grow at home Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

क्या आपने देखा है सिंदूर का पौधा? घर पर लगाएं और केमिकल से छुटकारा पाएं
Sindoor Plant : सिंदूर का पौधा असल में एक वास्तविक पौधा है, जिसे Kamila Tree, Kumkum Tree या Annatto Tree के नाम से भी जाना जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Bixa orellana है. यह छोटे आकार का पेड़ या झाड़ी जैसा होता है, जिसके हरे पत्ते और गुलाबी-सफेद फूल दिखाई देते हैं. इसका सबसे खास हिस्सा इसके लाल-नारंगी रंग के फल हैं, जिनके भीतर छोटे बीज होते हैं. ये बीज पारंपरिक रूप से प्राकृतिक लाल रंग बनाने में काम आते हैं.

इस पौधे को “सिंदूर का पौधा” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके बीज से निकलने वाला रंग असली सिंदूर जैसी गहरी लाल रंगत देता है. इसे पुराने समय से लिपस्टिक, कपड़े रंगने और पूजा में उपयोगी रंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह रंग रासायनिक रूप से तैयार सिंदूर से अलग है और पूरी तरह प्राकृतिक होता है.

गर्मियों और मॉनसून में हल्की देखभाल

आपको बता दें कि इसे घर पर उगाना आसान है. बीज या कलम से इसे गमले या बगीचे में लगाया जा सकता है. हल्की दोमट मिट्टी और जैविक खाद पौधे की वृद्धि के लिए उपयुक्त होती है. पौधे को हल्की अप्रत्यक्ष धूप और मिट्टी की नमी के अनुसार पानी देना चाहिए. गर्मियों और मॉनसून में हल्की देखभाल की जरूरत होती है. सामान्य परिस्थितियों में यह पौधा तेजी से बढ़ता है और लाल-नारंगी फल देता है.

घर पर सिंदूर का पौधा उगा कर रासायनिक सिंदूर के बजाय प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बीजों से निकाले गए रंग को पूजा, सजावट या सौंदर्य सामग्री में सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

घर पर उगाएँ महंगे पिस्ता का पौधा, जानें आसान टिप्स और देखभाल के तरीके
Grow At Home : पिस्ता आमतौर पर महंगे ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में आता है और कई लोगों को लगता है कि इसे सिर्फ बड़े खेतों या विदेशों में ही उगाया जा सकता है, लेकिन सच यह है कि थोड़ी सावधानी और सही देखभाल के साथ इसे घर पर भी उगाया जा सकता है.

आजकल लोग अपनी बालकनी, छत या छोटे-से बाग में विभिन्न तरह के पौधे उगा रहे हैं. अगर आप भी बागवानी के शौकीन हैं, तो पिस्ता उगाना एक दिलचस्प और अनोखा अनुभव साबित हो सकता है

पिस्ता के पौधे की तैयारी

सबसे पहले आपको ताजे और बिना नमक वाले कच्चे पिस्ता के बीज चाहिए. बाजार में मिलने वाले भुने या नमक वाले पिस्ता से पौधा उगाना मुश्किल होता है. इसके अलावा एक मध्यम आकार का गमला, उपयुक्त मिट्टी और पर्याप्त धूप वाली जगह भी जरूरी है. पिस्ता का पौधा हल्की गर्मी और धूप में अच्छी तरह बढ़ता है.

बीज अंकुरित करना

पिस्ता का बीज लगाने से पहले इसे तैयार करना जरूरी है. सबसे पहले बीज को रात भर पानी में भिगो दें. अगले दिन इसे हल्के गीले कपड़े में लपेटकर दो-तीन दिन के लिए किसी गर्म जगह पर रखें. कुछ दिनों में बीज से छोटा अंकुर निकलना शुरू हो जाएगा. यह संकेत है कि अब इसे मिट्टी में लगाया जा सकता है.

मिट्टी और गमले की तैयारी

गमले में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी भरें. मिट्टी में थोड़ी रेत और जैविक खाद मिलाने से पौधे को पोषण मिलता है. अंकुरित बीज को 1-2 इंच गहराई में लगाएं और हल्की मिट्टी से ढक दें. बीज लगाने के बाद मिट्टी को हल्का सा पानी दें ताकि यह नम बनी रहे.

धूप और पानी की देखभाल

पिस्ता का पौधा रोजाना कम से कम 5-6 घंटे धूप पसंद करता है. पानी ज्यादा देने से बचें, बस मिट्टी हल्की नम बनी रहे. पौधा बढ़ने लगे तो समय-समय पर मिट्टी को ढीला करें ताकि जड़ों तक हवा पहुंच सके. हर महीने थोड़ी जैविक खाद डालना भी फायदेमंद होता है. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो.

फल आने में समय लगता है

आपको बता दें कि पिस्ता का पौधा जल्दी फल नहीं देता. इसे पेड़ बनने और फल देने में कई साल लग सकते हैं. इसलिए अगर आप इसे घर पर उगाने का मन बना रहे हैं तो धैर्य रखना आवश्यक है. हालांकि, कई लोग इसे केवल सजावटी पौधे के रूप में भी रखते हैं क्योंकि इसकी हरियाली और आकार काफी आकर्षक होता है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

घर की बालकनी में लगाएं चेरी टमाटर, कम जगह में पाएं ऑर्गेनिक फसल का फायदा
Cherry Tomato : घर की छोटी सी बालकनी या छत पर उगाएं मीठे और रसीले चेरी टमाटर, जो स्वाद के साथ सेहत भी देंगे. कम जगह, कम खर्च और थोड़ी मेहनत में पाएं ताजे ऑर्गेनिक टमाटरों की शानदार फसल.

अगर आप अपने घर की छत और बालकनी के पास हरियाली लाना चाहते हैं और साथ ही ताजी सब्जियों का स्वाद भी लेना चाहते हैं, तो चेरी टमाटर की खेती आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. छोटे-छोटे, लाल और रसीले चेरी टमाटर न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. साथ ही, ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

नीचे पानी की निकासी के लिए छेद हों

चेरी टमाटर उगाने के लिए गमले का चुनाव और उसमें पानी की निकासी एक महत्वपूर्ण कदम है. गमले में पानी की निकासी के लिए छेद हों. मिट्टी तैयार करते समय इसमें गोबर की खाद, कोकोपीट और थोड़ी रेत जरूर मिलाएं, इस मिश्रण से मिट्टी हल्की, भुरभरी और पोषक तत्वों से भरपूर बनती है जो पौधे के विकाश के लिए जरूरी है.

तरल जैविक खाद देने से पौधा तेजी से बढ़ेगा

चेरी टमाटर के पौधे को दिन में कम से कम पांच से छह घंटे सीधी धूप की आवश्यकता होती है. गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां सूरज की रोशनी पूरी तरह से पहुँचती हो. पानी उतना ही दें जितनी आवश्यकता हो, ना ज्यादा, ना कम. मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए. हफ्ते में एक बार तरल जैविक खाद देने से पौधा तेजी से बढ़ेगा.

आप बाकी महीनों में भी प्रयास कर सकते

बीज बोने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल के बीच होता है, हालांकि आप बाकी महीनों में भी प्रयास कर सकते हैं. बीजों को अंकुरित होने में सामान्यतः पर पांच से दस दिन का समय लगता हैं और लगभग 60 से 70 दिनों में पौधा फल देना शुरू कर देता है. एक पौधा लगभग 20 से 40 तक छोटे चेरी टमाटर दे सकता है.

चेरी टमाटर में विटामिन सी

बता दें कि चेरी टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा निखारने और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. जब आप टमाटर खुद उगाते हैं, तो बाजार के कीटनाशक और रसायनों से भी बचे रहते हैं.

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के एक नेता का एफिडेविट…’, सौरभ भारद्वाज का हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप