forest department action Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जैसलमेर में कैरेकल की हत्या फिर जलाया शव, वीडियो के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan News : भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राजस्थान के जैसलमेर स्थित शाहगढ़ क्षेत्र में एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां दुर्लभ वन्यजीव कैरेकल की मौत ने वन्यजीव संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 14 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग मृत कैरेकल के पास खड़े दिखाई दिए। वीडियो में यह भी संकेत मिला कि जानवर के शव को जलाने की कोशिश की गई थी।

वीडियो सामने आते ही वन विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई। रेंज क्षेत्र के वन अधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने शाहगढ़ इलाके में तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों, इब्राहिम खान, उमा और सलिदाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

आधा जला हुआ मिला शव

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर रेतीले टीलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से कैरेकल का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ। साथ ही एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल शव को ले जाने में किया गया था।

आरोपियों ने अपना बचाव करते हुए दावा किया कि यह जंगली जानवर उनके मवेशियों के लिए खतरा बन गया था और उसने कई पशुओं को नुकसान पहुंचाया था। उनका कहना है कि पीछा करने के दौरान कैरेकल की मौत हो गई। हालांकि, वन विभाग इस दावे को संदेह की नजर से देख रहा है और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक जांच करवा रहा है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

जैसलमेर के वन मंडल अधिकारी कुमार शुभम के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कैरेकल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और जांच के लिए सैंपल देहरादून स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भेजे गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि कैरेकल भारत में पाई जाने वाली एक अत्यंत दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति है, जो मुख्यतः शुष्क और रेतीले इलाकों में निवास करती है। राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में इसकी संख्या पहले ही बेहद कम है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं संरक्षण प्रयासों के लिए बड़ा झटका हैं।

इस घटना के बाद पर्यावरण प्रेमियों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – शहीद सैनिकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए मोहिंदर भगत ने बुलाई विशेष बैठक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर वन विभाग की कार्रवाई, महाराष्ट्र सरकार ने जताई नाराजगी
Shah Rukh Khan : अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत पर वन विभाग की कार्रवाई से महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशिष शेलार ने कहा बेवजह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी जानकारी मांगेगी.

शाहरुख खान के घर मन्नत पर हाल ही में वन विभाग के अधिकारियों के दौरे ने एक विवाद खड़ा कर दिया है. इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने नाराजगी जाहिर की है. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार ने वन विभाग की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मुंबई या महाराष्ट्र में शाहरुख खान या किसी अन्य शख्स को बिना किसी वजह से परेशान न किया जाए.

अगर कोई गलती है तो उसकी जांच जरूर होनी चाहिए : मंत्री आशिष शेलार

मंत्री आशिष शेलार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मेरा सवाल है कि आखिर अभिनेता शाहरुख खान के बंगले में वन विभाग वाले क्यों गए? क्या मकसद था? अगर कोई गलती है तो उसकी जांच जरूर होनी चाहिए. लेकिन किसी भी शिकायत पर कार्रवाई करते यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वह उचित और न्यायसंगत हो.

वन विभाग से इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगेगी

वहीं राज्य सरकार अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने की तैयारी में है. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि वह वन विभाग से इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगेगी. शेलार ने कहा, “हमारी भूमिका स्पष्ट है, बेवजह किसी को तकलीफ नहीं दी जाएगी, फिर वह चाहे शाहरुख खान हों या कोई और. बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में कई बड़े सितारों के खिलाफ हुई कार्रवाइयों पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं.

जवाबदेही को लेकर बहस का विषय बन गया

यह मामला एक बार फिर मुंबई में बड़ी हस्तियों की सुरक्षा, निजता और सरकारी एजेंसियों की जवाबदेही को लेकर बहस का विषय बन गया है. अभिनेता शाहरुख खान न केवल बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं, बल्कि उनका बंगला ‘मन्नत’ भी काफी चर्चित है.

यह भी पढ़ें : पंजाब बाल अधिकार आयोग ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप