Cyclone Asani Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा Cyclone Mocha का असर
Cyclone Mocha: दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान उठने की आशंका है। शुरुआती पूर्वानुमानों में इसकी तारीख नौ मई मुकर्रर की गई है। हालांकि अभी इस तूफान के रास्ते और तीव्रता के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं है। इस संभावित तूफान का नाम मोका बताया गया है। अगर मोका समंदर से चलकर जमीनी इलाके में फैलता है, तो कई खतरे ला सकता है। जैसा कि पूर्व में भी इस तरह के चक्रवाती तूफानों का खतरा देखा गया है, मोका की आशंका भी कुछ उसी तरह की है। तभी दक्षिण पूर्व के तटीय राज्यों में तैयारी तेज है। मोका तूफान का असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में खास रह सकता है।

मोका को देखते हुए सबसे बड़ी तैयारी ओडिशा में चल रही है। ओडिशा वही राज्य है जिसने फानी, अम्फान और यास जैसे तूफानों का दंश झेला है। इन खतरों को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तटीय क्षेत्रों के 18 कलेक्टर को अलर्ट मोड में डाल दिया है। इन कलेक्टर को कहा गया है कि तूफान से जुड़ी किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार रहें और तैयारी पूरी रखें।

ये भी पढ़ें: New Zealand Cyclone Gabrielle: कुदरत ढाह रही कहर, बाढ़ से 1,00,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

Cyclone Asani को लेकर आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Cyclone Asani Update: देश में चक्रवात असानी ने दस्तक दे दिया है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो तटीय इलाको में आंधी,तेज बारिश के साथ कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते हुए दिखाई दे रहे है। बता दें Cyclone असानी ने पिछले 24 घंटों में भले ही अपना रास्ता बदल दिया हैं। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की केई इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी होगी। जिसे देखते हुए समुद्री इलाकों में NDRF और SDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ लोगों को समुद्र से दूर रहने की लगातार चेतावनी दी जा रही है उसके साथ बेवजह घरों से बाहर निकलने के लिए साफ मनाही है। IMD की चेतावनी की अनदेखी करने वाले मछुआरों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट पर बताया कि चक्रवात आज शाम तक विशाखापट्टनम के साथ आंध्र प्रदेश के केई तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसके बाद Cyclone Asani यह पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। हालांकि असानी के भयानक प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें तूफान का असर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ यहां 11 से 13 मई तक बारिश भी होगी। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट पर आंध्र सरकार ने तूफान से प्रभावित हो सकने वाले 7 जिलों में 454 रिलीफ कैंप बनाए हैं।

असानी तूफान के कारण केवल तटीय इलाके के लोग ही नहीं परेशान हुए है, जबकि इसका असर यातायात पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इंडिगो ने तो अपनी सभी फ्लाइट भी रद्द कर डाली हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के अंदर ही तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट के बाद राज्य में बुधवार को होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। Cyclone Asani के चलते NDRF की कुल 50 टीमों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए रिर्जव पर रखा गया है। इसमें से 22 टीमों को ग्राउंड पर जबकि 28 टीमों को स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के भीतर अलर्ट पर रखा गया है