Guru Granth Sahib Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब सीएम मान ने शिरोमणि कमेटी और अकाली दल पर लगाए गंभीर आरोप, की कार्रवाई की मांग
Chandigarh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि कमेटी और अकाली दल को अकाल तख़्त साहिब और पंथ को अपने गलत कामों की ढाल के रूप में इस्तेमाल करने पर आड़े हाथों लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि ये लोग अकाल तख़्त साहिब और पंथ को अपने कुकर्मों के खिलाफ कार्रवाई से बचने के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता हुए स्वरूपों के मामले में कोई कार्रवाई न होने से पूरी संगत नाराज़ है। शिरोमणि कमेटी इस पाप में शामिल अपने आकाओं के करीबी धनाढ्यों को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रही है।

गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने पर नाराज़गी

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पंजाबी और सिख समुदाय गहरे सदमे में है क्योंकि गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पंथक संगठनों और संत समाज ने लंबे समय से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है और इस उद्देश्य से राज्य सरकार तक भी पहुंच की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत राज्य सरकार ने इस संबंध में एफ.आई.आर. दर्ज की है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है।

एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद शिरोमणि कमेटी का बयानबाजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एफ.आई.आर. दर्ज होते ही अपने आकाओं के निर्देशों पर शिरोमणि कमेटी ने प्रेस के माध्यम से जानकारी देना शुरू कर दी और धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ ज़हर उगलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के मुखिया ने स्वीकार किया है कि कमेटी में रोज़ाना 10-12 घोटाले होते हैं, जो यह दर्शाता है कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए गोलक के धन का दुरुपयोग हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिरोमणि कमेटी की अंतरिम कमेटी ने वर्ष 2020 में अपनी बैठक में इस मामले में दोषी कर्मचारियों और प्रकाशकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया था।

अनियमितताओं के बावजूद कार्रवाई की अनुपस्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इतनी अनियमितताओं के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि शिरोमणि कमेटी ने स्वयं पूर्व मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह जैसे धनाढ्यों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने कहा कि एस.एस. कोहली एंड एसोसिएट्स (चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म) की सभी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया था और जिम्मेदारियों में विफल रहने के कारण किए गए 75 प्रतिशत भुगतान की वसूली को भी मंजूरी दी गई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चूंकि कोहली अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के सी.ए. के रूप में भी सेवाएं दे रहा था, इसलिए कार्रवाई आज तक लंबित है।

शिरोमणि कमेटी का राज्य सरकार पर हस्तक्षेप का आरोप

उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी अपने आकाओं के इशारे पर यह दावा करती है कि राज्य सरकार पंथ के मामलों में हस्तक्षेप कर रही है, जो पूरी तरह गलत है, क्योंकि शिरोमणि कमेटी ने स्वयं दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया है, जिस पर कार्रवाई करना राज्य सरकार का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस पाप में शामिल प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए शिरोमणि कमेटी ने बाद में अपने सभी प्रस्ताव वापस ले लिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली शासन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशन के सभी अधिकार ‘जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 (पंजाब एक्ट)’ के माध्यम से शिरोमणि कमेटी को दिए गए थे, लेकिन अब जब राज्य सरकार इन स्वरूपों की बरामदगी सुनिश्चित करना चाहती है ताकि किसी भी प्रकार की बेअदबी या अन्य घिनौना अपराध न हो, तो ये लोग इसे धार्मिक रंग दे रहे हैं।

शिरोमणि कमेटी की जनता के प्रति गैर-जवाबदेही

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि कमेटी हर तरह की ताकत चाहती है, लेकिन जनता के प्रति जवाबदेह नहीं बनना चाहती। उन्होंने कहा कि अब वे श्री अकाल तख़्त साहिब का इस्तेमाल अपने आकाओं के नज़दीकियों को बचाने के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी और उसके अध्यक्ष अकाली लीडरशिप के हाथों की कठपुतलियाँ हैं, जो इसे अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एसआईटी से डरते हैं, क्योंकि शिरोमणि कमेटी और उनके आका जानते हैं कि निष्पक्ष और गहन जांच उनके घिनौने चेहरे बेनकाब कर देगी।

14 वर्षों से शिरोमणि कमेटी के चुनाव नहीं हुए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही शिरोमणि कमेटी लापता स्वरूपों को ढूंढने में अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है, लेकिन राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कानून के अनुसार सज़ा दी जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से इस प्रतिष्ठित संस्था के चुनाव नहीं हुए हैं और इन नेताओं ने केंद्र सरकार से इसकी मांग तक नहीं की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों के लापता होने से हर सिख की भावना को गहरी ठेस पहुंची है।

भाजपा द्वारा सिख गुरुओं के कार्टून पोस्ट करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर महान सिख गुरुओं के कार्टून पोस्ट किए थे, लेकिन शिरोमणि कमेटी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि राज्य में चुनाव आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अकाली नेता केवल सत्ता हथियाना चाहते हैं और उन्हें न तो राज्य की चिंता है और न ही जनता की।

उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकालियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देने, एस.वाई.एल., काले कानूनों और अन्य राज्य-विरोधी फैसलों पर केवल अपने परिवार के लाभ के लिए सहमति दी।

अकाली दल की परिवर्तन यात्रा: शेरों से डायनासोरों की पार्टी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1920 में जब अकाली दल की स्थापना हुई थी, तब उसे शेरों की पार्टी के रूप में जाना जाता था, लेकिन मौजूदा नेताओं ने उसे डायनासोरों की पार्टी में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अकाली लीडरशिप केंद्र सरकार के सामने राज्य के मुद्दे उठाने से कतराती है, जबकि राज्य सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके पीछे एकमात्र कारण सत्ता की लालसा है, जिसके चलते अकाली लीडरशिप हर राज्य-विरोधी रुख अपनाने से भी नहीं झिझकते।

ये भी पढ़ें – पंजाब में तेज ठंड और घना कोहरा, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2.4°C तक गिरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बाबा फरीद जी के आगमन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महान सूफी संत बाबा फरीद जी के आगमन पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

अपने संदेश में स्पीकर संधवां ने कहा कि बाबा शेख फरीद जी ने अपनी सूफी बाणी के माध्यम से समाज को शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का मार्ग दिखाया. उन्होंने कहा कि बाबा फरीद जी की शिक्षाएं आज के भौतिकतावादी और तनावपूर्ण समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई हैं. उनकी बाणी हमें आत्मिक शांति की ओर अग्रसर करती है और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संदेश देती है.

बाबा फरीद जी के रास्ते पर चलने की अपील

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाबा फरीद जी के दिखाए गए रास्ते पर चलें और प्रेम, सहनशीलता और भाईचारे के साथ जीवन यापन करें.

गौरतलब है कि बाबा फरीद जी द्वारा रचित 112 श्लोक और 4 शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं, जो उनकी आध्यात्मिक महानता और विचारों की गहराई को दर्शाते हैं.

बाबा फरीद जी के संदेश आज भी हमारे जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं. उनके विचारों को अपनाकर हम एक बेहतर, शांतिपूर्ण और सहिष्णु समाज का निर्माण कर सकते हैं. ऐसे पावन अवसर पर उनकी शिक्षाओं को याद करना और उन्हें अपने जीवन में उतारना बेहद आवश्यक है.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, हथियार समेत तीन गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु ग्रंथ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व पर गोरखपुर के गुरुद्वारों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया, सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं
फटाफट पढ़ें

योगी ने सिख गुरु परम्परा की चर्चा की

गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की बधाई दी

गुरुद्वारे में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

लंगर में सभी धर्मों का स्वागत है

गोरखपुर के गुरुद्वारों को सुधारा गया

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास में वही जाति या कौम जीवित रही है, जो अपने पूर्वजों के शौर्य एवं पराक्रम का स्मरण कर उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाती है. सिखों की समृद्धि एवं प्रगति का कारण गुरु परम्परा के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा एवं निष्ठा है. गुरु नानक देव महाराज से लेकर गुरु गोविन्द सिंह महाराज तक अनुपम एवं अद्वितीय गुरु परम्परा रही है, जिसने भारत एवं भारतीयता तथा सनातन धर्म के लिए बार-बार अपनी शहादत दी. जब भी सनातन धर्म पर कोई संकट आया, सिख गुरुओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान करने में कोई संकोच नहीं किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद गोरखपुर में पैडलेगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु ग्रन्थ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे में पर्यटन विभाग द्वारा किये गये विकास कार्यों का लोकार्पण किया.

गुरु ग्रंथ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी सिख धर्मानुयायियों को गुरुग्रन्थ साहिब के 421वें प्रकाश वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बड़ा पवित्र दिन है. आज पवित्र गुरुग्रन्थ के 421वें प्रकाश पर्व पर हम सभी को सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो रहा है. गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को देश एवं दुनिया में मनाया जा रहा है. विगत दिनों मुख्यमंत्री आवास पर 350वें शहीदी वर्ष कार्यक्रम का शुभारम्भ कर दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे के लिए संदेश यात्रा रवाना की गयी.

मुख्यमंत्री ने 550वें प्रकाश पर्व का उल्लेख किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर भी मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवाणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सिख धर्म के अनुयायियों की भावना के अनुरुप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रुप में आयोजित करने का फैसला किया, उन्होंने कहा कि जब हम एक साथ मिल कर कार्य करते हैं, तो उसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं.

गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म के लिए बलिदान दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के 4 साहिबजादों, बाबा अजीत सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं बाबा जुझार सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए स्वयं का बलिदान दिया था, उन्हें कई प्रलोभन दिये गये, लेकिन उन्होंने इनकी कोई परवाह नहीं की. गुरु गोविन्द सिंह के तीसरे एवं चौथे पुत्र को औरंगजेब के सेनापति द्वारा बंदी बनाकर उनके साथ बहुत क्रूरता की गयी, फिर भी वे अपने धर्म पर अडिग रहे. कहा जाता है कि जब चौथे पुत्र को दीवार में चुना जा रहा था, तब तीसरे पुत्र की आखों में आंसू देखकर उसने पूछा कि तुम क्यां रो रहे हो, तब उसने कहा कि धरती पर पहले मैं आया, लेकिन पहले तुम जा रहे हो. मुझे इस बात पर आंसू आ रहे हैं कि गुरु और धर्म के लिए पहले मुझे जाना चाहिए था.

गुरुद्वारे में विभिन्न सुविधाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है, उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि देश व धर्म के लिए जीवन जिया. हमारा भी यह धर्म बनता है कि हम ऐसे गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कुछ कार्य करें. आज इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में विभिन्न सुविधाओं का शुभारम्भ किया गया है. अब यहां भी गुरुवाणी का पाठ आनंद व उत्साह के साथ आयोजित होगा.

लंगर में सभी धर्मों का बिना भेदभाव स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां गोरखपुर के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रत्येक सिख अनुयायी अपने धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो पायेगा. अब यहां लंगर का कार्यक्रम अच्छे तरीके से किया जा सकेगा. गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में बिना भेदभाव के सभी धर्म जाति के लोग सम्मिलित होते हैं. उनसे कभी भी परिचय नही पूछा जाता, यह गुरुवाणी की शिक्षा है. इसका पालन हर सिख करता है. हमें भी हमेशा इसका पालन करना चाहिए.

गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना को 421 वर्ष हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 421 वर्ष पूर्व आज ही के दिन पवित्र गुरुग्रन्थ को हरमंदिर साहिब में रखकर गुरु के रुप में उसकी मान्यता को बढ़ाने का कार्य किया गया था, जिसके प्रति आज भी पूरे देश और दुनिया में श्रद्धा और सम्मान का भाव है. गोरखपुर में जटाशंकर, मोहद्दीपुर एवं पैडलेगंज स्थित तीनों बड़े गुरुद्वारों को आज अच्छे स्वरुप में परिवर्तित किया जा चुका है. यह कार्य उन गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व आदर व्यक्त करता है, जिन्होंने हमारे धर्म व देश के लिए अपना बलिदान दिया था. हम सभी को पवित्र गुरुवाणी का पालन करते हुए देश व धर्म के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए.

इस कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल, विधान परिषद सदस्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया. इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, सिख समुदाय से जुड़े लोग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने दी चेतावनी, निजी जानकारी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम जन्मभूमि आंदोलन सिखों ने शुरू किया : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव के अवसर पर लखनऊ के आलमबाग गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सिख समुदाय ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत कुछ किया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह सिख ही थे, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन की शुरूआत की थी और उनके योगदान को कोई भी भारतीय भूल नहीं सकता। सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तरप्रदेश के लखनऊ के आलमबाग में स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव के आयोजन में सम्मिलित हुआ।

ज्ञान और करूणा का सागर है

राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब ज्ञान और करूणा का ऐसा सागर है, जिसमें गोते लगाकर हर आदमी को सही राह मिल सकती है। इसमें दिया गया ज्ञान, समय और सीमाओं के बंधन से मुक्त है। निस्वार्थ सेवा, शांति और बंधुत्व का संदेश देने वाले श्री गुरू ग्रंथ साहिब सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारत के नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अपने कर्तव्यों के बारे में कोई बात नहीं करता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन सिखों ने ही शुरू किया था। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अब हर कोई अपने अधिकारों के बारे में केवल बात करता है, किंतु अपने कर्तव्यों के बारे में कोई बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई समुदाय है, जिसका भारत के लिए बलिदान देने वालों का प्रतिशत और सेना में उनका प्रतिशत उनकी जनसंख्या से ज्यादा है तो वह सिख समुदाय है।

यह भी पढ़े  :  Assembly Election 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने राजकुमार राव को बनाया राष्ट्रीय आइकन

सिंधी समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां गुरुद्वारे को लौटाईं, निहंगों ने मंदिरों में मूर्तियों के बगल में ग्रंथ रखने पर जताई थी आपत्ति
सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की 50 प्रतियां बुधवार को सिंधी मंदिरों से निकालकर गुरुद्वारे में रख दी गईं। यह घटना पंजाब के निहंग सिखों के एक समूह द्वारा मंदिर में मूर्तियों के बगल में पवित्र ग्रंथ रखे जाने पर आपत्ति जताने के बाद हुई।

सिंधी समुदाय के सदस्यों द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को पूरे सम्मान के साथ गुरुद्वारा इमली साहिब में स्थानांतरित कर दिया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिंधी समुदाय के लोगों को इसकी रसीद भी दी।

सिंधी समुदाय के सदस्य प्रकाश राजदेव और नरेश फुदवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘पंजाब से आए सिखों के समूह ने कहा कि आप लोग गुरु की मर्यादा नहीं रख रहे हैं। परंपरा के अनुसार अन्य देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों को एक साथ नहीं रखना चाहिए। इसके बाद सिंधी संतों ने बैठक कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को लौटाने का फैसला किया। अब तक, 50 मंदिरों और दरबारों ने गुरु ग्रंथ साहिब को वापस कर दिया है और उन्हें वापस गुरुद्वारों में रख दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों समुदायों के बीच प्यार और भाईचारा पहले की तरह बना रहेगा। गुरु सिंह सभा के सचिव जसबीर सिंह गांधी ने कहा, “समिति के सदस्य इंदौर आए थे और कई जगहों पर गए थे जहां गुरु की मर्यादा का पालन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने मामले पर समर्थन और समय मांगा लेकिन कुछ लोग गुरु ग्रंथ साहिब को वापस करने के प्रस्ताव के साथ आगे आए, जिसे हमने स्वीकार कर लिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब भी अगर कोई परंपरा का पालन करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब रखना चाहता है तो हम पवित्र ग्रंथ वापस करने के लिए तैयार हैं।