eknath shinde Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर संजय राउत का तीखा हमला: ‘शिवसेना और अजित पवार की NCP एक ही जैसी
Sanjay Raut Statement : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, राउत ने कहा कि शिंदे की पार्टी का असली नेतृत्व मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में है, उन्होंने यह भी कहा कि शिंदे भले ही पार्टी का नाम शिवसेना रखते हैं, लेकिन उनकी पार्टी की नींव अमित शाह ने रखी है. राउत ने जोर देकर कहा कि अमित शाह उनके बॉस हैं, पार्टी के संस्थापक हैं और वर्तमान में गृहमंत्री भी हैं. इसलिए अगर डिप्टी CM उनसे मिलने दिल्ली आए हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है.

संजय राउत ने आगे कहा कि अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिंदे की शिवसेना दोनों का असली संस्थापक अमित शाह हैं, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो भी घटनाएँ हो रही हैं या निर्णय लेने की जरूरत है, इसके लिए दोनों नेता दिल्ली आकर अमित शाह से मिलते हैं. यह पूरी तरह से उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. दरअसल, वे अपने पार्टी के प्रमुख से मिलने आए हैं.

क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नहीं

राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने कहा कि क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नहीं है. उनका कहना था कि यह बिहार में भी हो चुका है, जहां विपक्ष के उम्मीदवार एडी सिंह जीत सकते थे, लेकिन पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से स्थिति बदल गई. इसके बाद ओडिशा और हरियाणा में भी ऐसा देखा गया. संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च सदन में पैसे देकर वोट खरीदना शर्मनाक है और इससे देश को ही सजा मिल रही है, उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष हर जगह एकजुट है, चाहे वह ओडिशा हो, बिहार हो या हरियाणा.

सरकार पर भरोसा मत कीजिए

संजय राउत ने एलपीजी संकट पर कहा कि सरकार पर भरोसा मत कीजिए. दिल्ली-मुंबई में लंबी कतारें हैं, बड़े मंदिरों में प्रसाद नहीं मिल रहा और स्कूल-कॉलेज की कैंटीनें बंद हैं. यह पुरानी नेहरू-गाँधी वाली सरकार नहीं है, जो जनता को विश्वास में लेती थी.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बारामती क्रैश के बाद शिंदे और शिवसेना का बड़ा फैसला, VSR प्लेन के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगाई रोक
Maharashtra News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के विमानों का उपयोग न करने का फैसला लिया है. यह निर्णय उस विमान दुर्घटना के बाद लिया गया है, जिसमें अजित पवार की मृत्यु हुई थी.

बताया जाता है कि हादसे के समय अजित पवार दिल्ली स्थित VSR कंपनी के Learjet 45XR (VT-SSK) मॉडल में सवार थे. विमान में उनके साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे. 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में विमान रनवे पर लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और खुले मैदान में क्रैश होकर आग की लपटों में घिर गया. विमान में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

VSR के चार एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड

इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR के चार एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड कर दिया। DGCA ने यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए विशेष ऑडिट और निगरानी में मिली गंभीर खामियों के आधार पर की.

उपमुख्यमंत्री और शिवसेना की ओर से लिया गया यह फैसला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और भविष्य में किसी भी जोखिम को रोकने के उद्देश्य से किया गया है.

ये भी पढ़ें – http://होली से पहले यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, फरवरी का वेतन 28 फरवरी को मिलेगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एकनाथ शिंदे ने अफवाहों पर लगाया विराम, मुंबई में महायुति का ही महापौर
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र नगरपालिका चुनावों में महायुति की जीत के बाद सबसे अधिक चर्चा बीएमसी के मेयर को लेकर है. हालांकि बीएमसी में महायुति को जनादेश मिला है और सबसे अधिक सीटें बीजेपी को मिली हैं इसलिए बीजेपी का मेयर बनने की संभावना सबसे अधिक है. लेकिन एकनाथ शिंदे ने अपने पार्षदों को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ठहरा कर मेयर पद को लेकर सस्पेंस को और गहरा कर दिया था. तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. लेकिन आज एकनाथ शिंदे ने अटकलों को विराम देते हुए मेयर पद को लेकर सस्पेंस पर से पर्दा उठा दिया है, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुंबई महानगरपालिका में महायुति का ही मेयर बनेगा.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ तौर पर कहा कि शिवसेना और बीजेपी ने मुंबई महानगरपालिका का चुनाव मिलकर लड़ा है और मुंबई में महायुति का ही महापौर बनेगा, उन्होंने यह भी बताया कि ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर सहित जिन-जिन नगरपालिकाओं में महायुति के रूप में एक साथ चुनाव लड़ा गया है, वहां महायुति का ही महापौर बनाया जाएगा.

मुंबई में महायुति का ही महापौर होगा

बता दें कि मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने और शिवसेना द्वारा अपने नगरसेवकों को होटल में ठहराए जाने की वजह से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इन सभी अटकलों को विराम देते हुए एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुंबई में महायुति का ही महापौर बनेगा.

अफवाहों पर विश्वास न करें

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई के नागरिकों ने शिवसेना-बीजेपी महायुति पर पूरा विश्वास जताया है और जनादेश के खिलाफ शिवसेना कोई अलग कदम नहीं उठाएगी. साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह कि अफवाह पर भरोसा न करें.

महायुति नगरपालिकाओं में महापौर महायुति

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन-जिन नगरपालिकाओं में शिवसेना और बीजेपी ने महायुति के रूप में मिलकर चुनाव लड़ा है, वहां भी महायुति का ही महापौर बनाया जाएगा. इसलिए मुंबई सहित महाराष्ट्र में किसी नए राजनीतिक समीकरण बनने की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है. मुंबई में शिवसेना-बीजेपी-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (महायुति) का ही महापौर बनेगा, ऐसा उन्होंने दोहराया.

मुंबई का मेयर कौन?

मुंबई का मेयर कौन?

बीजेपी- 89 पार्षद

शिवसेना- 29 पार्षद

NCP- 03 पार्षद

कुल- 121 पार्षद

मेयर के लिए चाहिए- 114 पार्षद

वही, बीजेपी के नवनिर्वाचित पार्षदों को महापौर पद के लिए आरक्षण और इस पद से संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अगले आठ से दस दिन तक महानगर से बाहर नहीं जाने को कहा गया है. पार्टी के एक नेता ने बीते सोमवार को यह जानकारी दी. महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के महापौरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही महापौर पद के लिए लॉटरी 22 जनवरी को निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें – सिर्फ ‘‘आप’’ गुजरात में भाजपा को हरा सकती है, कांग्रेस तो भाजपा सरकार से सरकारी ठेके लेती है- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

BMC चुनाव हार पर संजय राउत का छलका दर्द, कहा- ‘अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना का जयचंद नहीं बनते…’
Maharashtra News : महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी और एकनाथ शिंदे गठबंधन की जीत हुई हैं. जबकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को हार का सामना करना पड़ा है. इन परिणामों के बाद शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत का दर्द छलक उठा और उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उन्हें जयचंद बताया. संजय राउत ने कहा कि अगर वो पार्टी को धोखा नहीं देते तो मुंबई का मेयर बीजेपी का नहीं बनता.

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना का जयचंद नहीं बनते तो मुंबई में बीजेपी का मेयर कभी नही बनता! मराठी जनता शिंदे को जयचंद के तौर पर याद रखेगी.

25 साल बाद शिवसेना बीएमसी से बाहर

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी के साथ विश्वासघात करने पर एकनाथ शिंदे की तुलना जयचंद से की और कहा कि उन्हें इतिहास में सबसे बड़े धोखेबाजों में से एक के रूप में जाना जाता है. शिवसेना ने 1997 से 2022 तक बीएमसी पर लगातार कब्जा बनाए रखा, लेकिन 25 साल बाद बीजेपी गठबंधन ने उन्हें बीएमसी से बाहर कर दिया.

ठाकरे ब्रदर्स 72 सीटों पर सिमटे

बीएमसी चुनाव के परिणामों का शुक्रवार को ऐलान किया गया, जिसमें बीजेपी को 89 सीटों पर जीत मिली हैं जबकि बीजेपी के सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटों पर जीत दर्ज की. इस गठबंधन ने बीएमसी की 227 सीटों में से 118 सीटों पर जीत हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया है. वहीं ठाकरे ब्रदर्स को 72 सीटें मिली हैं.

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 39 सांसदों के साथ मिलकर पार्टी नेतृत्व उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की और साल 2022 में शिवसेना की सरकार को गिरा दिया था. तब से शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते रहे हैं और उन्हें नियमित रूप से देशद्रोही कहकर संबोधित करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस पर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार, कुलतार सिंह संधवां की बड़ी मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीजेपी-शिवसेना में दरार गहरी: देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के लंका बयान पर किया पलटवार
Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन में तनाव लगातार बढ़ रहा है. हिंदुत्व की विचारधारा पर दावा करने वाली बीजेपी और शिवसेना के बीच टकराव की स्थिति खुलकर सामने आ चुकी है. दोनों दल   एक दूसरे के नेताओं को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में लगे हैं. जिससे मतभेद और गहरे हो गए हैं. हाल ही में विवाद अमित शाह तक पहुंचा था, लेकिन अब तक किसी समाधान के संकेत नहीं दिखे हैं. इसी बीच, देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए एकनाथ शिंदे के लंका जलाने वाले बयान पर पलटवार किया है. आमतौर पर विवादों पर चुप  रहने वाले फडणवीस का यह बयान राजनीतिक हलकों में खासा चर्चा में है.

फडणवीस का शिंदे बयान पर पलटवार

सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी को रावण से जोड़ना बिल्कुल गलत है, उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, “कुछ लोग हमारी ‘लंका जलाने’ की बात करते हैं, लेकिन हम लंका में रहते ही नहीं. हम भगवान श्रीराम को मानने वाले हैं, रावण को नहीं. चुनाव के दौरान ऐसी बातें कही जाती हैं, उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि हम ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाने वाले लोग हैं और इसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ते हैं.

फडणवीस ने राम मंदिर पर धर्मध्वजा लहराई

सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने आगे कहा कि कल ही हमने राम मंदिर पर धर्मध्वजा लहराई है. हम भगवान श्रीराम की पूजा करने वाली पार्टी के लोग हैं. लंका तो हम जलाएंगे. पालघर जिले में नगर पंचायत और नगर निकाय के चुनाव के लिए आयोजित प्रचार रैली के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये बातें कहीं. बता दें कि इसी जिले में प्रचार करते हुए एकनाथ शिंदे ने बिना बीजेपी का नाम लिए ही रावण वाली बात कही थी, जिसे सीधे तौर पर भगवा दल से जोड़ा गया था. एकनाथ शिंदे ने कहा था कि रावण भी अहंकारी था और उसकी लंका भी जल गई थी. आपको भी दो दिसंबर को ऐसा ही करना है.

शिवसेना में नाराजगी बढ़ी

वहीं बीजेपी की ओर से शिवसेना के कई पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल किए जाने से शिवसेना में नाराजगी बढ़ गई है. शिवसेना का मानना है कि यदि बीजेपी निचले स्तर पर उसके संगठन को कमजोर करती रही, तो आगे चलकर गंभीर मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. इसी मुद्दे के विरोध में शिवसेना के मंत्री हाल ही में हुई देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए थे और बाद में खुले तौर पर अपना विरोध भी दर्ज कराया था. इसके बाद एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे और अमित शाह से मुलाकात की. माना जा रहा है कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि यदि शिवसेना बीजेपी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेगी, तो बीजेपी भी ऐसी कार्रवाइयों से परहेज करेगी.

यह भी पढ़ें सीएम मान ने जापान के साथ पंजाब की रणनीतिक औद्योगिक साझेदारी को मजबूत किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

क्या फिर मिलेंगे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे? अंबादास दानवे ने शिवसेना को लेकर दिया बड़ा बयान
इस ख़बर में क्या है

• अंबादास दानवे ने शिवसेना के विभाजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

• उन्होंने संगठन की एकता को सबसे बड़ी ताकत कहा

• दोनों गुटों के फिर साथ आने की अटकलें तेज हैं

• सत्ता नहीं, पार्टी की एकजुटता को प्राथमिकता दी

• सभी शिवसैनिकों से एकजुट होने की अपील की

Shiv Sena Alliance Speculation : शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि पार्टी में हुआ विभाजन आज भी उन्हें खटकता है और उन्होंने सभी शिवसैनिकों से एकजुट होने की अपील की, उन्होंने संगठन की एकता को सर्वोपरि बताया.

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल और अस्थिरता देखने को मिल रही है. एक तरफ, शिवसेना के शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई है कि दोनों पार्टियों के प्रमुख एक दूसरे को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं. वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में दोनों पार्टियों के एक बार फिर से साथ आने की बात उठ रही है.

आज भी शिवसेना का विभाजन उन्हें खटकता : दानवे

विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने कहा है कि आज भी शिवसेना का विभाजन उन्हें खटकता है, उन्होंने साफ कहा कि शिवसेना जैसा मजबूत संगठन टूटना दुर्भाग्यपूर्ण है और अब समय आ गया है कि दोनों गुटों को फिर से एक होना चाहिए.

संगठन की एकता सबसे बड़ी ताकत

दानवे ने एक मराठी चैनल से बातचीत में कहा, “हम सत्ता के लिए पैदा नहीं हुए हैं. सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन संगठन की एकता सबसे बड़ी ताकत है. किसी ने हमारी शिवसेना पर बुरी नजर डाली और संगठन में फूट पड़ी. यह जख्म किसी दिन भर जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि शिवसेना की एकजुटता ही उसकी पहचान रही है और सभी शिवसैनिकों को साथ आना चाहिए.

एकता और मूल संगठन की भावना बनी रहनी चाहिए

साल 2022 में शिवसेना में एक बड़ा राजनीतिक संकट आया, जब एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर पार्टी से अलग गुट बना लिया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और अब वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं. इस संदर्भ में दानवे ने कहा कि राजनीतिक बदलाव होते रहते हैं, लेकिन वैचारिक एकता और मूल संगठन की भावना बनी रहनी चाहिए.

एकता की उम्मीद करना कोई गलती नहीं

अंबादास दानवे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में हो, यह उनकी व्यक्तिगत भावना है लेकिन उससे भी ऊपर संगठन की मजबूती है. उन्होंने कहा, “एक शिवसैनिक होने के नाते मैं चाहता हूं कि शिवसेना फिर से एक मजबूत और संगठित पार्टी के रूप में उभरे. एकता की उम्मीद करना कोई गलती नहीं है.

यह भी पढ़ें : AI से बातचीत में मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा – “अगर दिल्ली मॉडल पूरे भारत में लागू हो जाए, तो शिक्षा में आ सकती है क्रांति!”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुणाल कामरा ने बॉम्बे HC का खटखटाया दरवाजा, अपने ऊपर दर्ज FIR को रद्द करने की मांग
Kunal Kamra Row : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले पर कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुणाल कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट से खार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

याचिका का उल्लेख किया जाएगा

कॉमेडियन कुणाल कामरा के वकील नवरोज सेरवाई और वकील अश्विन थूल द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस सारंग कोतवाल और एसएम मोदक की पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया जाएगा।

विवाद पिछले महीने शुरू हुआ था

कॉमेडियन कुणाल कामरा और डीप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच का विवाद पिछले महीने शुरू हुआ था जब स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने एक शो में महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बॉलीवुड के एक गाने की पैरोडी बनाकर एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियर पर व्यंग्य किया था। कुणाल कामरा की यह टिप्पणी साल 2022 में शिंदे द्वारा उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत और महा विकास आघाड़ी सरकार गिराने की घटना से जुड़ी थी।

पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो गया

आपको बता दें कि 23 मार्च 2025 को कुणाल कामरा ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद एकनाथ शिंदे गुट के शिवसैनिकों ने 24 मार्च को मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की जहां यह शो रिकॉर्ड हुआ था।

एफआईआर भी दर्ज कराई थी

वहीं शिवसेना कार्यकर्ताओं का दावा था कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे का अपमान किया और उन्होंने कुणाल कामरा की गिरफ्तारी की मांग की थी। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

तीन समन जारी किए

खार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(2) के तहत मामला दर्ज किया और कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीन समन जारी किए। कुणाल कामरा पांच अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसके अलावा जलगांव के मेयर नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यापारी ने भी कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुणाल कामरा की टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हम व्यंग्य समझते हैं
Kunal Kamra Controversy : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस बीच एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रया आई है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की तरफ से की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम व्यंग्य समझते हैं लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। साथ ही एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह कुणाल कामरा की टिप्पणी का विरोध करने के लिए मुंबई के एक स्टूडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन हर क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है।

सहयोग करने के लिए तैयार हैं

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालतों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

व्यंग्य को समझते हैं

वहीं मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुणाल कामरा ने केवल उनके बारे में ही नहीं बल्कि कई बड़े नेताओं के बारे में अपशब्द और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यंग्य को समझते हैं लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह सब किसी के खिलाफ बोलने के लिए सुपारी लेने जैसा है।

किसी को गलत कहना सही नहीं

एकनाथ शिंदे ने कहा किसी भी चीज का अर्थ बदल कर किसी को गलत कहना सही नहीं है। मेरी बात जाने दो कुणाल कामरा ने प्रधानमंत्री के बारे में सुप्रीम कोर्ट के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में भी कितना गलत बोला है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में भी अपमानजनक बातें कही हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कई उद्योगपतियों और मीडिया के खिलाफ भी बयान दिए हैं। कई एयरलाइंस ने कुणाल कामरा को बैन कर दिया है।

एक संवेदनशील व्यक्ति हूं : एकनाथ शिंदे

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि ऐसा व्यक्ति जो कानून व्यवस्था खराब करने का प्रयास कर रहा है उसके पीछे कौन है? जब एकनाथ शिंदे से सवाल किया कि एक तरफ सरकार सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाने की बात करती है और दूसरी तरफ उनके ही पार्टी के लोग जाकर स्टूडियो तोड़ देते हैं तो क्या यह विरोधाभास नहीं है? इस पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा देखिए मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूं। मैंने तो कुछ कहा भी नहीं न ही किसी एक्शन पर रिएक्शन दिया। मुझ पर भी कई आरोप लगे हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा मैं आरोपों का जवाब अपने काम से देता हूं। जनता ने उन लोगों को घर बैठा दिया जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाए थे लेकिन वे अब भी नहीं सुधर रहे हैं।

स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई थी

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि वे उस घटना का समर्थन नहीं करते जिसमें कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई थी। हालांकि उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं से जोड़ते हुए कहा यह उनकी भावनाएं हैं और सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। सामने वाले व्यक्ति को भी एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए नहीं तो क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।

यह भी पढ़ें : डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का कार्यभार संभाला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM फडणवीस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं
Kunal Kamra Controversy : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे पर तंज को लेकर कहा कि कुणाल कामरा को पता होना चाहिए कि चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं।

एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज ने महाराष्ट्र में बवाल खड़ा कर दिया है। वहीं शिवसेना के कार्यकर्ता तोड़फोड़ पर उतारू हैं। साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को अपमानित करने की कोशिश की वह गलत है। सीएम ने कहा हम इसकी निंदा करते हैं। ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

बदनाम करने की कोशिश की गई

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कुणाल कामरा को पता होना चाहिए विधानसभा चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं। आपको कॉमेडी व्यंग्य करने का अधिकार है लेकिन अगर जानबूझकर ऐसे बड़े नेताओं को अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था

बता दें कि कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। कुणाल कामरा ने कहा था पहले क्या हुआ शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई। एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गई। एक वोटर को नौ बटन दे दिए सब कन्फ्यूज हो गए। चालू एक जन ने किया था वो मुंबई में एक बढ़िया जिला है ठाणे वहीं से आते हैं। ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी आंखों में चश्मा हाय….एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुणाल कामरा की टिप्पणी से बवाल, शिवसैनिकों ने क्लब में की तोड़फोड़, 19 पर FIR दर्ज
Mumbai News : कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक टिप्पणी पर महाराष्ट्र में बवाल मच गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ उद्धव गुट कॉमेडियन के बचाव में दिखा। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गीत के परोडी वर्जन के सहारे एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था।

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। अधिक संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब पहुंचे और तोड़फोड़ की। कथित तौर पर कुणाल कामरा ने इसी क्लब में एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत की

कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में खार पश्चिम स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल क्लब में आयोजित एक लाइव शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

मामला दर्ज किया गया

वहीं शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य लोगों के खिलाफ हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं। पुलिस का कहना है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की।

वीडियो क्लिप भी साझा की

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान फिल्म दिल तो पागल है के एक मोडिफाइड गाना के सहारे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। कुणाल कामरा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप भी साझा की। कुणाल कामरा का इशारा साल 2022 में एकनाथ शिंदे द्वारा की गई बगावत पर था।

भयंकर परिणाम होते हैं

वहीं ठाणे से शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के का कहना है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा एक अनुबंधित कॉमेडियन हैं। कुणाल कामरा को सांप की पूंछ पर पैर नहीं रखना चाहिए था। एक बार जब नुकीले दांत निकल आएंगे तो भयंकर परिणाम होते हैं। म्हास्के ने आरोप लगाया कि कुणाल कामरा ने उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं। सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे पूरे देश में स्वतंत्र रूप से घूम नहीं सकें।

आलोचना करने का एहसास होगा

सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं। अगर हम आपका अनुसरण करने लगे तो आपको देश छोड़ना पड़ेगा। उनकी पार्टी के पास कोई नहीं बचा है इसलिए वह ऐसे लोगों को काम पर रख रहे हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब एकनाथ शिंदे की आलोचना करने का एहसास होगा।

एक प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं : संजय राउत

वहीं संजय राउत ने कहा कि कुणाल कामरा एक प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। कुणाल ने महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर एक पैरोडी गीत की रचना की। इससे एकनाथ शिंदे गुट नाराज हो गया और स्टूडियो में तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप