Devotee Sangat Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

360 साल बाद श्री आनंदपुर साहिब में फिर इतिहास रचेगा! गुरु तेग बहादर जी के शहीदी समागम को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान
360th Foundation Day : सलिए गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी गुरु साहिबानों ने नए-नए नगर बसाए अथवा छोटे-छोटे गांवों को आबाद कर नगरों में परिवर्तित किया. 19 जून 1665 को हिंद दी चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी ने बाबा गुरदित्ता जी से श्री आनंदपुर साहिब की भूमि प्राप्त की थी. पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब की 360वीं स्थापना दिवस पर समस्त संगत और जनसमूह को बधाई दी हैं.

वीआईपी सड़क का नाम बदला

स बैंस ने बताया कि हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस वर्ष 2025 में श्री आनंदपुर साहिब में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब को जाने वाली “बाबा जुझार सिंह मार्ग” रखने का प्रस्ताव नगर परिषद द्वारा पारित किया गया है. उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की सेवा का अवसर मिला है. इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु पंजाब सरकार व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है.

गुरु तेग बहादर की 350वें शहीदी दिवस

उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और संगत की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिसके लिए गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि शहीदी समागम नवंबर माह में आयोजित किए जाएंगे और पंजाब सरकार द्वारा इन आयोजनों को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा. इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों संगतों के पहुंचने की संभावना है.

सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है कि श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समागम के दौरान सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, जिसे हम श्रद्धा और सेवा की भावना से निभाएंगे. गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब की 360वीं स्थापना दिवस पर समस्त संगत को हार्दिक बधाई दी.

यह भी पढ़ें : अब सिर्फ 15 दिन में मिलेगा वोटर ID! चुनाव आयोग की नई व्यवस्था से घर बैठे ट्रैक करें हर अपडेट – जानिए कैसे?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप