global diplomacy Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

PM Modi Canada Visit : पीएम मोदी की G7 में धमाकेदार एंट्री! क्या बदल जाएंगे भारत-कनाडा के रिश्तों के मायने?
PM Modi Canada Visit: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी कनाडा के कैलगरी में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. भारतीय उच्चायुक्त चिन्मय नाइक ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए इस यात्रा को भारत-कनाडा संबंधों के लिए अहम बताया है. उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब भारत जी-7 शिखर सम्मेलन में एक आउटरीच देश के रूप में भाग ले रहा है. यह यात्रा न केवल भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, बल्कि कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के बीच उत्साह और सकारात्मकता का एक संदेश देती है.

आउटरीच देश के रूप में भारत की भागीदारी

कनाडा में कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त चिन्मय नाइक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा पहली बार है जब भारत को जी-7 में आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है. इतना ही नहीं यह भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती हुई साख का संकेत है. पीएम मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने विशेष आमंत्रण भेजा है.

ऊर्जा सुरक्षा और टेक्नोलॉजी पर चर्चा

बता दें G-7 सम्मेलन के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, नवीन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी. वहीं यह विषय भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, खासकर ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को ध्यान में रखते यह फैसला लिया गया है.

पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

दरअसल कनाडा में बसे भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का इस दौरे का जोरदार स्वागत किया है. सोशल मीडिया पर स्वागत संदेशों और वीडियो की पोस्ट लगातार देखने को मिल रही हैं. समुदाय के लिए यह दौरा भारत के गौरव और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक बन चूका है.

भारत-कनाडा संबंधों को मिलेगा नया आयाम

भारत और कनाडा के बीच इस यात्रा के दौरान होने वाली साइडलाइन मीटिंग्स से व्यापार, तकनीकी साझेदारी, निवेश और सांस्कृतिक के आदान-प्रदान को नई ऊर्जा हासिल हुई है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को और ज्यादा गहरा बनाने का अवसर है.

यह भी पढ़ें : 2027 में होगी अब तक की सबसे अहम जनगणना! जानिए किन राज्यों में पहले होगी शुरुआत

भारत की वैश्विक भूमिका में विस्तार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा न केवल जी-7 के एजेंडे को प्रभावित करेगी, बल्कि भारत को एक वैश्विक नेता के रूप में सामने लाएगी. भारत के लिए यह अवसर अपनी नीतियों और दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखने का एक बेहतरीन मौका है.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप