Election 2022 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव तारीखों की घोषणा क्यों नहीं की ? जानिए चुनाव आयुक्त ने क्या कहा
Assembly Elections 2022 : चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान करते हुए आज गुजरात को छोड़ दिया  जबकि उसने हिमाचल प्रदेश के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा की है। हालांकि दोनों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम पारंपरिक रूप से एक ही समय में सामने आए।

इस बात की भारी संभावना कि गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह आश्चर्यजनक था क्योंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल छह महीने के भीतर समाप्त होने वाली हैं। ऐसे मामलों में राज्य चुनाव की तारीखों की घोषणा एक साथ की जाती है और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।

राजीव कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “दोनों राज्यों की विधानसभाओं की समाप्ति के बीच 40 दिनों का अंतर है। नियमों के अनुसार, यह कम से कम 30 दिन होना चाहिए ताकि एक परिणाम दूसरे को प्रभावित न करे।”

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी को और हिमाचल प्रदेश का 8 जनवरी को समाप्त हो रहा है। दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता में है।

उन्होंने कहा, “मौसम जैसे कई कारक हैं। हम हिमपात शुरू होने से पहले हिमाचल चुनाव कराना चाहते हैं।” उन्होंने बताया कि आयोग ने विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श किया था।

चुनाव प्रमुख ने अपना स्पष्टीकरण जारी रखते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता हिमाचल प्रदेश में कम दिनों के लिए लागू होगी यानी 70 के बजाय 57 दिन।

हिमाचल प्रदेश में मतदान और परिणामों के बीच असामान्य रूप से लंबे अंतराल को देखते हुए कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाया। राज्य में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे करीब एक महीने बाद यानी 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले लंबे अंतराल ने अटकलों को हवा दी कि चुनाव आयोग गुजरात में जल्द ही चुनाव घोषित करने के लिए एक खिड़की रख रहा था और केवल अज्ञात कारणों से घोषणा को स्थगित कर दिया था और वोटों की गिनती अभी भी उसी दिन की जा सकती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने 8 दिसंबर को गुजरात में भी वोटों की गिनती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा, “जब हम गुजरात आएंगे, तो हम आपको यह बताएंगे।”

यह केवल दूसरी बार है जब दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा 2017 में हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान हुआ था और गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हुआ था।

लेकिन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किए गए थे। विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आचार संहिता लागू होने से पहले योजनाओं और परियोजनाओं को शुरू करने के लिए और समय लेने की कोशिश कर रही है।

यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, कहा- वोटिंग में अनियमितता पर करें फोन
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव का आज चौथा चरण है। इस चरण में यूपी की राजधानी लखनऊ और रायबरेली सहित 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सपा ने नंबर जारी करते हुए कहा कि चौथे चरण की वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता दिखाई देने पर सीधे इन नंबरों पर फोन करें।

सपा ने 7311155740, 7311155741, 7311155742, 7311155743, 7311155744, 7311155747, 9151030168, 6391008491, 6391008492, 6391008494 नंबर जारी किए हैं।

बता दें कि चौथे चरण में योगी सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों सहित भाजपा के कई नेताओं की साख भी दांव पर लगी है। बीजेपी के अलावा सपा, बसपा और कांग्रेस के कई हाईप्रोफाइल नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को उतारा है। सपा की तरफ से राजू गांधी प्रत्याशी हैं। बसपा ने ब्राह्मण व्यवसायी अनिल पांडेय को उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने सिख उम्मीदवार दिलप्रीत सिंह विर्क को मैदान में उतारा है।

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, दूल्हा-दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे
Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 (PunjabElection2022) के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस बीच 117 सीटों पर 2.14 करोड़ मतदाता 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मालूम हो कि दोपहर 1 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 34.10 फीसदी मतदान और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 5.88 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

इस बीच पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। वहीं सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर तो दूल्हा और दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन नए जोड़ों ने कहना था कि पहले वोट का फर्ज निभाएंगे, उसके बाद ही गृहस्थ के जीवन में प्रवेश करेंगे।

मालूम हो कि जीरकपुर के नाभा गांव की अर्शप्रीत कौर दुल्हन के जोड़े में वोट डालने पहुंची। इस दौरान अर्शदीप का कहना था कि मतदान सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा सुमित पाल सिंह शादी से पहले मतदान करने कपूरथला पहुंचे। वहीं उनका कहना था कि शादी बाद में, पहले वोटिंग। आपको बता दें कि गांव से लेकर शहर तक हर जगह दूल्हा-दुल्हन वोट डालने पहुंच है।

इसके साथ ही मतदान करने पहुंचे दूल्हे दुल्हनों का कहना था कि एक अच्छा नेता चुनने का मौका पांच साल बाद ही मिलता है। इसलिए इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए। इतना ही नहीं, पोलिंग बूथ पर पहुंचे दूल्हे दुल्हनों के साथ परिजन व रिश्तेदार भी नजर आए। प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया ।

Punjab Election 2022: पंजाब में 117 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डाला वोट
Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 (PunjabElection2022) के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस बीच 117 सीटों पर 2.14 करोड़ मतदाता 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मालूम हो कि सुबह 9 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 4.80% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 8.15% मतदान हुए हैं।

जबकि सुबह 11 बजे तक पंजाब विधानसभा (PunjabElection2022) चुनाव में 17.77 फीसदी वोटिंग और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण (UP Third Phase Election) के लिए 21.18 प्रतिशत मतदान हुए हैं। इसके साथ ही सुबह 8 से शाम 6 बजे तक राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे।

जानकारी के अनुसार पंजाब में कुल 21499804 वोटर हैं, जिसमें 11298081 पुरुष, 10200996 महिला और 727 ट्रांसजेंडर हैं। वहीं 117 हलकों में 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें 1209 पुरुष, 93 महिला और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में से 231 राष्ट्रीय पार्टियों, 250 प्रांतीय पार्टियों, 362 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से संबंधित और 461 आजाद उम्मीदवार हैं।

पटियाला: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। #PunjabElections2022 pic.twitter.com/LPrb6MzPZt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022

इस बीच पटियाला से पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा वो(नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

Election 2022: कांग्रेस के घोषणापत्र पर BJP हमलावर, कहा- यह सिर्फ एक झूठ का पुलिंदा
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) ने कांग्रेस द्धारा जारी घोषणा पत्र पर प्रतिकृया देते हुए कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है और जनता के साथ साथ स्वयं कांग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाज़ा है, इसलिए अपने घोषणापत्र में अब वह झूठे वादे कर रहे हैं। इस घोषणापत्र को जारी करने वाली उनकी वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को सबसे पहले बताना चाहिए उनका 40 फीसदी महिलाओं टिकट देने के वादे का क्या हुआ, वहीं जिन्हे टिकट दिया था उनमे से भी दो महिलाओं का टिकट काट दिया गया।

कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य

प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। क्यूंकि कांग्रेस पार्टी जिन वादों को कर रही है उसके उलट तस्वीर उनके टिकट वितरण मे साफ झलक रही है। प्रियंका गांधी ने कहा था कि लड़की हूं लड सकती हूं और 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा किया लेकिन आश्चर्य है, बरखारानी जो एक दलित महिला और संध्या डालाकोटी जो राजनीति में परिपक्व है व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है, बावजूद इसके दोनों का टिकट देने के बाद भी टिकट काट दिया।

छत्तीसगढ़ में बिक रहे है 1000 रूपये के गैस सिलेण्डर

मदन कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में आकर 500 रूपये गैस देने की बात करते है परन्तु छत्तीसगढ़ में 1000 रूपये के गैस सिलेण्डर बिक रहे है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में आकर बेरोजगारी की बात करते है परन्तु राजस्थान महगाई व बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड से कई गुना आगे है।वहां बेरोजगारी दर 20॰3 प्रतिशत है और उत्तराखंड में 5.6 है। यहां आकार मंहगाई की बात करते हैं और अपने शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल से लेकर सभी जरूरी सामनों के ऊंचे दामों का जिक्र तक नहीं करते।

Read Also:- Uttarakhand Election: उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र किया जारी, कांग्रेस का 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा, पढें पूरी ख़बर

रिपोर्ट- अंशुमान