GlobalEidFestivities Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है ईद उल फितर, जानें इस त्योहार का महत्व
Eid-ul-Fitr 2025 : भारत में आज ईद मनाई जा रही है। पूरी दुनिया में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए भी दुआएं मांगते हैं।

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मनाया जाता है। ईद का त्योहार आपसी भाईचारे दान और खुशियों का प्रतीक है। ईद का त्योहार रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आता है जो संयम इबादत और आत्मशुद्धि का महीना होता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस विशेष त्योहार की शुरुआत सुबह की नमाज से की जाती है जिसमें हजारों लोग एक साथ अल्लाह से दुआ मांगते हैं।

ईद मुबारक’ कहकर बधाई देते हैं

इस साल रमजान की शुरुआत दो मार्च 2025 से हुई थी और तीस मार्च यानी कल पूरे देश में ईद का चांद दिखा इसलिए ईद-उल-फितर 31 मार्च यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन लोग एक-दूसरे को ‘ईद मुबारक’ कहकर बधाई देते हैं और गले मिलते हैं। साथ ही ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन सेवइयां और कई अन्य मीठे पकवान भी बनाए जाते हैं।

ईद-उल-फितर का आयोजन किया गया

इस्लामिक मान्यता के मुताबिक रमजान के महीने में ही पहली बार हजरत मुहम्मद साहब को पवित्र कुरान का ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस्लाम के इतिहास में बद्र की लड़ाई को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जिसमें पैगंबर मोहम्मद और उनके अनुयायियों ने विजय प्राप्त की थी। इसी खुशी में ईद-उल-फितर का आयोजन किया गया। पैगंबर मुहम्मद के मदीना आगमन के बाद इस्लामिक समुदाय ने पहली बार ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया।

दान का पर्व भी कहा जाता है

इस दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मीठे पकवान जैसे कि सेंवई मिठाई जैसे पकवान बनते हैं। मीठी सेंवई घर आए मेहमानों को खिलाई जाती है। दोस्तों व रिश्तेदारों में ईदी बांटी जाती है। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद उल फितर को दान का पर्व भी कहा जाता है।

हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है

बता दें कि इस्लाम धर्म के अनुयायियों का मानना है कि रमजान के पवित्र महीने में जो लोग सच्चे दिल से रोजा रखते हैं उन पर अल्लाह की रहमत बरसती है। वे इस विशेष अवसर और उपवास रखने की शक्ति प्रदान करने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। ईद के दिन की शुरुआत सुबह की विशेष नमाज से होती है जिसके बाद लोग अपने परिवार दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। अल्लाह की इस अनमोल नेमत को ईद-उल-फितर के रूप में जाना जाता है। न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में यह त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप