मुसाफिरों को 60 रुपये किराया देना होगा। मेमू के किराए की तुलना बस से करें तो ग्वालियर से भिंड तक का बस का किराया 100 तक वसूला जाता है। जबकि मेमू में सिर्फ 45 रुपए का टिकिट है।

वहीं ग्वालियर से इटावा का बस किराया 170 से 200 रुपए तक वसूल किया जाता है, जबकि मेमू में ग्वालियर से इटावा का टिकिट महज 60 रुपये होगा। हाल ही में 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने एमपी के रीवा से विद्युतीकरण का वर्चुअल लोकार्पण किया था। करीब 111 करोड़ की लागत से लगभग 120 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में गिरेंगे ओले; भारी बारिश का अलर्ट
बिगड़े मौसम से मध्यप्रदेश में न सिर्फ तेज बारिश हो रही है, बल्कि कई जिलों में ओले भी गिर रहे हैं। वहीं, आंधी की स्पीड 70Km प्रतिघंटा तक पहुंच चुकी है। रविवार को प्रदेशभर में जोरदार बारिश हुई। वैशाख में सावन जैसी झड़ी लगी। कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी। मई के पहले दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गर्मी में पहली बार जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट और कटनी में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एक्टिविटी प्रदेशभर में है और यह काफी स्ट्रॉन्ग है। इस कारण प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो रही है। अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश, आंधी-ओले के आसार

भोपाल, जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है। इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट और कटनी जिले के लिए जारी किया गया है। नर्मदापुरम-चंबल संभाग के साथ गुना, भोपाल, दतिया, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, सागर और शाजापुर में ओले गिरने का अनुमान है।

ग्वालियर में SP ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा, पुलिस से मांगी सुरक्षा
ग्वालियर में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। दोनों ने ही परिवार के खिलाफ जाकर एक दूसरे को चुना और घर से भागकर आर्य समाज संस्था में जाकर शादी कर ली थी, लेकिन इसके बाद अब जब वह वापस लौटे तो परिवार वाले ही जान के दुश्मन बन गए हैं।परिवार वालों ने उन्हें धमकी भी दी है, ऐसे में दोनों पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे और मदद की मांग की है। प्रियंका जोशी का कहना है कि मैं अपनी भाभी के भाई अभिषेक से प्यार करती थी।

मैंने अपने परिवार वालों को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने, इसके बाद मैंने 22 अप्रैल को आर्य समाज में जाकर अभिषेक से विधिवत तरीके से सात फेरे लेकर शादी कर ली है। प्रियंका जोशी ने बताया कि जब हम दोनों ने शादी कर ली तो शादी के बाद से ही मेरे और अभिषेक के परिवार वाले हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं बालिक हूं और अपनी मर्जी से शादी की है। इसलिए हमने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है

पुलिस ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। वहीं मामले में एडिशनल एसपी राजेश दण्डोतिया का कहना है कि दोनों को उनके परिवार वालों से पूर्ण रुप से सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि एक प्रेमी जोड़े ने अपने परिवार वालों से जान से मारने की धमकी मिलने पर सुरक्षा की मांग की है। दोनों ही बालिग है इसलिए वह अपने मर्जी के मालिक हैं उनके परिवार वालों से बात की जा रही है साथ ही उन्हें सुरक्षा भी देने के आदेश दे दिए हैं।

462 करोड़ से बदलेगी ग्‍वालियर रेलवे स्‍टेशन की तस्‍वीर, 145 साल पुराना इतिहास
मध्य प्रदेश के ग्वालियर को एयरपोर्ट के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन की भी सौगात मिलने वाली है। 145 साल पुराने ग्वालियर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में तब्दील किया जाएगा। करीब 462 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सिंधिया राजवंश ने 1878 ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था। 62 साल बाद 1940 में सिंधिया राजपरिवार ने ही स्टेशन को हेरिटेज लुक में तब्दील कराया था। नए रेल्वे स्टेशन को 24 घंटे में डेढ़ लाख यात्रियों की क्षमता के हिसाब से बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां 24 घंटे में 40 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के हेरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक रूप में तैयार किया जाएगा। इस स्टेशन के लिए केंद्र सरकार ने 462 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा से वर्चुअल रूप से ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इस स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। स्टेशन के पुनर्निर्माण का जिम्मा हैदराबाद की केपीसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है. रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या चार से बढ़ाकर छह की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में 21 एक्सलेटर और 19 लिफ्ट लगाई जाएगीं। वर्ल्ड क्लास वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे। कुल 48 हजार वर्गमीटर जगह में यह रेलवे स्टेशन बनेगा। इसके बाद 24 घंटे में डेढ़ लाख यात्रियों की क्षमता रहेगी। यहां से 200 ट्रेनों का आवागमन होगा। इसे ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन दिया जाएगा। यहां दिव्यांगों के लिए अलग से सुविधाएं दी जाएंगीं।

इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर बिजली के लिए स्कॉडा और बीएमएस सिस्टम लगाया जाएगा. यहां सोलर पैनल, रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग, वेस्ट वॉटर रीयूज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, फायर फाइटिंग अरैंजमेंट के साथ इमरजेंसी पॉवर बैकअप के इंतजाम होंगे। आपको बता दें कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन की नींव सन 1878 में सिंधिया राजवंश ने रखी थी। इसके बाद सन् 1940 में सिंधिया राज परिवार ने ही इस रेलवे स्टेशन को हेरिटेज लुक में नए सिरे से तैयार कराया था। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे में करीब 40 हजार यात्रियों का आना जाना होता है।