Cruelty in Bihar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बिहार में बर्बरता: आठवीं क्लास के छात्र की हत्या, दोनों आंखें फोड़ीं
Cruelty in Bihar: बिहार में हैवानियत की एक घटना सामने आई है। यहां आठवीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने न सिर्फ छात्र की हत्या की बल्कि उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दीं. घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने मृतक के शव को तालाब से बरामद किया है। मामला रंजिश और भूमि विवाद का बताया जा रहा है।

Cruelty in Bihar: बांका जिले की घटना

घटना बांका जिले के रजौन क्षेत्र में शिकानपुर गांव की है। यहां गांव के रहने वाले रामदेव यादव के पुत्र दिलखुश(14) की हत्या कर दी गई है। दिलखुश का शव बुधवार को बरामद किया गया। शव के साथ हुई बर्बरता देख हर कोई सन्न रह गया। मृतक गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं क्लास में पढ़ता था।

रंजिश और भूमि विवाद का मामला

इस मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजिश और भूमि विवाद में ही उनके बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस मामले में उन्होंने गांव के ही अप्पो यादव, निभाष यादव, निर्मल यादव व प्रभाष यादव को नामजद किया है।

एक जनवरी को भी हुई थी मारपीट

रामदेव यादव ने बताया कि एक जनवरी को आरोपी रंजिश के चलते उसके घर आए और घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में वह घायल हो गए। इसके बाद रात में रामदेव और उनका बेटा दिलखुश एक साथ सोए। सुबह उठकर रामदेव खेत की ओर चले गए। लौटकर आए तो दिलखुश उन्हें नहीं मिला। उसकी तलाश करने पर भी सफलता हाथ नहीं लगी। बताया गया कि बुधवार की शाम पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को तालाब से बरामद किया। शव को देखकर पूरे गांव में कोहराम मच गया। हत्या से गांव वासी आक्रोशित नजर आए।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि छात्र का शव बरामद हुआ है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: रेडीमेड गारमेंट्स और गिफ्ट शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar