DELHI CAPITALS NEWS Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

IPL UPDATE: दिल्ली कैपिटल्स ने इसे नियुक्त किया कप्तान
आज से ठीक 2 सप्ताह बाद यानी 31 मार्च से टाटा आईपीएल 2023 (Tata IPL) का आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी टीमों ने तैयारीयां काफी तेज कर दी है। इस बार रिषभ पंत (Rishabh Pant) की गैर मौजूदगी में टीम ने नया कप्तान (Captain) घोषित किया है।

वही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी रिषभ पंत के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, आपको बता दें कि नए साल में ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वह अब लंबे समय तक क्रिकेट की दुनियां से दूर रहेंगे। ऐसे में डेविट वार्नर अब दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे। वही अक्षर पटेल टीम के उप कप्तान रहेंगे।

दिल्ली अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 1 अप्रेल को अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम लखनऊ में खेलेगी।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब डेविड वॉर्नर दिल्ली की कमान संभालेंगे, इससे पहले उन्होंने 2009 और 2013 के बीच दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिया था, और एक साल बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था।

IPL 2022 Delhi Capitals: दिल्ली हुई बेहद मजबूत टीम, 3 विदेशी स्टार खिलाड़ी हुए शामिल
IPL 2022 सीजन की शुरूआत दिल्ली कैपिटल्स DC ने जीत के साथ की थी. दूसरा मैच गजरात टाइटंस GT से हार गए. गुजरात ने दिल्ली को 14 रनों से हराया था. हार के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भावुक हो गए थे. इस दौरान पंत ने कई बड़ी बातें कही थी. इसी बीच टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने खुशी वाली ख़बर दी है.

डेविड वार्नर और नॉर्किया की हुई वापसी

पोंटिंग का कहना है कि अगले मैच में स्टार कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टार अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की वापसी हो सकती है. इसके अलावा स्टार आलरांउडर मिशेल मार्श का भी क्वारंनटीन पूरा हो गया है. जिसके बाद वह भी अब अगले मैच में सलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इन सभी खिलाड़ियों के आ जाने से दिल्ली की गेंदबाजी और बल्लेबाजी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी. जिसके बाद एक अच्छी टीम कॉबिनेशन पर काम किया जाएगा और विरोधी टीमों को हराने में आसानी होगी. खिलाड़ियों के आ जाने से टीम को संतुलित करने में बेहद आसानी होगी.

नॉर्किया गेंदबाजी के लिए फिट

दिल्ली को कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि एनरिक नॉर्किया अब गेंदबाजी के लिए पूरी तर फिट है. सुबह उन्होंने पूरी क्षमता के साथ 3-4 ओवर बॉलिंग की, अब एनरिक को दक्षिण अफ्रीका बोर्ड से खेलने की मंजूरी मिलने का इंतजार है. इसके अलावा डेविड वार्नर भी मुंबई पहुंच चुके है. अगले मैच में अभी समय बचा है, जिससे वार्नर और मार्श का क्वारंनटीन पूरा हो जाएगा.

7 अप्रैल को होगा दिल्ली का मैच

आपको बता दे कि, इस समय एनरिक नॉर्किया अपनी बैक और हिप इंजरी से जूझ रहे हैं. हालांकि वे अब पूरी तरह से ठीक हैं और अपने साउथ अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ होना है. केएल राहुल एस समय लखनऊ की कमान संभाल रहे हैं.

IPL 2022: रिकी पोंटिंग ने दिल्ली की टीम को दिया गुरूमंत्र, बोले- ‘अपने कमरे का दरवाजा खुला रखें’
देश में इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 का आगाज़ होने वाला है. जिसको लेकर सभी टीमों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals की टीम का पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियंस Mumbai Indians के खिलाफ खेला जाएगा. उससे पहले टीम के सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने सीजन की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ियों को एक स्पीच दी है.

पूरी टीम एक परिवार- पोंटिंग

दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माने जाने वाले रिकी पोंटिंग Ricky Ponting ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े सभी खिलाड़ियों को एक परिवार की तरह पेश आने के लिए कहा है. रिकी पोंटिंग ने अपनी स्पीच में कहा कि जब तक हम एक परिवार की तरह नहीं रहेंगे, तब तक बढ़िया क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. हमारा प्रदर्शन भी खराब रहेगा.

कमरे का दरवाजा खुला रखें- रिकी पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग की ये स्पीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को कहा कि वह टीम का कप्तान हो या फिर कोई स्टाफ, वह हर किसी को एक ही नज़रिए से देखते हैं. साथ ही उन्होंने सलाह दी कि हर कोई अपने होटल रूम का दरवाज़ा खुला रखें, मैं भी यही करूंगा.

Delhi Capitals ने किया अच्छा प्रदर्शन

दरवाजा खुला रखने के लिए पोंटिंग ने ऐसा इसलिए कहा कि खिलाड़ियों के बीच में बॉन्डिंग बन सके और सभी घुल-मिल सकें. दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने कहा कि हमारी टीम ने पिछले कुछ वक्त में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सफलता हासिल की है. हमें एक साथ कुछ हफ्ते बिताने हैं, हंसी-खुशी के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफल होंगे.