Elon musk Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

WhatsApp एन्क्रिप्शन नीति पर विवाद, Telegram CEO ने बताया ‘फ्रॉड’, प्राइवेट मैसेज पर बड़े सवाल
WhatsApp Controversy : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक Elon Musk और टेलीग्राम के सीईओ Pavel Durov ने वॉट्सएप की प्राइवेसी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मस्क ने दावा किया कि वॉट्सएप पर भरोसा करना सुरक्षित नहीं है, जबकि डुरोव ने इसे एन्क्रिप्शन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा भ्रम बताया।

याचिकाकर्ताओं ने जूरी ट्रायल की मांग की

यह पूरा विवाद उस समय सामने आया जब अमेरिका में वॉट्सएप के खिलाफ एक नया क्लास-एक्शन मुकदमा दायर किया गया। यह केस जनवरी में दो यूजर्स ब्रायन वाई. शीराजी और निदा सैमसन ने कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दर्ज कराया था। इस मुकदमे में मेटा प्लेटफॉर्म्स और एक्सेंचर को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने जूरी ट्रायल की मांग करते हुए मुआवजे की भी अपील की है।

सिस्टम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर आधारित

आरोपों में कहा गया है कि वॉट्सएप यूजर्स के संदेशों को बीच में इंटरसेप्ट किया जाता है और उन्हें कथित तौर पर तीसरी कंपनियों के साथ साझा किया जाता है। जबकि कंपनी लंबे समय से दावा करती रही है कि उसका सिस्टम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर आधारित है, जिसमें संदेश केवल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले ही पढ़ सकते हैं।

सुरक्षा को लेकर गुमराह कर रहा

इस विवाद के बीच Elon Musk ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने चैट फीचर को सुरक्षित बताते हुए उसे इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं, Pavel Durov ने कहा कि वॉट्सएप अरबों यूजर्स को सुरक्षा को लेकर गुमराह कर रहा है, जबकि टेलीग्राम इस तरह की प्रथाओं से दूर रहता है।

कई वर्षों से सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल

दूसरी ओर, मेटा की तरफ से इन सभी आरोपों को खारिज किया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि मुकदमे में लगाए गए दावे पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उनका कहना है कि वॉट्सएप पिछले कई वर्षों से सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे संदेश सुरक्षित रहते हैं।

AI तकनीक को लेकर कई बार टकराव

यह विवाद मस्क और मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के बीच पुराने तनाव को भी फिर से चर्चा में ले आया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और AI तकनीक को लेकर पहले भी कई बार टकराव सामने आ चुका है।

संदेश को एक कोड में बदल दिया जाता है…

तकनीकी रूप से समझें तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी सुरक्षा प्रणाली है जिसमें संदेश को एक कोड में बदल दिया जाता है, जिसे केवल भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही पढ़ सकता है। बीच में कोई भी—न कंपनी, न इंटरनेट प्रदाता और न ही हैकर—उस संदेश तक पहुंच नहीं बना सकता।

ये भी पढ़ें- मेकअप का सामान कम मिलने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिजनौर में बिना दुल्हन के बारात लौटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एलन मस्क ने वेनेजुएला के लिए किया बड़ा ऐलान, स्टारलिंक देगा पूरे देश में फ्री इंटरनेट
Elon Musk : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को शनिवार को अमेरिका ने एक ऑपरेशन के दौरान बंधक बना लिया और अमेरिकी सेना उन्हें अमेरिका ले गई. इस बीच, मशहूर अरबपति एलन मस्क ने रविवार को वेनेजुएला के लिए बड़ी घोषणा की. एलन मस्क ने वेनेजुएला के लोगों के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि वहां तीन फरवरी तक फ्री इंटरनेट उपलब्ध कराई जाएगी.

एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “स्टारलिंक वेनेजुएला के लोगों को तीन फरवरी तक मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा दे रहा है, जिससे निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी.” वहीं एलन मस्क ने इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में.”

स्टारलिंक ने वेनेजुएला में फ्री इंटरनेट की घोषणा

यह घोषणा स्टारलिंक की ओर से उस समय की गई है जब अमेरिका ने निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाया. अमेरिकी अधिकारियों द्वारा मादुरो की गिरफ्तारी का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्हें हथकड़ियों में देखा जा सकता है. तस्वीरों में, मादुरो हिरासत में जाते समय पत्रकारों और ड्रग एनफोर्समेंट एजेंटों को नव वर्ष की शुभकामनाएं और शुभ रात्रि कहते नजर आए.

डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति

मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला में नया अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला का नया अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है. इससे पहले वह वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थीं.

ममदानी ने मादुरो गिरफ्तारी पर विरोध जताया

न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तारी पर विरोध जताया. ममदानी ने इसे एक संप्रभु राष्ट्र पर एकतरफा हमला और “एक्ट ऑफ वॉर” बताया, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया और बात वहीं खत्म हो गई, जबकि ट्रंप के जवाब के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की.

ये भी पढ़ें – धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत: रैगिंग, यौन उत्पीड़न…और क्या-क्या वजह? पुलिस ने दी जानकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Elon Musk का बड़ा प्लान, दिमाग में चिप, ऑटोमेटिक होगी सर्जरी, जानें 2026 का प्लान
Elon Musk Brain Chip : Elon Musk की कंपनी, Neuralink 2026 में ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) चिप का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने वाली है। इस चिप के साथ एक नई सर्जरी प्रक्रिया भी पेश की जाएगी, जो लगभग पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगी।

सर्जरी की प्रक्रिया ऐसे होगी सरल

चिप के धागे मस्तिष्क की बाहरी झिल्ली, ड्यूरा, से होकर गुजरेंगे और इन्हें हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ड्यूरा, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली सबसे बाहरी और कठोर झिल्ली है। इस नई तकनीक से सर्जरी की प्रक्रिया को अधिक सरल और त्वरित बनाया जाएगा।

बीमारियों से जूझ रहे लोगों को होगा सीधा फायदा

पहले ऐसी सर्जरी में काफी समय लगता था और यह जटिल होती थी, लेकिन अब इसे ऑटोमेटिक बनाने का लक्ष्य उन लोगों के लिए इसे और भी सुविधाजनक बनाना है, जो लकवे जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और जिन्हें हाथों से चीजें नियंत्रित करने में कठिनाई होती है।

खर्च कम आएगा, सर्जरी तेज होगी

Neuralink का मानना है कि ऑटोमेशन से सर्जरी तेज होगी, खर्च कम आएगा और ज्यादा मरीजों तक यह तकनीक पहुंच सकेगी। खासतौर पर गंभीर लकवे या बोलने में असमर्थ लोगों के लिए यह तकनीक नई जिंदगी की शुरुआत साबित हो सकती है।

बड़े पैमाने पर उत्पादन

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की कि 2026 में Neuralink ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस चिप्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेगा, जिससे यह तकनीक ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी। इसके साथ ही कंपनी चिप इंप्लांट करने की प्रक्रिया को लगभग पूरी तरह से ऑटोमेटेड बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Neuralink will start high-volume production of brain-computer interface devices and move to a streamlined, almost entirely automated surgical procedure in 2026.

Device threads will go through the dura, without the need to remove it. This is a big deal. https://t.co/nfNmtFHKsp
— Elon Musk (@elonmusk) December 31, 2025

Neuralink का उद्देश्य इंसान और कंप्यूटर के बीच एक सीधा कनेक्शन स्थापित करना है, जिसके लिए दिमाग में एक छोटा सा चिप लगाया जाएगा। इस चिप के माध्यम से यूजर अपने विचारों से कर्सर चला सकता है, टाइप कर सकता है, या अन्य डिजिटल डिवाइस का उपयोग कर सकता है। एलन मस्क का मानना है कि आने वाले समय में यह तकनीक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए जीवन को पूरी तरह बदलने का एक बड़ा अवसर प्रदान कर सकती है।

12 लोगों में लगाई जा चुकी चिप

सितंबर 2025 तक Neuralink ने पुष्टि की थी कि गंभीर लकवे से जूझ रहे 12 लोगों में ब्रेन चिप लगाई जा चुकी है। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह संख्या करीब 20 बताई गई। इन यूजर्स ने सिर्फ दिमाग की मदद से वीडियो गेम खेलने, इंटरनेट ब्राउज करने, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और लैपटॉप पर कर्सर चलाने जैसी चीजें कर के दिखाई हैं।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में ट्रिपल मर्डर, कारोबारी समेत 2 की गोली लगने से मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एलन मस्क ने भारतीय प्रतिभा की तारीफ की, बोले- अमेरिका को भारतीय प्रोफेशनल्स से बड़ी ताकत मिली
Elon musk : दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल एलन मस्क ने बताया है कि उनके एक बेटे का नाम ‘शेखर’ है, और इस नाम को चुनने में उनकी भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस की अहम भूमिका रही. एलन मस्क ने कहा कि यह नाम भारतीय-अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता खगोलभौतिकी वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को सम्मान में रखा गया है. मस्क की पार्टनर शिवोन जिलिस न्यूरालिंक में सीनियर एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं.

बेटे का नाम वैज्ञानिक चंद्रशेखर के सम्मान में

एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने कहा, “शायद बहुत लोगों को पता नहीं होगा, लेकिन मेरी पार्टनर शिवोन आधी भारतीय हैं. हमने अपने बेटे का मिडिल नेम ‘शेखर’महान वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के नाम पर रखा है.” एलन मस्क ने आगे अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्रतिभाओं ने अमेरिका को अपार लाभ पहुंचाया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवोन जिलिस भारत में कभी रहीं हैं, तो मस्क ने कहा कि उन्हें इस बारे में पक्का नहीं पता. “वह कनाडा में पली-बढ़ीं, लेकिन उनकी जड़े परंपरागत रूप से भारत से जुड़ी हुई हैं.

शिवोन जिलिस और मस्क का परिवार

शिवोन जिलिस टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की प्रतिष्ठित प्रोफेशनल मानी जाती हैं, उन्होंने 2017 में न्यूरालिंक जॉइन किया था और वर्तमान में कंपनी में ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं. मस्क और जिलिस कई वर्षों से साथ हैं. 2021 में दोनों जुड़वां बच्चों-स्ट्राइडर और एज्योर-के माता-पिता बने. 2024 में उनकी बेटी आर्केडिया का जन्म हुआ, जिसके बाद जिलिस ने अपने चौथे बच्चे सेल्डन लिकर्गस के जन्म की जानकारी साझा की. मस्क की दूसरी पार्टनर से भी उनके कई बच्चे हैं, और अपने बच्चों के अनोखे नामों के कारण वे अक्सर चर्चा में रहते हैं.

अमेरिका की कड़ी नीतियों पर संकेत

इंटरव्यू के दौरान मस्क ने एक बार फिर भारतीयों की प्रतिभा की खुलकर सराहना की, उन्होंने कहा, “अमेरिका को भारतीय पेशेवरों से बेहद लाभ मिला है. उनकी प्रतिभा और योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता.”

एलन मस्क का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के लिए माहौल पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है, खासकर ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों के चलते. दिलचस्प बात यह भी है कि चुनाव के दौरान मस्क ट्रंप के प्रमुख समर्थकों में थे, हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 25 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Nikhil Kamath के साथ नज़र आए Elon Musk, टीजर मचा रहा बवाल
Nikhil Kamath : निखिल कामथ के पॉडकास्ट ‘WTF’ में कई नामी हस्तियां अक्सर नज़र आती है। हाल ही में निखिल ने एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से लोगों में उत्साह है। निखिल कामथ जेरोधा के को-फाउंडर और इनवेस्टर हैं।

निखिल टीजर में दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk के साथ हैं, वहीं पूरी संभावना है कि निखिल कामथ का अगला पॉडकास्ट Musk के साथ आने वाला है। इस क्लिप में एलन मस्क और निखिल जोर-जोर से हंसते दिख रहे हैं। अब ये चर्चा का विषय बन गया है।

Caption this@elonmusk pic.twitter.com/cYluYqm8S8
— Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio) November 28, 2025

बता दें, निखिल कामथ के पॉडकास्ट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, नील मोहन और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकणी के साथ-साथ पीएम मोदी जैसे दिग्गजों से बातचीत की है।

इस टीजर को निखिल कामथ ने शेयर किया है। निखिल कामथ ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सिर्फ लिखा है कि ‘इसे कैप्शन दें। अब क्या सच में एलन मस्क निखिल कामथ के पॉडकास्ट में नजर आएंगे या फिर ये सिर्फ एक AI है।

ये भी पढ़ें- हवाई यात्रियों के लिए बड़ी ख़बर, फ्लाइट हो सकती है लेट, IndiGo, Air India का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका की राजनीति में बड़ा बदलाव, एलन मस्क ने बनाई अपनी नई पार्टी, जानिए क्या है इसका नाम
New Political Party : एलन मस्क ने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है. जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एलन मस्क के इस कदम के बाद डोनाल्ड ट्रंप क्या फैसला करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क ने शनिवार को अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की शुरूआत करने का ऐलान किया. एलन मस्क का कहना है कि यह पार्टी देश में मौजूद “वन-पार्टी सिस्टम” को चुनौती देने के उद्देश्य से बनाई गई है. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े राजनीतिक दानदाता थे, लेकिन दोनों के बीच “वन बिग ब्यूटीफुल बिल को” लेकर मतभेद हो गया. एलन मस्क का मानना था कि इस बिल के पास होने से अमेरिकी कर्ज में भारी इजाफा होगा. एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती दी थी कि अगर यह बिल पास होता है, तो वो एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे. बिल के पास होते ही एलन मस्क ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी.

By a factor of 2 to 1, you want a new political party and you shall have it!

When it comes to bankrupting our country with waste & graft, we live in a one-party system, not a democracy.

Today, the America Party is formed to give you back your freedom. https://t.co/9K8AD04QQN
— Elon Musk (@elonmusk) July 5, 2025

पार्टी आपकी आजादी वापस लाने के लिए बनाई गई

बता दें कि एलन मस्क की पार्टी का नाम द अमेरिका पार्टी है. स्पेस एक्स और टेस्ला के मालिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जब बात बर्बादी और भ्रष्टाचार से देश को दिवालिया बनाने की आती है, तब ऐसा लगता है जैसे हम किसी बनावटी पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, इसी संदर्भ में एलन मस्क ने कहा “आज, अमेरिका पार्टी आपकी आजादी वापस लाने के लिए बनाई गई है.

अमेरिकी राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखा

एलन मस्क ने शुक्रवार को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर अपलोड किए गए एक सर्वेक्षण का हवाला दिया – जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या उत्तरदाता “दो-दलीय (कुछ लोग इसे एकदलीय) प्रणाली से आजादी चाहते हैं” जिसने लगभग दो शताब्दियों तक अमेरिकी राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखा है.

सर्वेक्षण में 1.2 मिलियन से अधिक लोगों ने भाग लिया

एलन मस्क द्वारा कराए गए एक हां-या-नहीं सर्वेक्षण में 1.2 मिलियन से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें दो- तिहाई प्रतिभागियों ने नई राजनीतिक पार्टी के समर्थन में मतदान किया एलन मस्क ने शनिवार को पोस्ट करते हुए लिखा 2:1 के अनुपात से लोग एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और उन्हें यह मिलेगी. उन्होंने एक मीम भी साझा किया, जिसमें दो सिरों वाला सांप दिखाया गया था और उस पर लिखा था, “यूनिपार्टी को खत्म करो. मस्क ने आगे सुझाव दिया कि इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए शुरूआती रणनीति के तहत केवल 2-3 सीनेट सीटों और 8 से 10 हाउस जिलों पर ध्यान केंद्रित करना होगा

जिनका कार्यकाल छह साल का होता

हर दो साल में अमेरिका के सभी 435 हाउस सीटों के लिए चुनाव होते हैं, जबकि सीनेट के 100 सदस्यों में से करीब एक तिहाई सदस्य, जिनका कार्यकाल छह साल का होता है, हर दो साल में चुने जाते हैं.

तीसरी पार्टी के आने से वोट बंट सकते

कुछ विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया कि तीसरी पार्टी के आने से वोट बंट सकते हैं, जैसा कि 1992 में रॉस पेरोट के स्वतंत्र राष्ट्रपति अभियान में हुआ था. जिससे जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश को नुकसान हुआ और बिल क्लिंटन जीत गए. वहीं एक एक्स यूजर ने मस्क से कहा, “आप रॉस पेरोट की नकल कर रहे हैं, और मुझे यह पसंद नहीं है.”

यह भी पढ़ें : बीजेपी ने ऑटो कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जारी किया था तुगलकी फरमान : AAP दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच फिर छिड़ी जुबानी जंग, ‘बिग ब्यूटीफुल’ बिल पर ट्रंप ने मस्क को दी चेतावनी
Donald Trump Vs Elon Musk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच एक बार फिर विवाद हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार एलन मस्क पर बड़ा बयान दिया है. एलन मस्क ने “बिग ब्यूटीफुल” बिल का विरोध किया है जिसकी वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस बार डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को कड़ी चेतावनी दी है. यह विवाद उस समय हुआ जब”बिग ब्यूटीफुल” बिल को लेकर सीनेट में वोटिंग हो रही है. एलन मस्क ने एक बार फिर बिल के विरोध में बयान दिया है तो डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को लेकर बड़ी बात कहीं है.

अमेरिकी करदाताओं का बहुत सारा पैसा बचा सकते थे

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क को पता था कि मैं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली नीतियों का विरोधी हूं. हर किसी को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. एलन मस्क को अब तक शायद इतिहास में किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा सरकारी सब्सिडी मिली है, अगर उन्हें ये सब्सिडी नहीं मिलतीं तो शायद उन्हें अपनी दुकान बंद कर वापस साउथ अफ्रीका लौटना पड़ता. बिना सब्सिडी के न तो इतने रॉकेट लॉन्च होते, न ही सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक गाड़िया बन पाती और हम अमेरिकी करदाताओं का बहुत सारा पैसा बचा सकते थे.

एलन मस्क की उस पोस्ट के बाद आया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान एलन मस्क की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें एलन मस्क ने ट्रंप के “बिग ब्यूटीफुल” बिल की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर यह बिल सदन में पारित होता है तो वह नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे.

एलन मस्क का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था

बता दें कि एलन मस्क मूलरूप से साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं. एलन मस्क का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था. 1989 में जब उनकी उम्र 17 साल थी तब कनाडा से अमेरिका चले गए थे. एलन मस्क ने अमेरिका में ही अपने कारोबार का विस्तार किया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुत बड़े समर्थक थे

कुछ समय पहले तक एलन मस्क, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुत बड़े समर्थक थे. लेकिन अब उनके रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे. डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क को सरकारी खर्चों में कटौती के लिए गठित विभाग (DOGE) में नियुक्त किया गया था. लेकिन, कुछ समय बाद विवाद बढ़ने के कारण एलन मस्क ने पद छोड़ दिया. इसके बाद एलन मस्क और ट्रंप के बीच ठन गई. एलन मस्क ने यहां तक कहा कि उनकी मदद के बिना डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का चुनाव हार जाते. लेकिन कुछ दिन बाद मस्क ने अपने बयान को लेकर खेद भी जताया.

यह भी पढ़ें : BJP नेता ने पूर्वांचल के लोगों को बताया रोहिंग्या! संजीव झा बोले- या तो माफी मांगो या हर जगह झेलो विरोध

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- ‘ब्यूटीफुल बिल’ पास हुआ तो अगले दिन बना दूंगा पार्टी
Elon Musk : एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर एक बार फिर से बयान जारी किया है. एलन मस्क ने कहा है कि अगर ये बिल पास होता है तो वह अगले ही दिन नए राजनीतिक दल अमेरिका पार्टी का गठन कर देंगे.

कारोबारी एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बार फिर से विवाद हो गया है. एलन मस्क फिर से डोनाल्ड ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर निशाना साधा है और इसे पागलपन बताया है. एलन मस्क ने साथ ही डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी भी दी है. मस्क ने कहा है कि अगर ये बिल पास हो जाता है तो अगले ही दिन ‘अमेरिका पार्टी का गठन कर दिया जाएगा.

अगले ही दिन अमेरिका पार्टी का गठन कर दिया जाएगा

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए एक्स पर ट्वीट किया, अगर ये पागलपन भरा खर्च बिल पास हो जाता है तो अगले ही दिन अमेरिका पार्टी का गठन कर दिया जाएगा. हमारे देश को डेमोक्रेट-रिपब्लिकन यूनिपार्टी के विकल्प की आवश्यकता है ताकि जनता के पास सही आवाज हो.

If this insane spending bill passes, the America Party will be formed the next day.

Our country needs an alternative to the Democrat-Republican uniparty so that the people actually have a VOICE.
— Elon Musk (@elonmusk) June 30, 2025

सामाजिक प्रभाव को लेकर अमेरिका में काफी बहस

मिली जानकारी के अनुसार, बिग ब्यूटीफुल बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे और उनके चुनावी वादों को पूरा करने के लिए लाया गया है. ये एक व्यापक बिल है जिसका उद्देश्य टैक्स कटौती का विस्तार करना, सीमा सुरक्षा पर खर्च बढ़ाना और कुछ सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करना है. इस बिल के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव को लेकर अमेरिका में काफी बहस हो रही है.

रणनीतिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचा सकता

वहीं एलन मस्क का दावा है कि रिपब्लिकन पार्टी जिस बिल को पास करवाने की कोशिश कर रही है उससे नौकरियां खत्म होंगी और नए उद्योगों की प्रगति रूक जाएंगी. एलन मस्क के अनुसार यह कानून अमेरिका में लाखों रोजगारों को समाप्त कर सकता है और रणनीतिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. इससे पुराने उद्योगों को तो फायदा होगा, लेकिन इससे उभरते उद्योगों को भारी नुकसान होगा. ये बिल देश की ऋण सीमा को रिकॉर्ड पांच ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाता है. एलन मस्क ने कहा कि अब नई राजनीतिक पार्टी का समय आ गया है जो वास्तव में लोगों की परवाह करती है.

यह भी पढ़ें : BJP नेता ने पूर्वांचल के लोगों को बताया रोहिंग्या! संजीव झा बोले- या तो माफी मांगो या हर जगह झेलो विरोध

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच कैसे शुरू हुआ विवाद? क्यों भड़के ट्रंप, जानें पूरी कहानी
Donald Trump vs Elon Musk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही है, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच चल रहा विवाद अब सभी के सामने आ चुका है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच टकराव शुरू हो गया है. कभी गहरी दोस्ती में रहे दोनों अब एक दुसरे पर सार्वजनिक मंचों से तीखे हमले कर रहे हैं. ट्रंप ने हाल ही में मस्क को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द कर दिए जाएंगे. वहीं मस्क ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

एक खास बिल की वजह से बवाल शुरू हुआ

डोनाल्ड ट्रंप और मस्क के बीच विवाद की शुरूवात एक खास बिल को लेकर हुई. एलन मस्क ने ट्रंप के कार्यकाल में लाए गए टैक्स और सरकारी खर्च से जुड़े इस बिल की तीखी आलोचना की थी. मस्क ने इसे “जनता के पैसों की बर्बादी” बताते हुए शर्मनाक करार दिया. मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि यह सब बर्दाश्त के बाहर है. मस्क का आरोप था कि यह बिल रातों- रात में पास कर दिया गया, जिससे इस पर ज्यादा चर्चा न हो सके.

सभी सरकारी सब्सिडी खत्म कर देंगे

एलन मस्क की आलोचना के बाद डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए. उन्होंने मस्क की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि वे इस कमेंट से काफी निराश हैं. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि मस्क को इस बिल से जुड़ी हर बात पता था, लेकिन पहले उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि जब मस्क को पता चला कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी में कटौती की जा रही है तो उनकी कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान होगा. ट्रंप ने मस्क को धमकी देते हुए कहा कि वे सभी सरकारी सब्सिडी खत्म कर देंगे.

वॉशिंगटन डीसी की राजनीति में हलचल मच गई

वहीं एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”झूठ, यह बिल मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया.” मस्क ने ये भी कहा कि अगर वे ट्रंप का साथ न देते तो ट्रंप इलेक्शन हार जाते. ट्रंप और मस्क के टकराव की वजह से वॉशिंगटन डीसी की राजनीति में हलचल मच गई है. रिपब्लिकन सांसद भी असमंजस की स्थिति में हैं. वे ट्रंप के साथ जाएं या मस्क के, यह समझ नहीं पा रहे.

यह भी पढ़ें : ‘किसी को मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा’, राहुल गांधी के नरेंदर, सरेंडर वाले बयान के सवाल पर बोले शशि थरूर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एरोल मस्क अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की सराहना
Errol Musk In Ayodhya : अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. इसके पहले एरोल मस्क भारतीय संस्कृति की तारीफ भी कर चुके हैं.

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इस समय भारत के दौरे पर हैं. एक जून को भारत पहुंचे एरोल मस्क 4 जून यानी आज अयोध्या जाएंगे. यहां पर वह रामलला के दर्शन करेंगे. एरोल मस्क दिल्ली से विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचेंगे. रामलला के दर्शन करने की इच्छा उन्होंने स्वयं व्यक्त की है. एरोल मस्क ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर आने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा : एरोल मस्क

भारत पहुंचे एरोल मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की है. उन्होंने खुद कहा कि राम मंदिर का दौरा करने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं. वह भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत मानते हैं. राम मंदिर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा. एरोल मस्क का अयोध्या आगमन उनकी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जुड़ाव को भी दर्शाता है. इतना ही नहीं अपने एक बयान में एरोल मस्क ने भगवान शिव की महिमा का भी बखान कर चुके हैं.

एरोल मस्क ने सनातन धर्म की तारीफ की

एरोल मस्क ने कहा कि यदि पूरी दुनिया शिव को फॉलो कर ले तो सभी तरह की समस्याओं का समाधान संभव है. मस्क ने सनातन धर्म की भी तारीफ की है, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि यदि एलन मस्क के पिता अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राम मंदिर आते हैं, तो उन्हें रामलला का दर्शन पूजन कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें : POCSO एक्ट के आरोपों से बृजभूषण सिंह बरी, दोनों बेटों का आया रिएक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप