Firozabad Crime Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

इंसानियत के साथ सगा खून भी हुआ शर्मसार, पत्नी से लड़ाई के बाद पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत
Up Crime News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत के साथ-साथ सगे खून को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बच्चे को सिर्फ इसीलिए मार दिया क्योंकि उसकी लड़ाई बच्चे की मां यानी उसकी पत्नी से हुई थी। इस घटना के बाद एक सवाल की चीख काफी तेज है कि कोई भी पिता अपने ही बच्चे का कत्ल कैसे कर सकता है वो भी बिना गलती के।

यह दर्दनाक घटना माखनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली गांव की है, जिसने पूरे इलाके में हडकंप मचा कर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले बच्चे की धारदार हथियार से हत्या की और फिर शव को ट्रंक यानी लोके के बक्से में भरकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

अकेले पाकर आरोपी ने की बेटे की हत्या

बता दें कि इस घटना की जानकारी तब मिली जब आरोपी की पत्नी उर्मिला स्कूल से वापस घर लौटी। उर्मिला एक निजी स्कूल में टीचर है जो हर रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गई थी। घर पर 12 वर्षीय मयंक और उसका नशेड़ी आरोपी पति राजेश अकेले थे। जब वह स्कूल से घर लौटी तो उसने देखा कि घर में खून के दाग पड़े हैं। राजेश घर से गायब था। जब वह मयंक को ढूंढना शुरु की तो उसने उसका शव ट्रंक में पाया जिसे देख वो जोर से चिल्ला उठी, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

महिला के मुताबिक, उसके और उसके आरोपी पति राजेश के बीच लंबे समय से पारिवारिक और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद का गुस्सा आरोपी ने अपने बेटे को अकेले पाकर उसे मौत के घाट उतारकर निकाला। वहीं घटनास्थल पर पहुंची मौके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बच्चे को कैसे और किस समय मारा गया है।

इसी के साथ आरोपी राजेश की तलाशी भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें – सीएम भगवंत मान ने नेशनल डिफेंस कॉलेज प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, पंजाब के सामरिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Firozabad: पेचकस से की थी पत्नी की दादी की हत्या, मिली मौत की सजा
फिरोजाबाद (Firozabad) की एक अदालत ने 32 वर्षीय तरुण गोयल को मौत की सजा सुनाई है। आरोप है कि शख्स ने पिछले साल 1 अप्रैल को अपनी पत्नी की 70 वर्षीय दादी को लूटने के प्रयास में पेचकस से उनकी हत्या कर दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आजाद सिंह की अदालत ने तरुण गोयल को सभी आरोपों का दोषी पाया।

अदालत ने आदेश दिया कि उसे “मौत तक गले से लटकाया जाना चाहिए”, और उस पर 65,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। तरुण पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 395 (डकैती करते समय जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि तरुण ने पीड़ित कमला देवी की गर्दन पर पेचकस से कई वार किए।

इस कारण से की हत्या

जब कमला की नौकरानी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। “हत्या के बाद, तरुण सोने और चांदी के आभूषणों के साथ नकदी लेकर फरार हो गया था। जांच के दौरान, यह पाया गया कि व्यापार में घाटा होने के बाद वो कर्ज में डूबा हुआ था। जब उसे पता चला कि कमला देवी के पास पैसा है, उसने पीड़ितो को मार दिया।” विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार शर्मा ने कहा।

आपको बता दें कि कमला देवी फ़िरोज़ाबाद शहर के आर्य नगर कॉलोनी की रहने वाली थीं। इनके परिवार का ग्लास निर्माण और निर्यात का कारोबार है। अपराध के दिन घर में केवल कमला देवी और उसकी नौकरानी थी क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य फिल्म देखने बाहर गए हुए थे। अपराध के बाद उसके पोते अर्पित जिंदल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के बाद, तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया और लूटा गया कीमती सामान और नकदी बरामद कर ली गई। कमला की नौकरानी के बयान ने मामले में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मृतक के हाथों में पाए गए बालों की फोरेंसिक जांच की गई। डीएनए टेस्ट से जरिए तरुण को पकड़ लिया गया। आरोपी ने अदालत में स्वीकार किया था कि वो कर्ज में डूबा हुआ था और उसने उसकी खराब वित्तीय स्थिति से बाहर आने के लिए ऐसा किया।

Firozabad Crime: प्रेमी के घर में गड़ा मिला प्रेमिका का कंकाल, 2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की
Firozabad Crime: यूपी के फिरोजाबाद में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि पुलिस ने एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। लड़की पिछले 2 सालों के लापता थी। आरोपियों ने कबूला कि खुशबू भागकर प्रेमी के पास आ गई थी लेकिन वे लोग घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुए। CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था।

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में पुलिस द्वारा एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से 2 साल बाद बरामद किया गया। (08.10) pic.twitter.com/qii5tk4SKf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022

प्रेमी के घर में गड़ा मिला प्रेमिका का कंकाल

इस मामले की जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना (Firozabad Crime) दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत गांव की निवासी खुशबू का गांव के ही गौरव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया था। हालांकि गौरव उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। लड़की भागकर युवक के घर चली गई। इस बात पर हंगामा मचा और आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी।

2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की

खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने भाई अर्जेश, अक्षय, मां ज्ञान देवी और पिता मुन्नालाल के साथ ही फरार हो गया। लड़की  (Firozabad Crime) की मां ने सिरसागंज पुलिस में गौरव और साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। तब से पुलिस गौरव की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले की सारी कड़ी खुलती चली गई। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस ने शनिवार शाम मकान को खुलवाया तो वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई थीं। आरोपी के बताए गए स्थान पर खुदाई की गई तो लड़की का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।