General Dwivedi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के 5 कैडेट्स ने NDA में बनाया इतिहास, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने किया निरीक्षण
Punjab News : पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया जब महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई), एसएएस नगर के पांच पूर्व कैडेट आज पुणे के खड़कवासला स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक होकर पास-आउट हुए। उल्लेखनीय है कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम ने 150वें एनडीए कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

एनडीए में तीन वर्षों का कठोर प्रशिक्षण

इन पांच कैडेटों में संगरूर के जसकीर्तन सिंह, जालंधर के मनजोत सिंह वालिया और ध्रुव भंडारी, पटियाला के हर्षदीप सिंह तथा मोहाली के पार्थ कवि शामिल हैं। इन सभी ने एमआरएसएएफपीआई में दो वर्षों का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एनडीए में तीन वर्षों का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

कमीशंड अधिकारी के रूप में होंगे नियुक्त

विशेष बात यह है कि इनकी अधिकांश प्रशिक्षण अवधि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान रही, जो इनके समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। अब ये कैडेट अपनी-अपनी सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होंगे, जहां से अगले वर्ष वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त होंगे।

पंजाब सरकार की पहल का प्रत्यक्ष प्रमाण

कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन युवाओं ने पंजाब का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उस पहल का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को देश की रक्षा सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कैडेटों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेना में सेवा देकर देश और पंजाब का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

25 कैडेट एसएसबी साक्षात्कार के लिए तैयार

एमआरएसएएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच . चौहान (वी एस एम )ने कहा कि सफलता का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि संस्थान के 25 अन्य कैडेट एसएसबी साक्षात्कार के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धियां संस्थान और पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय हैं।

ये भी पढ़ें- अमृतसर बना ऑटोमेटेड ई-चालान प्रणाली लागू करने वाला पंजाब का चौथा शहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप