four houses Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मथुरा में मिट्टी का टीला गिरने से चार मकान ढहे, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत बचाव कार्य जारी
Mathura News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मिट्टी की ढाय गिरने से चार मकान ढह गए, जिसमें 12 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मिट्टी की ढाय गिरने से चार मकान गिर गए है. मकान गिरने से उसके मलबे में कई मजदूरों समेत 12 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई. दबे हुए लोगों को मलबे में से निकालने का प्रयास जारी है.

पुलिस और दमकल की टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा

मिली जानकारी के मुताबिक यहां टीले की खुदाई का काम चल रहा था. यह काम प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रूप से किया जा रहा था. तभी अचानक मिट्टी की ढाय के पास बने मकानों पर गिर गई और उसमें मजदूरों समेत कई लोग दब गए. लोगों को बचाने के लिए पुलिस और दमकल की टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है.

रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवक को बाहर निकाला गया

मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवक को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान तोताराम (38) पुत्र बजरंग लाल सैनी के रूप में हुई है.

सभी मकान एक मिट्टी के टीले पर बने हुए थे

आपको बता दें यह सभी मकान एक मिट्टी के टीले पर बने हुए थे. अचानक से मिट्टी धसक गई. जिसके बाद मकान भरभराकर गिर गए. ज्यादातर मकानों की छत और दीवारें टूट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा लगा जैसा भूकंप आ गया हो. पलभर में एक के बाद एक चार मकान गिर गए. अभी मलबे में कितने लोग दबे हैं. अभी इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाया जा रहा है. जो घर गिर गए हैं, उनके परिवारों में मिसिंग लोगों के बारे में पूछा जा रहा है. यह हादसा, दोपहर 12 बजे के करीब हुआ. ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही थे.

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसा, तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या मौसम? ब्लैक बॉक्स से सुलझेगा रहस्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप