DGCA Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बारामती क्रैश के बाद शिंदे और शिवसेना का बड़ा फैसला, VSR प्लेन के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगाई रोक
Maharashtra News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के विमानों का उपयोग न करने का फैसला लिया है. यह निर्णय उस विमान दुर्घटना के बाद लिया गया है, जिसमें अजित पवार की मृत्यु हुई थी.

बताया जाता है कि हादसे के समय अजित पवार दिल्ली स्थित VSR कंपनी के Learjet 45XR (VT-SSK) मॉडल में सवार थे. विमान में उनके साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे. 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में विमान रनवे पर लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और खुले मैदान में क्रैश होकर आग की लपटों में घिर गया. विमान में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

VSR के चार एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड

इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR के चार एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड कर दिया। DGCA ने यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए विशेष ऑडिट और निगरानी में मिली गंभीर खामियों के आधार पर की.

उपमुख्यमंत्री और शिवसेना की ओर से लिया गया यह फैसला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और भविष्य में किसी भी जोखिम को रोकने के उद्देश्य से किया गया है.

ये भी पढ़ें – http://होली से पहले यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, फरवरी का वेतन 28 फरवरी को मिलेगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

इथियोपिया में फटा 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी, दिल्ली तक आई आंच, कई उड़ाने रद्द
Ethiopia Volcano Burst : इथियोपिया में 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी अचानक फट गया है। ज्वालामुखी (हायली गुब्बी) के विस्फोट से धुए का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक दिखाई दिया। धुंआ लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैला। जिस कारण से DGCA ने कई उड़नों को लेकर अलर्ट जारी किया। बता दें कि विस्फोट से राख और सल्फर डाइऑक्साइड गैस SO₂ करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई।

किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत

बता दें कि यह काफी पुराना और शांत ज्वालामुखी था। अचानक आए विस्फोट से प्राकृतिक आपदा का सकंट डरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्वालामुखी के फटने से किसी की मौत नहीं हुई है। यमन और ओमान सरकार ने लोगों को अलर्ट रहने की हिदायतें दी है। खासकर उन लोगों को जिन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है।

राख बादल को लेकर विशेषज्ञों की राय

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले यह राख राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर से होते हुए धीरे-धीरे राख बादल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बड़े हिस्सों में फैल गई। विशेषज्ञों ने बताया कि राख बादल जमीन से 25,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर है। इसलिए लोगों की सेहत को खतरा नहीं है।

देरी से चल रही कई फ्लाइट्स

इस बादल राख के कारण एअर इंडिया ने अपनी 11 उड़ानें कैंसिल कर दी थी। एक्सपर्ट्स ने बताया था कि बादल राख की ऊंचाई ज्यादा थी इसलिए आम लोगों पर इसका असर कम हुआ है। ज्वालामुखी की राख के कारण 25 नवंबर की रात 1 बजे से शाम 6 बजे तक 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हैं, वहीं 12 इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।

DGCA ने जारी की एडवाइजरी

DGCA ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अगर किसी विमान को राख के संपर्क में आने का जरा भी संदेह हो, जैसे इंजन की परफॉर्मेंस में गड़बड़ी, केबिन में धुआं या बदबू तो एयरलाइन को इसकी जानकारी तुरंत देनी होगी। अगर राख हवाईअड्डे के संचालन को प्रभावित करती है, तो संबंधित एयरपोर्ट को रनवे, टैक्सीवे और एप्रन की तुरंत जांच करनी होगी।

ये भी पढ़ें- ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’, अपने संबोधन में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद बड़ा फैसला, चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक
Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ के गौरीकुंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद चार धाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.

उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद चारधाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यूकाड़ा और डीजीसीए ने अगले आदेश तक इस सेवा को स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं.

मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए

हेलीकॉप्टर की दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि प्रदेश में  हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए.

उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी. यह समिति राज्य में अब तक हुए हेलीकॉप्टर हादसों की विस्तृत जांच करेगी. रविवार को हुए हादसे के साथ-साथ ही पुरानी घटनाएं भी जांच के दायरे में लाई जाएगी. समिति हर घटना के कारणों का गहराई से जांच करेगी और यदि किसी व्यक्तियों या संस्था की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी. सीएम ने कहा कि राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाएं तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था

बता दें कि हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था. गौरीकुंड के धुरी खर्क के पास जंगल में क्रैश हो गया. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार सुबह पांच बजे के करीब हुआ. हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविशन का बताया जा रहा है। गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है.

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसा, तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या मौसम? ब्लैक बॉक्स से सुलझेगा रहस्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जेवर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग की DGCA ने नहीं दी मंजूरी, 30 नवंबर को उतरेंगे प्‍लेन
Jewar International Airport: ग्रेटर नोएडा के जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर आज विमान की लैंडिंग की टेस्टिंग होनी थी। जो कि अब 15 नवंबर की जगह 30 नवंबर से होगी। बताया जा रहा है कि डीजीसीए से अभी विमान लैंडिंग टेस्टिंग की अनुमति नहीं मिली है।

आपको बता दें कि डीजीसीए ने यापल (यमुना इंटरनैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड) को कहा है कि अभी लैंडिंग की जरूरत नहीं है। अब सीधे 30 नवंबर को लैंडिंग कराई जाए। जिसें पूरे क्रू मेंबर्स के साथ एयरपोर्ट का ट्रायल फुल मोड में किया जाएगा।

3900 मीटर लंबा रनवे

विमानों लैंडिंग टेस्टिंग में हर दिन तीन विमानों की लैंडिंग कराई जानी थी। लैंडिंग शुरू होने के बाद हर दिन रनवे की रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा जाएगा। फिलहाल, 3900 मीटर लंबा रनवे, एक टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर तैयार किया जा रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग में फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे 95% तक पूरा करने का दावा किया गया है। जिसमें कि रनवे तैयार हो गया है। पिछले कुछ दिनों में रनवे के ऊपर से होते हुए कई विमान गुजरे भी हैं।

बताया जा रहा है कि एयरपोट पर कैट एक और कैट तीन उपकरण स्थापित हो चुके हैं। जो कि  कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं।

जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर आज पहली बार विमान की लैंडिंग की टेस्टिंग होनी थी। जिसको डीजीसीए से अनुमति न मिलने पर बदल कर 30 नवंबर तारीख टेस्टिंग के लिए निरधारित की गई है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बोले, “देश को आजादी दिलाने में आदिवासी समाज का…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एविएशन सेक्टर में नई भारतीय एयरलाइन उड़ने को तैयार, DGCA ने फ्लाई 91 को दिया AOC सर्टिफिकेट
DGCA AOC To Fly91:

भारत के एविएशन सेक्टर में एक नया खिलाड़ी सामने आ रहा है l डायरेक्टोरेट (DGCA AOC To Fly91) जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने नई एयरलाइन फ्लाई 91 को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट दे दिया है l कंपनी ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट पर दे दी है और अब जल्द ही आकाश में भारत की ये नई एयरलाइन उड़ान भरते दिखेगी l

एक साल पहले मिली फ्लाई 91 को एयरलाइन शुरू करने की मंजूरी

पूर्व में भारतीय बाजार में ऑपरेट करने वाली किंगफिशर एयरलाइंस के (DGCA AOC To Fly91) सीनियर एक्जीक्यूटिव मनोज चाको के वेंचर ‘जस्ट उड़ो एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ को एयरलाइन शुरू करने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) की मंजूरी मिली थी l फ्लाई 91 को पिछले साल अप्रैल में FLY91 ब्रांड नाम के तहत ये परमिशन मिली थी l अब एक साल बाद कंपनी को डीजीसीए से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट भी मिल गया है जिसके बाद ये आकाश में पंख फैलाने के लिए तैयार है l

यह भी पढ़ें-http://मंत्री बनते ही बदले ओम प्रकाश राजभर के तेवर, बोले- डीएम, SP में मुझे फोन करने की पावर नहीं

The wait is finally over!

4yrs of hard work & dedication by FLY91 team has paid off. We are proud to have received air operating certificate from @DGCAIndia

We thank Hon'ble Minister @JM_Scindia; @MoCA_GoI & DGCA for believing in our vision & supporting us through this journey. pic.twitter.com/saNDN6tr60
— fly91.in (@fly91_IN) March 6, 2024

फ्लाई 91 का कोड होगा IC

फ्लाई91 ने 2 मार्च को गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोपा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी l इसने अपने कोड के रूप में  ‘IC’ को चुना है l इसका इस्तेमाल एक बार इंडियन एयरलाइंस ने किया था जो 1953 से 2011 तक ऑपरेट होती थी जब इसका एयर इंडिया में विलय हो गया l

Big reveal: FLY91 is officially IC

I see a new Bharat through the wings of FLY91  We're not just an airline; we're a bridge connecting the vast and vibrant landscapes of Bharat.

Fly with us, as we see a new Bharat together  #BharatUnbound #ConnectingBharat #FLY91IC pic.twitter.com/j5J6TIlBJU
— fly91.in (@fly91_IN) March 2, 2024

टियर 2 और टियर 3 शहरों को टार्गेट कर रही फ्लाई 91

हाल ही में एयरलाइन ने टेस्ट फ्लाइट्स या साबित करने वाली उड़ानें सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं l एयरलाइन पूरे भारत में टियर 2 और टियर 3 शहरों को टार्गेट करके चल रही है l अपनी टेस्ट फ्लाइट्स की सफलता के जरिए एयरलाइन ने AOC को सुरक्षित कर लिया था जिसके बाद ये सर्टिफिकेट इन्हें दे दिया है l ये एक गोवा बेस्ड एयरलाइन है जिसने अपनी पहली ATR 72-600 फ्लाइट मोपा एयरपोर्ट से संचालित की थी और इसे वॉटर कैनन से इस हवाई अड्डे पर सैल्यूट दिया गया था l

UDAN के तहत रूट भी बांटे जा चुके- DGCA

डीजीसीए के बयान में कहा गया है कि फ्लाई 91 एयरलाइन को सरकार की रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (UDAN) के तहत रूट का पहला सेट पहले ही आवंटित किया जा चुका है l UDAN के तहत एयरलाइन महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ और लक्षद्वीप में अगत्ती को जोड़ेगी l

क्या है AOC जो डीजीसीए ने फ्लाई 91 को दिया

एयर ऑपरेटर का सर्टिफिकेट एक ऑथराजेशन होता है जिसके जरिए किसी भी ऑपरेटर को कमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट ऑपरेशंस शुरू करने की मंजूरी मिलती है l ये कमर्शियल फ्लाइट या ऑपरेशन्स शुरू करने के लिए अनिवार्य होता है l

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

DGCA के प्रस्तावित नए नियमों से पायलटों को होगी सुविधा : ज्योतिरादित्य सिंधिया
New Delhi : भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पायलटों की थकान की समस्या से निपटने के लिए प्रस्तावित नए नियम पायलटों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था स्थापित करने में सहायता करेंगे। नए नियमों में पायलटों की फ्लाइट ड्यूटी की अवधि कम करने का प्रस्ताव है।

आराम की अवधि 36 घंटे है

सिंधिया ने कहा कि पायलट की थकान की समस्या को देखते हुए नागरिक उड्डयन आवश्यकता पर गौर किया गया है। डीजीसीए सुनिश्चित करना चाहता है कि पायलटों को 48 घंटों का न्यूनतम साप्ताहिक आराम दिया जाए। फिलहाल आराम की अवधि 36 घंटे है।

सीएआर में बदलाव पर कई सुझाव मिले हैं

नागर विमानन महानिदेशालय ने नवंबर 2023 में उड़ान के चालक दल के सदस्यों की सेवा के नियमों में बदलाव प्रस्तावित किए। इसके तहत सीएआर में ड्यूटी अवधि, उड़ान ड्यूटी अवधि, उड़ान समय सीमाएं और निर्धारित आराम अवधि से संबंधित बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। मसौदा प्रस्ताव पर जनता से प्रतिक्रिया मांगी गई थी। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि नियामक को सीएआर में बदलाव पर कई सुझाव मिले हैं।

न्यूनतम साप्ताहिक आराम दिया जाए

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पायलटों की थकान की समस्या से निपटने के लिए प्रस्तावित नए नियम पायलटों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था स्थापित करने में मदद करेंगे। डीजीसीए सुनिश्चित करना चाहता है कि पायलटों को 48 घंटों का न्यूनतम साप्ताहिक आराम दिया जाए। फिलहाल, आराम की अवधि 36 घंटे है। डीजीसीए ने नवंबर 2023 में उड़ान के चालक दल के सदस्यों की सेवा के नियमों में बदलाव प्रस्तावित किए।

यह भी पढ़ें – भारत-ब्रिटेन रक्षा उद्योग संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से लंदन जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सर्वे में Airline Company की मनमानी आई सामने, कदाचार का भी आरोप
Airline Company: देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र जुड़ा एक हालिया सर्वेक्षण में एक चिंताजनक बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 में से 9 यात्रियों का मानना ​​​​है कि भारतीय एयरलाइंस पिछले 24 महीनों में कंफर्ट माहौल उपलब्ध कराने से समझौता कर रही हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि 88% उत्तरदाताओं को पिछले दो वर्षों में अपनी उड़ानों के दौरान एक या अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब यात्रियों से उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछा गया। सबकी अलग-अलग प्रतिक्रिया थी।

Airline Company: खाने-पीने को लेकर भी की शिकायत

सर्वे में 39% लोगों ने भोजन और मनोरंजन सहित उड़ान सेवाओं को असंतोष का एक महत्वपूर्ण कारण बताया। इसके अलावा, 35% उत्तरदाताओं ने बोर्डिंग और चेक-इन प्रक्रियाओं के साथ-साथ सामान प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की सूचना दी, जबकि 9% ने उड़ान के अंदर और हवाई अड्डे पर एयरलाइन कर्मचारियों के व्यवहार के साथ समस्याओं का हवाला दिया।

Airline Company: बोर्डिंग से किया गया वंचित

सर्वे में कुछ लोगों ने बताया कि एयरलाइन काउंटर पर कुछ मिनटों की देरी से पहुंचने के कारण उन्हें बोर्डिंग से वंचित कर दिया जाता है। जिसके बाद उन्हें अगली उड़ान के लिए काफी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के लिए एयरलाइन के टिकट काउंटर पर ले जाया जाता है। सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है, “एयरलाइंस द्वारा ओवरबुकिंग करना और कुछ मिनटों की देरी से आने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से इनकार करना एक आम समस्या थी, साथ ही ऐसे कई मामलों में कर्मचारियों का अभद्र व्यवहार भी रिपोर्ट किया गया था।”

Airline Company: कंपनी पर कदाचार का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया है, “कुछ यात्रियों ने कुछ एयरलाइनों द्वारा किए गए कदाचार की ओर भी इशारा किया, जहां कुछ मिनट की देरी से पहुंचने वालों को टिकट काउंटर पर खुद को फिर से बुक करने के लिए कहा जाता था, जिससे उसी दिन की बुकिंग के लिए एयरलाइन को अधिक पैसे का भुगतान करना पड़ता था।”

ये भी पढ़ें- Supreme Court ने शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे की मांग वाली याचिका की खारिज

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Airline कंपनी को Rule Violation करना पड़ा महंगा, जुर्माने सहित Training Centre Suspend
Training Centre Suspend: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने साल 2023 में एयरलाइंस संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए एयरलाइन कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। डीजीसीए ने कहा कि कार्रवाई में एयर इंडिया के approved प्रशिक्षण संगठन को निलंबित करना और विभिन्न गैर-अनुपालनों के लिए एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस पर वित्तीय जुर्माना भी शामिल है। निदेशालय ने बुधवार को कहा कि साल 2023 के दौरान एयरलाइंस द्वारा उल्लंघन 77% बढ़ गया है।

Training Centre Suspend: अलग-अलग साल के लिए कार्रवाई

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि उसने कैलेंडर वर्ष  2023 में 542 मामलों पर कार्रवाई की, जबकि 2022 में 305 मामलों पर कार्रवाई की गई। डीजीसीए ने जानकारी देते हुए कहा, “..निगरानी के निष्कर्षों के परिणामस्वरूप अनुपालन न करने वाले कर्मियों, एयरलाइंस और अन्य ऑपरेटरों पर कार्रवाई की गई। डीजीसीए ने एक बयान में कहा, वर्ष 2023 में कुल 542 मामले में कार्रवाइयां की गईं, जिसमें वर्ष 2022 के लिए की गई 305 कार्रवाइयों की तुलना में 77% की वृद्धि देखी गई।

Training Centre Suspend: 2 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

एयरलाइंस कंपनी पर कार्रवाई को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रलाय ने कहा कि 2022 में लगाए गए 1.9 करोड़ रुपये के वित्तीय दंड के मुकाबले उल्लंघन के लिए 2.75 करोड़ रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया गया। आगे उन्होंने कहा, “गलती करने वाले पायलटों/केबिन क्रू, एटीसीओ (हवाई यातायात नियंत्रक), गैर-अनुसूचित एयरलाइनों, उड़ान प्रशिक्षण संगठनों और हवाई अड्डा ऑपरेटरों पर भी कार्रवाई की गई।” बता दें कि एयरलाइन नियमों के अनुपालन को लागू करने के लिए डीजीसीए ने कार्रवाई कर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: DGP की अर्जी पर SC ने Transfer पर लगाई रोक

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोके DGCA: दिल्ली महिला आयोग
दिल्ली महिला आयोग ने विमान में दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरुक बनाने के लिए कहा गया है।

ये सब कहा आयोग ने

आयोग ने महानिदेशालय को लिखे पत्र में कहा है कि उसने हाल के महीनों में विमानों में दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर गौर किया है। ऐसी घटनाएं यात्रियों के लिए बेहद अप्रिय और कष्टादायी होती हैं। आयोग ने कहा, “हाल में दो विमानों में यात्रियों द्वारा उत्पीड़न और दुराचार के मामले मीडिया में आए हैं। एक मामला 26 नवंबर, 2022 को सामने आया, जिसमें न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 70 वर्षीय एक महिला को गुप्तांग दिखाया और उन पर पेशाब किया। छह दिसंबर 2022 को सामने आए दूसरे मामले में पेरिस से नयी दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक व्यक्ति ने एक महिला यात्री की सीट पर पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में आरोपी व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में थे।”

DGCA को जारी किया नोटिस

आयोग ने कहा कि उसने इन घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीसीए को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें इन घटनाओं में उसके द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है। इसके अलावा आयोग ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए डीजीसीए द्वारा विमानन कंपनियों को जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी मांगी है। आयोग ने डीजीसीए को जारी दिशा-निर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरुक बनाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi: DGCA अधिकारी और उनकी पत्नी ने अपने घर पर की आत्महत्या

DGCA 400 टेक्निकल कर्मियों की होगी भर्ती, दफ्तरों की संख्या भी बढ़ेगी
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की योजना अगले एक-दो साल में 400 तकनीकी कर्मियों की भर्ती कर इनकी संख्या 1,100 करने और कार्यालयों की संख्या बढ़ाकर 19 करने की है। DGCA के प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि नियामक सुरक्षा निरीक्षण क्षमताओं को मजबूत कर रहा है।

कुमार लगभग चार साल तक इस पद पर सेवा करने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल को उतार-चढ़ाव से भरपूर बताया, जिसमें विमानन सुरक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए और DGCA को स्पाइसजेट के मामले में इंजन व सुरक्षा को लेकर व अन्य कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

55वां स्थान किया हासिल

भारत ने विमानन सुरक्षा निगरानी रैंकिंग में 112वें स्थान से बड़ी छलांग लगाते हुए 55वां स्थान हासिल किया है। कुमार ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि देश की विमानन सुरक्षा निगरानी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और डीजीसीए ने अपने वार्षिक निगरानी कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा बिंदुओं की जांच, निरीक्षण या रात्रि निगरानी की।”

संख्या 14 से बढ़ाकर 19 की जाएगी

इस समय DGCA में लगभग 1,300 कर्मी हैं, जिनमें 700 तकनीकी कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो साल में तकनीकी कर्मियों की संख्या में 400 की और वृद्धि हो सकती है… साथ ही विभिन्न स्थानों पर DGCA के कार्यालयों की संख्या 14 से बढ़ाकर 19 की जाएगी। कार्यकाल के बारे में पूछने पर 1989 के हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कुमार ने कहा कि उनका कार्यकाल उतार-चढ़ाव भरा रहा।

ये भी पढ़ें : DGCA Guidelines: वन्यजीवों के गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर, ताकि बर्ड हिट का खतरा कम हो