Earthquake in Maharashtra Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महाराष्ट्र के हिंगोली में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
Maharashtra Earthquake : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11:26 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई. इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था.

कुछ दिन पहले भी महसूस हुए थे झटके

यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले हिंगोली के साथ-साथ परभणी और नांदेड़ जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. फिलहाल शनिवार को आए भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

गुरुवार को हिंगोली, परभणी और नांदेड़ जिलों में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा था. अधिकारियों के मुताबिक, तड़के 1:37 बजे से सुबह 3:23 बजे के बीच रिक्टर स्केल पर 3.6 से 4.6 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे. इन सभी झटकों का केंद्र हिंगोली जिले के वसमत तालुका का शिरली गांव था.

रिक्टर स्केल पर कैसे मापी जाती है तीव्रता?

आपको बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है. 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर का सामान अपनी जगह से गिर सकता है. 5 से 5.9 तीव्रता होने पर भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकते हैं. 6 से 6.9 तीव्रता के भूकंप में इमारतों की नींव प्रभावित हो सकती है. 7 से 7.9 तीव्रता में इमारतें गिरने का खतरा रहता है, जबकि 8 से 8.9 तीव्रता के भूकंप में सुनामी और व्यापक तबाही की आशंका होती है. 9 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप सबसे विनाशकारी माने जाते हैं.

क्यों आते हैं भूकंप?

धरती के भीतर मौजूद सात प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें लगातार अपनी जगह बदलती रहती हैं. जब इन प्लेटों के बीच टकराव या घर्षण होता है, तो ऊर्जा निकलती है और भूकंप आता है. भूकंप के कारण जनजीवन प्रभावित होता है और कई बार इमारतों के गिरने से भारी नुकसान भी होता है.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र में एक ही रात 4 बार कांपी धरती, परभणी-नांदेड-हिंगोली में भूकंप के झटके
Maharashtra Earthquake : महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. खास बात यह रही कि एक ही रात में चार बार धरती कांपी, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई. कई वर्षों में यह पहली बार है, जब इतनी कम अवधि में लगातार चार भूकंप दर्ज किए गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली.

जानकारी के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1:37 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई. इसके बाद रात 2:15 बजे 3.6, 2:17 बजे 3.9 और 3:23 बजे 4.01 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. इन भूकंपों का असर हिंगोली, नांदेड और परभणी के कई इलाकों में देखा गया.

कई मकानों में दरारें आने की घटनाएं

पहले भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के पांगरा शिंदे गांव के दक्षिण में स्थित था. इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई. वहीं, दूसरे और तीसरे झटकों का केंद्र पांगरा शिंदे गांव के पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित काकड़धाबा गांव के पास रहा. इन दोनों भूकंपों की गहराई भी 10 किलोमीटर मापी गई.

प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को भी इसी क्षेत्र में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके बाद जुलाई में एक बार फिर लगातार झटके महसूस किए गए हैं. इस बार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई जगहों पर मकानों की दीवारों में दरारें पड़ने और प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.

घटना के बाद जिला प्रशासन और छत्रपति संभाजीनगर स्थित एमजीएम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्रीनिवास एस. औंधकर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें– न छाता, न रेनकोट… मां ने लगाया ऐसा दिमाग कि वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहला महाराष्ट्र, रिक्टर स्केल इतनी रही तीव्रता
Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरूवार सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई. साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी आज सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए.

महाराष्ट्र और अरूणांचल में आया भूकंप

महाराष्ट्र के हिंगोली में गुरूवार सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई. साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी आज सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक गुरुवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहली बार भूकंप के तेज झटके करीब 1 बजकर 49 मिनट  पर महसूस किए. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर  3.7 तीव्रता थी. वहीं भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 27.38 और देशांतर 92.77 पर स्थित था.

Earthquake: क्यों आता है भूकंप?

जानकारी के अनुसार पृथ्वी की बाहरी सतह सात प्रमुख और कई छोटी पट्टियों में विभाजित होती है. इसमें 50 से 100 किलोमीटर तक की मोटाई की परतें लगातार घूमती रहती हैं. इसके नीचे एक तरल पदार्थ लावा होता है, जिस पर ये प्लेटें तैरती रहती हैं. यही प्लेटें जब आपस में टकराती हैं तो इससे जो ऊर्जा निकलती है, उसे भूकंप कहते हैं.

Earthquake: कैसे मापा जाती है भूकंप की तीव्रता

भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल से मापी जाती है. रिक्टर स्केल को रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल भी कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप की तीव्रता को इसके केंद्र एपीसेंटर से मापा जाता है. भूकंप जब आता है तो जमीन के अंदर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है. इसी तीव्रता से भूकंप के झटके का अंदाजा लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi: PM मोदी ने स्टार्टअप महाकुंभ का किया उद्घाटन, बोले- 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए