CRPF Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Republic Day 2026 : CRPF की सिमरन बाला कौन हैं, पुरुष जवानों का किया नेतृत्व, जानें सबकुछ
Republic Day 2026 : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की 26 साल की सिमरन बाला अपनी फोर्स की पुरुष जवानों का नेतृत्व किया। सिमरन बाला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायक कमांडेंट हैं। यह पहली बार है जब कोई महिला अधिकारी 140 से ज्यादा पुरुष जवानों की टुकड़ी की कमान संभाल रही है।

CRPF अधिकारी बनने वाली पहली महिला

सिमरन बाला जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की रहने वाली हैं। वह इस जिले से CRPF में अधिकारी बनने वाली पहली महिला हैं। CRPF देश का सबसे बड़ा पैरामिलिट्री बल है, जिसमें 3.25 लाख कर्मचारी हैं। यह बल देश की आंतरिक सुरक्षा संभालता है और नक्सल, आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों में उग्रवाद विरोधी ऑपरेशन करता है।

नक्सल विरोधी अभियान में लिया हिस्सा

सिमरन बाला ने जम्मू के गांधी नगर महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया। 2025 में उन्होंने UPSC की CAPF सहायक कमांडेंट परीक्षा पास कर CRPF में कमीशन पाया। उनकी पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ की बस्तरिया बटालियन में हुई, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा लिया। CRPF अकादमी, गुड़गांव में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उत्कृष्ट प्रशिक्षण और सार्वजनिक बोलने के लिए पुरस्कार भी मिले।

महिलाओं की रोमांचक भागीदारी

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी रोमांचक है। CRPF और SSB की महिला जवानों की ‘डेयर डेविल्स’ टीम बाइक पर एनफील्ड बुलेट्स चलाती हुई परेड में शामिल हुई। ये महिला सैनिक 2020 में भी इस प्रदर्शन का हिस्सा रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- आर्मी का भगोड़ा साजिशकर्ता गिरफ्तार, नार्को-आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल समेत 10 नक्सली ढेर
Naxal Encounter : झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार को यानी आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सल अनल मारा गिराया गया। इसके अलावा मुठभेड़ के दौरान 9-10 अन्य नक्सली भी मारे गए हैं।

दरअसल, यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में हुई, जब सुरक्षाबलों को नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

कुछ नक्सली मौके से फरार

हालांकि, सुरक्षाबलों के दबाव में कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान जारी रखा है। अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताई खुशी

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुठभेड़ में नक्सली अनल की मौत पर खुशी जताते हुए पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने इसे “लाल आतंक” के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

इस अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है, जिससे नक्सलियों के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में निरंतर सफलता

यह मुठभेड़ झारखंड राज्य और केंद्र सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ चल रही निरंतर मुहिम की सफलता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। केंद्र सरकार की योजना मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की है, और सुरक्षाबल इस दिशा में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

यह घटनाक्रम न केवल सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह झारखंड और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवानों की मौत, कई घायल
फटाफट पढ़ें

उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन दुर्घटना, दो जवानों की मौत

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

घायलों को अस्पताल भेजा गया, इलाज जारी

जितेंद्र सिंह और मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया

हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं

Jammu Kashmir : उधमपुर के पास हुए हादसे के बाद स्थानीय लोग खुद ही मदद के लिए सामने आए हैं. घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक हादसा हो गया. बसंतगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की एक गाड़ी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से दो जवानों की मौत हो गई है और 12 जवान घायल हो गए हैं. सभी घायलों को कमांड अस्पताल भेजा गया है. हादसे का कारण क्या रहा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर दुख वयक्त किया है.

घायलों को अस्पताल भेजा गया

वहीं उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि ”जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है.

कंडवा हादसे में स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख वयक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से दुखी हूं. वाहन में कई बहादुर जवान सवार थे. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है. स्थानीय लोग खुद से ही मदद के लिए आगे आए हैं. हर संभव मदद की जा रही है.

Udhampur:
Disturbing to receive the news of a road accident involving a CRPF vehicle in the Kandva–Basantgarh area. The vehicle was carrying several brave jawans of the CRPF.

I have just now spoken to DC Ms. Saloni Rai, who is personally monitoring the situation and keeping me…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 7, 2025

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जाहिर किया

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, उधमपुर के पास एक्सीडेंट में सीआरपीएफ जवानों की मौत की खबर से दुखी हूं. हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखेंगे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.

Saddened by loss of CRPF personnel due to an accident near Udhampur. We will never forget their exemplary service to the nation. My thoughts are with bereaved families. Praying for speedy recovery of injured. Directed senior officials to ensure best possible care & assistance.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) August 7, 2025

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कड़ी सुरक्षा के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बढ़ाई गई सुरक्षा, इन नेताओं की भी बढ़ेगी सिक्योरिटी
S. Jaishankar : विदेश मंत्री (S. Jaishankar) की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत की निर्णायक सैन्य प्रतिक्रिया के बाद लिया गया है। पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

केंद्र सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बढ़े तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) की सुरक्षा के कडे इंतजाम किए हैं। जिसमें अब उनकी सिक्योरिटी को और ज्यादा हाईटेक कर दिया गया है। उनके काफिले में एक बुलेटप्रूफ वाहन को जोड़ा गया है। जिसके चलते विदेश मंत्री अब बुलेटप्रूफ कार से चलेंगे। फिलहाल उन्हें अभी जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

बढ़ाई गई S. Jaishankarकी सुरक्षा

दरअसल यह निर्णय सीआरपीएफ ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बढ़े हुए तनाव को देखते हुए लिया है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई थी। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा को ‘वाई’ श्रेणी से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की सिक्योरिटीमें कर दिया गया था। इतना ही नहीं सीआरपीएफ ने अब दिल्ली पुलिस से जयशंकर की सुरक्षा का जिम्मा लिया है।

एक दर्जन से अधिक सशस्त्र कमांडो शामिल

जिसके बाद जयशंकर (S Jaishankar) को सीआरपीएफ कर्मियों की एक सशस्त्र टीम द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है, इस सिक्योरिटी में एक दर्जन से अधिक सशस्त्र कमांडो शामिल हैं। बता दें कि वर्तमान में सीआरपीएफ 210 से अधिक लोगों को वीआईपी सुरक्षा दे रही है। जिसके अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वाड्रा, नितिन गडकरी औकदलाई लामा शामिल हैं।

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 22 अप्रैल को विदेश मंत्री (S Jaishankar) की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

ऑपरेशन सिंदूर को 7 मई को शुरू किए गए जिसके चलते पाकिस्तानी आतंकियों और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में छुपे आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा,जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े 100 से ज्यादा आतंकवादियों मार गिराया।

यह भी पढ़ें-

इस हमले के बाद, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से गोलाबारी शुरू कर दी और साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमलों किए, जिसको देखते हुए भारत ने भी समन्वित हमला किया जिसमें पाकिस्तान के करीब11 वायुसैन्य ठिकानों पर रडार हमला, संचार केंद्रों और हवाई क्षेत्रों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बढ़ सकती हैं इन नेताओं की सुरक्षा

सूत्रों की मानें तो विदेश मंत्री के साथ-साथ पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलने वाले नेताओं की भी सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है। इन नेताओं में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। सुरक्षा समीक्षा के बाद बीजेपी के 25 नेताओं की लिस्ट बनाई गई है, जिनमें कई केंद्रीय मंत्री, सांसद निशिकांत दुबे, सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान वीरता की मिसाल बने सहायक कमांडेंट सागर बोराडे, IED धमाके में गंवाया बायां पैर
CRPF Assistant Commandant Sagar Borade : बीते रविवार यानी 4 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर केजीएच हिल्स पर चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सागर बोराडे आईईडी बम की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में उनका बाया पैर बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस वजह से डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा।

IED पर पैर रखने से घायल हुए असिस्टेंट कमांडेंट बोराडे

बता दें कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 204 कोबरा बटालियन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में पहले ही एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गया था। टीम का नेतृत्व कर रहे सागर बोराडे ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना घायल जवान को वहां से निकालने के लिए जैसे ही कदम बढ़ाया, उनका पैर आईईडी बम पर पड़ गया। जिसके चलते उनका बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तत्काल रायपुर ले जाया गया और फिर दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट किया गया, जहां संक्रमण को रोकने के लिए उनका बायां पैर चिकित्सकीय रूप से काटना पड़ा।

डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं बोराडे

फिलहाल असिस्टेंट कमांडेंट सागर बोराडे की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। उनकी इस बहादुरी, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा ने न केवल उनकी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, बल्कि पूरे देश में सुरक्षा बलों के अदम्य जज़्बे का प्रतीक भी बन गई है। उनकी इस वीरता ने देशवासियों के दिलों में गर्व और सम्मान की भावना को और मजबूत किया है।

नक्सली नेताओं का गढ़ है केजीएच पहाड़ी

बता दें कि केजीएच पहाड़ियों को कई मोस्ट वांटेड नक्सली नेताओं का गढ़ माना जाता है और यह क्षेत्र बारूदी सुरंगों और आईईडी से भरे घने जंगलों के कारण सुरक्षा बलों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, फिर भी जवानों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान जारी है और सुरक्षा बल हर जोखिम को सहकर नक्सलियों के ठिकानों की खोज में जुटे हुए हैं।

सोमवार को नक्सलियों ने फिर हिंसा को अंजाम दिया

इस बीच, नक्सलियों ने बेनपल्ली गांव में एक बार फिर हिंसा को अंजाम दिया है। सोमवार को हथियारबंद नक्सलियों ने तारलागुड़ा गांव के उप सरपंच मुचाकी रामा की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर पर हमले में पाकिस्तान की ‘साजिश’, वकील एपी सिंह बोले- वो कट्टर सनातनी, नहीं आता काला जादू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 5000 जवानों ने माओवादियों की बटालियन को घेरा
Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। मंगलवार, 22 अप्रैल से चल रहे इस अभियान में लगभग 5000 जवानों ने माओवादियों की बटालियन नंबर-1 को घेर लिया है। पिछले 48 घंटे से लगातार दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर जवानों के लिए हेलीकॉप्टर से पानी और भोजन भेजा गया है, जबकि बीजापुर से बैकअप फोर्स भी भेजी गई है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG, बस्तर फाइटर, कोबरा, STF और CRPF के अलावा तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स भी शामिल है।

200 से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी

मौके पर 200 से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी सामने आई है, जिनमें PLGA और कंपनी नंबर-1 के कई बड़े नक्सली नेता— हिड़मा, देवा, सहदेव और केशव — शामिल बताए जा रहे हैं। अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। पूरे इलाके में जवानों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

IG सुंदरराज पी का बयान

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने बताया कि बीते हफ्ते बीजापुर के पुजारी कांकेर-गलगम की पहाड़ियों में नक्सलियों की भारी मौजूदगी की सूचना मिलने पर रविवार को रणनीति बनाकर ऑपरेशन शुरू किया गया। मंगलवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन है- IG

IG का कहना है, “यह अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन है। अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। जवानों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। ऑपरेशन के पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।” इस ऑपरेशन को माओवादी संगठन की जड़ों पर सीधा प्रहार माना जा रहा है और इसे इतिहास के एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : फ्राइड राइस में ज्यादा नमक होने की वजह से बची 11 जिंदगियां, परिवार ने पहलगाम हमले की सुनाई आपबीती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पहलगाम में पति की हत्या कर आतंकियों ने पत्नी से कहा- ‘तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को ये घटना बता देना’
Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। जिसमें 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई पर्यटक घायल हो गएं। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानिय अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, और CRPF की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) को घटनास्थल पर भेजा गया है।

‘मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो’

अब इस दर्दनाक आतंकी हमले के बाद कई पीड़ित पर्यटकों का बयान सामने आया है। कर्नाटक से आए पर्यटक मंजूनाथ की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। उनकी पत्नी पल्लवी और बेटा भी उनके साथ थे। पल्लवी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमले के बाद उसने आतंकियों से कहा – “मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो।” इस पर आतंकियों ने कहा – “तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को ये घटना बता देना।”

‘मेरे पति से नाम पूछा और सिर में गोली मार दी’

पहलगाम हमले की जानकारी देते हुए एक और पीड़िता ने बताया कि वो उस वक्त भेलपूरी खा रही थी, महिला ने बताया, ‘बंदूकधारी ने मेरे पति से नाम पूछा और सिर में गोली मार दी।’ एक अन्य महिला, जो गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की देखभाल कर रही थी। उन्होंने हताश होकर लोगों से मदद मांगी। महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘सर कृपया मदद मांगें।’

घायलों को खच्चरों पर लादकर नीचे लाया गया

टूरिस्टों पर ये आतंकी हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में हुआ है। कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए। 12 घायल पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सालों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पहलगाम को आतंकवाद से सुरक्षित माना जाता है

आपको यह भी बता दें कि कश्मीर के कुछ हिस्सों को अब तक आतंकवाद से अपेक्षाकृत शांत और सुरक्षित माना जाता रहा है, और पहलगाम उन्हीं में से एक है। यह इलाका अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जाना जाता है। मार्च में हुई बर्फबारी के बाद सैकड़ों की तदाद में पर्यटक यहां लगातार पहुंच रहे हैं। पहलगाम के एक पहाड़ के टॉप पर ट्रैकिंग के लिए पर्यटक जाते हैं। वहां पर ये आतंकी हमला हुआ। पर्यटकों पर वहां छुपे आतंकियों ने गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें : पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 26 की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 14 पर था 68 लाख का इनाम
Bijapur Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार, 30 मार्च को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 6 पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था, जबकि 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा, 5 और नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

नक्सलियों ने सरेंडर की बताई वजह

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा की खोखली नीतियों, संगठन में आंतरिक मतभेदों और आदिवासी समुदाय के शोषण को छोड़ने की मुख्य वजह बताया। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, सुरक्षा बलों द्वारा बनाए गए शिविरों और ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस योजना के तहत प्रशासन और सुरक्षा बल दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे स्थानीय आदिवासी समुदायों का भरोसा बढ़ा है। एसपी ने कहा कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे से पहले आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण ऐसे समय हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह राज्य में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। पीएम मोदी की यात्रा से कुछ ही घंटे पहले यह आत्मसमर्पण बड़ी घटना मानी जा रही है।

शनिवार को 18 नक्सली ढेर

गौरतलब हो कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया, जो 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है।

अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सली मारे गए

इस साल अब तक राज्य में 134 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 118 केवल बस्तर संभाग में मारे गए। वहीं, 2024 में अब तक कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति और सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश से नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल
Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक 16 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है।

सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है। वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाको में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 22 नक्सलियों की मौत, एक जवान शहीद
Bijapur Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान भारी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर पुलिस के मुताबिक, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज ने की है।

मुठभेड़ जारी

बता दें कि बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

गोला बारूद बरामद

बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान थाना गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए, साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान शहीद हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों के द्वारा इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने एक- दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप