education pressure Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, तनाव मे आकर छात्रा ने की आत्महत्या
Kota News : राजस्थान के कोटा जिले से छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने की घटना कोई नई नहीं है। अधिकांश मामलों में आत्महत्या की वजह पढ़ाई का तनाव ही सामने आता है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने कहा कि कक्षा ग्यारह की एक छात्रा ने पढ़ाई के तनाव के कारण शनिवार पांच अप्रैल को छत के पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कोटा पुलिस के अनुसार छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कोटा पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।

आगे की पढ़ाई के लिए साइंस स्ट्रीम ली थी

कोटा पुलिस के मुताबिक प्रगति विहार की रहने वाली 17 साल की छात्रा ने आगे की पढ़ाई के लिए साइंस स्ट्रीम ली थी और वह कक्षा ग्यारह में पढ़ती थी। पुलिस ने कहा कि लड़की ने कथित तौर पर अपने घर में सुबह करीब 11.30 बजे आत्महत्या कर ली। घटना के समय लड़की की मां बाजार गई थी और बहन लाइब्रेरी में थी।

छत के पंखे से लटका पाया

छात्रा की मां जब बाजार से घर वापस लौटी तो उन्होंने लड़की को छत के पंखे से लटका पाया। परिवार के सदस्यों के मुताबिक लड़की का लक्ष्य मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रवेश परीक्षा देना था। हालांकि छात्रा ने तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया और स्कूल जाने के अलावा सेल्फ स्टडी भी कर रही थी।

मामला दर्ज कर लिया गया है

वहीं बोरखेड़ा सर्कल इंस्पेक्टर देवेश भारद्वाज ने कहा कि लड़की कथित तौर पर पढ़ाई के कारण अवसाद और तनाव में थी। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षक हैं और मध्य प्रदेश के कटनी में तैनात हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया अधिकारीयों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जारी है।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह गहरी मित्रता का सम्मान है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप