ED seize 21 crore from Arpita house Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पार्थ और अर्पिता की बढ़ी अवधि रिमांड, 14 दिन के लिए दोनों भेजे गए जेल
नई दिल्ली।  शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी की आज कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में ईडी की विशेष अदालत में पेशी हुई. न्यायाधीश ने दोनों को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. ईडी की रिमांड की अवधि आज ही समाप्त हो गई थी. वहीं सुनवाई के दौरान पार्थ चटर्जी के वकील ने जमानत की अर्जी देते हुए कोर्ट के समक्ष कहा कि इस घोटाले में पूर्व मंत्री को बलि का बकरा बनाया गया है।

पार्थ चटर्जी के वकील ने कहा की अगर पार्थ को जमानत दे दी जाती है तो वह विधायक पद से इस्तीफा देने पर भी विचार कर सकते हैं. सुनवाई के दौरान पार्थ के वकील ने कहा कि पार्थ चटर्जी एक साधारण व्यक्ति हैं, उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली है. यहां तक कि वह इस घोटाले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी को भी अच्छी तरह से नहीं जानते हैं. पार्थ के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ और उनके खिलाफ रिश्वत लेने के भी कोई सबूत नहीं है. इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए. तो वहीं, दूसरी ओर ED के अधिवक्ता ने कहा कि पार्थ चटर्जी एक पावरफुल व्यक्ति हैं. शिक्षक घोटाले में अब भी उनसे लंबी पूछताछ करनी है. इसलिए उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाई जाए. वहीं दोनों दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की रिमांड अवधि बढ़ा दी और दोनों को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

Arpita Mukherjee के 1 और घर से मिला गहने और पैसों का भंडार
नई दिल्ली।   पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से पैसा मिलने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. ईडी को उनके घर पर सर्च ऑपरेशन में एक दूसरे फ्लैट में लाखों रुपये और गहनों का खजाना मिला है. माना जा रहा है अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट में रुपये और सोने के गहने मिले हैं. फिलहाल ईडी ने बैंक से रुपये गिनने की और मशीनें मंगवायी हैं. इसके बाद पता चलेगा कि कितना रुपया है. संभावना है कि बहुत बड़ी संख्या में नोटो के बंडल हैं, इसलिए मशीनें मंगवाई गई हैं. ईडी ने बैंक से नोट गिनने के लिए पांच मशीनें मंगाई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्पिता के घर कितने रुपये हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के एक घर से लगभग 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे थे. इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी ने ईडी के सामने कई बातें कही हैं जिसमें पार्थ चटर्जी पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता ने कहा है कि पार्थ चटर्जी उनके घर में पैसे जमा करते थे और इसे “मिनी-बैंक” की तरह इस्तेमाल करते थे।

इस बीच इस पूरे मामले से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत काम करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, लेकिन सजा समय सीमा के अंदर मिलनी चाहिए. अगर कोर्ट इसपर सजा देता है तो पार्टी भी इसपर कार्रवाई करेगी. ममता बनर्जी ने कहा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है लेकिन  मैं अपने खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान की आलोचना करती हूं।