Gujarat Visavadar election Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

केजरीवाल की ‘आप’ ने कर दिया बड़ा धमाका! गुजरात-पंजाब की दोहरी जीत से हिली बीजेपी-कांग्रेस की जड़ें!
Visavadar Election : पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने दो प्रमुख सीटों पर जीत हासिल कर भारतीय राजनीति को एक बड़ा संदेश दिया है. पंजाब की लुधियाना पश्चिम और गुजरात की विसावदर सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में है. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब देश को भाजपा से मुक्ति दिलाने की ताकत सिर्फ आम आदमी पार्टी में है.

पंजाब-गुजरात से जनता का दोहरा भरोसा

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने लुधियाना से विजेता संजीव अरोड़ा और विसावदर से गोपाल इटालिया को बधाई दी और दोनों राज्यों की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी ने इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी, और अब दो साल बाद इन सीटों पर दोगुने मतों के अंतर से जीत मिली है. यह दर्शाता है कि पंजाब की जनता AAP सरकार के काम से खुश है और गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है.

2027 के सेमीफाइनल में AAP का तूफान तय

केजरीवाल ने कहा कि यह उपचुनाव 2027 के आम चुनावों का सेमीफाइनल है. अगर 2022 में आप की आंधी थी तो 2027 में तूफान आएगा. पंजाब की जनता ने एक बार फिर आप सरकार पर भरोसा जताया है और यह जीत उसी का परिणाम है. यह नतीजे बता रहे हैं कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत खुश है. लुधियाना पश्चिम उपचुनाव ने पंजाब की जनता के मूड को दर्शाया है और जनता ने ‘‘आप’’ सरकार के कामों पर मोहर लगाई है.

गुजरात में भी मजबूत हो रही AAP

गुजरात के विसावदर सीट पर आप के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे यह उपचुनाव हुआ. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सरकारी तंत्र, पुलिस और एजेंसियों का दुरुपयोग किया, लेकिन इसके बावजूद जनता ने आप को पहले से दोगुने अंतर से जिताया। यह बताता है कि गुजरात की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सिर्फ भाजपा की मदद कर रही है. दिल्ली और विसावदर दोनों जगहों पर कांग्रेस ने भाजपा को जिताने की कोशिश की. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आप में शामिल होने की अपील की और कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही भाजपा से लड़ सकती है.

मैं राज्यसभा नहीं जा रहा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की सारी अटकलों को खारिज दिया. उन्होंने कहा कि राज्यसभा से कौन जाएगा, यह पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तय करेगी. लेकिन मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं. यह बिल्कुल साफ है कि राज्यसभा में मैं नहीं जाउंगा. राज्यसभा में जो भी जाएगी, उसके बारे में पार्टी की पीएसी तय करेगी.

AAP की शानदार जीत पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई. गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुक्रिया. दोनों जगह पिछले चुनाव के मुक़ाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है. ये जीत दिखाती है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट दिया है. गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है. दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं. इन दोनों का एक ही मकसद “आप” को हराना था, लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया.

राज्यसभा पर दी सफाई

केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) इस पर फैसला लेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा. लेकिन यह स्पष्ट है कि वह खुद राज्यसभा नहीं जाएंगे.  गुजरात और पंजाब में मिली इस बड़ी जीत के साथ आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की गंभीर राजनीतिक ताकत है. लोगों का भरोसा, पार्टी की नीतियां और काम करने की शैली AAP को देश भर में नई उम्मीद बना रही है.

यह भी पढ़ें : मोदी के गढ़ में AAP का बड़ा धमाका! लुधियाना और विसावदर उपचुनाव में BJP-Congress को करारी शिकस्त – केजरीवाल की धमाकेदार वापसी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप