death of a child Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: घर में चल रहीं थीं बुआ की शादी की रस्में, भतीजे की मौत की ख़बर से पसरा मातम
Death in Kaimur: कैमूर के एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. यहां शादी वाले घर में तालाब के पास खेलने गया एक मासूम पानी से भरे तालाब में गिर गया और उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई. डूबने की सूचना पर बच्चे को काफी तलाश किया गया. बच्चा बेहोशी की हालत में मिला. चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया.

मामला जिले के गांव पिपरिया का बताया जा रहा है. यहां एक घर में शादी की रस्में चल रही थीं. तभी उस घर का एक आठ वर्षीय मासूम खेलने के लिए तालाब के किनारे चला गया. अचानक उसका पैर फिसला और तालाब में गिर गया. तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई. मृतक चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी बंसंत कुमार का पुत्र राजा कुमार(8) बताया जाता है.

सदर अस्पताल पहुंचे बच्चे के चाचा रोहित कुमार ने बताया कि मेरे घर में बहन की शादी की रस्में चल रही हैं. कि बुधवार को हल्दी मंडप का कार्यक्रम था. मंगलवार को यह हादसा हो गया. हादसे के बाद पूरे घर में मातम का माहौल है.

उन्होंने बताया कि बच्चे के डूबने के बाद कुछ लोगों ने शोरगुल किया. इस पर अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे. बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया. स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया. यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.  वहीं इस घटना से गांव में मातम का माहौल है. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

रिपोर्टः अभिषेक राज, संवाददाता, कैमूर, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: पटना साहिब से कांग्रेस पार्टी ने अंशुल अविजित को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खौफनाकः आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे के साथ किया कुछ ऐसा, सुनकर कांप उठेगी रूह
Attack of Street Dogs: आए दिन आवारा कुत्तों के लोगों पर हमले की ख़बर सुनाई देती है। रात के समय सुनसान सड़कों पर दो इनकी दहशत रहती है लेकिन अब दिन में भी इन कुत्तों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। ऐसा ही एक मामला संभल में सामने आया है। जहां एक बच्चे को कुत्तों ने नोंच खाया। इससे उस बच्चे की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

तीसरी क्लास में पढ़ता था बच्चा

घटना संभल जिले की है। यहां कुत्तों के झुंड ने कक्षा तीन के 11 वर्षीय बालक को नोंच खाया। कुत्तों के हमले में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूरा मामला हयात नगर थाना इलाके के गांव घुंघावली मार्ग स्थित आम के बाग के पास का है। सरायतरीन के मुहल्ला नवाब खेल कच्चा इलाका निवासी आलम दिल्ली में रहकर हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। उनके बच्चे संभल में ही रहते हैं। उनका एक 11 वर्षीय बेटा अहमद रजा निजी स्कूलों में कक्षा 3 में पढ़ता था।

दोस्तों के साथ आम के बाग में खेल रहा था

बताते हैं कि मंगलवार को अहमद रजा साथी बच्चों के साथ खेलने के लिए घुंघावली मार्ग स्थित आम के बाग में गया था। खेल के दौरान वहां कई कुत्तों के झुंड ने अहमद रजा पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड को देखकर अन्य बच्चे मौके से भाग गए। इस दौरान कुत्ते बालक को घसीटते हुए दूर ले गए जहां उन्होंने बालक को बुरी तरह से नोंच डाला। इस बीच अन्य बच्चों ने सारी जानकारी अहमद रजा के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन एवं अन्य लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन…

खून से लथपथ बालक को देखकर परिजनों ने कुत्तों को भगाया। बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दादा हनीफ ने बताया कि कुत्तों के झुंड ने उसके पोते को बुरी तरह से नोंच खाया। शरीर पर करीब 50 जगह पर कुत्तों ने वार किया था। पूरे शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान हैं।

जिले आवारा कुत्तों की दहशत से लोग खौफज़दा

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन उन्होंने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। आरोप है कि संभल जिले में आवारा कुत्तों की दहशत है। गली-गली मोहल्ले में कुत्तों झुंड दिखाई देते हैं। ये कुत्ते कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

रिपोर्टः अरुण कुमार, संवाददाता, संभल, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें: Lucknow News: योगी सरकार ने नवनियुक्त मंत्रियों को आवंटित किए विभाग,राजभर को पंचायतीराज तो दारा को मिला कारागार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।