Google AI Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब शिक्षा मंत्री बैंस ने AI एक्सपो में लिया भाग, भविष्य की शिक्षा के लिए तकनीकी समाधान पर हुई चर्चा
New Delhi : राज्य की शैक्षिक संरचना के भविष्य को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में शामिल हुआ। यहां उन्होंने राज्य के विशाल स्कूली ढांचे के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित विस्तृत संभावनाओं और शिक्षा के अधिक रचनात्मक परिणामों के लिए समाधान तलाशने हेतु विश्व-स्तरीय तकनीकी क्षेत्र के दिग्गजों और केंद्र सरकार के संस्थानों के साथ लगातार रणनीतिक विचार-विमर्श में भाग लिया।

बैंस ने विश्व तकनीकी कंपनियों के साथ बातचीत की

प्रदर्शनी हॉलों के व्यापक दौरे के दौरान, जिसमें उनके साथ स्कूल शिक्षा के सचिव सोनाली गिरि, पी.एस.ई.बी. के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह और डी.जी.एस.ई. अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे, शिक्षा मंत्री ने गूगल, डेलॉइट, इंटेल, ओपन एआई, एनवीडिया और डेल सहित प्रमुख विश्व तकनीकी कंपनियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पंजाब की शिक्षा प्रणाली में उन्नत एआई तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान देते हुए भविष्य की शिक्षा के बारे में विचार-चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और देश की एआई रणनीति, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा गवर्नेंस मॉडलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, जो पंजाब के कक्षाओं के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

ए.आई. शिक्षण उपकरणों पर शिक्षा मंत्री का संवाद

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा और ए.आई. पारिस्थितिकी तंत्र में अग्रणी कंपनियों, जिनमें वाधवानी एआई, जीएनएएनआई. एआई और बोध एआई शामिल हैं, के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया। ये विचार-विमर्श एआई-सक्षम स्कूल शिक्षा एप्लिकेशनों पर केंद्रित थे, जिसमें व्यक्तिगत अनुकूलित शिक्षण (पी.ए.एल.), मूलभूत साक्षरता और गणित शिक्षा (एफएलएन), एआई-सक्षम मूल्यांकन, बहुभाषी शिक्षण उपकरण, शिक्षक सहायता तथा मजबूत शासन और बुनियादी ढांचे की निगरानी के लिए समय-आधारित निगरानी प्रणालियों के विश्लेषण पर चर्चा की गई।

पंजाब स्टार्टअप पैवेलियन का दौरा

हरजोत सिंह बैंस ने एक्सपो में पंजाब स्टार्टअप पैवेलियन का दौरा किया, जहां उन्होंने पंजाब सरकार के कार्यक्रमों के तहत तैयार किए गए कई विशेष, क्षेत्र-विशेष एआई स्टार्टअप्स के साथ बातचीत की, जो शैक्षिक तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में पंजाब को एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभार रहे हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह दौरा पंजाब की आने वाली पीढिय़ों को भविष्य के साधनों से लैस करने में मदद करेगा। एनवीडिया, गूगल और ओपन एआई जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ चल रही हमारी चर्चा और हमारे घरेलू स्टार्टअप्स ने हमें एक स्पष्ट भविष्य की दिशा प्रदान की है। हम अब विशेष रूप से व्यक्तिगत अनुकूलित शिक्षण और एआई के माध्यम से फाउंडेशनल लिटरेसी तथा न्यूमरेसी को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। इन तकनीकों को एमईआईटीवाई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा साझा किए गए मजबूत नीतिगत ढांचे के साथ जोडक़र, हम ऐसा मॉडल तैयार करेंगे जहां तकनीक हमारे शिक्षकों के लिए एक सार्थक साधन और पंजाब के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक व्यक्तिगत मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार की नीतियों से बागवानी फसलों को बढ़ावा, किसानों की आय में सुधार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गूगल की सुविधा सिर्फ दो फोन पर उपलब्ध…
Google Circle to Search:

विश्व की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। गूगल अपने प्रीमियम उत्पादों में कई एआई आधारित सर्विसेज लॉन्च कर रही है। गूगल की नई-नई तकनीकों का सैमसंग भी लाभ उठा रहा है।

फीचर का नाम- सर्कल टू सर्च

अब नए मोबाइलों में कुछ ढूंढने के लिए आपको किसी चीज पर क्लिक करने की आवश्यकता नहीं है। अब किसी भी चीज की जानकारी सिर्फ एक फोटो पर गोला बनाकर प्राप्त की जा सकती है। गूगल ने इस तकनीक को सर्कल टू सर्च नाम दिया है। सर्कल बनाने के अलावा आप सिर्फ टैप करके भी कुछ सर्च कर सकते हैं।

फिलहाल दो ही फोन में यह फीचर

सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा मॉडल के साथ आने वाले एस पेन के साथ भी यह ड्राईंग बनाई जा सकती है। एस24 में सर्कल टू सर्च फीचर का लाभ उठाने के लिए बस होम बटन को थोड़ी देर तक दबाना होगा। इसके बाद आप किसी भी तस्वीर को सिलेक्ट कर एआई फीचर का लाभ उठा सकते हैं। यह फीचर हर भाषाओं को सपोर्ट करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल का यह एआई फीचर 31 जनवरी से गूगल पिक्सल 8 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एस24 मॉडल में ही उपलब्ध होगा। वहीं, अन्य एंड्रोइड फोन के लिए यह फीचर साल के आखिरी तक लॉन्च किया जाएगा।

लक्ष्यों को हासिल करने के लिए छंटनी करेगा गूगल

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने एक मेल में कहा कि कंपनी के पास कई महत्वकांक्षी लक्ष्य हैं। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निवेश किया जाएगा और निवेश की क्षमता हासिल करने के लिए हमें कठोर विकल्प चुनना पड़ेगा। इन्हीं लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पिचाई ने कर्मचारियों को छंटनी के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें-http://Pakistans-Iran air strike: पाकिस्तान में हाई अलर्ट जारी, इस्लामाबाद को सता रहा ईरान का भय

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Deep Fake video मामले पर बोले आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, नहीं लिया एक्शन तो भुगतना पड़ेगा यह परिणाम
Deep Fake video

कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई डीपफेक वीडियोज(Deep Fake video ) सामने आ रहे है। ऐसे में अब इन वीडियो पर रोक लगाने के लिए सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में पीएम मोदी ने डीपफेक मामले में अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। जिसके बाद अब  आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी एक बयान जारी किया है।

सरकार जल्द ही करेगी मुलाकात

आपको बता दें कि अभिनेत्री की डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को सरकार द्वारा काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। वहीं शनिवार को अश्विनी वैष्णव ने दावा करते हुए बयान जारी किया और कहा जल्द ही डीपफेक मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से मुलाकात करेगी।

वीडियो नहीं हटाने पर होगा य़ह एक्शन

आपको बता दें की आईटी मंत्री की ओर से यह साफ किया गया है, कि यदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपफेक वीडियोज को नहीं हटाने के प्रयाप्त कदम नहीं उठाते है, तो उन्हें सेफ हार्बर क्लॉज के तहत जो सुरक्षा मिली है उसे हटा दिया जाएगा।

उन्होने बताया कि हाल ही में डीपफेक मामले पर आईटी मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का जवाब भी कंपनियों द्वारा मंत्रालय को मिल चुका है। लेकिन अब  कंपनियों को ऐसी सामग्री पर कार्रवाई करने में अधिक आक्रामक होना होगा।

पीएम मोदी ने दिया था बयान

शुक्रवार को इस मामले  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए इस मामले में लोगों को जाग्रुक्ता फैलाने की बात कही थी। उन्होने अपनी डीपफेक वीडियो के बारें में जिक्र करते हुए कहा कि मेरा भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मैं गाना गाते हुए दिखाई दे रहा हूं। लेकिन इस से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसी कारण पत्रकारों से लोगों के बीच डीपफेक को लेकर जाग्रुकता फैलाने को कहा गया है।

यह भी पढ़े:Rajasthan Election 2023 गहलोत और पायलट पर पीएम मोदी का तंज, कहा कांग्रेस ने जनता के साथ किया विश्वासघात

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar