FIR Against Kunal Kamra Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

CM फडणवीस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं
Kunal Kamra Controversy : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे पर तंज को लेकर कहा कि कुणाल कामरा को पता होना चाहिए कि चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं।

एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज ने महाराष्ट्र में बवाल खड़ा कर दिया है। वहीं शिवसेना के कार्यकर्ता तोड़फोड़ पर उतारू हैं। साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को अपमानित करने की कोशिश की वह गलत है। सीएम ने कहा हम इसकी निंदा करते हैं। ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

बदनाम करने की कोशिश की गई

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कुणाल कामरा को पता होना चाहिए विधानसभा चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं। आपको कॉमेडी व्यंग्य करने का अधिकार है लेकिन अगर जानबूझकर ऐसे बड़े नेताओं को अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था

बता दें कि कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। कुणाल कामरा ने कहा था पहले क्या हुआ शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई। एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गई। एक वोटर को नौ बटन दे दिए सब कन्फ्यूज हो गए। चालू एक जन ने किया था वो मुंबई में एक बढ़िया जिला है ठाणे वहीं से आते हैं। ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी आंखों में चश्मा हाय….एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुणाल कामरा की टिप्पणी से बवाल, शिवसैनिकों ने क्लब में की तोड़फोड़, 19 पर FIR दर्ज
Mumbai News : कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक टिप्पणी पर महाराष्ट्र में बवाल मच गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ उद्धव गुट कॉमेडियन के बचाव में दिखा। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गीत के परोडी वर्जन के सहारे एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था।

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। अधिक संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब पहुंचे और तोड़फोड़ की। कथित तौर पर कुणाल कामरा ने इसी क्लब में एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत की

कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में खार पश्चिम स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब में आयोजित एक लाइव शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

मामला दर्ज किया गया

वहीं शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य लोगों के खिलाफ हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं। पुलिस का कहना है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की।

वीडियो क्लिप भी साझा की

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान फिल्म दिल तो पागल है के एक मोडिफाइड गाना के सहारे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। कुणाल कामरा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप भी साझा की। कुणाल कामरा का इशारा साल 2022 में एकनाथ शिंदे द्वारा की गई बगावत पर था।

भयंकर परिणाम होते हैं

वहीं ठाणे से शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के का कहना है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा एक अनुबंधित कॉमेडियन हैं। कुणाल कामरा को सांप की पूंछ पर पैर नहीं रखना चाहिए था। एक बार जब नुकीले दांत निकल आएंगे तो भयंकर परिणाम होते हैं। म्हास्के ने आरोप लगाया कि कुणाल कामरा ने उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं। सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे पूरे देश में स्वतंत्र रूप से घूम नहीं सकें।

आलोचना करने का एहसास होगा

सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं। अगर हम आपका अनुसरण करने लगे तो आपको देश छोड़ना पड़ेगा। उनकी पार्टी के पास कोई नहीं बचा है इसलिए वह ऐसे लोगों को काम पर रख रहे हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब एकनाथ शिंदे की आलोचना करने का एहसास होगा।

एक प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं : संजय राउत

वहीं संजय राउत ने कहा कि कुणाल कामरा एक प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। कुणाल ने महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर एक पैरोडी गीत की रचना की। इससे एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया और स्टूडियो में तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप