darbar bageshwar dham sarkar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bageshwar Dham: बाबा करेंगे कांग्रेस के लिए 121 किमी की पैदल यात्रा, जानिए खबर में कितनी सच्चाई
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri), ये नाम बीते कई दिनों से काफी चर्चा में हैं। पहले तो दिव्य शक्तियों की प्रमाणिकता को लेकर, उसके बाद बाबा के भाई शालिग्राम की शर्मनाक हरकत को लेकर बाबा सुर्खियों में बने रहे। बागेश्वर धाम सरकार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। बाबा के दरबार में श्रद्धालु अपने दुखों की अर्जी लेकर पहुंचते हैं। यहां सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का भी आना लगा रहता है। सोशल मीडिया किसी भी खबर को तेजी से फैलाने का एक अच्छा माध्यम है, लेकिन कई बार गलत खबरों को फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित भी किया जाता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक और खबर तेजी से वायरल हो रही है, वो ये कि धीरेंद्र शास्त्री कांग्रेस (Congress) के समर्थन में 121 किलोमिटर की पैदल यात्रा करेंगे। इसकी एक न्यूज रिपोर्ट की कटिंग का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबर में क्या लिखा है

दरअसल, मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसको लेकर ये खबर फैलाई जा रही है कि मध्यप्रदेश में बाबा कांग्रेस के लिए पैदल यात्रा करेंगे। इस न्यूज रिपोर्ट की हेडलाइन में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समर्थन में धीरेंद्र शास्त्री मध्यप्रदेश में करेंगे 121 किमी की पैदल यात्रा। कई दिनों से प्रयासरत थे कमलनाथ (Kamalnath), मुलाकात भी की थी।’

इसी खबर में आगे लिखा है ‘मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी अहम भूमिका निभाएंगे। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की लगभग आधे घंटे बंद कमरे में चर्चा हुई थी। धीरेंद्र शास्त्री 121 किमी की पैदल यात्रा पर निकलेंगे। वे लोगों को आपस में जुड़ने का संदेश भी देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर समर्थन के बारे में चर्चा की थी।’

खबर में सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी कहा गया है। इसमें लिखा है ‘इसकी भनक लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी बागेश्वर धाम पहुंचे थे, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री कांग्रेस को आश्वस्त कर चुके हैं।’

बागेश्वर धाम सरकार ने बताया गलत

इस वायरल खबर को कांग्रेस के स्थानिय नेता भी सच मान बैठे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने इस खबर की बिना जांच पड़ताल किए इसे सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया। अगर बात की जाए इस खबर की प्रमाणिकता की तो ये खबर एकदम बेबुनियाद है। बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारीक ट्विटर हैंडल से इस वायरल खबर को गलत और भ्रामक बताया गया है। ट्वीट में लिखा है कि यह खबर पूर्णतः ग़लत और भ्रामक है… पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार ना किसी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में हैं और ना रहेंगे.. गुरुदेव भगवान की सिर्फ एक ही पार्टी है “हनुमान जी की पार्टी” जिसका झंडा है “भगवा ध्वज”….ये ख़बर बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश है।’

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) नेता कमलनाथ 13 फरवरी को (kamalnath) छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के दरबार पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ को कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन कांग्रेस के समर्थन 121 किमी पैदल यात्रा करने वाली बात एकदम बेबुनियाद है।

ये भी पढ़ें: बाबा धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत, क्या है पूरा मामला?

Bageshwar Dham: बाबा धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत, क्या है पूरा मामला?
बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे मध्यप्रदेश के छतरपुर के जिला न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने शालिग्राम को जमानत दे दी है। उसे जहां 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है। उसके अलावा एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर मारपीट करने, पिस्टल के साथ गाली गलौज करने का आरोप है। दरअसल, 11 फरवरी को छतरपुर के एक दलित की बेटी के शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं शालिग्राम मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में तमंचा थामे शादी में पहुंच गया। वहां उसने खूब उत्पात मचाया। उसने लोगों से मारपीट और गाली गलौज करने के साथ-साथ हवा में पिस्टल भी लहराई थी। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह कुछ लोगों को तमंचा दिखाकर धमकाते और मारपीट करते दिखाई दिया। इसके बाद परिवार ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने लोगों से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था।

बाबा ने दी थी सफाई

जैसे ही ये मामला सामने आया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। इन तमाम सवालों के जवाब में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम गलत के साथ नहीं हैं। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि जो करेगा सो भरेगा, हम सत्य के साथ हैं। लोग इस पूरे मामले को बाबा धीरेंद्र शास्त्री जोड़ रहे थे जबकि धीरेंद्र शास्त्री का कहना था कि ऐसे मामलों को हमसे जोड़कर न देखा जाए। गिरफ्तारी के बाद अब बताया जा रहा है कि कोर्ट ने शालिग्राम को 25 हजार रूपए के मुचलके पर जमानत दे दी है।

ये भी पढ़ें: सागर के ग्रामीण इलाकों में बारिश, 2 दिन बाद खूब तपेगा MP