DefenseCooperation Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे अपने जमीन का उपयोग : श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके
Sri Lanka India Relations : श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने चीन का नाम लिए बिना चीन को बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिसानायके ने भारत को आश्वस्त करते हुए कहा कि श्रीलंका अपने जमीन का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल कदम उठाने के लिए नहीं होने देगा। इस दौरान पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही भारत और श्रीलंका ने रक्षा सहयोग संबंधी समझौते पर डील भी की है। रणनीतिक रूप से भारत के लिए यह समझौता महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनुदान सहायता पर भी सहमति बनी

भारत और श्रीलंका के बीच बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर भी सहमति बनी। इसके अलावा भारत और श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी बिम्मटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शुक्रवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे हैं। राष्ट्रपति दिसानायके के साथ वार्ता से पहले पीएम मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक इंडीपेंडेंस स्क्वायर (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने स्क्वायर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का स्क्वायर पर इस तरह से स्वागत किया गया।

मजबूत आगाज का रास्ता खुल गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच बातचीत के बाद भारत और श्रीलंका ने शनिवार को रक्षा सहयोग संबंधी महत्वाकांक्षी समझौते पर पहली बार हस्ताक्षर किए। भारत और श्रीलंका के रणनीतिक संबंधों का मजबूत आगाज का रास्ता खुल गया है। यह रणनीतिक रूप से भारत के लिए काफी अहम है। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नई दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। आपको बताते दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका ने अपने सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : कूर्सी पर बैठे मेयर साहब पर बीजेपी पार्षदों ने फेंका पानी, फिर जमकर किया हंगामा, पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप