Delhi Rain Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली-NCR को गर्मी से मिलेगी राहत, आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
Delhi Weather : दिल्ली-NCR इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जहां लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बुधवार को राजधानी क्षेत्र में गर्मी ने फिर जोर दिखाया, और कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. रिज और पालम जैसे क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री से अधिक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आईं.

हालांकि, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अब हालात बदलने के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने जैसी गतिविधियों की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार कुछ समय के लिए 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

गर्मी से राहत के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद मौसम में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि 12 जून तक अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. इसके बाद फिर से हल्की बढ़ोतरी संभव है.

तेज हवाओं के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव

पिछले एक दिन के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में थोड़ा अंतर देखने को मिला. कुछ जगहों पर रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया, जबकि दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया. पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी कई बार तेज रही, जिससे मौसम में अचानक बदलाव जैसी स्थिति बनी रही.

दिल्ली में मानसून की दस्तक जल्द

विभाग का यह भी अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इसी बीच मानसून के 25 से 30 जून के बीच दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो सकता है, जिससे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का दौर शुरू होगा.

ये भी पढ़ें – ‘सरकारी राशन’ ने ली पत्नी की जान, प्रेम विवाह के छह साल बाद पति बना हैवान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, 8 जून तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना
Weather Update : दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी भी देखने को मिल सकती है.

शनिवार, 6 जून को दिल्ली-NCR में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. कई इलाकों में हल्की बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे गर्मी का असर कम रहेगा. हालांकि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.

बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं हवा में नमी का स्तर करीब 67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. क्षेत्र में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.

मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने 5 जून के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया था. विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का असर देखने को मिला. इसका प्रभाव यातायात, रोजमर्रा की गतिविधियों और बाहरी कामकाज पर भी पड़ा.

हालांकि मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना बनी हुई है.

मौसम में सुधार के संकेत

दोपहर के समय गर्मी और उमस महसूस हो सकती है, लेकिन शाम के दौरान चलने वाली तेज हवाएं राहत पहुंचा सकती हैं. फिलहाल आज के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. विभाग के अनुसार, मौसम में सुधार के संकेत बने हुए हैं.

वहीं, 7 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
Weather Update : दिल्ली-NCR का मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. कहीं तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो रहा है. बीती रात भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे. ऐसे में आज के मौसम की स्थिति को लेकर लोग अपडेट जानना चाहते हैं.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री रहने का अनुमान है. साथ ही राजधानी में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, हालांकि किसी तरह की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है.

आज मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान

वहीं, गौतमबुद्धनगर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही बिजली कड़कने और तेज आंधी को लेकर चेतावनी भी दी गई है.

गाजियाबाद में आज मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बिजली गिरने और तेज तूफानी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

गुरुग्राम में आंधी और बारिश की संभावना

गुरुग्राम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल आंशिक रूप से मौजूद रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही आंधी और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

फरीदाबाद में आज मौसम और अधिक गर्म रह सकता है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी और हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पश्चिमी विक्षोभ का असर, देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Weather Update : देशभर में इन दिनों मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.

दिल्ली-NCR में आज और कल फिर से बारिश होने कि संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दोपहर के बाद आसमान में घने बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना हैं. इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, उत्तराखंड के कई जिलों में 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी का असर ज्यादा रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदल रहा है. यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी.

• बिहार में दिन के समय उमस बनी रह सकती है, जबकि शाम या रात में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.

मुंबई और कोंकण इलाके में उमस भरा मौसम बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

•      गुजरात में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बादल छाने से राहत मिल सकती है.

•    दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते     दोपहर बाद कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में स्ट्रे डॉग्स के खतरे पर सरकार अलर्ट, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दिए सख्त निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP का BJP पर वार, भाजपा सरकार की नाकामी ले रही दिल्लीवालों की जान, PWD मंत्री का मांगा इस्तीफा
AAP On Delhi Rain : दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी. राजधानी के दरियागंज, छतरपुर, ग्रेटर कैलाश, धौलाकुआं, आउटर रिंग रोड समेत तमाम इलाकों में जलभराव हो गया. आम आदमी पार्टी ने इस स्थिति के लिए भाजपा की ‘चार इंजन वाली’ सरकार को जिम्मेदार ठहराया और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से इस्तीफे की मांग की. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हादसों, जलभराव और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए.

केजरीवाल ने हादसे की वीडियो शेयर कर पूछा सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के हंसराज सेठी मार्ग पर पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और दुख जताते हुए पूछा, “मात्र चंद महीनों में भाजपा वालों ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया?” उन्होंने कहा कि यह सरकार नालों की सफाई, जलभराव रोकने और बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम रही है. बारिश के साथ हर बार लोग जान गंवा रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

सौरभ भारद्वाज ने गिनाए हादसे

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब तक भारी वर्षा और प्रशासनिक लापरवाही के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने रक्षाबंधन पर खुले सीवर में ढाई साल के मासूम की मौत, ग्रेटर कैलाश में नाव चलने जैसी घटनाओं को दिल्ली सरकार की विफलता करार दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने नालों की सफाई के थर्ड पार्टी ऑडिट का आदेश दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे भी लागू नहीं किया. क्या सरकार इन मौतों की जिम्मेदारी लेगी?

चार इंजन की सरकार पूरी दिल्ली को डुबो चुकी है

एमसीडी में आप के नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन सरकार का ‘मैनेजमेंट’ पूरी तरह फेल हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह की तमाम योजनाओं के बावजूद दिल्ली के लगभग हर इलाके में जलभराव है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भारी प्लानिंग और प्रॉपर मैनेजमेंट” के दावे करने वाली भाजपा की असलियत बारिश ने उजागर कर दी है. जनता आज जान जोखिम में डालकर सड़कों पर चल रही है.

हर मौत की जिम्मेदारी मंत्री की बनती है

विधायक संजीव झा ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने जब से दिल्ली में सरकार बनाई है, हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कालकाजी, जैतपुर और बुराड़ी समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने और खुले मैनहोल की वजह से लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की सफाई सिर्फ कागजों पर हुई, ज़मीनी हकीकत कुछ और है. उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में सुपर सकर मशीन तक इस्तेमाल नहीं हुई. उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, जिनके पास बाढ़ नियंत्रण विभाग भी है, से तत्काल इस्तीफा लिया जाए क्योंकि इन मौतों की सीधी जिम्मेदारी उन्हीं पर है.

यह भी पढ़ें : रिश्वत मामले में फंसे BAP विधायक जयकृष्ण पटेल को हाईकोर्ट से मिली राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बारिश का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली में रातभर झमाझम बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल
फटाफट पढ़ें

कई हिस्सों में बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली-NCR में जलभराव, बारिश जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश, यात्रा रोकी

बिहार में नदियां उफान पर, जल जमाव

हर्षिल में कृत्रिम झील टूटने का खतरा

Weather Updates : देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देर रात से बारिश हो रही है. लगातार बारिश के कारण कई राज्यों की नदियां उफान पर हैं.

यूपी, उत्तराखंड और बिहार में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है. दिल्ली-एनसीआर में देर रात से ही बारिश हो रही है. उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. बारिश के चलते उत्तराखंड में मौसम विभाग ने लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. उत्तरकाशी के हर्षिल को प्रशासन खाली करवाने में जुटा हुआ है. यहां आर्टिफिशिएल झील के टूटने का खतरा मंडरा रहा है.

मौसम विभाग ने अधिक बारिश का अनुमान जताया

दिल्ली में कल पूरी रात जमकर बारिश हुई. बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया. दिल्ली के मिंटो रोड, मोती बाग इलाके में जल जमाव हो गया है. आज सुबह भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अभी और बारिश होने का अनुमान जताया है.

वहीं बिहार में गंगा और कोसी सहित कई नदियां उफान पर हैं. पटना, भागलपुर, बेगूसराय समेत 7 जिलों में जल जमाव है. नवगछिया में 15 करोड़ की लागत से बना रिंग बांध का 70 फीसदी हिस्सा बह गया है. पटना के 7 प्रखंडों की 24 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं. बेगूसराय में 137 से अधिक स्कूलों को 14 अगस्त तक बंद करने का ऐलान किया गया है.

उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसी के मद्देनजर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 14 अगस्त तक, यानी अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि देहरादून में मौसम विज्ञान केंद्र ने 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग सहित प्रदेश भर के कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनसेवा संकल्प, कोई मरीज इलाज से वंचित नहीं रहेगा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बारिश से थमी दिल्ली की रफ्तार, रक्षाबंधन पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और यमुना में बाढ़ का खतरा
फटाफट पढ़ें

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

रक्षाबंधन पर जलभराव से ट्रैफिक जाम

उड़ानों पर असर नहीं, एयरपोर्ट अलर्ट पर

यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंची

हिमाचल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi weather : दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सप्ताहांत की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में रात भर भारी बारिश हुई. जिसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसका असर रक्षाबंधन के दिन लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर साफ देखने को मिला, जिससे राजधानी की रफ्तार थम सी गई, हालांकि, मौसम की इस स्थिति के बावजूद उड़ानों के संचालन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा और हवाई सेवाएं सामान्य रूप से चलती रही.

दिल्ली में पूरे दिन भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है, साथ ही पूर्वी और मध्य दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है.

आईजीआई हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ानों में देरी के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें. दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे की ओर से जारी एक परामर्श में कहा गया है, “आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मौसम खराब है. हालाँकि, परिचालन फिलहाल सामान्य है.

इंडिगो और स्पाइसजेट की एडवाइजरी

इंडिगो और स्पाइसजेट ने एक्स पर एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को शहर में यातायात की भीड़भाड़ के प्रति आगाह किया गया.

वहीं दिल्ली के एक निवासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “मेरी फ्लाइट तिरुवनंतपुरम से रात 11.45 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरी, लेकिन मुझे मयूर विहार स्थित अपने घर पहुंचने में तीन घंटे से ज़्यादा का समय लगा, जो सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है. हालांकि, मूसलाधार बारिश से तापमान कम हो गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली. कई इलाकों में रात में बारिश शुरू हुई और सुबह तक उसी तीव्रता से जारी रही, जिससे कई अंडरपास जलमग्न हो गए और सड़कें जलमग्न हो गईं.

यमुना नदी खतरे के निशान के करीब

कनॉट प्लेस, मथुरा रोड और प्रगति मैदान सहित कई व्यस्त चौराहों पर भारी जलभराव हुआ. लगातार बारिश से यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर के करीब पहुंच रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रगति मैदान में 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक, जबकि लोदी रोड और सफदरजंग में क्रमशः 80.7 मिमी और 78.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली में रक्षाबंधन पर भारी ट्रैफिक जाम

शनिवार को रक्षाबंधन होने और दिनभर के बारिश के पूर्वानुमान के चलते, दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. इसकी एक झलक शुक्रवार को देखने को मिली, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और हरियाणा सीमा के पास भारी जाम देखा गया. इसी दौरान, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है. राज्य के तीन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें : सीतामढ़ी में गरजे अमित शाह: कांग्रेस और RJD पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट से हटेंगे घुसपैठिए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, यूपी के 14 जिले बाढ़ से प्रभावित, IMD ने 9 अगस्त तक अलर्ट किया जारी
फटाफट पढ़ें

दिल्ली में लगातार हो रही है बारिश

9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज

यूपी के 14 जिले बाढ़ से प्रभावित

50 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Rain : दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो दिन से दिल्ली में दिन की शुरुआत ही बारिश के साथ हो रही है. अब मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली में 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है.

दिल्ली में इन दिनों मौसम काफी सुहावना हो गया है. पिछले दो दिन से सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हो रही है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई और अब सोमवार यानी आज भी सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश जारी है. लगातार बारिश के कारण मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है.

दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस

इस दौरान, दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. इस दौरान पूरे दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. ऐसे में कहा जा सकता है कि अभी दिल्ली में बारिश का दौर नहीं थमने वाला है.

यूपी के 14 जिले बाढ़ से प्रभावित

वहीं उत्तर प्रदेश के 14 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य में आज एक बार फिर से आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग ने 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में भारी बारिश से हाहाकार : AAP का BJP पर प्रहार,”चार इंजन की सरकार” हुई फेल
AAP On Delhi Waterlogging : मंगलवार सुबह दिल्ली में हुई कुछ देर की बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया. सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कनॉट प्लेस, आईटीओ, सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाकों से लेकर दिल्ली की छोटी-बड़ी गलियों तक में जलभराव की स्थिति ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, और कई इलाकों में आवागमन ठप हो गया.

AAP का BJP पर तीखा प्रहार

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के इस जलभराव संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की “चार इंजन की सरकार” को जिम्मेदार ठहराते हुए तीखा हमला बोला. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया पर जलभराव के वीडियो साझा कर BJP सरकार की नाकामी को उजागर किया. AAP ने आरोप लगाया कि BJP ने दिल्ली को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, और उनकी तैयारियां केवल दिखावटी साबित हुईं.

केजरीवाल का तंज: 10 मिनट की बारिश में दिल्ली डूबी

अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस की सड़कों पर हुए भारी जलभराव का वीडियो X पर साझा करते हुए BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जब दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस का यह हाल है, तो बाकी दिल्ली की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं. सिर्फ 10 मिनट की बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया. पांच महीनों में BJP ने दिल्ली को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? क्या यही है उनकी ‘चार इंजन’ की सरकार की रफ्तार?

सौरभ भारद्वाज ने PWD मंत्री को लिया आड़े हाथ

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के दावों पर तंज कसते हुए कहा, “प्रवेश वर्मा कहते थे कि उन्होंने जलभराव से निपटने के लिए प्रॉपर मैनेजमेंट किया है, लेकिन दिल्ली आज फिर डूब गई.” उन्होंने मिंटो ब्रिज का जिक्र करते हुए तंज कसा, “मैं प्रवेश वर्मा से निवेदन करता हूं कि वह केंद्र सरकार से एक अधिसूचना लाकर मिंटो ब्रिज को अलग राज्य घोषित कर दें, खुद वहां के मंत्री बन जाएं, और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बना दें.  भारद्वाज ने कनॉट प्लेस, आईटीओ, जनपथ रोड, और प्रवेश वर्मा के घर के पास की सड़कों पर जलभराव के वीडियो साझा कर BJP की विफलता को उजागर किया. उन्होंने कहा, “मॉनसून कमजोर होने के बावजूद दिल्ली का यह हाल है. BJP का काम केवल झूठ बोलना और हवाबाजी करना है.

आतिशी ने भी साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव पर BJP सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने पंचकुइया रोड, कमला नगर मार्केट, सदर बाजार, भजनपुरा, दिल्ली गेट, प्रगति मैदान, मोती बाग, देवली, पटेल नगर, चांदनी चौक, और जखीरा अंडरपास जैसे इलाकों में जलभराव के वीडियो साझा किए. आतिशी ने कहा, “10 मिनट की बारिश ने दिल्ली को पानी-पानी कर दिया. यह है BJP की चार इंजन सरकार का कमाल. PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आखिर कर क्या रहे हैं?

RML अस्पताल और सिविल लाइंस में हादसा

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार के अधीन आने वाले RML अस्पताल में बारिश का पानी भरने की वीडियो साझा कर BJP पर तंज कसा. उन्होंने कहा, “11 साल से केंद्र में BJP की सरकार है, लेकिन उनके प्रतिष्ठित अस्पताल का यह हाल है. उन्हें और कितना समय चाहिए?” इसके अलावा, सिविल लाइंस में एक दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना पर भारद्वाज ने LG वीके सक्सेना की चुप्पी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “कुछ महीने पहले तक LG साहब दिल्ली के कोने-कोने में जाकर कमियां ढूंढते थे, वीडियो बनाते थे, और चिट्ठियां लिखते थे. अब उनके राज भवन के सामने दीवार गिर गई, दो लोग मर गए, लेकिन ना कोई ट्वीट, ना फोटो, ना चिट्ठी. दिल्ली की चिंता अब खत्म हो गई?

AAP का सवाल: BJP की तैयारियां कहां गईं?

AAP ने BJP के जलभराव प्रबंधन के दावों को पूरी तरह खोखला करार दिया. सौरभ भारद्वाज ने कहा, “प्रवेश वर्मा कहते थे कि 400 सस्पेंशन लेटर तैयार हैं, लेकिन किसी को सस्पेंड नहीं किया गया. दिल्ली के लोग 5-5 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, और BJP की चार इंजन सरकार पूरी तरह ठप साबित हुई.” AAP नेताओं ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे जलभराव की तस्वीरें और वीडियो साझा कर BJP की नाकामी को और उजागर करें.

यह भी पढ़ें : केजरीवाल का करारा तंज : “10 मिनट की बारिश में दिल्ली बेहाल, चार इंजन सरकार चौपट!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल का करारा तंज : “10 मिनट की बारिश में दिल्ली बेहाल, चार इंजन सरकार चौपट!
Arvind Kejriwal On BJP : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुई महज़ 10 मिनट की बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी है. राजधानी का सबसे वीआईपी और सबसे महंगा इलाका माने जाने वाला कनॉट प्लेस जलमग्न हो गया. सड़कें तालाब बन गईं, ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

क्या यही है ‘4 इंजन’ की सरकार की रफ्तार? – अरविंद केजरीवाल

इसपर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, जब दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का ये हाल है, तो बाकी दिल्ली की हालत का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है. सिर्फ़ 10 मिनट की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं हैं. पांच महीने में बीजेपी ने दिल्ली को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? क्या यही है ‘4 इंजन’ की सरकार की रफ्तार?”

भजपा कि सरकार, इवेंट मैनेजमेंट और फोटोशूट की

केजरीवाल का बयान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी शासित नगर निगम और उपराज्यपाल पर हमला था. उन्होंने कहा कि जब पूरा सिस्टम एक ही पार्टी के हाथ में है, तो फिर ज़िम्मेदारी तय करने में देरी क्यों? राजधानी के सबसे हाई-प्रोफाइल इलाके में पानी भरा है, तो आम कॉलोनियों, गांवों और झुग्गियों की हालत कितनी दयनीय होगी, इसकी कल्पना ही भयावह है. आम आदमी पार्टी ने रेखा गुप्ता की सरकार को सिर्फ़ इवेंट मैनेजमेंट और फोटोशूट की सरकार करार देते हुए कहा कि 5 महीने में एक भी ठोस काम जमीन पर दिखाई नहीं देता. जनता उम्मीद कर रही थी कि नया चेहरा बदलाव लाएगा, लेकिन नतीजा ये निकला कि दिल्ली को पुराने ढर्रे पर छोड़ दिया गया है, जहां नाले साफ़ नहीं हुए, जहां जल निकासी की कोई तैयारी नहीं की गई, और जहां जनता बेहाल है लेकिन बीजेपी सरकार मौन है.

दिशाविहीन हैं चारों इंजन

अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसपर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी, लोगों का मानना है कि अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट न केवल एक तंज है, बल्कि जनता को यह याद दिलाने की कोशिश भी है कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तो दिल्ली में मॉनसून से पहले व्यापक नाला सफाई और जलभराव रोधी व्यवस्थाएं की जाती थीं, जिनका असर ज़मीनी स्तर पर दिखता था.दिल्ली की जनता भी यही जानना चाहती है क्या यही है , बीजेपी का “चार इंजन” मॉडल, जहां चारों इंजन एक ही दिशा में नहीं, बल्कि अलग-अलग बहानों में उलझे हुए हैं? और जनता को गुमराह कर रहे है? बारिश अभी शुरू हुई है. असली परीक्षा बाकी है. लेकिन शुरुआती नतीजे बीजेपी सरकार के लिए गंभीर चेतावनी बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 149वें दिन, पंजाब पुलिस ने 381 जगहों पर छापेमारी, 80 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप