Delhi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली-नोएडा में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव का अलर्ट जारी
Delhi Noida Heat Wave : दिल्ली-एनसीआर में चल रही तेज गर्मी ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, अगले छह दिनों तक एनसीआर में हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा।

नींद और आराम दोनों में परेशानी

अधिकतम तापमान लगातार लगभग 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। रात में तापमान कम न होने के कारण लोगों को नींद और आराम दोनों में परेशानी हो रही है।

22 मई को भी गर्मी से राहत नहीं

आईएमडी के अनुसार, 21 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन दोपहर और शाम को तेज सतही हवाओं के साथ हीट वेव की संभावना है, जबकि रात को भी ‘वार्म नाइट’ की स्थिति बनी रहेगी। 22 मई को भी गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

45 डिग्री तापमान रहने का अनुमान

23 और 24 मई को भी तापमान 45 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है। दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। 25 और 26 मई को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

विशेष चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पतालों को अतिरिक्त बेड तैयार रखने, हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड और विशेष चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

धूप में सिर ढककर रखने की अपील

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की गई है।

दिन-रात में सता रही गर्मी, शाम को भी राहत नहीं

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले कई दिनों तक एनसीआर में गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन और रात दोनों समय बढ़ती गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं और हालात आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट से उमर खालिद को बड़ी राहत, तीन दिन की मिली अंतरिम जमानत, दिल्ली दंगों से जुडे़ हैं तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया गांधी समाधि पर जाकर हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति
Delhi News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक हुए। उनके साथ पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम न्यायपालिका का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई हैं कि हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम पूर्ण निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आज मनीष सिसोदिया और अन्य साथियों के साथ राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। मेरी बापू से यही प्रार्थना है कि उनके दिखाए ‘सत्याग्रह’ के मार्ग पर चलने के हमारे संकल्प को वे सदैव शक्ति दें। मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से, सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम पूर्ण निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामला अदालत का है। हम अदालत का बहुत सम्मान करते हैं। हम अपने देश की न्याय प्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं, क्योंकि इसी न्याय प्रणाली और न्यायपालिका ने हमें बेल दिलवाई और आरोप मुक्त किया है। आज हम लोग अगर आजाद घूम रहे हैं, तो हमारी न्याय प्रणाली की वजह से ही घूम रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई हैं, जिनकी वजह से हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। वे सभी हमने जज साहिबा को लिखी चिट्ठी में बयां कर दिए हैं।

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बापू समाधि पर नतमस्तक होने के बाद एक्स पर कहा कि मंगलवार को राजघाट जाकर पूज्य बापू की समाधि पर अरविंद केजरीवाल के साथ नतमस्तक हुआ। महात्मा गांधी जी ने हमें हमेशा सत्य के रास्ते पर अडिग रहने और सत्य के लिए आत्मबल के साथ सत्याग्रह करने की प्रेरणा दी है। आज उसी मार्ग पर चलने का संकल्प और मजबूत हुआ।

ये भी पढ़ें : ‘खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे’, IPS अजयपाल शर्मा को जहांगीर खान ने दी धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी, IMD ने अगले दो दिनों तक राहत से किया इनकार
Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का असर जारी है और अगले दो दिनों तक इसमें किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है. तापमान सामान्य से लगातार ऊपर बना हुआ है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा.

दो दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं

कई इलाकों में तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. IMD ने हीटवेव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि 28 अप्रैल के बाद पूर्वी हवाओं के प्रभाव से हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव

आज के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने का भी अनुमान हैय

राजधानी में लगातार तीसरे दिन हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जो सोमवार (27 अप्रैल) तक जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. लोगों को हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है. साथ ही अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले का सड़क हादसा, संसद सत्र के लिए दिल्ली जा रहे थे
Maharashtra News : महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले सोमवार (30 मार्च) की सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह दुर्घटना नागपुर के पास उस समय हुई, जब वे दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार को भारी नुकसान हुआ.

इस हादसे में प्रशांत पड़ोले और उनके ड्राइवर को हल्की चोटें आईं. हालांकि, गनीमत रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई. कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

दिल्ली रवाना होते समय हुआ हादसा

दरअसल, सांसद दिल्ली में संसद सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे. वे भंडारा से कार के जरिए नागपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे, जहां से उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी. इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. हादसे में उनके पैर में हल्की चोट आई, लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा और सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी

इस घटना के बाद प्रशांत पड़ोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए सवाल भी उठाए.

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब एक सांसद ही सड़क पर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. उन्होंने बताया कि नागपुर के पास ट्रक की टक्कर से उनकी कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पालम अग्निकांड : आग में फंसे लोग मांगते रहे मदद, बाहर खड़े लोग सुनते रहे चीखें
Palam Fire: दिल्ली के पालम स्थित साध नगर की एक इमारत में लगी भीषण आग ने कई जिंदगियां छीन लीं। हादसे के दौरान इमारत के अंदर करीब 12 लोग फंस गए, जिन्होंने बाहर मौजूद अपने परिजनों और दोस्तों को फोन कर लगातार मदद की गुहार लगाई, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सभी बेबस नजर आए।

अपनों को कॉल कर बचाने की लगाई गुहार

आग लगते ही अंदर फंसे लोगों ने अपने-अपने परिजनों को फोन करना शुरू किया। बेटों ने पिता को कॉल किया, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी मदद मांगी गई। कॉल पर लोग बार-बार यही कहते रहे कि “हम ऊपर फंस गए हैं, प्लीज बचा लो”, लेकिन हालात इतने खराब थे कि तत्काल मदद नहीं पहुंच सकी।

बाहर खड़े लोग सुनते रहे चीखें

फोन करने के बाद जब पड़ोसी और परिचित मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शटर खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं के कारण वे भीतर नहीं जा सके। मजबूरी में वे बाहर खड़े रह गए और ऊपर से आती चीखों को सुनते रहे, जबकि अंदर लोग लगातार मदद की पुकार लगा रहे थे।

बचाव प्रयासों के बावजूद नहीं बची जान

सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय पर मदद न मिलने के कारण तीन मासूम बच्चों सहित कुल 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा लोगों के सामने एक ऐसा दृश्य छोड़ गया, जहां अपनों की आवाजें बाहर तक आती रहीं, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका।

ये भी पढ़ें – यूपी में मौसम का अचानक बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली के रूपनगर में पुराना फुट ओवरब्रिज ढहा, एक महिला की मौत
Bridge Collapse News : दिल्ली के रूपनगर, ब्लॉक नंबर तीन में मदर डेयरी के पास नाले के ऊपर बना पुराना लोहे का पैदल पुल गिर गया. इसमें एक महिला नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बचाव दल मौजूद हैं

उत्तरी दिल्ली के रूपनगर इलाके में मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ. बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और महिला की तलाश की, लेकिन बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया.

फुट ओवरब्रिज के ढहने की सूचना मिली

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे फुट ओवरब्रिज के ढहने की सूचना मिली. तुरंत कई दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. डीएफएस अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय पुल पर एक महिला मौजूद थी, जो नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई.

एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने महिला की तलाश शुरू की और क्षेत्र को घेराबंद कर बचाव कार्य को आसान बनाया. पुल के गिरने का कारण अभी पता नहीं चला है.

महिला को मृत पाया गया

बॉट क्लब की रेस्क्यू टीम ने महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत पाई गई. टीम यह भी देख रही है कि पुल गिरने से अन्य लोग प्रभावित तो नहीं हुए. दिल्ली में हाल ही में सड़क और गड्ढों की वजह से हुई मौतों ने शहर में दहशत फैला रखी है. इस घटना ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया. रूपनगर पुल पूरी तरह जर्जर स्थिति में था और प्रशासन अब हादसे के पीछे के कारणों की जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु की गिरफ्तारी पर सांसद पप्पू यादव भड़के: कहा- ‘गलगोटिया वालों की हरकतें निंदनीय’
MP Pappu Yadav : पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, उन्हें एआई समिट (AI Summit) के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा है, जिसमें बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेता उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का उदाहरण पेश किया. एआई समिट में विश्वविद्यालय की ओर से प्रदर्शित रोबोडॉग को लेकर पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लोगों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई.

पप्पू यादव ने AI समिट गिरफ्तारी पर सवाल उठाया

पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एआई समिट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की गई, लेकिन देश का नाम खराब करने वाले गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लोगों को कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई, उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह इसलिए है क्योंकि वे बीजेपी से जुड़े हैं.

पप्पू यादव ने AI समिट पर बीजेपी पर हमला किया

यह पहली बार नहीं है जब सांसद पप्पू यादव ने एआई समिट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. इससे पहले भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर आलोचना की थी. एक पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा कि, “मोदी जी एआई को ‘ए आइ’ यानी मां समझ रहे थे, लेकिन उनकी सरकार ने इसे ‘All Insult’ यानी अपमान देने के रूप में समझ लिया.”

एआई समिट में रोबोडॉग विवाद

एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने मीडिया को बताया कि रोबोडॉग यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों द्वारा विकसित किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तुरंत पहचान लिया कि यह रोबोट असल में चीन की एक कंपनी का मॉडल है और ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है. विवाद बढ़ने के बाद समिट आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का स्टॉल बंद करवा दिया.

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग और रांची एयर एंबुलेंस हादसा
SpiceJet Flight Engine Failure : करीब 150 यात्रियों को लेकर दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट SG121 ने दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद क्रू को विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या का पता चला. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलटों ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली लाने का निर्णय लिया.

इमरजेंसी लैंडिंग और मेंटेनेंस जांच

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग को प्राथमिकता देने और एहतियात के तौर पर मेडिकल और फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी घोषित की गई थी. स्पाइसजेट ने फिलहाल इंजन फेल होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. मेंटेनेंस टीम द्वारा विमान की जांच किए जाने की संभावना है.

एयर एंबुलेंस हादसा

उधर, सोमवार को रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस उड़ान हादसे का शिकार हो गई. विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे रात करीब 8:30 बजे दिल्ली पहुंचना था.

जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 23 मिनट बाद, शाम 7:34 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया. कुछ समय बाद विमान चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हुई. मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए.

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘AI समिट में शर्ट क्यों उतारी?’: दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के एक और कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार
AI Summit Controversy : दिल्ली AI समिट में हंगामा करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का एक्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी को बरामद कर लिया है. पुलिस ने कार से टी शर्ट और पोस्टर भी बरामद किए हैं. साथ ही एक और प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुससार दिल्ली पुलिस को मुकेश शर्मा नाम के शख्स की तलाश है. यूथ कांग्रेस के फरार कार्यकर्ताओं की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी दिल्ली समेत एक दर्जन जगहों पर हुई है.

अब तक इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने जिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है उनमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, यूपी के यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, तेलंगाना यूथ कांग्रेस के नेशनल को-ऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव और ग्वालियर से जितेंद्र यादव शामिल हैं.

सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाई

इन सभी को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. दिल्ली पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाई हैं. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 61/2 आपराधिक साजिश रचने, धारा 221 सरकारी काम में बाधा डालने, धारा 121पब्लिक सर्वेंट को चोट पहुंचाने, धारा 223 सरकारी आदेश की अवहेलना करने, धारा 189 गैरकानूनी तौर पर जमा होने और धारा 3(5) साझा इरादे से अपराध करना जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

बता दें कि दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की शर्मनाक हरकत पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शहर-शहर बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, रविवार को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. देश की जनता जानती हैं कि कांग्रेस वाले पहले से ही नंगे हैं.

देश के Gen Z में खासी नाराजगी

दिल्ली AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की हरकत ने देश के Gen Z में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है. वही Gen Z, जिसका हवाला लेकर राहुल गांधी अक्सर बदलाव और प्रगति की बात करते हैं. लेकिन AI समिट का विरोध करके कांग्रेस ने अपने असली इरादे दिखा दिए हैं, यह साफ कर दिया कि उनके लिए देश और उसके विकास की प्राथमिकता कितनी है.”

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-मेरठ की दूरी अब केवल 55 मिनट में: पीएम मोदी ने ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का फुल स्ट्रेच किया उद्घाटन
Namami Bharat Rapid Rail : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे 82 किलोमीटर के रास्ते पर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ की सेवा शुरू हो गई है. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है. इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में आम लोगों के लिए शुरू हो गई है. पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद उसमें सफर भी किया. इस दौरान उनके साथ स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे. उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की.

नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें लगभग 80% ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. इस सेवा के तहत दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा का समय अब केवल 55 मिनट रहेगा. दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है, जहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें और QR कोड आधारित टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर कुल छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं, ताकि आने वाले समय में दिल्ली-अलवर और दिल्ली-करनाल रैपिड रेल सेवाओं को भी यहां से जोड़ा जा सके. नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है और इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. प्रीमियम कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट की सुविधा दी गई है, साथ ही धूप से बचने के लिए ब्लाइंड पर्दों की भी व्यवस्था की गई है.

रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच

आपको बता दें कि नमो भारत रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच भी बनाए गए है. इन कोचों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सामान रखने की जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, यौन शोषण से जुड़ा है मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप