GasAgencyRaid Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने गैस एजेंसियों पर मारा छापा, उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
फटाफट पढ़ें

पंजाब मंत्री ने सरहिंद में गैस एजेंसियों पर छापा मारा

वजन तराजू में खामियां पाए जाने पर चिंता जताई

सरकार ने शोषण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

सिलेंडर का वजन अपनी उपस्थिति में कराएं

गैस वाहनों में वजन तराजू का न होना निर्देशों का उल्लंघन

Punjab News : पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज सरहिंद में विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों पर अचानक छापा मारा, जिसके दौरान वजन तराजू में खामियां पाए जाने पर गंभीर संज्ञान लिया, उन्होंने कहा कि यह गैस उपभोक्ताओं का वित्तीय शोषण है और पंजाब सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों में गैस उपभोक्ताओं को किसी भी स्तर पर होने वाली असुविधा या वित्तीय शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और यदि कोई गैस एजेंसी मालिक या कर्मचारी ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

नियम उल्लंघन वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी

जांच के दौरान, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इस बात का गंभीर संज्ञान लिया कि कुछ गैस एजेंसियां गैस सिलेंडरों के वजन तराजू से संबंधित नियमों की अनदेखी कर रही हैं, उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के शोषण को सख्ती से रोकने के लिए संबंधित गैस एजेंसियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने डी.एफ.एस.सी को निर्देश दिया कि नियमों का पालन न करने वाली गैस एजेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

गैस आपूर्ति वाहनों में तराजू का न होना निर्देशों का उल्लंघन

कैबिनेट मंत्री ने गैस उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे घरों में गैस की आपूर्ति लेते समय अपनी उपस्थिति में गैस सिलेंडरों का वजन कराएं ताकि कोई भी व्यक्ति हेराफेरी या भ्रष्टाचार न कर सके. उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई करने वालों के लिए तराजू साथ रखना अनिवार्य है, लेकिन कई जगहों पर यह देखा गया है कि गैस की आपूर्ति करने वाले वाहनों में तराजू नहीं रखा जाता है, जो निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर वजन तराजू रखे पाए गए हैं, लेकिन ये तराजू सरकारी तौर पर अधिकृत नहीं हैं.

जांच के दौरान, उन्होंने मौके पर ही विभिन्न गैस सिलेंडरों का वजन चैक करवाया और मौके पर मौजूद गैस उपभोक्ताओं से एजेंसियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार के बारे में भी प्रतिक्रिया ली. इस मौके पर मनोहर सिंह कंट्रोलर मुख्यालय और डी.एफ.एस.सी मीनाक्षी भी मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप