DTC Buses Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भाजपा सरकार ने डीटीसी बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य कर गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक मारा – सौरभ भारद्वाज
Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में विभिन्न राज्यों की रहने वाली गरीब महिलाओं से डीटीसी बसों में मुफ्त सफर का हक छीनने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है. “आप” दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने डीटीसी बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य कर गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक मारा है. जब दिल्ली में रह रही हर महिला डीटीसी में मुफ्त सफर कर रही थी तो पिंक कार्ड की क्या जरूरत थी? एक साल बाद ही भाजपा सरकार ने की यूपी, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की महिलाओं से अपनी नफरत को सामने ला दिया है, उन्होंने कहा कि जिस योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं थी, अब उसमें दलालों और अफसरों की चांदी कटेगी. आखिर रेखा गुप्ता सरकार पिंक कार्ड बनाने के लिए जनता का पैसा क्यों बर्बाद कर रही है?

दिल्ली में महिलाओं के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता एक नया मजाक कर रही हैं. उनका कहना है कि अब महिलाओं को पिंक टिकट की जगह पिंक कार्ड दिया जाएगा. अब तक उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा या कहीं से भी आकर दिल्ली में रहने वाली कोई भी महिला बस में चढ़ती थी, तो उसे एक मुफ्त पिंक टिकट दे दी जाती थी, जिससे वह आसानी से सफर कर लेती थी. लेकिन अब यह व्यवस्था थोपी जा रही है कि महिलाओं को एक पिंक कार्ड बनवाना पड़ेगा.

सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर आरोप लगाया

सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि भाजपा सरकार पिंक कार्ड बनाने का यह खर्चा क्यों करना चाहती है? कौन सी महिला यह कार्ड बनवा पाएगी और कौन नहीं, इसके बारे में सरकार ने कुछ नहीं बताया है, उन्होंने कहा कि कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली के आधार कार्ड की मांग की जाएगी, जबकि दिल्ली में रहने वाली बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वांचल की लाखों महिलाओं के पास आज भी उनके मूल राज्यों का ही आधार कार्ड है. क्या भाजपा सरकार उन गरीब पूर्वांचलियों को उनके इस हक से बेदखल करने के लिए सीधा षड्यंत्र रच रही है?

सौरभ भारद्वाज ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि एक मुफ्त टिकट में भ्रष्टाचार कैसे हो सकता है, यह समझाया ही नहीं जा रहा है. टिकट के एवज में बस कंडक्टर को कुछ नहीं मिलता क्योंकि कंडक्टरों को तय वेतन मिलता है और प्राइवेट बसों को भी प्रति किमी के हिसाब से भुगतान किया जाता है. टिकटों के हिसाब से सरकार किसी को भुगतान करती ही नहीं है. जिस काम में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश ही नहीं थी, उसके अंदर भाजपा ने भ्रष्टाचार के नए तरीके पैदा कर दिए हैं.

पिंक कार्ड प्रक्रिया पर सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब एक काम मुफ्त में चल रहा था, तो भाजपा सरकार बेवजह एक कार्ड बनाने वाली निजी कंपनी को ठेका देकर उसे फायदा क्यों पहुंचाना चाहती है? एक गरीब महिला कहां जाकर अपने कागजात देगी और यह झंझट क्यों पैदा किया जा रहा है? अब महिलाओं को पिंक कार्ड लेने के लिए जगह-जगह जाना पड़ेगा और दलालों की मदद लेनी पड़ेगी. एसडीएम और डीएम कार्यालयों का हाल यह है कि वहां एक आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी 5000 रुपए देने पड़ते हैं, तो इस पिंक कार्ड को बनवाने के लिए दलाल पता नहीं कितना पैसा वसूलेंगे. इसके बाद अधिकारियों की मर्जी होगी कि वे किसका कार्ड बनाएंगे और किसका नहीं.

भाजपा पर हक छीने का आरोप लगाया

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर सिर्फ गरीब पूर्वांचलियों के हक को मारने के लिए ऐसे षड्यंत्र करती है. भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए. बेवजह एक कार्ड बनाने वाली प्राइवेट कंपनी को नया काम-धंधा देने और उसे फायदा पहुंचाने के लिए यह काम किया जा रहा है. इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, जबकि वास्तव में यह एक शर्मनाक हरकत है जिसके जरिए सीधे तौर पर लोगों का हक छीना जा रहा है.

ये भी पढ़ें – कुवैत ने मार गिराए तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल्स विमान, सुरक्षित निकले सभी एयरक्रू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली सरकार की 150 नई इलेक्ट्रिक AC बसों में 3 दिन तक सभी यात्री कर सकेंगे फ्री में सफर
New Delhi: राजधानी दिल्ली के लाखों यात्रियों को सरकार परिवहन के मामलें में एक नया तोहफा लोगों को दिया है। सरकार ने आज से सड़क पर इलेक्ट्रिक बसें उतार दिया है। बता दें दिल्ली की सड़कों पर DTC की 150 इलेक्ट्रिक AC बसें सरकार ने उतारी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आज हरी झंडी दिखा दी है। इन बसों में बता दें तीन दिनों तक सफर मुफ्त में होगा उसके बाद पुरुषों के लिए एसी बसों वाला किराया लागू कर दिया जाएगा। महिलाओं के लिए इसका भी सफर मुफ्त ही रहेगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि इस तरह की दो हजार बसें जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर उतारी जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के  परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी नई इलेक्ट्रिक एसी बस की यात्रा करते हुए राजघाट पहुंचे। बता दें इससे पहले जनवरी में सीएम केजरीवाल ने दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि केजरीवाल ने दिल्ली को लोगों से उन बसों को वैसे ही इस्तेमाल करने को कहा जैसे लोग अपने घर में नए टीवी, फ्रिज या कार के साथ करते हैं। बता दें ये बसें चलने में तो आरामदेह हैं ही इसके साथ  बैटरी से चलने के कारण प्रदूषण भी नहीं फैलाएंगी।

इलेक्ट्रिक बस में सुविधाएं

बता दें इन 150 नयी बसों के अंदर CCTV Camera, GPS , 10 पैनिक बटन और दिव्यांगों के लिए रैंप मौजूद हैं। मुंडेला कलां, राजघाट और रोहिणी सेक्टर-37 में तीन डिपो पूरी तरह से विद्युतीकृत हो चुके है। इसके साथ इन सभी बसों को यहीं पर रखा जाएगा।